Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन 2026 (CRPF Constable Application 2026): आवेदन सुधार (क्लोज)
    • लेख
    • सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन 2026 (CRPF Constable Application 2026): आवेदन सुधार (क्लोज)

    सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन 2026 (CRPF Constable Application 2026): आवेदन सुधार (क्लोज)

    Kunal solankiUpdated on 25 May 2026, 11:50 AM IST

    सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन तथा पैरामेडिकल) के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई। उम्मीदवार अंतिम तिथि 19 मई तक अपना आवेदन पत्र भर सकते थे। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में 21-23 मई तक सुधार कर सकते थे। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा सीआरपीएफ में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से जारी थी । सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 लिंक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.crpf.gov.in पर एक्टिव था। अभ्यर्थी अंतिम तिथि 19 मई 2026 तक सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र (crpf constable application form 2026 in Hindi) ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते थे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज पर भी सीआरपीएफ ट्रेड्समैन के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक (crpf constable apply link 2026) उपलब्ध कराया गया था। सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन लिंक (समाप्त)
    1779345607920

    This Story also Contains

    1. सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (CRPF Constable application form 2026 Important Dates)
    2. सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026- पात्रता मानदंड
    3. सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया
    4. सीआरपीएफ ट्रेड्समैन आवेदन पत्र 2026 - ध्यान देने योग्य बातें
    सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन 2026 (CRPF Constable Application 2026): आवेदन सुधार (क्लोज)
    सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026

    अपडेट: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) ने जारी कॉन्स्टेबल भर्ती विज्ञापन में संशोधन किया है। अब आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के बजाय 1 अगस्त 2026 से होगी। ड्राइवर पद के लिए आयु 21-27 वर्ष और अन्य ट्रेड्स के लिए 18-23 वर्ष निर्धारित है। जन्म तिथि की सीमा भी इसी अनुसार बदली गई है। साथ ही शैक्षणिक योग्यता की तिथि भी 1 अगस्त 2026 कर दी गई है।
    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 देखें
    1776483657148सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र कैसे भरें, क्या प्रक्रिया है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे crpf constable bharti 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले अपनी पात्रता मानदंड की जांच जरूर करें।

    सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (CRPF Constable application form 2026 Important Dates)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://rect.crpf.gov.in/

    पद का नाम

    केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन तथा पायनियर) (पुरुष/महिला) – 2026

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    आवेदन तिथि

    20 अप्रैल -19 मई 2026 (जारी)

    आवेदन सुधार विंडो21-23 मई तक

    सीआरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026

    सूचित किया जाएगा

    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026

    सूचित किया जाएगा

    सीआरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026- पात्रता मानदंड

    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना 2026 के अनुसार सीआरपीएफ कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026 (CRPF Constable Eligibility 2026) तय किए गए हैं। इन सभी मानदंडों को पूरा करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 (crpf constable application form 2026 in hindi) भरने से पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच आवश्य करें। आगे लेख में इसकी जानकारी दी गई है।

    शैक्षणिक योग्यता -

    पद

    योग्यता प्रकार

    विवरण

    चालक

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम मैट्रिक या समकक्ष

    चालक

    तकनीकी योग्यता

    भारी परिवहन वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट पास करना आवश्यक है

    मैकेनिक मोटर वाहन

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 प्रणाली में कम से कम मैट्रिक या 10वीं कक्षा पास या उसके बराबर

    मैकेनिक मोटर वाहन

    तकनीकी योग्यता

    राष्ट्रीय या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से मोटर-वाहन मैकेनिक में 02 वर्ष का आईटीआई प्रमाण-पत्र और संबंधित ट्रेड में 01 वर्ष का व्यावहारिक अनुभव

    मैकेनिक मोटर वाहन

    तकनीकी योग्यता (वैकल्पिक)

    किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मोटर-वाहन ट्रेड में राष्ट्रीय/राज्य शिक्षा प्रमाण-पत्र और संबंधित ट्रेड में 01 वर्ष का व्यावहारिक अनुभव

    अन्य सभी ट्रेड के लिए

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या केंद्र/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम मैट्रिक या उसके बराबर की डिग्री, या भूतपूर्व सैनिकों के मामले में आर्मी में समकक्ष योग्यता

    अन्य सभी ट्रेड के लिए

    तकनीकी योग्यता

    संबंधित ट्रेड में दक्षता और कार्य अनुभव होना आवश्यक है।


    पार्टनर विंग (राजमिस्त्री (मेसन) / इलेक्ट्रिशियन)

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष।



    तकनीकी योग्यता

    (अ) संबंधित ट्रेडों (मेसनरी या प्लंबिंग या इलेक्ट्रिशियन) में एक वर्ष का अनुभव।

    (बी) मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से ट्रेड का प्रमाण पत्र रखने वालों को वरीयता दी जाएगी।

    सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

    1775816928314

    सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

    पी.एस.टी. सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा जो पी.ई.टी. स्टेज में अहर्ता प्राप्त करेंगे। पी.एस.टी. में ऊंचाई, सीना और वजन (जैसा लागू हो) का माप शामिल होगा। सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेडमैन) के पद के लिए शारीरिक मानक निम्नलिखित हैं:

    1775816928345

    छाती

    1775816928389

    नोट- महिला अभ्यर्थियों के सीने का माप नहीं लिया जाएगा।

    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    प्राधिकरण द्वारा सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 (crpf constable application form 2026 in Hindi) केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 भर सकेंगे।

    चरण 1 पंजीकरण

    भाग

    विवरण

    (ए)

    नियम और शर्तों से सहमत अभ्यर्थी नीचे दिए गए 'मैं सहमत हूं' चेकबॉक्स पर क्लिक करके और 'स्टार्ट' बटन दबाकर आवेदन कर सकते हैं।

