Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 (UP Home Guard Bharti 2026) : फाइनल रिजल्ट (जारी), स्कोरकार्ड लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 (UP Home Guard Bharti 2026) : फाइनल रिजल्ट (जारी), स्कोरकार्ड लिंक, प्रक्रिया

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 (UP Home Guard Bharti 2026) : फाइनल रिजल्ट (जारी), स्कोरकार्ड लिंक, प्रक्रिया

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 03 Oct 2026, 09:38 PM IST

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 (UP Home Guard Recruitment 2026 in hindi)- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 3 अक्टूबर को यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की जरूरत होगी। 15 से 26 सितंबर 2026 तक हुए यूपी पुलिस होमगार्ड पीईटी परीक्षा के बाद अंतिम मेरिट के आधार पर प्रदेश के 75 जनपदों में सभी 41,424 पदों पर चयन हुआ है। इनमें 8,290 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
    यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट 2026 लिंक
    1791039376630

    This Story also Contains

    1. उत्तर प्रदेश गृहरक्षक भर्ती परीक्षा 2026- अवलोकन
    2. यूपी पुलिस होमगार्ड पात्रता मानदंड (UP Police Home Guard Eligibility Criteria in Hindi)
    3. यूपी होमगार्ड परीक्षा पैटर्न 2026
    4. यूपी होमगार्ड आवेदन 2026 कैसे भरें (How to fill UP Home Guard Application 2026 in Hindi)
    5. यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 2026 (UP Home Guard Admit Card 2026 in Hindi)
    6. यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 (UP Home Guard Exam 2026 in Hindi)
    7. यूपी होमगार्ड आंसर की 2026
    8. यूपी होमगार्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 (UP Homeguard Exam Result 2026 in Hindi)
    यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 (UP Home Guard Bharti 2026) : फाइनल रिजल्ट (जारी), स्कोरकार्ड लिंक, प्रक्रिया
    यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 (UP home guard recruitment 2026 in hindi) - परीक्षा, परिणाम

    यूपी पुलिस होमगार्ड पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी किया गया था। प्राधिकरण द्वारा 14 सितंबर को होने वाली पीईटी परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गई थी। बोर्ड द्वारा 10 सितंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। बोर्ड द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि भारी बारिश के चलते परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित की गई। इससे पहले भी पीईटी परीक्षा का आयोजन 8 से 15 सितंबर को किया जाना था जिसके बाद 14 सितंबर की नई तिथि जारी की गई थी। इसके लिए ए़डमिट कार्ड 10 सितंबर से जारी किया जाना था । जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों को नए सिरे से यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे।
    1789198771124

    यूपी होमगार्ड पीईटी परीक्षा स्थगित-
    178910016443610 सितंबर से होने वाली परीक्षा के संबंध में अधिसूचना -
    1788864274634

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 1 सितंबर को जारी कर दिए गए थे जो कि अब अमान्य हैं। यूपी होमगार्ड फिजिकल परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी होमगार्ड पीईटी का आयोजन 8 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक होना था। इसके अलावा 16 सितंबर रिजर्व डे था।
    1788332245751सूचना के अनुसार, 25 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित लिखित परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर विज्ञापित पदों के सापेक्ष लगभग 2.6 गुना सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षा (DV/PST) के बाद यूपी होमगार्ड फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    यूपी पुलिस होमगार्ड डीवी /पीएसटी परीक्षा का समापन 6 अगस्त को हुआ था। यूपी होमगार्ड डीवी प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हुई थी। इसके लिए यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 6 जुलाई 2026 को जारी हुआ था। यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइइट पर दिए यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड लिंक 2026 के मााध्यम से यूपी होमगार्ड डीवी पीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। बता दें कि यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन के साथ पीएसटी परीक्षा भी आयोजित की गई थी।
    यूपी होमगार्ड डीवी परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक
    लेटेस्ट अपडेट - प्राधिकरण द्वारा यूपी होमगार्ड पीएसटी/डीवी तिथियों के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। राज्य के 9 जिलों में ये परीक्षा 4,5 और 6 अगस्त को आयोजित की गई। ये जिले सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और बागपत हैं।

