Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती (UK Group D Recruitment 2026) - आवेदन (जारी), पात्रता, पद, सैलरी देखें
    • लेख
    • उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती (UK Group D Recruitment 2026) - आवेदन (जारी), पात्रता, पद, सैलरी देखें

    उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती (UK Group D Recruitment 2026) - आवेदन (जारी), पात्रता, पद, सैलरी देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 10 Apr 2026, 12:41 PM IST

    उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया जा रही है। अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों के लिए विभिन्न पदो पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार रोजगार प्रयाग पोर्टल rojgarprayag.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस आउटसोर्सिंग भर्ती के लिए उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी आवेदन जमा करने की अलग-अलग तय किया जा रहा है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती आवेदन लिंक

    उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती (UK Group D Recruitment 2026) - आवेदन (जारी), पात्रता, पद, सैलरी देखें
    उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती

    1775804698620

    इस भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। ये पद मृत संवर्ग के तहत हैं जिसके लिए चयन प्रक्रिया आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रतिमाह 15 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा।

    चयनित अभ्यर्थियों को महानिदेशालय कार्यालय, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा एवं अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सहित एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय माध्यमिक, प्राथमिक (गढ़वाल व कुमाऊं), समस्त डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व बेसिक कार्यालय सहित इंटर काॅलेज व हाईस्कूलों में खाली पदों के सापेक्ष तैनाती दी जाएगी।

    उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी भर्ती - शैक्षणिक योग्यता (Uttarakhand Group D Recruitment - educational qualification)

    उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हाई स्कूल (10वीं कक्षा) का प्रमाण पत्र होना चाहिए। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर जारी अधिसूचना के अनुसार कुछ पदों के लिए, आठवीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को भी पात्र माना जा सकता है।

    उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी भर्ती - आयु सीमा

    उत्तराखंड ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट का प्रावधान है।

    उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी आवेदन 2026 की प्रक्रिया (Uttarakhand Group D Recruitment 2026 application process)

    • आधिकारिक वेबसाइट rojgarprayag.uk.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर आउटसोर्स जॉब्स लिंक पर क्लिक करें, एक नयापेज खुलेगा जहां पदवार/जिलावार आवेदन लिंक नजर आएगा।

    • आवेदन लिंक पर क्लिक करने पर रजिस्ट्रेशन का निर्देश दिया जाएगा, आवश्यक जानकारी भरकर अपना पंजीकरण कराएं।
      1770352260775

    • अब उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।

    • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • अब भरा हुआ उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी आवेदन पत्र जमा करें और उसे डाउनलोड करें।

    • आगे के संदर्भ के लिए उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।

    उत्तराखंड फोर्थ ग्रेड रिक्तियों की संख्या (Uttarakhand Group D vacancy)

    जनपद/जिला

    कुल पद

    ईडब्ल्यूएस

    अनारक्षित

    ओबीसी

    एसटी

    एससी

    पौड़ी

    340

    34

    181

    47

    13

    65

    टिहरी

    268

    26

    143

    37

    10

    52

    अल्मोड़ा

    254

    25

    134

    36

    10

    49

    नैनीताल

    208

    20

    111

    29

    08

    40

    पिथौरागढ़

    197

    19

    105

    27

    08

    38

    देहरादून

    195

    19

    104

    27

    07

    38

    ऊधम सिंह नगर

    182

    18

    96

    25

    07

    36

    चमोली

    179

    17

    95

    25

    07

    35

    उत्तरकाशी

    135

    13

    72

    19

    05

    26

    चम्पावत

    120

    12

    64

    17

    04

    23

    रुद्रप्रयाग

    106

    10

    57

    14

    04

    21

    हरिद्वार

    91

    09

    48

    13

    03

    18

    बागेश्वर

    89

    08

    48

    12

    03

    18

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)