Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन 2026 (RSSB LDC JA application 2026) - सुधार विंडो (समाप्त)
    • लेख
    • राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन 2026 (RSSB LDC JA application 2026) - सुधार विंडो (समाप्त)

    राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन 2026 (RSSB LDC JA application 2026) - सुधार विंडो (समाप्त)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 16 Jul 2026, 09:25 AM IST

    राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन पत्र में संशोधन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी से लॉगइन करके 15 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। राजस्थान एलडीसी आवेदन संशोधन प्रक्रिया 9 जुलाई से जारी थी। इसके लिए उम्मीदवारों को 300 रुपए का निर्धारित शुल्क का भुगतान करना था। राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई। इससे पहले, राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन सुधार विंडो सुविधा 14 फरवरी से शुरू की गई थी। उम्मीदवार 16 फरवरी तक आवेदन में सुधार कर सकते थे। एलडीसी भर्ती आवेदन करने वाले उम्मीदवार जो परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना चाहते हैं, वे 28 मई से 30 मई तक अपने आवेदन वापस ले सकते थे।
    राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन 2026 सुधार विंडो लिंक

    राजस्थान एलडीसी जीनियर असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया क्या है?
    1783430080403

    This Story also Contains

    1. आरएसएसबी एलडीसी/ जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 - अवलोकन
    2. आरएसएसबी एलडीसी/जूनियर असिस्टेंट 2026 भर्ती - मुख्य तिथियां
    3. आरएसएसबी एलडीसी पात्रता मानदंड
    4. आरएसएसबी एलडीसी आवेदन कैसे करें (How to Apply for RSSB LDC)
    5. आरएसएसबी एलडीसी आवेदन शुल्क (RSSB LDC application fee)
    6. आरएसएसबी एलडीसी आवेदन के लिए फोटो कैसे अपलोड होगा (How to upload photo for RSSB LDC application?)
    7. आरएसएसबी एलडीसी आवेदन सुधार
    राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन 2026 (RSSB LDC JA application 2026) - सुधार विंडो (समाप्त)
    आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन 2026

    राजस्थान एलडीसी, जूनियर असिस्टेंट आवेदन पत्र 15 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। आवेदन की अंतिम तिथि भी 13 फरवरी थी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरएसएसबी एलडीसी आवेदन फॉर्म 2026 भर कर जमा कर सकते थे।

    राजस्थान क्लर्क ग्रेड-II/जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा पहले 5 और 6 जुलाई को ऑफलाइन आयोजित होने की संभावना थी। 13 मई 2026 को जारी आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट अधिसूचना के अनुसार अब यह भर्ती परीक्षा 5 जुलाई को होगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 10,644 रिक्त पदों पर पात्र उम्मीदवारों की बहाली की जाएगी।

    राजस्थान कनिष्ठ सहायक और लिपिक ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार SSO portal पर लॉगइन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल पर आवेदन लिंक के माध्यम से राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन पत्र भर सकते थे। बोर्ड द्वारा आरएसएसबी एलडीसी नोटिफिकेशन 12 जनवरी 2026 को जारी कर राजस्थान लिपिक ग्रेड 2 और कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए आवेदन तिथि, पात्रता, सिलेबस जारी किया था।

    1770956437805

    राजस्थान एलडीसी, जूनियर असिस्टेंट करने के लिए नए उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजस्थान एलडीसी आवेदन पत्र भरना होता है। RSSB LDC application form भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड अवश्य देख लेना चाहिए।
    ये भी पढ़ें - राजस्थान अध्यापक भर्ती परीक्षा

    अधिसूचना में जारी पात्रता के अनुसार उम्मीदवारों को 12वीं क्लास या सीईटी (12वीं लेवल) 2024 की परीक्षा पास होना चाहिए। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आरएसएसबी एलडीसी भर्ती की तिथियों की जानकारी दी गई हैं। विस्तृत जानकारी इस लेख में नीचे दी गई है।

    आरएसएसबी एलडीसी/ जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 - अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा पद का नाम

    लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक (Clerk Grade-II (LDC) and Junior Assistant)

    आयोजक निकाय

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड/ Rajasthan Staff Selection Board (आरएसएसबी)

