Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026 (Bihar SSC Inter Level Result 2026)- रिजल्ट, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026 (Bihar SSC Inter Level Result 2026)- रिजल्ट, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026 (Bihar SSC Inter Level Result 2026)- रिजल्ट, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 24 Mar 2026, 10:25 AM IST

    बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बिहार एसएससी इंटर लेवल परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। बिहार एसएससी इंटर लेवल परीक्षा संपन्न होने के बाद एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारुप में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध कराई जा सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम सूचना के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

    This Story also Contains

    1. बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026: एक नजर
    2. बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026 में उल्लेखित विवरण
    4. बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026: कट ऑफ
    बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026 (Bihar SSC Inter Level Result 2026)- रिजल्ट, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026

    अपडेट:- बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इंटर लेवल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, बीएसएससी इंटर लेवल प्रारंभिक परीक्षा जून–जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में होने की संभावना है। इसके अलावा, परीक्षा परिणाम अक्टूबर 2026 में घोषित किया जाएगा और टंकण (टाइपिंग) जांच परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। हालांकि, ये सभी तिथियां अस्थायी हैं और इनमें बदलाव संभव है। अंतिम व सटीक तिथियों की घोषणा आयोग द्वारा बाद में की जाएगी।
    1774328007611

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा आयोजित द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के बाद आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार एसएससी इंटर लेवल आंसर की और रिजल्ट प्रकाशित करेगा। पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, जिस पर अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल आंसर की और परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन मोड में पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें रोल नंबर के आधार पर चयन सूची जारी होगी।

    बीएसएससी द्वारा बिहार एसएससी इंटर लेवल आवेदन पत्र 15 अक्टूबर से 16 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। इससे पहले अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक थी। 12वीं पास के लिए 26,426 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026, डाउनलोड प्रक्रिया, कटऑफ के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026: एक नजर

    बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। बीएसएससी सेकेंड इंटर लेवल भर्ती प्रक्रिया के तहत महत्वपूर्ण इवेंट व तिथियों की जानकारी उम्मीदवारों को होना बहुत जरूरी होता है। बीएसएससी द्वारा अधिसूचना के साथ समय समय पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी व तिथियां शेयर करती रहती है। अभ्यर्ती नीचे दी गई तालिका में बिहार एसएससी 12th स्तरीय परीक्षा के लिए BSSC Inter Level Vacancy Details 2025 देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा

    बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा

    पदों का विवरण

    वन अधिकारी, आशुलिपिक, प्रोमो एएसआई, आशुलिपिक, कनिष्ठ लेखाकार क्लर्क, आदि।

    संचालन निकाय

    बीएसएससी (बिहार कर्मचारी चयन आयोग)

    रिक्तियों की संख्या

    26,426 पद (संशोधित)

    राज्य

    बिहार सरकारी नौकरियां

    योग्यता

    12वीं पास सरकारी नौकरियां

    आधिकारिक वेबसाइट

    bssc.bihar.gov.in

    बिहार एसएससी इंटर लेवल ऑनलाइन आवेदन तिथि

    15 अक्टूबर 2025 से 16 फरवरी 2026 (संशोधित)

    बिहार एसएससी इंटर लेवल प्रारंभिक परीक्षा

    जून–जुलाई 2026 (संभावित)

    बिहार एसएससी इंटर लेवल प्रारंभिक परीक्षा आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसएससी इंटर लेवल प्रारंभिक परीक्षा आंसर की आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसएससी इंटर लेवल प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा

    सितंबर 2026 (संभावित)

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा आंसर की आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा रिजल्ट

    अक्टूबर 2026 (संभावित)

    बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा बिहार एसएससी इंटर लेवल परीक्षा 2026 का परिणाम परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम डाउनलोड करें। नीचे बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026 डाउनलोड प्रक्रिया (Bihar SSC Inter Level Result 2026 Download Process in hindi) दी गई है।

    बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:

    • सबसे पहले बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “Notice Board / Latest Updates” सेक्शन में क्लिक करें।

    • वहां “Bihar SSC Inter Level Result 2026” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

    • रिजल्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • PDF डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर को सर्च (Ctrl+F) करके परिणाम जांचें।

    बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026 में उल्लेखित विवरण

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने परिणाम में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकते हैं—

    • परीक्षा का नाम (बिहार एसएससी इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026)

    • परीक्षा तिथि

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर

    • श्रेणी (Category)

    • परीक्षा में प्राप्त कुल अंक

    • कट-ऑफ अंक 2026

    • मेरिट सूची में स्थिति

    • क्वालिफाइंग स्टेटस (उत्तीर्ण / अनुत्तीर्ण)

    उपयोगी लिंक

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में आयोग से आधिकारिक माध्यम से संपर्क करें।

    बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026: कट ऑफ

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026 जारी करने के साथ ही कट-ऑफ अंक भी प्रकाशित किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक वह न्यूनतम अंक होते हैं, जिन्हें प्राप्त करना अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने हेतु आवश्यक होता है।

    कट-ऑफ का निर्धारण कई महत्वपूर्ण कारकों पर आधारित होता है, जैसे—

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • कुल रिक्तियों की संख्या

    • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या

    • विभिन्न श्रेणियां (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस आदि)

    आयोग श्रेणीवार कट-ऑफ सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवार अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित कट-ऑफ अंक देखकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे अगले चरण (मुख्य परीक्षा / दस्तावेज सत्यापन) के लिए पात्र हैं या नहीं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार एसएससी इंटर लेवल रिजल्ट 2026 कहां जारी होगा?
    A:

    रिजल्ट बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा।

    Q: क्या रिजल्ट के साथ कटऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी होगी?
    A:

    हां, रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक और चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट भी जारी की जा सकती है।

    Q: क्या आंसर की रिजल्ट से पहले जारी की जाएगी?
    A:

    आमतौर पर पहले प्रोविजनल आंसर की जारी होती है, जिस पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाता है। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाता है।

    Q: रिजल्ट कैसे चेक करें?
    A:

    आधिकारिक वेबसाइट पर “Result” या “Notice Board” सेक्शन में जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Others

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)