Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार सिविल कोर्ट चपरासी एडमिट कार्ड (Bihar civil court peon admit card 2026)- रिलीज डेट, लिंक, डाउनलोड स्टेप्
    • लेख
    • बिहार सिविल कोर्ट चपरासी एडमिट कार्ड (Bihar civil court peon admit card 2026)- रिलीज डेट, लिंक, डाउनलोड स्टेप्

    बिहार सिविल कोर्ट चपरासी एडमिट कार्ड (Bihar civil court peon admit card 2026)- रिलीज डेट, लिंक, डाउनलोड स्टेप्

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Feb 2026, 04:29 PM IST

    बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। सूचना के अनुसार, बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2026 को होगा। हालांकि सिविल कोर्ट चपरासी एडमिट कार्ड (BIHAR CIVIL COURT PEON ADMIT CARD 2026) जारी करने की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। बिहार सिविल कोर्ट प्यून एडमिट कार्ड संभवतः मार्च के पहले सप्ताह में www.districts.ecourts.gov.in/patna या patna.dcourts.gov.in/ पर जारी हो सकता है।

    This Story also Contains

    1. पटना सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती परीक्षा 2026 - मुख्य तिथियां
    2. पटना सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती - मुख्य बातें
    3. पटना सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती परीक्षा तिथि
    4. बिहार सिविल कोर्ट चपरासी एडमिट कार्ज डाउनलोड कैसे करें (How to Download Bihar civil court peon admit card)
    5. बिहार सिविल कोर्ट प्यून प्रवेश पत्र में दर्ज विवरण
    बिहार सिविल कोर्ट चपरासी एडमिट कार्ड (Bihar civil court peon admit card 2026)- रिलीज डेट, लिंक, डाउनलोड स्टेप्
    बिहार सिविल कोर्ट चपरासी एडमिट कार्ड

    पटना सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती परीक्षा 2026 - मुख्य तिथियां

    इवेंट्स

    तिथियां

    बिहार सिविल कोर्ट चपरासी आवेदन प्रारंभ तिथि

    20 सितंबर 2022

    आवेदन करने की अंतिम तिथि

    20 अक्टूबर 2022

    बिहार सिविल कोर्ट प्यून एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    बिहार सिविल कोर्ट परीक्षा तिथि

    15 मार्च 2026

    बिहार सिविल कोर्ट चपरासी परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    पटना सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती - मुख्य बातें

    बिहार सिविल कोर्ट में चपरासी/आदेशपाल (Peon/Orderly - Group D) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना सितंबर 2022 में जारी की गई थी। उम्मीदवार 20 सितंबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक पटना सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते थे। पटना सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1673 रिक्तियां जारी की गई थीं।

    इसे भी देखेंं-

    पटना सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती परीक्षा तिथि

    नवीनतम जानकारी के अनुसार, बिहार सिविल कोर्ट चपरासी परीक्षा 15 मार्च 2026 को होने की संभावना है। उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा सकती है। परीक्षा का सटीक समय, चरण विवरण, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

    परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी और इसमें हिंदी, अंग्रेजी, और गणित (अंक शास्त्र) से प्रश्न पूछे जाएंगे।

    बिहार सिविल कोर्ट चपरासी एडमिट कार्ज डाउनलोड कैसे करें (How to Download Bihar civil court peon admit card)

    बिहार सिविल कोर्ट चपरासी एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तिथि से लगभग 10 से 15 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड संभाल कर रखें ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही वे उसे डाउनलोड कर सकें।

    उम्मीदवार बिहार सिविल कोर्ट चपरासी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • एडमिट कार्ड नोटिस देखें और उस पर क्लिक करें।

    • इसके बाद अभ्यर्थियों को अपने सही क्रेडेंशियल, जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

    • उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

    • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि दी गई सभी जानकारी सही है।

    • अभ्यर्थियों को भविष्य के संदर्भ के लिए अपने एडमिट कार्ड की एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखनी चाहिए।

    बिहार सिविल कोर्ट चपरासी एडमिट कार्ड भर्ती परीक्षा के सभी चरणों यानी बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए अलग से जारी होगा। बिहार सिविल कोर्ट चपरासी लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए बिहार सिविल कोर्ट चपरासी दस्तावेज सत्यापन / इंटरव्यू के लिए प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। बिहार सिविल कोर्ट चपरासी दस्तावेज सत्यापन एडमिट कार्ड में दस्तावेज सत्यापन केंद्र का नाम, तिथि, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम और अन्य विवरण दर्ज होंगे।
    ये भी देखें - बिहार होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती 2026

    अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक **आधार कार्ड** और **दो पासपोर्ट साइज फोटो** ले जाना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल या स्मार्ट वॉच प्रतिबंधित रहेंगे।

    बिहार सिविल कोर्ट प्यून प्रवेश पत्र में दर्ज विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार के अभिभावक का नाम

    • रोल नंबर

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र

    • परीक्षा के विषय

    • परीक्षा दिवस निर्देश

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)