Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 (BSSC Inter Level admit card 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा
    • लेख
    • बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 (BSSC Inter Level admit card 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा

    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 (BSSC Inter Level admit card 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा

    Rajan KumarUpdated on 24 Mar 2026, 10:32 AM IST

    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 - बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इंटर लेवल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, बीएसएससी इंटर लेवल प्रारंभिक परीक्षा जून–जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में होने की संभावना है। हालांकि, ये सभी तिथियां अस्थायी हैं और इनमें बदलाव संभव है। अंतिम व सटीक तिथियों की घोषणा आयोग द्वारा बाद में की जाएगी। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से लगभग 5-7 दिन पहले जारी किया जा सकता है।
    1774328363300

    This Story also Contains

    1. बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 : अवलोकन
    2. बिहार एसएससी इंटर स्तरीय एडमिट कार्ड 2025- परीक्षा मोड क्या होगा?
    3. बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां
    4. बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
    5. बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 में विवरण
    6. बिहार एसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा 2025
    7. बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 : उत्तर कुंजी
    8. बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 : कट ऑफ अंक
    9. बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 : रिजल्ट
    10. बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 : वेतन और जॉब प्रोफाइल क्या है?
    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 (BSSC Inter Level admit card 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा
    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 (BSSC Inter Level admit card 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा

    उम्मीदवार एडमिट कार्ड 2025 (BSSC Admit Card 2025 in hindi) जारी होने के बाद बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ डाउनलोड (Bihar SSC Inter Level Admit Card 2025 PDF Download in hindi) कर सकेंगे। बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड, परीक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
    महत्वपूर्ण लेख:-

    बिहार एसएससी इंटर लेवल परीक्षा दिवस के दिन एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होता है। बिहार एसएससी इंटर लेवल हॉल टिकट के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। बिहार एसएससी इंटर लेवल ए़डमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा दिवस निर्देश समेत परीक्षा संबंधी अन्य मुख्य विवरण शामिल होते हैं। बिहार एसएससी इंटर लेवल की तैयारी करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा आयोजित बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते थे। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 थी। इससे पहले 13 जनवरी को आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की गई थी। आयोग ने रिक्तियों की संख्या को संशोधित कर पहले 24,492 फिर 25,311 और अब 26,426 पद कर दिया है।

    1771043595543

    बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 : अवलोकन

    बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा की 26,426 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई तालिका में बिहार एसएससी 12th स्तरीय परीक्षा के लिए मुख्य विशेषताएं देख सकते हैं।

    अनुभाग

    विवरण

    परीक्षा

    बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा

    पदों का विवरण

    वन अधिकारी, आशुलिपिक, प्रोमो एएसआई, आशुलिपिक, कनिष्ठ लेखाकार क्लर्क, आदि।

    संचालन निकाय

    बीएसएससी (बिहार कर्मचारी चयन आयोग)

    रिक्तियों की संख्या

    12,199
    23175
    24,492
    25,311
    26,426 पद

    राज्य

    बिहार में सरकारी नौकरियां

    योग्यता

    12वीं पास सरकारी नौकरियां

    आधिकारिक वेबसाइट

    bssc.bihar.gov.in

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय एडमिट कार्ड 2025- परीक्षा मोड क्या होगा?

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय भर्ती 2025 के लिए परीक्षा तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बिहार एसएससी इंटर स्तरीय एडमिट कार्ड 2025 पर परीक्षा मोड का विवरण दिया जाएगा। बिहार एसएससी इंटर स्तरीय के आधिकारिक अधिसूचना में परीक्षा आयोजन की जानकारी दी गई है। बिहार एसएससी इंटर स्तरीय, 2025 अधिसूचना के अनुसार लिखित परीक्षा Online (Computer Based Test)/ Offline Mode में आयोजित की जा सकती है।

    ये भी पढ़ें -

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां

    बिहार में 12वीं के बाद नौकरी के तहत बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा 2025 उम्मीदवारों के लिए अपनी तैयारी की प्रभावी योजना बनाने हेतु परीक्षा तिथियों की जानकारी आवश्यक है। आपके संदर्भ के लिए नीचे BSSC 2nd Inter Level Vacancy महत्वपूर्ण तिथियां (BSSC Inter Level 2025 Important Dates in hindi) सूचीबद्ध की गई हैं।

    इवेंट्स

    तिथि

    बीएसएससी इंटर स्तरीय अधिसूचना

    27 सितंबर 2025

    बीएसएससी इंटर स्तरीय ऑनलाइन पंजीकरण तिथि

    15 अक्टूबर 2025

    ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि

    27 नवंबर 2025

    18 दिसंबर 2025

    15 जनवरी 2026

    31 जनवरी 2026

    16 फरवरी 2026

    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 प्रीलिम्स परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2025

    जून-जुलाई 2026 (संभावित)

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय प्रीलिम्स आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय प्रीलिम्स रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 मुख्य परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा तिथि

    सितंबर 2026 (संभावित)

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय दस्तावेज सत्यापन

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    बिहार एसएससी इंटर लेवल परीक्षा दिवस के दिन एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होता है। बिहार एसएससी इंटर लेवल हॉल टिकट (Bihar SSC Inter Level Admit Card 2025 in hindi) के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बिहार एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर, "एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें या "बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें।

    • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें

    • जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद समिट पर क्लिक करें

    • बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • परीक्षा के दिन और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 में विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • लिंग

    • वर्ग

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

    • माता-पिता का नाम

    • बिहार एसएससी इंटर लेवल परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय

    • बिहार एसएससी इंटर लेवल की परीक्षा पाली

    • बिहार एसएससी इंटर लेवल परीक्षा दिवस दिशा निर्देश

    • पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश

    • रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • किसी भी प्रकार का सामान या निजी सामान ले जाने से बचें क्योंकि परीक्षा केंद्र पर लॉकर की सुविधा नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटपैड, किताबें, नोट्स, चिट आदि न ले जाएं।

    • परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे लॉग टेबल, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई अन्य गैजेट/डिवाइस प्रतिबंधित है। पाए जाने पर उम्मीदवारों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

    ये भी पढ़े:-

    बिहार एसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा 2025

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा तिथि 2025 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जाती है। प्रारंभिक परीक्षा एक सीबीटी (कंप्यूटर-आधारित परीक्षा/ऑफलाइन मोड) में आयोजित हो सकती है, जिससे एक सुचारू और पारदर्शी मूल्यांकन सुनिश्चित होगा। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में आगे बढ़ेंगे, जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और एक कौशल परीक्षा होगी। यह बहु-चरणीय भर्ती प्रक्रिया विभिन्न 10+2 स्तर के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का निष्पक्ष मूल्यांकन और चयन सुनिश्चित करती है।

    बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 : उत्तर कुंजी

    बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा की उत्तर कुंजी (BSSC Inter Level Exam Answer Key in hindi) परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिन बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच करने और संभावित अंक का अनुमान लगाने में मदद करती है। इससे पहले कि आधिकारिक परिणाम घोषित हों। यदि उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, जो अंक पर प्रभाव डाल सकती है। आंसर की दो चरणों प्रोविजनल और फ़ाइनल आंसर की में जारी की जाएगी। दोनों आंसर की पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है।

    बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 : कट ऑफ अंक

    बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा के कट-ऑफ अंक (BSSC Inter Level Exam Cut-Off Marks in hindi) परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक वह न्यूनतम अंक होते हैं जो उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए प्राप्त करने होते हैं। यह अंक परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या और उपलब्ध रिक्तियों जैसे कारकों के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपनी चयन संभावनाओं को समझने के लिए कट-ऑफ अंक जरूर देखें।

    बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 : रिजल्ट

    बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा 2025 का परिणाम (BSSC Inter Level Exam Result 2025 in hindi) परीक्षा सम्पन्न होने के लगभग एक से दो महीने बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए, विशेष रूप से दस्तावेज सत्यापन, परिणाम की एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। इस लेख में परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी दी जाएगी।
    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 : वेतन और जॉब प्रोफाइल क्या है?

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती हेतु इंटर स्तरीय परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक वेतन दिया जाता है। पद के अनुसार मासिक मूल वेतन 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक होता है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (डीए), गृह किराया भत्ता (एचआरए) एवं अन्य भत्ते भी प्राप्त होते हैं। वार्षिक कुल पैकेज (CTC) 62,400 रुपये से 2,42,400 रुपये के बीच होता है। नियुक्ति के बाद 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि होती है, जिसके सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उम्मीदवार का स्थायीकरण किया जाता है।

    लोग ये भी पूछते हैं (People Also Ask)

    1. बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 कब आएगा?

    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड परीक्षा से 5-7 दिन पहले जारी होने की संभावना है।

    2. बीएसएससी इंटर लेवल परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन?

    बीएसएससी इंटर लेवल परीक्षा परीक्षा ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जा सकती है।

    3. बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

    बीएसएससी इंटर लेवल परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in है।

    4. क्या बिना एडमिट कार्ड के बीएसएससी इंटर लेवल परीक्षा में बैठ सकते हैं?

    नहीं, एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार एसएससी इंटर लेवल 2025 में कितनी वैकेंसी हैं?
    A:

    बिहार एसएससी इंटर लेवल 2025 के तहत 26,426 पदों भरा जाएगा।

    Q: बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 में कौन-कौन से विवरण होते हैं?
    A:

    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 में नाम, रोल नंबर, DOB, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र, निर्देश आदि अंकित होता है।

    Q: क्या बिहार एसएससी इंटर लेवल परीक्षा के लिए ID प्रूफ भी ले जाना जरूरी है?
    A:

    हां, एक वैध फोटो ID प्रूफ ले जाना जरूरी है।

    Q: क्या परीक्षा के दिन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति है?
    A:

    नहीं, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

    Q: बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड नहीं हो रहा, क्या करें?
    A:

    वेबसाइट की तकनीकी दिक्कत हो सकती है, दोबारा प्रयास करें या BSSC से संपर्क करें।

    Q: बिहार एसएससी 2nd इंटर लेवल आवेदन पत्र कब से भरे जाएंगे?
    A:

    बिहार एसएससी 2nd इंटर लेवल आवेदन पत्र 15 अक्टूबर से 16 फरवरी 2026 तक भरे गए।

    Upcoming Competition Exams