Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी (Uttarakhand Police Constable Result 2025)- डाउनलोड, प्रक्रिया
    • लेख
    • उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी (Uttarakhand Police Constable Result 2025)- डाउनलोड, प्रक्रिया

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी (Uttarakhand Police Constable Result 2025)- डाउनलोड, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 12 Jan 2026, 11:08 AM IST

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (यूकेएसएसएससी) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 29 दिसंबर को उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा परिणाम घोषित किया। यूकेएसएसएससी रिजल्ट, जिसमें मेरिट लिस्ट भी शामिल है, पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। मेरिट लिस्ट के अनुसार, लिखित परीक्षा एवं फिजिकल टेस्ट (PET/ PST) के आधार पर 2545 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले सभी उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 12 जनवरी को आयोग के ऑफिस में किया जाएगा।
    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डायरेक्ट पीडीएफ लिंक
    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: एक नजर
    2. उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 : डाउनलोड प्रक्रिया
    3. उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पर मुद्रित विवरण
    4. उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट: फाइनल आंसर की जारी
    5. उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल मेरिट सूची जारी
    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी (Uttarakhand Police Constable Result 2025)- डाउनलोड, प्रक्रिया
    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025

    मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, पिता के नाम, कैटेगरी, रैंक और मिले हुए मार्क्स शामिल हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर से सर्च करके अपना उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। यूकेएसएसएससी द्वारा फाइनल आंसर की भी जारी की गई है।

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की से 16 सवाल हटा दिए गए हैं। अतुल सिंह महरा ने लिखित परीक्षा में टॉप किया है। अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 12 जनवरी को आयोग के ऑफिस में किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से राज्य में कॉन्स्टेबल के 2 हजार रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 24 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक संपन्न करवाए गए थे। इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को हुआ था। उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।
    महत्वपूर्ण लेख:-

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: एक नजर

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना 2000 रिक्तियों के लिए जारी की गई थी। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल है, वे नीचे दी गई तालिका में इसकी मुख्य विशेषताएं देख सकते हैं।

    संगठन का नाम

    उत्तराखंड पुलिस विभाग

    पोस्ट

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल

    परीक्षा चक्र

    2024

    रिक्तियां

    2000

    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

    8 से 29 नवंबर 2024

    परीक्षा का स्तर

    राज्य

    परीक्षा चरण

    शारीरिक मानक परीक्षण (पीएमटी), शारीरिक क्षमता परीक्षण (पीईटी), और लिखित परीक्षा।

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://sssc.uk.gov.in/

    योग्यता

    12वीं पास

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा

    3 अगस्त 2025

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा रिजल्ट

    29 दिसंबर 2025


    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल दस्तावेज सत्यापन

    12 जनवरी 2025

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 : डाउनलोड प्रक्रिया

    रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

    • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर 'Results/Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।

    • "Result for Constable District Police/PAC/IRB (Male)" वाले लिंक का चयन करें।

    • आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे।

    • अपना रोल नंबर खोजने के लिए 'Ctrl+F' का उपयोग करें और भविष्य के लिए पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पर मुद्रित विवरण

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम में निम्नलिखित विवरण होते हैं।

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • पिता का नाम

    • उम्मीदवारों का हस्ताक्षर

    • विषय

    • परीक्षा प्राप्त अंक

    • परीक्षा की स्थिति

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट: फाइनल आंसर की जारी

    यूकेएसएसएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी की गई है। मेरिट लिस्ट के सबसे नीचे पेज पर फाइनल उत्तर कुंजी उपलब्ध है। इसके साथ ही आप फाइनल आंसर की नीचे इमेज से भी चेक कर सकते हैं। इससे आप अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इस पर किसी भी प्रकार से ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका नहीं दिया जायेगा। उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की से 16 सवाल हटा दिए गए हैं।
    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की देखें:-

    उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल मेरिट सूची जारी

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का मेरिट सूची रिजल्ट के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस सूची के माध्यम से सफल उम्मीदवारों के नाम/रोल नंबर तथा पदों के अनुसार चयन की जानकारी PDF के रूप में उपलब्ध हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अब आगे दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और अन्य अंतिम चरणों के लिए बुलाया जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)