Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026 (Bihar Lab Assistant Syllabus 2026 in hindi): एग्जाम पैटर्न जानें
    • लेख
    • बिहार प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026 (Bihar Lab Assistant Syllabus 2026 in hindi): एग्जाम पैटर्न जानें

    बिहार प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026 (Bihar Lab Assistant Syllabus 2026 in hindi): एग्जाम पैटर्न जानें

    Kunal solankiUpdated on 22 May 2026, 04:05 PM IST

    बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार लैब असिस्टेंट के कुल 1091 पदों पर भर्ती की जाएगी। बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार लैब असिस्टेंट सिलेबस 2026 (Bihar Lab Assistant Syllabus 2026 in hindi) की जानकारी होने बेहद आवश्यक है। इससे उनकी तैयारी और मजबूत होगी साथ ही इसकी सहायता से उम्मीदवार अनावश्यक विषय को पढ़ने से बचेंगे।

    बिहार प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026 (Bihar Lab Assistant Syllabus 2026 in hindi): एग्जाम पैटर्न जानें
    बिहार प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026

    अपनी तैयारी को और मजबूत बनाने के लिए उम्मीदवार इस लेख में bihar prayogshala sahayak bharti 2026 syllabus के साथ बिहार प्रयोगशाला सहायक परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस लेख को पूरा पढ़ें।

    अन्य उपयोगी लिंक

    बिहार प्रयोगशाला सहायक परीक्षा पैटर्न 2026 (Bihar Lab Assistant Exam Pattern 2026 in Hindi)

    किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को संबंधित परीक्षा के एग्जाम पैटर्न से परिचित होना ही चाहिए। बिहार प्रयोगशाला सहायक एग्जाम पैटर्न 2026 (BTSC Laboratory Assistant Exam Pattern 2026) की जानकारी होने से उम्मीदवारों का समय प्रबंधन ठीक होगा। इससे वे परीक्षा देते समय बर्बाद करने से बचेंगे। बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक परीक्षा पैटर्न 2026 में कुल 100 अंक का प्रश्न पत्र होगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इसके साथ ही गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटा जाएगा। परीक्षा की समयावधि 2 घंटे तय की गई है।

    इसको सरलता से समझने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देखें।

    बिहार प्रयोगशाला सहायक परीक्षा पैटर्न 2026 (Bihar Lab Assistant Exam Pattern 2026 in Hindi)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    कुल अंक

    100

    कुल प्रश्न

    100

    नकारात्मक अंकन

    0.25 (प्रत्येक गलत उत्तर पर)

    समय

    2 घंटे

    प्रश्न पत्र का प्रारूप

    वस्तुनिष्ठ

    बिहार प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026- ट्रेड वाइज पदों का वर्गीकरण

    नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार बिहार प्रयोगशाला सहायक के पदों का विवरण जान सकते हैं। बीटीएससी लैब असिस्टेंट अधिसूचना में अधिकतम रिक्तियां कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के लिए हैं, और न्यूनतम रिक्तियां कृषि और फार्मेसी के लिए हैं। btsc laboratory assistant syllabus in hindi की जानकारी आगे लेख में दी गई है।

    पद का नाम

    कुल रिक्तियां

    प्रयोगशाला सहायक (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल डीजल)

    4

    प्रयोगशाला सहायक (टेक्सटाइल इंजीनियरिंग)

    20

    प्रयोगशाला सहायक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)

    166

    प्रयोगशाला सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग)

    146

    प्रयोगशाला सहायक (केमिकल इंजीनियरिंग)

    2

    प्रयोगशाला सहायक (प्रिंटिंग इंजीनियरिंग)

    2

    प्रयोगशाला सहायक (सिरेमिक इंजीनियरिंग)

    2

    प्रयोगशाला सहायक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी)

    252

    प्रयोगशाला सहायक (सिविल इंजीनियरिंग/ग्रामीण इंजीनियरिंग)

    166

    प्रयोगशाला सहायक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)

    166

    प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान)

    164

    प्रयोगशाला सहायक (कृषि और फार्मेसी)

    1

    बिहार प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026 (Bihar Lab Assistant Syllabus 2026 in Hindi)

    बिहार प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026 (btsc laboratory assistant syllabus 2026) के बारे में जानने से पहले उम्मीदवारों को ये जानना आवश्यक है कि लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती विभिन्न ट्रेड में की जानी है। और इसी आधार पर बिहार लैब असिस्टेंट परीक्षा में ट्रेड संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इसलिए प्रश्न पत्र का एक भाग तो एक समान होगा जबकि शेष भाग ट्रेड के आधार पर होगा। जानकारी के लिए बता दें कि प्राधिकरण द्वारा सिलबेस जारी होने के बाद उम्मीदवार बिहार प्रयोगशाला सहायक सिलेबस पीडीएफ 2026 (btsc laboratory assistant syllabus 2026 pdf download आधिकारिक वेबसाइट से कर सकेंगे। बता दें कि बिहार प्रयोगशाला सहायक अंतिम मेरिट सूची में परीक्षा का कुल वेटेज 75% होगा। शेष वेटेज उम्मीदवारों के कार्य अनुभव/उच्च योग्यता को दिया जाएगा।

    1776156746442

    बिहार प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026 - तैयारी टिप्स

    • लैब असिस्टेंट के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों की तैयारी मजबूत करनी होगी। इसके लिए उम्मीदवार निम्नलिखित बातों का ध्यान रख सकते हैं।
    • उम्मीदवारों को संबंधित परीक्षा का सिलेबस का गंभीरता से अध्य्यन करना चाहिए।
    • परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम टेबल बनाएं और उसका गंभीरता से पालन करें।
    • पुराने प्रश्न पत्र का निरंतर अभ्यास करें इससे समय प्रबंधन अच्छा होगा।
    • रिविजन पर विशेष ध्यान रखें।
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)