    (बी)

    अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक जानकारी यथा-व्यक्तिगत विवरण, पता विवरण, अर्हता विवरण, उपलब्धियों का विवरण, आवेदित पद आदि भरनी चाहिए और फिर प्रमाणपत्र और दस्तावेज़ (जैसे फोटो और हस्ताक्षर) आदि सही तरीके से अपलोड करने चाहिए।

    (सी)

    स्टेप - I पंजीकरण पूरा होने पर, अभ्यर्थी की पंजीकृत ईमेल आईडी में सूचना प्राप्त होगी जिसमें उनकी लॉगिन आईडी (आवेदन क्रम संख्या) और पासवर्ड होगा।

    (डी)

    आवेदन पत्र में (स्टेप - II के लिए) अन्य विवरण भरने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग-आउट और फिर से लॉग-इन करना होगा।

    चरण 2: आवेदन पत्र भरना

    पंजीकरण के बाद, अभ्यर्थियों को लॉगिन करना होगा और आवेदन पत्र में अन्य विवरण जैसे व्यक्तिगत विवरण, अर्हता संबंधी विवरण और घोषणा आदि को पूरा करना होगा।

    एफ

    फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को स्कैन करने संबंधी निर्देश:अभ्यर्थी नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार अपने फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई (डिजिटल) इमेज अपलोड करें। आवेदक को ध्यान देना चाहिए कि केवल जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप ही स्वीकार्य है:

    फोटोग्राफ छवि: रंगीन फोटो 35 एमएम आकार के (चौड़ाई) x 45 एमएम (ऊंचाई)। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो स्वीकार नहीं की जाएगी। पृष्ठभूमि हल्की होनी चाहिए। हल्का ग्रे/सफेद रंग सुझाया जाता है। कोई पैटर्न नहीं होना चाहिए। फोटो का 70-80% हिस्सा चेहरे से कवर होना चाहिए। आवेदक को सामान्य हाव-भाव के साथ सीधे कैमरे की ओर देखना चाहिए। पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) से मेल खाते रंगों की एकरूपता से बचना चाहिए।

    यदि आवेदक चश्मा धारण करता/करती है, तो उसकी आँखें पूर्णतः स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए तथा कैप आदि धारण नहीं करना चाहिए।

    स्कैन की गई इमेज का आकार केवल जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी प्रारूप में 50-100 केबी के बीच में होना चाहिए।

    ii.

    हस्ताक्षर की इमेज:


    • आवेदक को सफेद कागज पर काली स्याही के पेन से हस्ताक्षर करना होगा।


    • हस्ताक्षर केवल आवेदक द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए न कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा। कृपया हस्ताक्षर क्षेत्र को ही स्कैन करें, पूरे पृष्ठ को नहीं।


    • फ़ाइल का आकार केवल जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी प्रारूप में 50-100 केबी के बीच होना चाहिए।

    iii.

    दस्तावेज़ों का आकार:


    • दस्तावेज़ों का आकार केवल जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी/पीडीएफ़ प्रारूप में 100-500 केबी के बीच होना चाहिए।

    जी

    एक बार आवेदन पत्र जमा हो जाने के बाद, अभ्यर्थियों को पेमेंट गेटवे पर स्वचालित रूप से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई/सीएससी वॉलेट आदि के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों द्वारा भुगतान किए जाने वाले परीक्षा शुल्क रू. 100/- (यदि लागू हो) तथा प्रत्येक आवेदित पद के लिए सेवा शुल्क जमा करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए भुगतान पावती पर्ची निकाल (जेनरेट) सकते हैं।

    एच

    शुल्क जमा करने के लिए दिशानिर्देश निम्नानुसार हैं:


    • जमा करने के बाद, अभ्यर्थी को पेमेंट गेटवे पर ऑनलाइन भुगतान करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

    • कृपया विवरणों को सत्यापित करें और विभिन्न भुगतान माध्यमों से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • सफल ऑनलाइन भुगतान के बाद, अभ्यर्थी को उसके आवेदन पत्र पर रिडायरेक्ट किया जाएगा।

    आई

    भविष्य के सभी संदर्भों के प्रयोजन के लिए, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।

    जे

    ऑनलाइन आवेदन भरने से संबंधित तकनीकी पूछताछ/स्पष्टीकरण के लिए, कृपया बेझिझक होकर हेल्पलाइन नंबर 011-26160255 पर कार्य दिवसों (सोमवार से शुक्रवार 1000 से 1800 बजे तक) पर संपर्क करें।

    सीआरपीएफ ट्रेड्समैन आवेदन पत्र 2026 - ध्यान देने योग्य बातें

    उम्मीदवारों को सीआरपीएफ ट्रेड्समैन आवेदन पत्र 2026 (crpf tradesman application form 2026) भरने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    • आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवार अपने इंटरनेट की स्पीड की जांच करें ताकि फार्म भरने के दौरान सर्वर में कोई समस्या न आए।
    • सीआरपीएफ ट्रेड्समैन आवेदन पत्र भरते समय अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें।
    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीआरपीएफ आवेदन शुल्क ध्यानपूर्वक जमा करें क्योंकी बिना आवेदन शुल्क जमा किए फार्म सबमिट नहीं होगा।
    • किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं सीआरपीएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र कैसे भर सकता हूंं
    A:

    आप सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवदेन पत्र प्राधिकरण की वेवबसाइट से भर सकते हैं। उपर्युक्त लेख में विस्तार से जानकारी दी गई है।

    Q: सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है
    A:

    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    OPSC Judicial Services Exam Application Date

    8 May'26 - 8 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CTET Application Date

    11 May'26 - 10 Jun'26 (Online)