Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 ( Haryana Police Constable Syllabus 2026 in hindi): विषयवार जानें
    • लेख
    • हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 ( Haryana Police Constable Syllabus 2026 in hindi): विषयवार जानें

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 ( Haryana Police Constable Syllabus 2026 in hindi): विषयवार जानें

    Kunal solankiUpdated on 02 Feb 2026, 10:34 AM IST

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस को अवश्य देखना चाहिए। प्राधिकरण द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना (Haryana Police Constable notification in Hindi) के साथ हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र और हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस भी जारी किया गया था जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 बीत चुकी है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में एएनएम सिलेबस के हर खंड की जानकारी दी गई है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती शेड्यूल.

    This Story also Contains

    1. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 - अवलोकन
    2. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026
    3. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न 2026
    4. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2026
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 ( Haryana Police Constable Syllabus 2026 in hindi): विषयवार जानें
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 - अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विस्तार

    परीक्षा संचालक

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

    आधिकारिक वेबसाइट

    hssc.gov.in

    विज्ञापन संख्या

    01/2026

    कुल पद

    5500

    परीक्षा स्तर

    राज्य

    पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया

    • पीएसटी,पीईटी

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज सत्यापन


    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026

    उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस पीडीएफ 2026 (Haryana Police Constable Pdf 2026) डाइनलोड कर सकते हैं। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस में परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, समसामयिक विषय, सामान्य तर्कशक्ति, मानसिक योग्यता, संख्यात्मक क्षमता, कृषि, पशुपालन, अन्य संबंधित क्षेत्रों/व्यापार आदि से संबंधित प्रश्न होंगे। इसमें कम से कम दस प्रतिशत (10%) प्रश्न कंप्यूटर के बुनियादी ज्ञान से संबंधित होंगे और कम से कम बीस प्रतिशत (20%) प्रश्न हरियाणा के बुनियादी ज्ञान से संबंधित होंगे। प्रश्नों का स्तर कांस्टेबल पद के लिए 10+2 परीक्षा स्तर का होगा।
    1769749876704

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026

    विषय

    कुल अंक





    97

    • सामान्य अध्ययन

    • सामान्य विज्ञान

    • समसामयिक विषय

    • सामान्य तर्कशक्ति

    • मानसिक योग्यता

    • संख्यात्मक क्षमता

    • कृषि

    • पशुपालन अन्य संबंधित क्षेत्रों/व्यापार आदि

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न 2026

    पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। इससे उम्मीदवारों की तैयारी तो मजबूत होती ही है साथ में उनका समय प्रबंधन भी दुरुस्त होता है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न 2026 (Haryana Police Constable Exam Pattern 2026) लिखित परीक्षा Written Exam) 97 नंबर की होगी। एनसीसी ए, बी या सी स्तर का प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को क्रमशः 01, 02 और 03 अंक प्राप्त होंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (Haryana Police Constable Exam) में नकारात्मक अंक प्रणाली लागू नहीं है परंतु किसी प्रश्न को छोड़ने पर 0.97 प्रत्येक प्रश्न काटे जाएंगे।

    1769749876824

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न 2026

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन

    प्रश्न पत्र माध्यम

    हिंदी और इंग्लिश

    परीक्षा स्वरुप

    ओएमआर

    नकारात्मक अंकन

    प्रश्न छोड़ने पर 0.97 अंक काटा जाएगा

    प्रश्न पत्र कुल अंक

    लिखित परीक्षा- 97 अंक

    अतिरिक्त अंक- 03 अंक

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2026

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2026 (Haryana Police Constable Selection Process 2026) में उम्मीदवारों को उम्मीदवारों को हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयनित होने के लिए विभिन्न परीक्षाओं से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को पीएसटी, पीईटी , लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू है?
    A:

    गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा परंतु प्रश्न छोड़ने पर 0.97 प्रत्येक अंक काटा जाएगा।

    Q: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन?
    A:

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा ऑफलाइन होगी।

    Q: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में एनसीसी सेर्टिफिकेट की क्या वेटेज है?
    A:

    एनसीसी ए, बी या सी स्तर का प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को क्रमशः 01, 02 और 03 अंक प्राप्त होंगे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)