Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2026 (Rajasthan LDC Syllabus 2026): एग्जाम पैटर्न, विषयवार पाठ्यक्रम जानें
    • लेख
    • राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2026 (Rajasthan LDC Syllabus 2026): एग्जाम पैटर्न, विषयवार पाठ्यक्रम जानें

    राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2026 (Rajasthan LDC Syllabus 2026): एग्जाम पैटर्न, विषयवार पाठ्यक्रम जानें

    Kunal solankiUpdated on 09 Mar 2026, 03:15 PM IST

    राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2026 (Rajasthan LDC Syllabus 2026): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर आरएसएसबी एलडीसी नोटिफिकेशन 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया। राजस्थान एलडीसी अधिसूचना के साथ ही राजस्थान लिपिक ग्रेड 2 और कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए आवेदन तिथि, पात्रता, सिलेबस जारी कर दिया गया है। राजस्थान एलडीसी, जूनियर असिस्टेंट अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन लिपिक वर्ग-II और कनिष्ठ सहायक आवेदन की तिथि 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 थी। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राजस्थान एलडीसी सिलेबस (Rajasthan LDC Syllabus 2026) के बारे में जानना बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही राजस्थान एलडीसी एग्जाम पैटर्न 2026 (Rajasthan LDC Exam Pattern 2026) की जानकारी होने से उम्मीदवारों को अपने समय प्रबंधन (Time Management) में भी सुधार करने में सहायता मिलती है। इस लेख में उम्मीदवार राजस्थान लिपिक ग्रेड2 और कनिष्ठ सहायक (जूनियर असिस्टेंट) सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट सिलेबस 2026 - एक नजर
    2. राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2026
    3. राजस्थान एलडीसी एग्जाम पैटर्न 2026 (Rajasthan LDC Exam Pattern 2026)
    4. राजस्थान एलडीसी लिखित परीक्षा
    5. राजस्थान एलडीसी फेज-2 टाइपिंग टेस्ट
    राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2026 (Rajasthan LDC Syllabus 2026): एग्जाम पैटर्न, विषयवार पाठ्यक्रम जानें
    राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2026

    राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट सिलेबस 2026 - एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक (Clerk Grade-II (LDC) and Junior Assistant)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.gov.in

    कुल पद

    10,644

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • टाइपिंग टेस्ट

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    प्रश्न पत्र प्रारुप

    वस्तुनिष्ठ

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन

    ऋणात्मक अंकन

    गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा


    राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2026

    बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान कनिष्ठ सहायक एवं लिपिक ग्रेड2 भर्ती परीक्षा पेपर-1 में सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा सामान्य हिंदी और इंग्लिश भी शामिल हैं। उम्मीदवार राजस्थान लिपिक ग्रेड2 कनिष्ठ सहायक पाठ्यक्रम (Rajasthan LDC Junior Assistant Syllabus 2026) की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2026

    विषय

    विवरण

    सामान्य ज्ञान

    • सामयिक मामले (संबंध) – राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर की प्रमुख घटनाएँ एवं मुद्दे तथा संबंधित संगठन एवं संस्थाएँ।

    • भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन –
      (क) भारत की पारिस्थितिकी एवं वन्य प्राणी
      (ख) राजस्थान की भौतिक दशाएँ – जलवायु, वनस्पति एवं मृदा, प्रमुख भौतिक विभाग, मानव संसाधन – जनसंख्या एवं जनजातियाँ, राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन – खनिज, वन, जल, पशु। वन्य प्राणी एवं संरक्षण।

    • राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास –
      राजस्थान की प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, मरु भूमि के विकास संबंधी परियोजनाएँ, हस्त उद्योग। विभिन्न आर्थिक योजनाएँ, कार्यक्रम एवं विकास की संस्थाएँ, इनमें पंचायती राज एवं उनकी भूमिका।

    • राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति –
      (क) मध्यकालीन इतिहास।
      (ख) स्वतंत्रता आंदोलन एवं राजनीतिक चेतना।
      (ग) राजनीतिक पुनर्गठन।
      (घ) लोक भाषाएँ (बोलियाँ) एवं साहित्य।
      (ङ) लोक संगीत एवं लोक नृत्य।
      (च) संत, कवि, योद्धा, लोक देवता एवं लोक देवियाँ तथा साम्प्रदायिक सौहार्द।
      (छ) मेले एवं त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा तथा आभूषण।

