Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर (UPSSSC exam calendar 2026)- यूपी गवर्नमेंट जॉब एग्जाम डेट लिस्ट देखें
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर (UPSSSC exam calendar 2026)- यूपी गवर्नमेंट जॉब एग्जाम डेट लिस्ट देखें

    यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर (UPSSSC exam calendar 2026)- यूपी गवर्नमेंट जॉब एग्जाम डेट लिस्ट देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 04 Aug 2026, 12:34 PM IST

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने तकनीकी सहायक, लोअर पीसीएस, पीईटी सहित कई आगामी परीक्षाओं और इंटरव्यू का कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी परीक्षा कैलेंडर में ग्रुप सी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू का शेड्यूल दिया गया है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ये भर्ती परीक्षाएं अगस्त से दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक दिसंबर तक कुल 32 यूपी में सरकारी नौकरी की भर्तियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार आयोग द्वारा परीक्षा कैलेंडर 2026 पीडीएफ को सीधे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर नोटिस बोर्ड सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं।

    यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर (UPSSSC exam calendar 2026)- यूपी गवर्नमेंट जॉब एग्जाम डेट लिस्ट देखें
    यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर

    आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, विज्ञापन संख्या 06-परीक्षा/2026 के तहत आयोजित होने वाली प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा परीक्षा 9 अगस्त 2026 है। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2026 को होगा तो वहीं यूपी पीईटी काआयोजन अक्टूबर 2026 में होगा।

    यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 (UPSSSC Exam Calendar 2026 in Hindi)

    यूपीएसएसएससी से होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तैयारियों में लगे उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका को देखकर एग्जाम डेट के अनुसार अपनी तैयारियों को रणनीति बना सकते हैं।

    यूपीएसएसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 (UPSSSC Exam Calendar 2026)

    परीक्षा का नाम

    प्रस्तावित तिथि एवं समय

    प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा

    9 अगस्त 2026 को (सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित

    सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा

    23 अगस्त 2026 (सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित)

    अनुदेशक फिटर पद के लिए साक्षात्कार

    अगस्त, 2026 में प्रस्तावित

    अनुदेशक ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) पद के लिए साक्षात्कार

    अगस्त, 2026 में प्रस्तावित

    अनुदेशक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटिनेंस पद के लिए साक्षात्कार

    अगस्त, 2026 में प्रस्तावित

    आशुलिपिक मुख्य परीक्षा की हिन्दी आशुलेखन और टंकण परीक्षा

    1 सितंबर 2026 से प्रस्तावित

    आशुलिपिक मुख्य परीक्षा की हिन्दी आशुलेखन और टंकण परीक्षा

    1 सितंबर 2026 से प्रस्तावित

    आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा

    20 सितंबर 2026

    भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा

    20 सितंबर 2026

    वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा

    27 सितंबर 2026

    विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त वर्ग) मुख्य परीक्षा

    27 सितंबर 2026

    अनुदेशक मैकेनिक (डीजल इंजन) पद के लिए इंटरव्यू

    माह सितम्बर, 2026 में प्रस्तावित

    अनुदेशक टर्नर पद के लिए साक्षात्कार

    माह सितम्बर, 2026 में प्रस्तावित

    प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026

    माह अक्टूबर में प्रस्तावित

    अनुदेशक मशीनिष्ट पद के लिए इंटरव्यू

    माह अक्टूबर, 2026 में प्रस्तावित

    प्लाटून कमाण्डर/ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा

    22 नवंबर 2026

    हवलदार प्रशिक्षक मुख्य लिखित परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/12

    22 नवंबर 2026

    गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा

    29 नवंबर 2026

    मोहर्रिर मुख्य परीक्षा

    29 नवंबर 2026

    लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा

    20 दिसंबर 2026

    विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा

    20 दिसंबर 2026

    कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा की टंकण परीक्षा

    माह दिसंबर, 2026 में प्रस्तावित

    Upcoming Competition Exams