    1783344137790

    यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा का रिजल्ट 28 जून को जारी कर दिया गया। इसके साथ ही यूपी होमगार्ड फाइनल आंसर की 2026 भी जारी की गई। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज के माध्यम से भी यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते थे। यूपी होमगार्ड फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई थी। यूपी होमगार्ड भर्ती की ताजा जानकारी के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
    ये भी देखें- यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026 । यूपी होमगार्ड कटऑफ 2026
    यूपी होमगार्ड रिजल्ट डाउनलोड लिंक
    1782646229939


    बता दें कि यूपी होमगार्ड प्रोवजनल आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज करने सुविधा समाप्त हो चुकी है। उम्मीदार 7 से 10 मई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते थे। प्राधिकरण द्वारा 7 मई को यूपी होमगार्ड प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी होमगार्ड प्राथमिक आंसर की (up home guard provisional answer key 2026) डाउनलोड कर सकते थे।
    1778212521044

    होमगार्ड पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 से 27 अप्रैल 2026 तक किया गया। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपी होमगार्ड का रिजल्ट कब आएगा? Up home guard ka result kab aayega, यूपी होमगार्ड परीक्षा के लिए उत्तीर्ण अंक क्या है? जैसे सवाल इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि यूपी पीआरपीबी द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाती है। ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस पेज पर विजिट करते रहें। प्राधिकरण के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में कुल 19,29,155 उम्मीदवार शामिल हुए।
    1777439723696

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 25 अप्रैल 2026 से दो पालियों में आयोजित की जा रही थी। परीक्षा 27 अप्रैल 2026 तक चली। प्रदेश के 1053 परीक्षा केंद्रों पर 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 41,424 होमगार्ड की बहाली की जाएगी।
    यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

    परीक्षा से पहले प्राधिकरण द्वारा रायबरेली में स्थित परीक्षा केंद्र को लेकर अपडेट भी जारी किया गया था। सूचना के अनुसार, रायबरेली के आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पता प्रतापगढ़ हो गया है जिसे सुधार करते हुए रायबरेली किया गया। उक्त परीक्षा केंद्र पर जाने वाले उम्मीदवारों को अपना अपडेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई थी।

    1777091297905

    यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 18 अप्रैल 2026 को यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा 2026 (up home guard exam) का सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया गया था। यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 74 जिलों में आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस परीक्षा में करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए।
    1776919847758यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड प्रत्येक लिखित परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया गया। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक 22 अप्रैल को, 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए 23 अप्रैल और 27 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए 24 अप्रैल को यूपी होमगार्ड 2026 ए़डमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है।

    बोर्ड द्वारा 22 दिसंबर को यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 तिथि से संबंधित अधिसूचना जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार, यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा 21 अप्रैल 2026 को कई सूचना जारी कर परीक्षा दिशानिर्देश, पेपर लीक, नकल या अन्य अनियमितताओं की सूचना के लिए ईमेल व व्हाट्सएप नंबर, चेतावनी की जानकारी दी है।

    परीक्षा दिवस निर्देश को लेकर प्राधिकरण ने 5 मार्च को अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में कोई अभ्यर्थी जो परीक्षा सामग्री या उसकी किसी जानकारी को किसी भी रूप में (मौखिक या लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या यांत्रिक माध्यम से) प्रकाशित, पुनरुत्पादित, प्रसारित, संग्रहीत या साझा करते हुए पाया जाता है, या परीक्षा केंद्र प्राप्त कराई गई मूल ओएमआर शीट को ले जाते हुए पाया जाता है, या सामग्री को अनधिकृत रूप से कब्जे में रखे हुए पाया जाता है, तो यह गंभीर अनाचार माना जाएगा और ऐसे अभ्यर्थी को परीक्षा से अयोग्य /निष्कासित कर दिया जाएगा एवं सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी होमगार्ड आवेदन पत्र (UP home guard application form in Hindi) 18 नवंबर को जारी किया गया था। यूपी होमगार्ड आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025 थी। होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 तक होगी।
    यूपी होमगार्ड आवेदन यहां देखें।

    उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यूपी होमगार्ड आवेदन पत्र में सुधार सुविधा 18 से 21 दिसंबर शाम 6 बजे तक दी गई थी। उत्तर प्रदेश गृहरक्षक भर्ती आवेदन को यूपी होमगार्ड भर्ती 2025-26 अधिसूचना (UP home guards recruitment 2025-26 notification in hindi) के साथ जारी किया गया था। जारी अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड द्वारा कुल 41424 होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।
    आगामी सरकारी नौकरी 2026 देखें । बिना परीक्षा सरकारी नौकरी देखें

    बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में यूपी होमगार्ड आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस, इत्यादि की जानकारी विस्तृत रुप से दी गई है। पहले उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाती थी, लेकिन 3 नवंबर 2025 को जारी शासनादेश के अनुसार, इस साल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    विभाग द्वारा इससे पहले, साल 2011 में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब 14 साल बाद यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूपी होमगार्ड भर्ती चयन प्रक्रिया 2025-26 में यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।

    हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होमगार्डों के पंजीकरण के लिए पुलिस भर्ती एवं शिक्षा बोर्ड के सहयोग से एक नया बोर्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में 45,000 होमगार्ड पदों पर भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि होमगार्डों की अधिकतम आयु 45 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष की जाए जिसे लागू भी कर दिया गया है।

    उत्तर प्रदेश गृहरक्षक भर्ती परीक्षा 2026- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://uppbpb.gov.in/

    कुल पद

    41424

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025-26 आवेदन

    18 नवंबर से 17 दिसंबर, 2025

    यूपी होमगार्ड आवेदन सुधार विंडो
    18-21 दिसंबर 2025
    यूपी होमगार्ड आवेदन शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि
    20 दिसंबर 2025

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड

    22, 23 और 24 अप्रैल 2026 (जारी)

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 सिटी स्लिप

    18 अप्रैल 2026
    यूपी होमगार्ड आंसर की 2026
    7 मई 2026
    यूपी होमगार्ड आंसर की पर आपत्ति
    7-10 मई 2026
    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026

    25, 26 और 27 अप्रैल 2026

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट

    28 जून 2026

    यूपी होमगार्ड डीवी एडमिट कार्ड
    6 जुलाई 2026
    यूपी होमगार्ड डीवी प्रक्रिया 2026
    13 जुलाई से 6 अगस्त 2026
    यूपी होमगार्ड पीईटी 2026 परीक्षा8 से 15 सितंबर 2026
    14 सितंबर से
    15 सितंबर से
    यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट3 अक्टूबर 2026

    यूपी पुलिस होमगार्ड पात्रता मानदंड (UP Police Home Guard Eligibility Criteria in Hindi)

    होमगार्ड भर्ती के लिए परीक्षा प्राधिकरण द्वारा पात्रता मानदंड की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी जाती है। सामान्य तौर पर, यूपी होमगार्ड पात्रता मानदंड में राष्ट्रीयता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, फिटनेस का जिक्र होता है। यूपी होमगार्ड पात्रता मानदंड

    • राष्ट्रीयता - उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए।

    • आयु सीमा - यूपी सरकार के नए शासनादेश में 3 नवंबर 2025 को जारी नियमावली के अनुसार यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा अब 18 से 30 वर्ष कर दी गई है। पहले यूपी होमगार्ड की आयु सीमा 18-45 वर्ष थी। महिलाओं और आरक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    • शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
      1762237246352

    • शारीरिक मापदंड - पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 152 सेमी। एसटी श्रेणी पुरुष के लिए 160 सेमी, महिला के लिए 147 सेमी।
      1762237321757

    • मेडिकल टेस्ट - यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन मेडिकल टेस्ट के बाद होगा। मेडिकल टेस्ट के तहत उम्मीदवारों की मानसिक और शारीरिक फिटनेस की जांच की जाती है। मेडिकल टेस्ट के तहत नाक, नी, बो-लेग्स, फ्लैट फीट, दृष्टि दोष श्रवण परीक्षण आदि किया जाता है।1762237440863