    • राजस्थान का औद्योगिक विकास –
      (क) प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र।
      (ख) कच्चे माल की उपलब्धता।
      (ग) खनिज आधारित बड़े, छोटे एवं कुटीर उद्योग।
      (घ) ऊर्जा के विभिन्न स्रोत – जल विद्युत, तापीय, अणु, पवन एवं सौर ऊर्जा।



    दैनिक विज्ञान

    • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes); ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ (Oxidation and Reduction Reactions); उत्प्रेरक (Catalysts)।

    • धातु, अधातु एवं उनके प्रमुख यौगिक (Metals, Non-metals and their Important Compounds); सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक (Some Important Compounds Used in Daily Life)।


    कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक (Carbon and Important Compounds of Carbon); हाइड्रोकार्बन (Hydrocarbons); कार्बन के अपरूप (Allotropes of Carbon); क्लोरो-फ्लुओरो कार्बन या फ्रीऑन (Chloro-Fluoro Carbon or Freons); सी-एन-जी (Compressed Natural Gas); बहुलक (Polymers); साबुन एवं अपमार्जक (Soap and Detergents)।


    • प्रकाश का परावर्तन एवं इसके नियम (Reflection of Light and its Laws); प्रकाश का वर्ण विक्षेपण (Dispersion of Light); लेंस के प्रकार (Types of Lenses); दृष्टि दोष तथा उसका निवारण (Defects of Vision and their Corrections)।

    • विद्युत (Electricity) –
      विद्युत धारा (Electric Current); ओम का नियम (Ohm’s Law); विद्युत सेल (Electric Cell); फैराडे के विद्युत चुंबकीय प्रेरण के नियम (Faraday’s Laws of Electromagnetic Induction); विद्युत जनित्र (Electric Generator); विद्युत मोटर (Electric Motor); घरों में विद्युत संयोजन व्यवस्था (Electric Connection Arrangements in Houses); घरों में काम आने वाली विद्युत युक्तियों की कार्यविधि, रख-रखाव एवं उपयोग के समय सावधानियाँ (Working, Maintenance and Precautions During Use of Household Electrical Appliances)।


    अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी (Space and Information Technology); भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम (Space Research Programme of India); सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology)।


    • आनुवंशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली (General Terminology Related to Genetics); मेंडल के आनुवंशिकता के नियम (Mendel’s Laws of Inheritance); गुणसूत्रों की संरचना (Structure of Chromosomes); न्यूक्लिक अम्ल (Nucleic Acids); प्रोटीन संश्लेषण का केंद्रीय सिद्धांत (Central Dogma of Protein Synthesis); मनुष्य में लिंग निर्धारण (Sex Determination in Humans)।

    • पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies) –
      पारिस्थितिक तंत्र की संरचना (Structure of Ecosystems); पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटक (Biotic Factors of Ecosystem); पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह (Energy Flow in Ecosystem); जैव-भूरासायनिक चक्र (Biogeochemical Cycles); जैव प्रौद्योगिकी : सामान्य जानकारी (Biotechnology – General Information); जैव-पेटेंट (Bio-Patent); नई पादप किस्मों का परिवर्धन (Development of New Plant Varieties); ट्रांसजेनिक जंतु या परजीवी जीव (Transgenic Organisms)।

    • जंतुओं का आर्थिक महत्व (Economic Importance of Animals); पादपों का आर्थिक महत्व (Economic Importance of Plants)।

    • रक्त समूह (Blood Groups); रक्ताधान (Blood Transfusion); आर-एच कारक (Rh Factor); रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य (Pathogens and Human Health); कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य (Malnutrition and Human Health); मानव रोग : कारण एवं निवारण (Human Diseases : Causes and Cures)।

    गणित

    वैज्ञानिक विधि से पूर्ण संख्याओं का वर्ग, घनफल, वर्गमूल, घनमूल (6 अंकों की संख्याओं तक)।

    2. गुणनखंड, बहुपद के गुणनखंड, समीकरण, दो चरों वाले रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, लघुगणक।

