Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026 (BPSC AEDO Result 2026)- रिजल्ट लिंक,कटऑफ, डाउनलोड प्रक्रिया
    • लेख
    • बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026 (BPSC AEDO Result 2026)- रिजल्ट लिंक,कटऑफ, डाउनलोड प्रक्रिया

    बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026 (BPSC AEDO Result 2026)- रिजल्ट लिंक,कटऑफ, डाउनलोड प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 14 Apr 2026, 04:29 PM IST

    बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन के बाद बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा का परिणाम 2026 जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026 लिंक इस पेज में उपलब्ध कराया जाएगा।
    महत्वपूर्ण लेख:- बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026

    This Story also Contains

    1. बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026 - अवलोकन
    2. बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026: स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण
    4. बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026: संपर्क विवरण
    बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026 (BPSC AEDO Result 2026)- रिजल्ट लिंक,कटऑफ, डाउनलोड प्रक्रिया
    बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026

    BPSC AEDO Result 2026 की मदद से अभ्यर्थी अपनी चयन स्थिति और प्राप्त अंकों की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। साथ ही, आयोग द्वारा परिणाम के साथ कटऑफ अंक और मेरिट सूची भी जारी की जा सकती है, जिससे उम्मीदवार अपनी स्थिति का बेहतर मूल्यांकन कर सकेंगे। आयोग द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती परीक्षा 2026 तीन चरणों में आयोजित की जा रही है। प्रथम चरण 14–15 अप्रैल, द्वितीय 17–18 अप्रैल और तृतीय 20–21 अप्रैल को होगा।

    बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026 पीडीएफ (BPSC AEDO Result 2026 pdf) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, मेरिट सूची और कटऑफ देख सकेंगे। बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026, डाउनलोड प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    इसे भी पढ़ें: बीपीएससी 71वीं परीक्षा आंसर की

    बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026 - अवलोकन

    असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। BPSC AEDO Result 2026 के माध्यम से अभ्यर्थी अपने प्राप्त अंक, मेरिट सूची और चयन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीचे सारणी में प्रमुख विवरण संक्षेप में प्रस्तुत किए गए हैं।

    परीक्षा से जुड़ा विवरण

    जानकारी

    भर्ती निकाय

    Bihar Public Service Commission

    पद का नाम

    सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO)

    कुल रिक्तियां

    935

    अधिसूचना जारी तिथि

    22 अगस्त 2025

    परीक्षा तिथि 2026

    14, 15, 17, 18, 20, 21 अप्रैल 2026

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तर

    परीक्षा आवृत्ति

    वार्षिक

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा व दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in

    बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026 तिथि

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें: बीपीएससी परीक्षा शेड्यूल यहां देखें

    बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    Bihar Public Service Commission द्वारा जारी किया जाने वाला BPSC AEDO Result 2026 उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति, मेरिट सूची और कटऑफ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं

    1776163583538

    • होमपेज पर “BPSC AEDO Result 2026” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें
      1776163583625

    • लॉगिन पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें (यदि आवश्यक हो)

    • स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा

    • परिणाम PDF/स्कोरकार्ड को ध्यानपूर्वक देखें

    • “डाउनलोड” बटन पर क्लिक कर इसे सेव करें

    • भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें

    बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026: स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण

    बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। इसमें परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी होती है, जो चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक होती है। नीचे स्कोरकार्ड में दर्ज प्रमुख विवरण दिए गए हैं:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर

    • जन्मतिथि

    • श्रेणी (Category)

    • परीक्षा का नाम (BPSC AEDO)

    • प्राप्त अंक (Marks Obtained)

    • कुल अंक (Total Marks)

    • योग्यता स्थिति (Qualified / Not Qualified)

    • कटऑफ अंक (Cut-off Marks)

    • मेरिट सूची में स्थान (यदि लागू हो)

    • परीक्षा तिथि

    उपयोगी लिंक

    बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026: संपर्क विवरण

    बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026 से संबंधित यदि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या होती है या किसी जानकारी की आवश्यकता होती है, तो वे बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के आधिकारिक संपर्क माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद कई बार उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड, मेरिट सूची, कटऑफ या डाउनलोड प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनका समाधान आयोग के माध्यम से किया जा सकता है।

    पता:
    15, नेहरू पथ (बेली रोड), पटना – 800001 (बिहार)

    हेल्पलाइन नंबर:
    8986422296
    0612-2237999

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026 कैसे चेक करें?
    A:

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “BPSC AEDO Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं और PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: क्या परिणाम के साथ कटऑफ और मेरिट सूची जारी होगी?
    A:

    हां, बीपीएससी एईडीओ परिणाम 2026 के साथ कटऑफ अंक और मेरिट सूची जारी की जा सकती है, जिससे उम्मीदवार अपनी चयन स्थिति और रैंक का आकलन कर सकें।

    Q: स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होती है?
    A:

    स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, प्राप्त अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति, कटऑफ और मेरिट सूची में स्थान जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है।

    Q: यदि परिणाम में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
    A:

    यदि स्कोरकार्ड में कोई गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को तुरंत बीपीएससी के आधिकारिक हेल्पडेस्क या संपर्क माध्यम के जरिए शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय पर सुधार किया जा सके।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)