Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा वन रक्षक आवेदन पत्र 2026 (Haryana Forest Guard Application Form 2026): लिंक,प्रक्रिया
    • लेख
    • हरियाणा वन रक्षक आवेदन पत्र 2026 (Haryana Forest Guard Application Form 2026): लिंक,प्रक्रिया

    हरियाणा वन रक्षक आवेदन पत्र 2026 (Haryana Forest Guard Application Form 2026): लिंक,प्रक्रिया

    Kunal solankiUpdated on 20 Mar 2026, 04:18 PM IST

    हरियाणा वन रक्षक आवेदन पत्र 2026 (Haryana Forest Guard Application Form 2026): हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा एचएसएससी वन रक्षक पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी को समाप्त कर दी गई है। बता दें कि आयोग द्वारा हरियाणा वन रक्षक के कुल 779 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा वन रक्षक आवेदन 2026 (Haryana Forest Guard Application 2026 in Hindi) प्रक्रिया 9 से 23 फरवरी 2026 तक चली। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से हरियाणा वन रक्षक आवेदन पत्र 2026 (Haryana Forest Guard Application Form 2026) भर सकते थे।
    हरियाणा वन रक्षक आवेदन डायरेक्ट लिंक
    एचएसएससी ग्रुप C आवेदन संशोधन अपडेट: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 01/2026, 02/2026, 03/2026 और 04/2026 के तहत ग्रुप-C पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राहत देते हुए आवेदन में संशोधन और पुनः आवेदन का अवसर दिया। यह निर्णय आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किए जाने के बाद लिया गया।उम्मीदवारों को 16 मार्च से 19 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरने या उसमें सुधार करने का मौका दिया गया था। इस प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और संशोधित फॉर्म को हस्ताक्षरित करके दोबारा जमा करना अनिवार्य रखा गया। आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस अवधि के बाद किसी प्रकार का अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. हरियाणा वन रक्षक भर्ती 2026 - अवलोकन
    2. हरियाणा वन रक्षक आवेदन 2026- महत्वपूर्ण तिथियां
    3. हरियाणा वन रक्षक आवेदन- पात्रता मानदंड
    4. हरियाणा वन रक्षक शारीरिक मानदंड 2026
    5. हरियाणा वन रक्षक 2026 आवेदन कैसे करें?
    6. हरियाणा वन रक्षक आवेदन करने की चरणबद्ध प्रक्रिया
    हरियाणा वन रक्षक आवेदन पत्र 2026 (Haryana Forest Guard Application Form 2026): लिंक,प्रक्रिया
    हरियाणा वन रक्षक आवेदन पत्र 2026

    हरियाणा वन रक्षक परीक्षा 2026 (HSSC Forest Guard Exam 2026) की जानकारी आयोग द्वारा अलग से सूचना जारी कर दी जाएगी। हरियाणा फॉरेस्ट गॉर्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

    हरियाणा वन रक्षक भर्ती 2026 - अवलोकन

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से हरियाणा वन रक्षक भर्ती 2026 (Haryana Forest Guard Vacancy 2026 in Hindi) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    हरियाणा वन रक्षक भर्ती 2026 - अवलोकन (Haryana Forest Guard Recruitment 2026 Overview)

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

    परीक्षा का नाम

    हरियाणा वन रक्षक भर्ती 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    hssc.gov.in

    विज्ञापन संख्या

    04/2026

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन

    आयु सीमा

    18- 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट)

    आवेदन शुल्क

    निशुल्क


    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन

    कुल पद

    779


    हरियाणा वन रक्षक आवेदन 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    बिंदु

    तिथियां

    हरियाणा वन रक्षक आवेदन 2026

    9 फरवरी 2026

    हरियाणा वन रक्षक आवेदन अंतिम तिथि

    23 फरवरी (रात्रि 11.59)

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    हरियाणा वन रक्षक एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा वन रक्षक भर्ती 2026 परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा वन रक्षक भर्ती 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा


    हरियाणा वन रक्षक आवेदन- पात्रता मानदंड

    एचएसएससी वन रक्षक वैकेंसी 2026 (HSSC Forest Guard Vacancy 2026) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अधिकारियों द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इन मानदंडों में सामान्यतः शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मानदंड शामिल होते हैं जो कि इस प्रकार हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों का सीईटी परीक्षा क्वालिफाई होना अनिवार्य है।

    ये भी देखें

    आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड/विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है।

    हरियाणा वन रक्षक शारीरिक मानदंड 2026

    आयोग द्वारा वन रक्षक भर्ती 2026 में कुछ शारीरिक मानदंड तय किए गए हैं जिन्हें उम्मीदावरों को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से हरियाणा वन रक्षक शारीरिक मानदंड 2026 (Haryana forest Guard Physical Standard 2026) को समझ सकते हैं।

    हरियाणा वन रक्षक शारीरिक मानदंड 2026


    पुरुष

    महिला

    ऊंचाई

    168 सेमी.

    155 सेमी.

    सीना (फुलाकर)

    84 सेमी.

    -

    सीना ( बिना फुलाए)

    79 सेमी.

    -

    चलना (Walking)

    25 किमी 4 घंटे

    14 किमी 4 घंटे


    हरियाणा वन रक्षक 2026 आवेदन कैसे करें?

    आयोग द्वारा हरियाणा वन रक्षक 2026 आवेदन (Haryana Forest Guard Application 2026) केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी और माध्यम से भेजे गए आवेदन रद्द किए जाएंगे। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके हरियाना वन रक्षक आवेदन कर सकते हैं।

    हरियाणा वन रक्षक आवेदन करने की चरणबद्ध प्रक्रिया

    1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://adv042026.hryssc.com/) पर जाएं।

    2. रजिस्ट्रेशन करें

    • यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो “New Registration” पर क्लिक करें।

    • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि विवरण दर्ज करें।

    • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

    3. लॉगिन करें

    रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।

    4. आवेदन फॉर्म भरें

    • व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पिता/माता का नाम, जन्मतिथि आदि)

    • शैक्षणिक योग्यता

    • श्रेणी (Category)

    • पता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

    5. दस्तावेज अपलोड करें

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • हस्ताक्षर

    • आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र

    • पहचान पत्र (आधार आदि)

    निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।

    7. फॉर्म सबमिट करें

    • सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

    8. प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

    भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

    • आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

    • अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    • फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और प्रमाणित दस्तावेजों के अनुसार भरें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: हरियाणा वन रक्षक आवेदन 2026 तिथियां क्या हैं?
    A:

    हरियाणा वन रक्षक आवेदन 2026 9 से 23 फरवरी तक चली।

    Q: मैं हरियाणा वन रक्षक आवेदन 2026 कैसे कर सकता/सकती हूं?
    A:

    उम्मीदवार हरियाणा वन रक्षक आवेदन 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया विस्तार से समझने के लिए उपर्युक्त लेख पढ़ें।

    Q: क्या हरियाणा वन रक्षक भर्ती में आवेदन के लिए शारीरिक मापदंड को पूरा करना अनिवार्य है?
    A:

    हां, इसके बिना उम्मीदवारों का आवेदन रद्द किया जा सकता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)