Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 (HP CBSE School Teacher Vacancy 2026)- आवेदन, शुल्क, प्रक्रिया, पात्रता
    • लेख
    • एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 (HP CBSE School Teacher Vacancy 2026)- आवेदन, शुल्क, प्रक्रिया, पात्रता

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 (HP CBSE School Teacher Vacancy 2026)- आवेदन, शुल्क, प्रक्रिया, पात्रता

    Rajan KumarUpdated on 13 Feb 2026, 09:45 AM IST

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026:- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू कर दी है। पात्र और इच्छुक शिक्षक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर 24 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अवसर भी प्रदान किया गया है। जो उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं, वे 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच अपने फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार, एचपी सीबीएसई स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की जाएगी।
    1770955776659

    This Story also Contains

    1. एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: अवलोकन
    2. एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: प्रधानाचार्य सहित ये पद भरे जाएंगे
    3. एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया
    4. एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: आवेदन शुल्क
    5. एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: चयन प्रक्रिया
    6. एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: एडमिट कार्ड
    7. एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: उत्तर कुंजी
    8. एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: परिणाम
    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 (HP CBSE School Teacher Vacancy 2026)- आवेदन, शुल्क, प्रक्रिया, पात्रता
    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026

    HPBOSE द्वारा विलंब शुल्क के साथ भी एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन करने का मौका दे रही है। उम्मीदवार 25 से 27 फरवरी 2026 तक 600 रूपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता, शर्तों और अन्य आवश्यक निर्देशों की सही जानकारी मिल सके।
    ये भी पढ़ें:- हिमाचल पटवारी भर्तीहिमाचल पटवारी रिजल्ट

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए ये पहल की है। निदेशालय विद्यालय शिक्षा, हिमाचल प्रदेश द्वारा तैयार एवं अधिसूचित नीति के अनुसार, HPBOSE द्वारा सीबीएसई सब कैडर में डेप्युटेशन के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test for Deputation to CBSE Sub Cadre 2026) का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा राज्य के 134 CBSE संबद्ध विद्यालयों में 5,623 पदों को भरने के उद्देश्य से आयोजित हो रही है।

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 में केवल वही सेवारत शिक्षक आवेदन कर सकेंगे, जो निर्धारित भर्ती एवं पदोन्नति (R&P) नियमों के तहत आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं और पात्रता शर्तें पूरी करते हों। HPBOSE की भूमिका परीक्षा आयोजन, पदवार मेरिट सूची तैयार करने और परिणाम घोषित करने तक सीमित रहेगी, जबकि अंतिम पात्रता निर्धारण और प्रतिनियुक्ति का अधिकार निदेशालय विद्यालय शिक्षा के पास रहेगा। एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: अवलोकन

    विवरण

    जानकारी

    आयोजन संस्था

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)

    भर्ती का नाम

    सीबीएसई सब कैडर में डेप्युटेशन के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट

    कुल रिक्तियां

    5,623 पद

    विज्ञापन संख्या

    CBSE Sub-CD-ST/2026-6341

    कार्यस्थल

    हिमाचल प्रदेश

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    hpbose.org

    चयन प्रक्रिया

    • स्क्रीनिंग टेस्ट

    • मेरिट सूची

    • पात्रता की जांच

    • दस्तावेज सत्यापन

    ये भी पढ़ें:-

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: प्रधानाचार्य सहित ये पद भरे जाएंगे

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 के तहत प्रधानाचार्य सहित विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। प्राध्यापक बायोलाजी, प्राध्यापक केमिस्ट्री, प्राध्यापक फिजिक्स, गणित, कामर्स, इकोनोमिक्स, अंग्रेजी, राजनीतिक शास्त्र, इतिहास, हिंदी, जियोग्राफी, सशोलाजी, संस्कृत, म्यूजिक, प्राध्यापक आइपी, शारीरिक शिक्षक, साइकोलाजी, डीपीई, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नान मेडिकल, शास्त्री, भाषा अध्यापक, ड्राइंग मास्टर, फिजिकल एजुकेशन टीचर व जेबीटी पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए अधिसूचना जारी की है।

    क्रमांक

    पोस्ट कोड

    पद का नाम

    पदों की संख्या

    1

    260301

    प्रिंसिपल

    134

    2

    260302

    प्रवक्ता (जीवविज्ञान)

    150

    3

    260303

    प्रवक्ता (रसायन विज्ञान)

    161

    4

    260304

    प्रवक्ता (भौतिकी)

    161

    5

    260305

    प्रवक्ता (गणित)

    160

    6

    260306

    प्रवक्ता (कॉमर्स)

    288

    7

    260307

    प्रवक्ता (अर्थशास्त्र)

    167

    8

    260308

    प्रवक्ता (अंग्रेजी)

    384

    9

    260309

    प्रवक्ता (राजनीति विज्ञान)

