Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 (bihar lab assistant admit card 2026): डाउनलोड स्टेप्स, लिंक
    • लेख
    • बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 (bihar lab assistant admit card 2026): डाउनलोड स्टेप्स, लिंक

    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 (bihar lab assistant admit card 2026): डाउनलोड स्टेप्स, लिंक

    Kunal solankiUpdated on 16 May 2026, 10:37 AM IST

    बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 (bihar lab assistant admit card 2026) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ या इस लेख के माध्यम से भी बीटीएससी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 (btsc lab assistant admit card 2026 in hindi) डाउनलोड कर सकेंगे।
    बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026

    This Story also Contains

    1. बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026- महत्वपूर्ण तिथियां
    2. बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    3. बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    4. बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
    5. बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज
    6. बिहार प्रयोगशाला एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आए तो क्या करें?
    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 (bihar lab assistant admit card 2026): डाउनलोड स्टेप्स, लिंक
    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026

    बता दें कि बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन प्रक्रिया 6 मई को समाप्त हो गई है। प्राधिकरण द्वारा जल्द ही बिहार प्रयोगशाला परीक्षा तिथि जारी की जाएंगी। बिहार प्रयोगशाला एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए bihar prayogshala sahayak admit card 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन 2026

    6 अप्रैल - 6 मई 2026

    विज्ञापन संख्या

    02/2026 से 13/2026

    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 2026

    सूचित किया जाएगा

    बिहार लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026

    सूचित किया जाएगा

    बिहार लैब असिस्टेंट रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://btsc.bihar.gov.in/

    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड डाउनलोड स्टेप्स

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.pariksha.nic.in/ पर जाएं।

    • अब अप्लाई ऑनलाइन पर जाकर All Advertisement पर क्लिक करें।

    • अब परीक्षा के नाम के आगे एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।

    1778907800210


    • अब अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

    • अब स्क्रीन पर बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लें।


    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

    बिहार लैब असिस्टेंट आवेदन फार्म भरने के बाद उम्मीदवार प्रयोगशाला सहायक परीक्षा और एडमिट कार्ड तिथि जारी होने का इंतजार कर रहें हैं। बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड कब जारी होगा? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए उम्मीदवारों को निरंतर आधिकारिक वेबसाइट की जांच करनी होगी। हालांकि उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से भी प्रयोगशाला सहायक से संबंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।


    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?


    उम्मीदवारों को बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट हो गया या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 में उल्लिखित विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • पिता का नाम

    • उम्मीदवार का फोटो

    • आवेदक के हस्ताक्षर

    • उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी)

    • उम्मीदवार का रोल नंबर.

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का स्थान

    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    बिहार प्रयोगशाला एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आए तो क्या करें?

    प्रवेश पत्र किसी भी परीक्षा के लिए सबसे अहम दस्तावेज होता है। इसलिए उम्मीदवारों को हमेशा यही सलाह दी जाती है कि प्राधकरण द्वारा बिहार प्रयोगशाला एडमिट कार्ड जारी होते ही समय रहते डाउनलोड कर लें। उम्मीदवारों को बिहार लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    • उम्मीदवारों को अपनी इंटरनेट स्पीड का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

    • एडमिट कार्ड जारी होते ही काफी संख्या में उम्मीदवार उसे डाउनलोड करने में लग जाते हैं तो अगर पहली बार में एडमिट कार्ड डाउनलोड न हों तो घबराएं नहीं निरंतर प्रयास करें।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
    A:

    प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार उपर्युक्त लेख को पढ़ें।

    Q: अगर एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
    A:

    एडमुट कार्ड में त्रुटि होने पर तुरंत हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RBI Grade B Officer Application Date

    29 Apr'26 - 20 May'26 (Online)