Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026 (Haryana MPHW Application 2026)- आवेदन प्रक्रिया, पात्रता
    • लेख
    • हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026 (Haryana MPHW Application 2026)- आवेदन प्रक्रिया, पात्रता

    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026 (Haryana MPHW Application 2026)- आवेदन प्रक्रिया, पात्रता

    Rajan KumarUpdated on 20 Mar 2026, 03:45 PM IST

    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026 (Haryana MPHW Application 2026) : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPHW) पद के लिए आवेदन पत्र 9 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार एचएसएससी एमपीएचडब्ल्यू आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते थे। आयोग द्वारा यह भर्ती परीक्षा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी भर्ती के तहत आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए लेख में Haryana Multipurpose Health Worker आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया था।
    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026: एक नजर
    2. हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026: श्रेणीवार रिक्तियां
    3. हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026: पूरी प्रक्रिया
    4. हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026: आयु सीमा
    5. हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026: शैक्षणिक योग्यता व पात्रता
    6. हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026: एडमिट कार्ड
    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026 (Haryana MPHW Application 2026)- आवेदन प्रक्रिया, पात्रता
    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन

    अपडेट: हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता MPHW (पुरुष) भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विज्ञापन संख्या 04/2026, ग्रुप नंबर 1, कैटेगरी नंबर 3 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग ने स्पष्टीकरण दिया है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हरियाणा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के DMC/डिप्लोमा प्रमाणपत्र (बैच 2012-13, परीक्षा वर्ष 2014) में परिणाम की तिथि दर्ज नहीं है, वे अपने ऑनलाइन आवेदन में 1 दिसंबर 2014 दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा केवल उन उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी परीक्षा 30 मई 2014 से पहले हुई थी और प्रमाणपत्र में तिथि अंकित नहीं है।
    1774001298533

    एचएसएससी ग्रुप सी आवेदन संशोधन अपडेट:- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 01/2026, 02/2026, 03/2026 और 04/2026 के तहत ग्रुप-सी पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है। आयोग ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किए जाने के बाद पुनः आवेदन और संशोधन का मौका दिया है। उम्मीदवार 16 मार्च से 19 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर या संशोधित कर सकते थे। संशोधन के दौरान आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और हस्ताक्षरित फॉर्म पुनः जमा करना अनिवार्य था। आयोग ने स्पष्ट किया था कि इसके बाद कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।
    1773744537071

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-C भर्ती 2026 के तहत हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 4,227 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया गया है। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी के तहत की जा रही है। CET Phase-II अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (595 महिला और 700 पुरुष) के कुल 1295 Health professional रिक्तियों को भरा जाएगा। hscc_group_C_Bharti_2026.pdf

    आवदेन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि CET Phase-II का आधिकारिक अधिसूचना (04/2026) को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आयोग द्वारा विभिन्न आरक्षित श्रेणियों जैसे BCA, BCB, EWS, DSC, OSC और भूतपूर्व सैनिक (ESM) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र जारी/नवीनीकरण की तिथियां भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हैं। हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026 प्रक्रिया, पात्रता के बारे में पूरी जानकारी इस लेख विस्तार से दी गई है।

    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026: एक नजर

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-C पदों के लिए CET Phase-II भर्ती 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार एचएसएससी ग्रुप-C भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होना चाहिए। नीचे सारणी में भर्ती को लेकर सभी जरुर जानकारी दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    आयोजन संस्था

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

    भर्ती नाम

    हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी

    पद का नाम

    बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPHW)

    कुल रिक्तियां

    1295 (595 महिला और 700 पुरुष)

    विभाग

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग

    विज्ञापन संख्या

    04/2026

    आयु सीमा

    न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 42 वर्ष

    वेतनमान

    35,400 - 1,12,400

    कार्यस्थल

    हरियाणा

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    hssc.gov.in

    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन तिथि

    9 से 23 फरवरी 2026

    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एडमिट कार्ड तिथि

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता रिजल्ट तिथि

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026: श्रेणीवार रिक्तियां

    हरियाणा में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPHW) पदों पर भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में श्रेणीवार पदों का विवरण जारी किया गया है। यह भर्ती Haryana Staff Selection Commission (HSSC) द्वारा की जा रही है। महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। नीचे श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण है।

    पदों का श्रेणीवार विवरण (स्वास्थ्य विभाग)

    वि.

