हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एडमिट कार्ड 2026- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा सीईटी फेज-II ग्रुप सी भर्ती के तहत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPHW) पद के लिए जल्द एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार हरियाणा एमपीएसडब्ल्यू एडमिट कार्ड 2026 (Haryana MPHW Admit card 2026 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हरियाणा एमपीएसडब्ल्यू एडमिट कार्ड 2026 का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध कराया जाएगा।
हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य होता है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और अन्य विवरण के साथ डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और निर्देश शामिल होते हैं। परीक्षा से पहले इसे प्रिंट करके सुरक्षित रखना आवश्यक है क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
महत्वपूर्ण लेख:- एमएचटी सीईटी पात्रता मानदंड । एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-C भर्ती 2026 के तहत हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 4,227 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया गया है। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी के तहत की जा रही है। CET Phase-II अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (595 महिला और 700 पुरुष) के कुल 1295 Health professional रिक्तियों को भरा जाएगा।
हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन पत्र 9 से 23 फरवरी 2026 तक भरा गया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले CET Phase-II का आधिकारिक अधिसूचना (04/2026) को ध्यानपूर्वक पढ़ें। रियाणा एमपीएसडब्ल्यू एडमिट कार्ड 2026 (Haryana MPHW Admit card 2026 in hindi) डाउनलोड लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-C पदों के लिए CET Phase-II भर्ती 2026 का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीदवार एचएसएससी ग्रुप-C भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होना चाहिए। नीचे सारणी में Haryana MPHW Recruitment को लेकर सभी जरुर जानकारी दी गई है।
विवरण | जानकारी |
आयोजन संस्था | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) |
पद का नाम | बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPHW) |
कुल रिक्तियां | 1295 (595 महिला और 700 पुरुष) |
विभाग | हरियाणा स्वास्थ्य विभाग |
आधिकारिक वेबसाइट | hssc.gov.in |
Haryana MPHW Vacancy आवेदन तिथि | 9 से 23 फरवरी 2026 |
हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एडमिट कार्ड तिथि | सूचित किया जाएगा |
हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा तिथि | |
हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता रिजल्ट तिथि | सूचित किया जाएगा |
ये भी पढ़ें:-
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Admit Card” या “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
अब बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2026 का लिंक चुनें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि या अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करें।
भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एडमिट कार्ड 2026 में कई महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। नीचे प्वाइंट्स में एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण दिए गए है।
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
लिंग
वर्ग
स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर
माता-पिता का नाम
परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय
परीक्षा दिवस दिशा निर्देश
पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान
उपयोगी लिंक
यदि किसी उम्मीदवार के हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र या अन्य व्यक्तिगत विवरण में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो उसे इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों को तुरंत संबंधित परीक्षा प्राधिकरण यानी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) से संपर्क करना चाहिए। समय रहते त्रुटि को ठीक करवाना जरूरी होता है, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की समस्या या प्रवेश से जुड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन पता बेज़ नंबर 67-70, सेक्टर-2, पंचकूला, पिन-134151, हरियाणा फ़ोन +91 172 2568897 |
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षा दिवस निर्देश दिए गए हैं—
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक से दो घंटे पहले पहुंचें।
निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक या निजी सामान लेकर न जाएं, क्योंकि वहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटबुक, किताबें, नोट्स, चिट आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।
परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।