    विज्ञापन संख्या

    04/2026

    रिक्तियों की संख्या

    10644

    शैक्षणिक योग्यता

    12वीं पास / सीईटी (10+2) उत्तीर्ण

    आयु सीमा

    18 से 40 वर्ष

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • टाइपिंग टेस्ट

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    वेतन

    लेवल 8 (23,700- 75,000 रुपये)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    आरएसएसबी एलडीसी/जूनियर असिस्टेंट 2026 भर्ती - मुख्य तिथियां

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरएसएसबी लिपिक ग्रेड 2 और कनिष्ठ सहायक (RSSB LDC and Junior assistant) आवेदन तिथि, आवेदन सुधार, परीक्षा तिथि देख सकते हैं-

    इवेंट्स

    डेट्स

    आरएसएसबी एलडीसी भर्ती अधिसूचना

    12 जनवरी 2026

    आरएसएसबी एलडीसी कनिष्ठ सहायक आवेदन आरंभ

    15 जनवरी 2026

    आरएसएसबी एलडीसी आवेदन अंतिम तिथि

    13 फरवरी 2026

    आरएसएसबी एलडीसी आवेदन सुधार

    14-16 फरवरी 2026 तक

    आरएसएसबी एलडीसी आवेदन एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा तिथि

    5 जुलाई 2026

    आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन सुधार अंतिम अवसर9 से 15 जुलाई 2026

    आरएसएसबी एलडीसी पात्रता मानदंड

    आरएसएसबी एलडीसी भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अनुसार, कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) सीनियर सेकेंडरी लेवल-2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवार आरएसएसबी जूनियर असिस्टेंट, एलडीसी आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवारों को 12वीं क्लास या सीईटी (12वीं लेवल) 2024 की परीक्षा पास होना चाहिए। उम्र की सीमा आम तौर पर 18 से 40 साल है (1 जनवरी, 2027 तक), जिसमें रिजर्व कैटेगरी के लिए छूट दी गई है। विस्तृत जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें -

    आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट पात्रता मानदंड

    आरएसएसबी एलडीसी पात्रता मानदंड

    विवरण

    शैक्षणिक योग्यता

    मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं पास) या सीईटी (12वीं लेवल) 2024 परीक्षा पास

    भाषा ज्ञान

    देवनागरी हिंदी में कार्यालयी काम-काज का ज्ञान एवं राजस्थान संस्कृति की समझ

    कंप्यूटर ज्ञान

    O/A/B/C लेवल (DOEACC/NIELIT), COPA / DPCS, RSCIT या समकक्ष (जैसे कंप्यूटर साइंस के साथ 12वीं कक्षा पास)

    आयु सीमा

    18 से 40 वर्ष

    आयु में छूट (आरक्षित वर्ग)

    एससी/एसटी/ओबीसी/एमबीसी/ईबीसी (राजस्थान निवासी) एवं सामान्य महिला के लिए 5 वर्ष की छूट

    एससी/एसटी/ओबीसी महिला उम्मीदवार

    +10 वर्ष छूट

    पूर्व सैनिक

    +15 वर्ष छूट

    दिव्यांग (PWD)

    +6 वर्ष (अतिरिक्त)

    आरएसएसबी एलडीसी आवेदन कैसे करें (How to Apply for RSSB LDC)

    आरएसएसबी एलडीसी आवेदन पत्र राज्य के अधिकृत/निर्धारित ई-मित्र कियोस्क/जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भरा जा सकता है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर आरएसएसबी वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
      1768300314425

    • होमपेज पर दिए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें

    • एक नया पेज sso.rajasthan.gov.in/ खुलेगा।

    • यहां रजिस्ट्रेशन और लॉगइन का विकल्प होगा। नए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।

    • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट होगा जिसके माध्यम से आरएसएसबी एलडीसी आवेदन फॉर्म भरा जाएगा।

    • एसएसओ पर लॉगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर LDC Junior assistant Vacancy 2026 पर जाएं।

    • आरएसएसबी एलडीसी आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करने के बाद फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स भरें।

    • जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, हस्ताक्षर और डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।

