Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान पटवार जिलावार आंवटन सूची 2025-26 (Rajasthan Patwari District Wise Allotment list 2025-26): यहां देखें
    • लेख
    • राजस्थान पटवार जिलावार आंवटन सूची 2025-26 (Rajasthan Patwari District Wise Allotment list 2025-26): यहां देखें

    राजस्थान पटवार जिलावार आंवटन सूची 2025-26 (Rajasthan Patwari District Wise Allotment list 2025-26): यहां देखें

    Kunal solankiUpdated on 02 Mar 2026, 04:08 PM IST

    राजस्व मंडल राजस्थान, अजमेर द्वारा 19 फरवरी को राजस्थान पटवार भर्ती 2025 (Rajasthan Patwari Recruitment 2025) से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना में प्राधिकरण द्वारा राजस्थान पटवार जिलावार आवंटन सूची 2025-26 (Rajasthan Patwari District Wise Allotment list 2025-26) भी संलग्न की गई है। इसके साथ ही मंडल ने विभिन्न विभागों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि वे 23 फरवरी तक अपने विभागों में पटवारियों के रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवरों को जिला आवंटित करें। राजस्थान पटवार जिलावार आवंटित सूची डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025- मुख्य तिथियां
    2. राजस्थान पटवार जिलावार आवंटन सूची 2025-26: फाइनल आवंटन लिस्ट कब जारी होगी?
    3. राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025- आगे की प्रक्रिया (Rajasthan Patwari Result 2025- Further Process in hindi)
    राजस्थान पटवार जिलावार आंवटन सूची 2025-26 (Rajasthan Patwari District Wise Allotment list 2025-26): यहां देखें
    राजस्थान पटवार जिलावार आंवटन सूची 2025-26 (Rajasthan Patwari District Wise Allotment list 2025-26): यहां देखें

    उम्मीदवार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट landrevenue.rajasthan.gov.in और इस लेख के माध्यम से भी राजस्थान पटवार जिलावार आवंटित सूची 2025-26 (RSSB Patwari District Allotment List 2025-26) की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए लेख में राजस्थान पटवार जिलावार आवंटित सूची डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है।

    1771589942603

    राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025- मुख्य तिथियां

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा आवेदन

    20 फरवरी 2025

    राजस्थान पटवारी आवेदन अंतिम तिथि

    23 मार्च 2025
    23 जून से 29 जून 2025 (आवेदन विंडो री-ओपन)

    राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड

    13 अगस्त 2025

    राजस्थान पटवारी परीक्षा

    17 अगस्त 2025

    राजस्थान पटवारी परीक्षा आंसर की

    5 सितंबर 2025

    राजस्थान पटवारी परीक्षा आंसर की आपत्ति


    18 -20 सिंतबर 2025

    राजस्थान पटवारी परीक्षा रिजल्ट

    3 दिसंबर 2025

    राजस्थान पटवारी आंसर की फाइनल

    5 दिसंबर 2025

    राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन

    15 से 20 जनवरी 2026

    अंतिम मौका- 29 जनवरी 2026

    राजस्थान पटवारी परीक्षा फाइनल रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान पटवार जिलावार आवंटन सूची 2025-26: फाइनल आवंटन लिस्ट कब जारी होगी?

    राजस्व मंडल द्वारा पटवार भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। जारी सूची में उम्मीदवारों द्वारा दी गई वरीयता के आधार पर जिले की भी जानकारी दी गई है। इसी आधार पर मंडल द्वारा विभिन्न विभागों से पटवारियों के रिक्त पदों पर जिलों को आवंटन करने को कहा गया है। इसके बाद 23 फरवरी तक विभागों द्वारा रिक्त पदों को भरकर उनकी सूची मंडल को दी जाएगी। अंत में मंडल द्वारा चयनित उम्मीदवारों की जिलावार आंवटित सूची 2025-26 जारी की जाएगी।राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025-26

    1771589942643

    जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान पटवारी रिजल्ट 3 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था। इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए 15-20 जनवरी 2026 को बुलाया गया था। इस दौरान अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों को अंतिम अवसर हेतु 29 जनवरी को अपना दस्तावेज सत्यापन कराने के लिए कहा गया था।

    राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025- आगे की प्रक्रिया (Rajasthan Patwari Result 2025- Further Process in hindi)

    राजस्थान पटवारी जिला आवंटित लिस्ट (Rajasthan Patwari district allotment List in hindi) में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को कॉल लेटर आएगा। जिसके बाद उन्हें राजस्थान पटवारी के पद के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू करनी होगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा रहे परिणाम पर नज़र रखनी होगी और अगर उनके नाम और रोल नंबर अंकित हैं, तो इसका मतलब है कि उन्होंने सभी चयन प्रक्रियाओं को पार कर लिया है और अब कॉल लेटर प्राप्त करने के बाद पद के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू करनी है

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)