Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा डीएमईआर नर्स आवेदन पत्र 2026 (Haryana DMER Nurse Application Form 2026): लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • हरियाणा डीएमईआर नर्स आवेदन पत्र 2026 (Haryana DMER Nurse Application Form 2026): लिंक, प्रक्रिया

    हरियाणा डीएमईआर नर्स आवेदन पत्र 2026 (Haryana DMER Nurse Application Form 2026): लिंक, प्रक्रिया

    Kunal solankiUpdated on 24 Feb 2026, 09:50 AM IST

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा एचएसएससी डीएमईआर नर्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी को समाप्त कर दी गई। आयोग द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से जारी थी। इसके तहत उम्मीदवार हरियाणा डीएमईआर नर्स आवेदन 2026 (Haryana DMER Nurse Application 2026) अंतिम तिथि 23 फरवरी तक कर सकते थे। आयोग द्वारा हरियाणा ग्रुप सी भर्ती अधिसूचना 2026 (Haryana Group c Recruitment Notification 2026) अपनी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी की गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए लेख में डीएमईआर हरियाणा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया था। डीएमईआर नर्स आवेदन डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. हरियाणा डीएमईआर नर्स आवेदन 2026- ग्रुप सी अधिसूचना विवरण
    2. हरियाणा डीएमईआर नर्स आवेदन 2026: एक नजर
    3. हरियाणा डीएमईआर नर्स आवेदन 2026: श्रेणीवार रिक्तियां
    4. हरियाणा DMER नर्स आवेदन 2026: पूरी प्रक्रिया
    5. हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय नर्स आवेदन 2026: आयु सीमा
    6. हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय नर्स आवेदन 2026: शैक्षणिक योग्यता व पात्रता
    हरियाणा डीएमईआर नर्स आवेदन पत्र 2026 (Haryana DMER Nurse Application Form 2026): लिंक, प्रक्रिया
    हरियाणा डीएमईआर नर्स आवेदन पत्र 2026 (Haryana DMER Nurse Application Form 2026): लिंक, प्रक्रिया

    हरियाणा डीएमईआर नर्स आवेदन 2026- ग्रुप सी अधिसूचना विवरण

    जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-C भर्ती 2026 के तहत हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 4,227 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। हरियाणा ग्रुप सी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (DMER) के अन्तर्गत नर्स के कुल 1475 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवदेन करने से पहले हरियाणा ग्रुप सी वैकेंसी अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। हरियाणा स्वास्थय विभाग नर्स आवेदन

    हरियाणा डीएमईआर नर्स आवेदन 2026: एक नजर

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-C पदों के लिए CET Phase-II भर्ती 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार एचएसएससी डीएमईआर नर्स भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होना चाहिए। नीचे सारणी में डीएमईआर विभाग नर्स भर्ती को लेकर सभी जरुर जानकारी दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    आयोजन संस्था

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

    भर्ती नाम

    हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी

    पद का नाम

    नर्स

    कुल रिक्तियां

    1475

    विभाग

    चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (DMER)

    विज्ञापन संख्या

    04/2026

    आयु सीमा

    न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 42 वर्ष

    कार्यस्थल

    हरियाणा

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    hssc.gov.in

    हरियाणा डीएमईआर नर्स आवेदन तिथि

    9 से 23 फरवरी 2026

    हरियाणा डीएमईआर नर्स एडमिट कार्ड तिथि

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा डीएमईआर नर्स रिजल्ट तिथि

    सूचित किया जाएगा


    हरियाणा डीएमईआर नर्स आवेदन 2026: श्रेणीवार रिक्तियां

    हरियाणा में नर्स के पदों पर भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में श्रेणीवार पदों का विवरण जारी किया गया है। यह भर्ती Haryana Staff Selection Commission (HSSC) द्वारा की जा रही है। नीचे डीएमईआर विभाग के अंतर्गत नर्स के पदों का श्रेणीवार विवरण है।

    पदों का श्रेणीवार विवरण (चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय)

    विभाग

    पदनाम

    वेतन

    Gen

    DSC

    OSC

    BCA

    BCB

    EWS

    भूतपूर्व सैनिक

    कुल पद

    चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय

    नर्स

    एफपीएल-7

    528

    136

    130

    203

    125

    147

    102 /16 / 13 / 33 /42

    1475


    हरियाणा DMER नर्स आवेदन 2026: पूरी प्रक्रिया

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप सी के तहत चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय नर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आयोजित की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। नीचे आवेदन की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दी गई है।

    आवेदन करने की चरणबद्ध प्रक्रिया

    • सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (hssc.gov.in) पर जाएं।

    • यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो “New Registration” पर क्लिक करें।

    • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि विवरण दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

    • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।

    • आवेदन फॉर्म भरें (व्यक्तिगत जानकारी {नाम, पिता/माता का नाम, जन्मतिथि आदि}, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी {Category}, पता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

    • दस्तावेज अपलोड करें (पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।

    • सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

    • फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और प्रमाणित दस्तावेजों के अनुसार भरें।

    महत्वपूर्ण लेख:- एमएचटी सीईटी पात्रता मानदंडएमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न

    हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय नर्स आवेदन 2026: आयु सीमा

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप C भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। विभिन्न आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। नीचे आयु सीमा का विवरण सारणीबद्ध रूप में प्रस्तुत है।

    आयु सीमा

    श्रेणी

    आयु सीमा

    न्यूनतम आयु

    18 वर्ष

    अधिकतम आयु

    42 वर्ष

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST)

    अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट

    बीसीए / बीसीबी (पिछड़ा वर्ग)

    अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट

    दिव्यांगजन (PwBD)

    अधिकतम आयु में 10 वर्ष तक की छूट

    पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

    हरियाणा सरकार के नियमानुसार आयु में छूट

    हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय नर्स आवेदन 2026: शैक्षणिक योग्यता व पात्रता

    हरियाणा में नर्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों को हरियाणा सीईटी परीक्षा देना अनिवार्य है। सभी आवेदकों के लिए हिंदी या संस्कृत विषय अनिवार्य रखा गया है। नीचे योग्यता का विस्तृत विवरण सारणीबद्ध रूप में दिया गया है।

    हरियाणा सीईटी परीक्षा अनिवार्य योग्यता

    क्रमांक

    योग्यता/शर्त

    विवरण

    1

    भाषा योग्यता

    मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय अनिवार्य

    2

    आयु सीमा

    18 से 42 वर्ष

    3

    आयु में छूट

    हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार (DSC/OSC/BC-A/BC-B/PWD/ESM आदि हरियाणा निवासी)

    पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता

    श्रेणी संख्या

    पद

    शैक्षणिक योग्यता

    6

    डीएमईआर नर्स

    (i) दाई का काम प्रशिक्षण (Midwifery Training) के साथ ए ग्रेड नर्स

    (ii) हरियाणा नर्स पंजीकरण परिषद में पंजीकृत या बीएससी नर्सिंग


    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एचएसएससी डीएमईआर नर्स भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

    Q: हरियाणा डीएमईआर नर्स पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    उम्मीदवारों का मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय अनिवार्य है इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट बेसिक) नर्सिंग या दाई के प्रशिक्षण के साथ जनरल नर्सिंग में डिप्लोमा और हरियाणा नर्स पंजीकरण परिषद में पंजीकृत एक डिवीजन नर्स (मिडवाइफ प्रशिक्षण सहित) होना चाहिए।

    Q: एचएसएससी डीएमईआर नर्स भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    एचएसएससी नर्स भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)