यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस आवदेन पत्र 2026 (Yantra ITI Trade Apprentice Application Form 2026): यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) द्वारा यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस आवदेन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र (Application form) भर सकते थे। यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस आवदेन अंतिम तिथि 3 मार्च 2026 थी। बता दें कि यंत्र इंडिया लिमिटेड द्वारा 10वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए लगभग 3979 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है। यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 (Yantra ITI Trade Apprentices Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से जारी थी।आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड आदि की जांच कर लेनी चाहिए।
यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती देखें
This Story also Contains
अधिसूचना के अनुसार, आईटीआई ट्रेड में 2843 और नॉन आईटीआई ट्रेड में 1136 यानी कुल 3979 योग्य उम्मीदवारों की भर्तियां की जानी हैं। यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस आवेदन 2026 ( Yantra ITI Trade Apprentices Application 2026) के बारे में विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
इवेंट | विवरण |
यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती बोर्ड | यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) |
आधिकारिक वेबसाइट | www.recruit-gov.com/Yantra2026/index.php |
कुल पद | 3979 |
पात्रता |
|
आवेदन तिथियां | 1 फरवरी-3 मार्च 2026 |
यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) द्वारा जारी Yantra Apprentice Bharti अधिसूचना में पात्रता मानदंड की विस्तार से जानकारी दी गई है। यंत्र अप्रेंटिस पात्रता मानदंड (Yantra Apprentice Eligibility) में नॉन आईटीआई ट्रेड में उम्मीदवारों को 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं जो उम्मीदवार आईटीआई ट्रे़ड में अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
आईटीआई वर्ग के लिए |
संबंधित ट्रेड का चयन पूरी तरह से अप्रेंटिस अधिनियम 1961 की अनुसूची I, उसके संशोधनों और आयुध एवं आयुध उपकरण कारखानों में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा।
|
नॉन आईटीआई वर्ग के लिए | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक माध्यमिक (कक्षा 10 या समकक्ष) उत्तीर्ण होना चाहिए और संबंधित बोर्ड के मानदंडों के अनुसार न्यूनतम 50% अंक (मूल मार्कशीट के अनुसार) और गणित और विज्ञान दोनों में न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए। |
सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.recruit-gov.com/Yantra2026/index.php पर जाएंं।
अब पेज पर दिख रहे दिशा निर्देशों का ध्यान से अध्ययन करें।
अब सबसे नीचे न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

अब फॉर्म में शैक्षणिक, निजी जानकारी दर्ज करें।
फाइनल सबमिट बटर पर क्लिक करें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंत में फाइनल सबमिट करें और प्रिंट जरूर लें।
प्राधिकरण द्वारा यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सामान्य वर्ग- 200 + जीएसटी रुपए वहीं आरक्षित वर्ग के लिए 100 + जीएसटी रुपए निर्धारित किए गए हैं। आवेदन शुल्क का भुगतना करना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों को यंत्र आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस आवेदन पत्र भरने से पहले अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वैध पहचान पत्र इत्यादि साथ रखें। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समया निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।
आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही भरें, गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
आवेदन पत्र में दस्तावेज निर्धारित आकार में ही अपलोड करें।
आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच आवश्य करें।
सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों का ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
आवेदन पत्र का प्रिंट आउट आवश्य लें।
अन्य उपयोगी लिंक
Frequently Asked Questions (FAQs)
1 फरवरी से 3 मार्च तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार प्राधिकरण की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।