हिमाचल प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा अपनी आधिकरिक वेबसाइट पर होम गार्ड के कुल 700 पदों पर अधिसूचना जारी की गई है। विभाग द्वारा जारी हिमाचल प्रदेश होमगार्ड भर्ती अधिसूचना 2026 (Himachal pradesh home guard Vacancy Notification 2026) में एचपी होमगार्ड आवेदन, पात्रता मानदंड, वेतन, इत्यादि की जानकारी विस्तार से दी गई है। एचपी होमगार्ड भर्ती 2026 के अंतर्गत नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन और एसडीआरएफ विभागों ने जनरल ड्यूटी होम गार्ड, बैंडमैन, होम गार्ड स्वयंसेवक, ड्राइवर और तकनीकी ट्रेडमैन होम गार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। एचपी होमगार्ड भर्ती अधिसूचना 2026 डाउनलोड लिंक
This Story also Contains
एचपी होमगार्ड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एचपी होमगार्ड भर्ती के बारे में अधिक जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें। यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 देखें
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | हिमाचल प्रदेश होमगार्ड विभाग |
विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
एचपी होमगार्ड परीक्षा तिथि | सूचित किया जाएगा |
आधिकारिक वेबसाइट | https://himachal.nic.in/homeguard |
कुल पद | 700 |
एचपी होमगार्ड परीक्षा 2026 आवेदन | 23 फरवरी से 31 मार्च 2026 |
एचपी होमगार्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
एचपी होमगार्ड परीक्षा 2026 | सूचित किया जाएगा |
एचपी होमगार्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
एचपी होमगार्ड वेतन | 977 रुपए प्रतिदिन (जब भी ड्यूटी आवंटित होगी) |
होमगार्ड भर्ती के लिए परीक्षा प्राधिकरण द्वारा पात्रता मानदंड की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी जाती है। सामान्य तौर पर, एचपी होमगार्ड पात्रता मानदंड (HP Home Guard Eligibility 2026) में राष्ट्रीयता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, फिटनेस का जिक्र होता है।
राष्ट्रीयता - उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए।
आयु सीमा -विभाग द्वारा जारी नियम के अनुसार एचपी होमगार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता - विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग है। उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा और 10वीं या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
पदानुसार एचपी होमगार्ड तकनीकी योग्यता इस प्रकार है:-

प्राधिकरण द्वारा एचपी होमगार्ड शारीरिक मापदंड 2026 (HP Home Guard Physical standard 2026) तय किए गए हैं। उम्मीदवारों को इन शारीरिक मापदंडों का पूरा करना अनिवार्य है। एचपी होमगार्ड शारीरिक मापदंड इस प्रकार है।
वर्ग | ऊंचाई | छाती |
सामान्य | 5'6" | 31”-32 |
एससी, एसटी | 5'4" | 29”-30” |
महिला उम्मीदवारों के लिए:-
वर्ग | ऊंचाई |
सामान्य | 5'2" |
एससी, एसटी | 5'0" |
होमगार्ड भर्ती 2026 में चयन पाने के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा,पीईटी (HP Home guard Physical Efficiency test 2026) से गुजरना होगा। एचपी होमगार्ड पीईटी परीक्षा इस प्रकार है।
जनरल ड्यूटी के लिए:-

तकनीकी कंपनी/पलटन के लिए

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपी होमगार्ड आवेदन पत्र 2026 (HP Home guard Application form 2026) भर सकते हैं।
सबसे पहले प्राधिकरण की वेबसाइट https://himachal.nic.in/homeguard या https://hgvr.hp.gov.in/HPHG/ApplicantRegistration/Home/Login पर जाएं।
अगर आपने पहले से रजिस्टर नहीं किया है तो पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करें।

अब आवेदन पत्र में पूछे गए विवरण को दर्ज करें।
आवेदन शुल्क जमा करें।
अब अंत में आवेदन पत्र सबमिट करें।
भविष्य के लिए एचपी होमगार्ड आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर लें।
प्राधिकरण द्वारा हिमाचल प्रदेश होमगार्ड सिलेबस 2026 (Himachal pradesh home guard syllabus 2026) की जानकारी अधिसूचना में दी गई है। hp home guard syllabus 2026 में 10वीं स्तर की गणित, 12वीं स्तर की हिंदी एवं इंग्लिश और राज्य से संबंधित सामान्य ज्ञान जैसे विषय सम्मिलित हैं।
हिमाचल प्रदेश होमगार्ड परीक्षा पैटर्न 2026 (himachal pradesh home guard exam pattern 2026) में लिखित परीक्षा 50 अंको की होगी। इसमें प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटे तय की गई है।
एचपी होमगार्ड परीक्षा 2026 (hp home guard exam 2026) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए हिमाचल प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर एचपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 2026 (Hp Home Guard Admit card 2026) जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, माता-पिता का नाम, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र व अन्य मुख्य विवरण दर्ज होता है। एचपी होमगार्ड 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 7-10 पहले जारी किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा एचपी होमगार्ड परीक्षा के कुछ दिन बाद एचपी होम गार्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एचपी होमगार्ड 2026 परिणाम देख सकेंगे। एचपी होमगार्ड परिणाम परीक्षा के प्रत्येक चरण के बाद अलग-अलग जारी किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों के बाद अंतिम परिणाम जारी कर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
hp home guard bharti 2026 के अंतर्गत चयन के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ेगा। एचपी होमगार्ड चयन प्रक्रिया 2026 (hp home guard selection process 2026) में निम्नलिखित चरण शामिल हैं।
शारीरिक जांच परीक्षण (पीएसटी)
शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
लिखित परीक्षा
दस्तावेज़ सत्यापन
चिकित्सा परीक्षा
Frequently Asked Questions (FAQs)
एचपी होमगार्ड के लिए आयु सीमा 18-50 वर्ष तय की गई है।
उम्मीदवार एचपी होमगार्ड के लिए आवेदन 31 मार्च तक कर सकते हैं।
एचपी होमगार्ड भर्ती में चयन पाने के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक जांच परीक्षण (पीएसटी),शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सा परीक्षा से गुजरना पड़ेगा।