    3. अनुपात–समानुपात, प्रतिशतता, लाभ–हानि, साझेदारी, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, बट्टा।

    4. एक बिंदु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएँ, सरल रैखीय आकृतियाँ, त्रिभुजों की सर्वांगसमता, समरूप त्रिभुज, कार्तीय निर्देशांक पद्धति, दो बिंदुओं के मध्य दूरियाँ, दो बिंदुओं के मध्य दूरियों का आंतरिक एवं बाह्य विभाजन।

    5. समतल आकृतियों का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल, घन, घनाभ, गोले, शंकु तथा बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन।

    6. कोण एवं उनके माप, न्यून कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ, ऊँचाई–दूरी की सामान्य समस्याएँ।

    7. आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण, केंद्रीय प्रवृत्ति के माप, माध्य विचलन, जन्म–मृत्यु सांख्यिकी एवं सूचकांक।

    पेपर -2


    सामान्य हिंदी

    संधि और संधि विच्छेद।

    • सामासिक पदों की रचना और समास–विग्रह।

    • उपसर्ग।

    • प्रत्यय।

    • पर्यायवाची शब्द।

    • विपरीतार्थक (विलोम) शब्द।

    • अनेकार्थक शब्द।

    • शब्द–युग्म।

    • संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना।

    • शब्द–शुद्धि : अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि के कारण।

    • वाक्य–शुद्धि : अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि के कारण।

    • वाच्य : कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य प्रयोग।

    • क्रिया : सकर्मक, अकर्मक और पूर्वकालिक क्रियाएँ।

    • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।

    • मुहावरे और लोकोक्तियाँ।

    • अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द।

    • सरल, संयुक्त और मिश्र अंग्रेजी वाक्यों का हिंदी में रूपांतरण तथा हिंदी वाक्यों का अंग्रेजी में रूपांतरण।

    • कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान।

    General English

    Tenses/Sequence of Tenses. Voice : Active and Passive. Narration : Direct and Indirect. Transformation of Sentences : Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and vice-versa. Use of Articles and Determiners. Use of Prepositions. Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa. Correction of sentences including subject, Verb, Agreement, Degrees of Adjectives, Connectives and words wrongly used. Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).

    Synonyms. Antonyms. One word substitution. Forming new words by using prefixes and suffixes. Confusable words. Comprehension of a given passage. Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Circulars and Notices, Tenders.

    राजस्थान एलडीसी एग्जाम पैटर्न 2026 (Rajasthan LDC Exam Pattern 2026)

    राजस्थान लिपिक ग्रेड-2 और कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा दो फेज में होगी। पहले फेज के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। इसमें पहला पत्र सामान्य ज्ञान,दैनिक विज्ञान और गणित विषय का और दूसरा आरएसएसबी एलडीसी प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी और अंग्रेजी के लिए होगा। दोनों प्रश्न पत्र 100 अंक के होंगे और परीक्षा अवधि 3 घंटे की होगी। वहीं फेज 2 में टाइपिंग टेस्ट का आयोजन होगा।

    राजस्थान एलडीसी लिखित परीक्षा

    विषय

    प्रश्न संख्या

    अंक

    अवधि

    सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित

    150

    100

    3 घंटे

    हिंदी और इंग्लिश

    150

    100

    3 घंटे

    राजस्थान एलडीसी फेज-2 टाइपिंग टेस्ट

    परीक्षा

    गती परीक्षण

    अवधि

    हिंदी टाइपिंग टेस्ट

    25 अंक – 10 मिनट

    25 अंक – 10 मिनट

    इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट

    25 अंक – 10 मिनट

    25 अंक – 10 मिनट

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या राजस्थान एलडीसी परीक्षा में ऋृणात्मक अंकन प्रणाली लागू है?
    A:

    हां, प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

    Q: मैं राजस्थान एलडीसी परीक्षा की तैयारी कैसे कर सकता/सकती हूं?
    A:

    राजस्थान एलडीसी तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सिलेबस और एग्जाम पैटर्न का अध्ययन करना जरूरी है। इसके बाद सिलेबस से जुड़ी किताबों का अध्ययन करें साथ ही पुराने प्रश्न पत्रों को हल करते रहें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)