Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी रिजल्ट (UPSSSC Enforcement Constable PET Exam result) लिंक @upsssc
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी रिजल्ट (UPSSSC Enforcement Constable PET Exam result) लिंक @upsssc

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी रिजल्ट (UPSSSC Enforcement Constable PET Exam result) लिंक @upsssc

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 03 Jun 2026, 11:49 AM IST

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी (UPSSSC Enforcement Constable PET) - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एनफोर्समेंट कांस्टेबल पीईटी परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। पीईटी में सफल 3,165 अभ्यर्थियों को अगले चरण कौशल परीक्षण/दस्तावेज सत्यापन के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी का आयोजन 22 से 28 फरवरी तक हुआ था। प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 17 फरवरी को जारी हुआ था। प्रवर्तन कांस्टेबल लिखित परीक्षा (Enforcement Constable written Exam) में सफल उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी रिजल्ट की जानकारी ले सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2025 (UPSSSC Enforcement Constable Recruitment 2025) : महत्वपूर्ण विवरण
    2. य़ूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा
    3. प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी परीक्षा पैटर्न क्या है?
    4. यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल शारीरिक मानक
    5. यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2025
    6. यूपीएसएसएससी प्रवर्तन अधिकारी परीक्षा पैटर्न 2025
    7. यूपीएसएसएससी प्रवर्तन अधिकारी पाठ्यक्रम 2025
    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी रिजल्ट (UPSSSC Enforcement Constable PET Exam result) लिंक @upsssc
    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी डेट जारी

    आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 04-परीक्षा /2023 के अंतर्गत प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 13 नवंबर 2025 को घोषित किया गया। प्रदर्शन के आधार पर पीईटी चरण के लिए 6,060 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों की पीईटी परीक्षा 22 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। उम्मीदवार इस लेख में यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती (UPSSSC Enforcement Constable exam) की महत्वपूर्ण तिथियों और नवीनतम अपडेट यहां देख सकते हैं।

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन सिपाही भर्ती के लिए आवेदन 7 जुलाई 2023 से 28 जुलाई 2023 के बीच जमा किए गए थे। भर्ती के लिए पात्र होने के लिए आवेदकों को UPSSSC PET 2022 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कंप्यूटर कौशल परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 11 मई 2025 को हुआ था और परिणाम 13 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल परिणाम (UP Enforcement Constable Result) के अनुसार कुल 6060 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए।

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल के कुल 477 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर श्रेणीवार कुल 6060 अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक / शारीरिक प्रवीणता / दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2025 (UPSSSC Enforcement Constable Recruitment 2025) : महत्वपूर्ण विवरण

    मुख्य बिंदुविवरण

    परीक्षा आयोजक

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

    पद नाम

    प्रवर्तन कांस्टेबल (Enforcement Constable)

    रिक्तियों की संख्या

    477

    अधिसूचना जारी करने की तिथि

    24 जून 2023

    प्रवर्तन कांस्टेबल आवेदन जारी करने की तिथि

    7 जुलाई 2023

    प्रवर्तन कांस्टेबल आवेदन अंतिम तिथि

    28 जुलाई 2023

    प्रवर्तन कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    11 मई 2025

    प्रवर्तन कांस्टेबल लिखित परीक्षा तिथि

    11 मई 2025

    प्रवर्तन कांस्टेबल परिणाम तिथि

    13 नवंबर 2025

    प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी
    22 से 28 फरवरी 2026
    प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी रिजल्ट
    30 अप्रैल 2026
    प्रवर्तन कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट

    य़ूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रवर्तन कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक प्रवीणता दक्षता परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी, 2026 से किया जाएगा। एनफोर्समेंट कांस्टेबल पीईटी परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किया जाएगा।

    1770022160320

    प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी परीक्षा पैटर्न क्या है?

    अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और अनुसूचित जनजाति के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इसके साथ ही अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों के लिए बगैर फुलाये वक्ष 77 सेंटीमीटर और फुलाने पर 82 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। इसके अलावा, अनुसूचित जनजाति की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 सेंटीमीटर और अन्य महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल शारीरिक मानक

    उत्तर प्रदेश प्रवर्तन कांस्टेबल के रूप में भर्ती के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवार को शारीरिक मापदंडों जैसे ऊंचाई, वजन, छाती माप आदि के संदर्भ में निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल शारीरिक मानक

    मानक

    पुरुष

    महिला

    ऊंचाई

    • एसटी: 160 सेमी

    • अन्य: 168 सेमी

    • एसटी: 147 सेमी

    • अन्य: 152 सेमी

    छाती

    • एसटी: 77 सेमी (विस्तार पर 82 सेमी)

    • अन्य: 79 सेमी (विस्तार पर 84 सेमी)

    आवश्यक नहीं

    वज़न

    -

    कम से कम 40 कि.मी.

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2025

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रवर्तन कांस्टेबल परीक्षा तिथि से करीब 5-7 दिन पहले प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in कांस्टेबल पीईटी प्रवेश पत्र उपलब्ध होने पर उम्मीदवार लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए UPSSSC की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहना चाहिए।

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2025

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन सिपाही भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा।

    • यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल परीक्षा में लिखित परीक्षा,

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा,

    • कंप्यूटर कौशल परीक्षण और

    • दस्तावेज़ सत्यापन चरण शामिल होंगे।

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन अधिकारी परीक्षा पैटर्न 2025

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों वाला एक लिखित प्रश्नपत्र होता है। यह प्रश्नपत्र कुल 150 अंकों का होता है, जिसे तीन खंडों में विभाजित किया गया है: सामान्य ज्ञान (50 अंक), सामान्य हिंदी (50 अंक), और सामान्य बुद्धि (50 अंक)। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे की होती है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और इसके बाद सफल होने पर दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    यूपीएसएसएससी प्रवर्तन अधिकारी पाठ्यक्रम 2025

    यूपीएसएसएससी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवर्तन कांस्टेबल का पाठ्यक्रम प्रकाशित करता है। उम्मीदवारों को परीक्षा की पूरी तैयारी के लिए आधिकारिक पाठ्यक्रम अवश्य देखना चाहिए। यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल में सार्वजनिक परिवहन, सड़क सुरक्षा संबंधी ज्ञान, सामान्य प्रशासन से संबंधित सामान्य जागरूकता और तकनीकी ज्ञान, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं का ज्ञान और समकालीन तकनीकी विकास एवं नवाचार आदि विषय शामिल हैं। उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पाठ्यक्रम की विस्तार से जाँच करनी चाहिए और उसके अनुसार परीक्षा की तैयारी शुरू करनी चाहिए।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)