    पदनाम

    वेतन

    Gen

    DSC

    OSC

    BCA

    BCB

    EWS

    भूतपूर्व सैनिक

    कुल पद

    स्वास्थ्य विभाग

    एमपीएचडब्ल्यू (महिला)

    एफपीएल-6

    212

    54

    54

    83

    48

    60

    42 / 6 / 6 / 12 / 18

    595

    स्वास्थ्य विभाग

    एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष)

    एफपीएल-6

    252

    63

    63

    98

    56

    70

    49 / 7 / 7 / 14 / 21

    700

    कुल रिक्तियां (स्वास्थ्य विभाग)

    • एमपीएचडब्ल्यू (महिला) – 595

    • एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष) – 700

    • कुल पद – 1295

    1774001713766

    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026: पूरी प्रक्रिया

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप सी के तहत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आयोजित की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। नीचे आवेदन की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दी गई है।

    आवेदन करने की चरणबद्ध प्रक्रिया

    • सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (hssc.gov.in) पर जाएं।

    • यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो “New Registration” पर क्लिक करें।

    • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि विवरण दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

    • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।

    • आवेदन फॉर्म भरें (व्यक्तिगत जानकारी {नाम, पिता/माता का नाम, जन्मतिथि आदि}, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी {Category}, पता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

    • दस्तावेज अपलोड करें (पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।

    • सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

    • फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और प्रमाणित दस्तावेजों के अनुसार भरें।

    महत्वपूर्ण लेख:- एमएचटी सीईटी पात्रता मानदंडएमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न

    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026: आयु सीमा

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप C भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। विभिन्न आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। नीचे आयु सीमा का विवरण सारणीबद्ध रूप में प्रस्तुत है।

    आयु सीमा

    श्रेणी

    आयु सीमा

    न्यूनतम आयु

    18 वर्ष

    अधिकतम आयु

    42 वर्ष

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST)

    अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट

    बीसीए / बीसीबी (पिछड़ा वर्ग)

    अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट

    दिव्यांगजन (PwBD)

    अधिकतम आयु में 10 वर्ष तक की छूट

    पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

    हरियाणा सरकार के नियमानुसार आयु में छूट

    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026: शैक्षणिक योग्यता व पात्रता

    हरियाणा में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष एवं महिला) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। सभी आवेदकों के लिए हिंदी या संस्कृत विषय अनिवार्य रखा गया है। नीचे योग्यता का विस्तृत विवरण सारणीबद्ध रूप में दिया गया है।

    अनिवार्य योग्यता

    क्रमांक

    योग्यता/शर्त

    विवरण

    1

    भाषा योग्यता

    मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय अनिवार्य

    2

    आयु सीमा

    18 से 42 वर्ष

    3

    आयु में छूट

    हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार (DSC/OSC/BC-A/BC-B/PWD/ESM आदि हरियाणा निवासी)

    पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता

    श्रेणी संख्या

    पद

    शैक्षणिक योग्यता

    1 एवं 2

    बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला)

    (i) मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 किसी भी संकाय में (ii) सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से ANM प्रशिक्षण कोर्स

    3

    बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष)

    (i) मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 किसी भी संकाय में (ii) सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण

    नोट: 21 फरवरी 2014 से पूर्व हरियाणा सरकार, स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना के अनुसार मैट्रिक के साथ ANM या बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।

    उपयोगी लिंक

    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन 2026: एडमिट कार्ड

    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता वैकेंसी 2026 के लिए परीक्षा एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, पद का नाम, परीक्षा की तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता तथा महत्वपूर्ण निर्देश अंकित होंगे। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPHW) भर्ती किस संस्था द्वारा आयोजित की जाती है?
    A:

    हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती का आयोजन Haryana Staff Selection Commission (HSSC) द्वारा किया जाता है। यह भर्ती CET फेज-II ग्रुप-सी के अंतर्गत आयोजित होती है।

    Q: हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। महिला अभ्यर्थियों के लिए ANM प्रशिक्षण तथा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण अनिवार्य है। साथ ही मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय होना जरूरी है।

    Q: हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाती है।

    Q: हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करें?
    A:

    उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, आवेदन फॉर्म भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करना होगा।

    Q: हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त होगा?
    A:

    एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)