    182

    10

    260310

    प्रवक्ता (इतिहास)

    182

    11

    260311

    प्रवक्ता (हिंदी)

    182

    12

    260312

    प्रवक्ता (भूगोल)

    134

    13

    260313

    प्रवक्ता (समाजशास्त्र)

    134

    14

    260314

    प्रवक्ता (संस्कृत)

    134

    15

    260315

    प्रवक्ता (संगीत)

    134

    16

    260316

    प्रवक्ता (इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज - IP)

    134

    17

    260317

    प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा)

    134

    18

    260318

    प्रवक्ता (मनोविज्ञान)

    134

    19

    260319

    डीपीई (शारीरिक शिक्षा निदेशक)

    140

    20

    260320

    टीजीटी (आर्ट्स)

    480

    21

    260321

    टीजीटी (मेडिकल)

    244

    22

    260322

    टीजीटी (नॉन-मेडिकल)

    244

    23

    260323

    शास्त्री

    221

    24

    260324

    भाषा शिक्षक

    239

    25

    260325

    ड्रॉइंग मास्टर

    179

    26

    260326

    शारीरिक शिक्षा शिक्षक

    147

    27

    260327

    जेबीटी

    640

    कुल

    5623

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा सीबीएसई से संबद्ध राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हेतु स्क्रीनिंग टेस्ट 2026 आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य एवं पात्र सेवारत शिक्षकों का चयन CBSE उप-संवर्ग (Sub-Cadre) के लिए किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है, ताकि पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित की जा सके। नीचे आवेदन प्रक्रिया देखें।

    आवेदन प्रक्रिया

    1. अभ्यर्थी सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

    2. होमपेज पर उपलब्ध “HP CBSE School Teacher Vacancy 2026” या संबंधित स्क्रीनिंग टेस्ट लिंक पर क्लिक करें।

    3. नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण (Registration) करें और आवश्यक विवरण भरें।

    4. लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं सेवा संबंधी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

    5. आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

    6. आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें।

    7. सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: आवेदन शुल्क

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा आयोजित एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क भुगतान के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

    श्रेणी

    शुल्क राशि

    आवेदन शुल्क

    ₹500/- (केवल पाँच सौ रुपये)

    विलंब शुल्क (आवेदन शुल्क के अतिरिक्त)

    ₹600/- (केवल छह सौ रुपये)

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: चयन प्रक्रिया

    एचपी (हिमाचल प्रदेश) के सीबीएसई स्कूलों में टीचर भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और योग्यता-आधारित बनाया गया है। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, विषय ज्ञान, शिक्षण कौशल और व्यक्तित्व के समग्र मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। नीचे चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरण दिए गए हैं:

    1. लिखित परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट)


      • सबसे पहले अभ्यर्थियों को वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी।

      • लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

    2. स्किल/डेमो टीचिंग टेस्ट


      • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डेमो क्लास के लिए बुलाया जाएगा।

      • इसमें उम्मीदवार की पढ़ाने की शैली, विषय की पकड़, प्रस्तुतीकरण कौशल और कक्षा प्रबंधन क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।

    3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)


      • अंतिम चरण में शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, पहचान पत्र आदि का सत्यापन किया जाएगा।

      • गलत या अपूर्ण दस्तावेज़ पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

    4. अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)


      • लिखित परीक्षा, डेमो और साक्षात्कार के अंकों के संयुक्त आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

      • चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: एडमिट कार्ड

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 के लिए परीक्षा एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, पद का नाम, परीक्षा की तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता तथा महत्वपूर्ण निर्देश अंकित होंगे। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    उपयोगी लिंक

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: उत्तर कुंजी

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 परीक्षा संपन्न होने के बाद प्राधिकरण आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी करेगा। उत्तर कुंजी के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देख सकेंगे और अपने संभावित अंकों का आकलन कर पाएंगे। यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो, तो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद ही परिणाम तैयार किया जाएगा।

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026: परिणाम

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर भर्ती 2026 का परिणाम उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर घोषित किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर PDF सूची या उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से जारी किया जा सकता है। लॉगिन आधारित परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण विवरण दर्ज करने होंगे। केवल वे ही उम्मीदवार सफल घोषित किए जाएंगे जो निर्धारित न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 के लिए केवल सेवारत शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।

    Q: एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 में चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    चयन स्क्रीनिंग टेस्ट (लिखित परीक्षा) के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद मेरिट सूची, पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    Q: एचपी सीबीएसई स्कूल टीचर वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन कैसे करना होगा?
    A:

    आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा, आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

    Q: एडमिट कार्ड और परिणाम कैसे जारी होंगे?
    A:

    एडमिट कार्ड और परिणाम दोनों आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से इन्हें डाउनलोड या देख सकेंगे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)