    यूपी होमगार्ड परीक्षा पैटर्न 2026

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 अधिसूचना में परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी दी गई है। यूपी होमगार्ड परीक्षा पैटर्न 2026 (UP Home guard Exam Pattern 2026) के अनुसार कुल 100 प्रश्न होंगे जिनका अधिकतम अंक 100 निर्धारित किया गया है। परीक्षा का समय 2 घंटे है। लिखित परीक्षा में 25 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी, एनरोलमेंट के पात्र नही होंगे।

    1763467469811

    यूपी होमगार्ड आवेदन 2026 कैसे भरें (How to fill UP Home Guard Application 2026 in Hindi)

    इस साल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। यूपीपीआरपीबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन यूपी होमगार्ड आवेदन पत्र 2026 जारी किया गया। होमगार्ड आवेदन जारी करने के साथ ही आवेदन करने की प्रक्रिया भी बताई गई है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। यूपी होमगार्ड आवेदन प्रक्रिया चरणवार नीचे देख सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in या homeguard.up.gov.in पर जाएं।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    1762238014951


    • ‘यूपी पुलिस होमगार्ड आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें।
    • नया पेज खुलेगा जिसपर यूपी पुलिस होमगार्ड के लिए पंजीकरण के निर्देश होंगे। आवश्यक विवरण दर्ज करें और खुद को पंजीकृत करें। पंजीकरण के बाद आईडी जेनरेट होगा। इसके बाद यूपी पुलिस होमगार्ड आवेदन कर सकते हैं।
    • यूपी होमगार्ड आवेदन पत्र लिंक पर जाएं। पंजीकरण के दौरान दिए गए लॉगइन क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें। आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें।
    • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
    • यूपी होमगार्ड आवेदन शुल्क का भुगतान करें
    • यूपी होमगार्ड ऑनलाइन आवेदन सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले विवरणों की जांच कर लें। जरूरी हो तो विवरण में सुधार कर लें। इसके बाद सबमिट करें।
    • भविष्य के संदर्भ के लिए यूपी होमगार्ड आवेदन की एक-दो प्रति प्रिंट कर लें।

    यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 2026 (UP Home Guard Admit Card 2026 in Hindi)

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 2026 (UP Home Guard Admit card 2026) जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, माता-पिता का नाम, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र व अन्य मुख्य विवरण दर्ज होता है।

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 (UP Home Guard Exam 2026 in Hindi)

    यूपी होमगार्ड परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार के विभिन्न कौशल जैसे उनके सामान्य ज्ञान, मानसिक क्षमता और शारीरिक फिटनेस की जांच की जाती है कि वे पद के लायक हैं या नहीं। यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा (UP homeguard written exam in hindi) की तिथि जल्द जारी की जाएगी।

    यूपी होमगार्ड आंसर की 2026

    प्राधिकरण द्वारा 7 मई को यूपी होमगार्ड प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। किसी उम्मीदवार को कोई आपत्ति है तो वे 7 से 10 मई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा दो चरणों में आसर की जाएगी। सबसे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है इसके बाद यूपी होमगार्ड फाइनल आंसर की 2026 (up home guard final answer key 2026) जारी की जाएगी।

    यूपी होमगार्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 (UP Homeguard Exam Result 2026 in Hindi)

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी होमगार्ड परीक्षा के कुछ दिन बाद यूपी होम गार्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी होमगार्ड 2026 परिणाम देख सकते हैं। यूपी होमगार्ड परिणाम परीक्षा के प्रत्येक चरण के बाद अलग-अलग जारी किया जाता है। भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों के बाद अंतिम परिणाम जारी कर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 आवेदन कब शुरू होंगे?
    A:

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 को लेकर आवेदन 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक थी।

    Q: यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल कितनी भर्ती होंगी?
    A:

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 अधिसूचना के अनुसार 41424 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)