    • अब आवेदन पत्र जमा करने के बाद दोबारा जांच जरूर कर लें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • फॉर्म सबमिट करने के बाद, उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी अपने पास रखनी चाहिए।

    आरएसएसबी एलडीसी आवेदन शुल्क (RSSB LDC application fee)

    जारी अधिसूचना के अनुसार, जनरल कैटेगरी और ओबीसी/एमबीसी की क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों के लिए आरएसएसबी एलडीसी आवेदन शुल्क 600 रुपये है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।

    एलडीसी भर्ती 2026 राजस्थान अंतिम तिथि

    आरएसएसबी द्वारा राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 अंतिम तिथि 13 फरवरी तय की गई है। बोर्ड द्वारा राजस्थान LDC भर्ती के लिए आवेदन अंतिम तिथि तक ही स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि बीत जाने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से राजस्थान एलडीसी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भर दें।

    आरएसएसबी एलडीसी आवेदन - महत्वपूर्ण बातें (RSSB LDC application- Important points)

    उम्मीदवारों को ऑफिशियल एसएसओ पोर्टल के जरिए अप्लाई करना होगा। एप्लीकेशन सिर्फ़ राजस्थान सिंगल साइन-ऑन पोर्टल के जरिए ही जमा किए जाने चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया है, उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदकों को पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स डालनी होंगी, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और आवेदन फीस जमा करनी होगी।

    आरएसएसबी एलडीसी आवेदन के लिए फोटो कैसे अपलोड होगा (How to upload photo for RSSB LDC application?)

    आरएसएसबी द्वारा एलडीसी डूनियर असिस्टेंट आवेदन के दौरान फोटो अपलोड करने और अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवार की लाइव फोटो अपलोड होगी। इसके लिए उम्मीदवार को कैमरे के सामने आकर पलक झपकाते हुए फोटो कैप्चर करना है।

    1768300314328

    आरएसएसबी एलडीसी आवेदन सुधार

    अधिसूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 है। इसके बाद आरएसएसबी एलडीसी एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन की सुविधा 16 फरवरी तक दी गई। हालांकि इसके बाद भी अगर कोई त्रुटि रह गई है तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन सुधार के लिए परीक्षा समाप्त होने के बाद 7 दिन तक आरएसएसबी आवेदन सुधार का मौका दिया जाएगा। परीक्षा 5 जुलाई को समाप्त होगा। इसके बाद 9 से 15 जुलाई तक आवेदन सुधार सुविधा दी जाएगी। पहले, आवेदन सुधार के लिए एक अंतिम अवसर परीक्षा तिथि से एक माह पूर्व 7 दिन के लिए दिया जाना था।
    1779889223341

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरएसएसबी एलडीसी भर्ती के लिए पात्र कौन है?
    A:

    आरएसएसबी एलडीसी भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अनुसार, कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) सीनियर सेकेंडरी लेवल-2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवार आरएसएसबी जूनियर असिस्टेंट, एलडीसी आवेदन के पात्र हैं।

    Q: आरएसएसबी कनिष्ठ सहायक और एलडीसी के लिए आयु सीमा क्या है
    A:

    आरएसएसबी कनिष्ठ सहायक और एलडीसी के लिए  उम्र की सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 40 साल है। रिजर्व कैटेगरी के लिए आयु में छूट दी गई है।

    Q: आरएसएसबी कनिष्ठ सहायक आवेदन शुल्क क्या है?
    A:

    जनरल कैटेगरी और ओबीसी/एमबीसी की क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों के लिए आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन शुल्क 600 रुपये है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।

    Q: आरएसएसबी एलडीसी आवेदन के लिए क्या करें?
    A:

    उम्मीदवारों को ऑफिशियल एसएसओ पोर्टल के जरिए अप्लाई करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया है, उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदकों को पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स डालनी होंगी, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और आरएसएसबी एलडीसी आवेदन फीस जमा करनी होगी।

    Q: आरएसएसबी एप्लीकेशन फॉर्म में फोटो अपलोड कैसे होगा?
    A:

    आवेदन के दौरान उम्मीदवार की लाइव फोटो अपलोड होगी। इसके लिए उम्मीदवार को कैमरे के सामने आकर पलक झपकाते हुए फोटो कैप्चर करना है।

    Upcoming Competition Exams