Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ 2025 (RRB Prayagraj ALP Cut Off 2025)- रिजल्ट, सीबीएटी कट ऑफ अंक देखें
    • लेख
    • आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ 2025 (RRB Prayagraj ALP Cut Off 2025)- रिजल्ट, सीबीएटी कट ऑफ अंक देखें

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ 2025 (RRB Prayagraj ALP Cut Off 2025)- रिजल्ट, सीबीएटी कट ऑफ अंक देखें

    Rajan KumarUpdated on 01 Oct 2025, 05:03 PM IST

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ 2025 - रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आरआरबी प्रयागराज एएलपी रिजल्ट के साथ आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ 2025 भी जारी किया गया है। दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चुने गए उम्मीदवारों के कट ऑफ अंक दिए गए है।

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ 2025 (RRB Prayagraj ALP Cut Off 2025)- रिजल्ट, सीबीएटी कट ऑफ अंक देखें
    आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ 2025 (RRB Prayagraj ALP Cut Off 2025)- रिजल्ट, सीबीएटी कट ऑफ अंक देखें

    दस्तावेज सत्यापन के बाद आरआरबी प्रयागराज एएलपी फाइनल रिजल्ट जारी करेगा। सीबीएटी स्कोर कार्ड 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7:00 बजे से 15 दिनों के लिए उपलब्ध रहेगा।

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी श्रेणीवार कट ऑफ

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ पीडीएफ फाइल के रूप में एएलपी रिजल्ट 2025 के साथ जारी की गई है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए श्रेणीवार अलग-अलग निर्धारित की जाती है। आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ के अनुसार, एनसीआर सामान्य वर्ग का कटऑफ अंक 80.34762 और एनआर सामान्य वर्ग का कट ऑफ 82.94048 है। श्रेणीवार कट ऑफ देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ देख सकते हैं।

    डाउनलोड लिंक: आरआरबी एएलपी प्रयागराज सीबीएटी कट ऑफ 2025 | आरआरबी एएलपी प्रयागराज सीबीएटी परिणाम 2025 जारी | आरआरबी एएलपी कट ऑफ

    आरआरबी एएलपी परीक्षा विभिन्न चरणों (सीबीटी 1, सीबीटी 2 और सीबीएटी) में ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित होने के लिए केवल क्वालीफाइंग कट ऑफ अंक ही नहीं, बल्कि ओवरऑल कट ऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक है। आरआरबी प्रयागराज एएलपी 2025 की कट ऑफ से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।

    क्षेत्रवार आरआरबी एएलपी कट ऑफ 2025

    रेलवे बोर्ड क्षेत्र

    आरआरबी कट ऑफ लिंक

    आरआरबी रांची एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी मालदा एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी भुवनेश्वर एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी चंडीगढ़ एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी चेन्नई एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी गोरखपुर एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी गुवाहाटी एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी मुंबई एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी मुजफ्फरपुर एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी चेन्नई एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी सिकंदराबाद एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी सिलीगुड़ी एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी अहमदाबाद एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी भोपाल एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी त्रिवेंद्रम एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी एएलपी से जुड़े लेख पढ़े:-

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ कैसे चेक करें

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की जांच कर सकते हैं

    • प्रयागराज क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट - rrbpryj.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर दिए गए आरआरबी प्रयागराज "एएलपी 2025 कट ऑफ" लिंक पर क्लिक करें।

    • क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी।

    • यहां आरआरबी प्रयागराज एएलपी 2025 कट ऑफ की PDF फाइल दिखाई देगी।

    • अब PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं।

    • खुली हुई सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करें

    • यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो इसका मतलब है कि आप अगले चरण के लिए उत्तीर्ण हो चुके हैं।

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ 2025 के चरण

    आरआरबी एएलपी 2025 दूसरे चरण की परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी 1 परीक्षा में न्यूनतम अर्हक अंक (qualifying marks) के साथ-साथ आरआरबी एएलपी 2025 का समग्र कट ऑफ स्कोर भी प्राप्त करना जरूरी है। हालांकि आरआरबी एएलपी 2025 परीक्षा को कई पालियों में ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाता है, इसलिए सभी उम्मीदवारों के प्रदर्शन को संतुलित करने के लिए बोर्ड रॉ स्कोर (कच्चे अंकों) का सामान्यीकरण (normalization) करेगा। इस प्रक्रिया के तहत, विभिन्न पालियों में पूछे गए प्रश्नों के कठिनाई स्तर में अंतर को ध्यान में रखते हुए कट ऑफ मार्क्स तय किए जाते हैं। आरआरबी एएलपी चरणवार कट ऑफ का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी सीबीटी 1 क्वालीफाइंग कट ऑफ मार्क्स

    समुदाय

    योग्यता कट ऑफ

    सामान्य/ यूआर

    40% अंक

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    30% अंक

    अनुसूचित जाति

    30% अंक

    अनुसूचित जनजाति

    25% अंक

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी कट ऑफ 2025 - सीबीटी 2

    आरआरबी एएलपी 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, सीबीटी 2 परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है- भाग ए और भाग बी। रेलवे भर्ती बोर्ड, भाग ए और भाग बी दोनों के लिए अलग-अलग कट ऑफ अंक निर्धारित करता है। भाग ए के अंक मेरिट लिस्ट (योग्यता) तैयार करने के लिए उपयोग किए जाते हैं। यानी इसमें प्राप्त अंक आपके चयन को प्रभावित करते हैं। जबकि भाग बी केवल योग्यता आधारित (qualifying in nature) होता है। इसमें न्यूनतम अंक लाना जरूरी है, लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते। उम्मीदवारों को दोनों ही भागों में पास होना अनिवार्य है ताकि वे अगले चरण में शामिल हो सकें।

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा (भाग बी) के लिए योग्यता अंक

    • सीबीटी 2 परीक्षा के भाग बी की योग्यता एएलपी कट ऑफ 35% अंक है।

    • यहां एक महत्वपूर्ण बात यह है कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई छूट नहीं दी जाएगी।

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी कंप्यूटर आधारित अभिरुचि परीक्षा ( सीबीएटी) 15 जुलाई 2025 और 21 अगस्त 2025 को आजित किया गया था। आरआरबी एएलपी परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी RRB प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर के अपना रिजल्ट देख सकते हैं। लॉगिन के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। सीबीएटी स्कोर कार्ड 1 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे से 15 दिनों के लिए उपलब्ध रहेगा।

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी सीबीएटी रिजल्ट - दस्तावेज सत्यापन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

    • आरआरबी प्रयागराज एएलपी रिजल्ट में रोल नंबर वाले अभ्यर्थी दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा के लिए अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

    • दस्तावेज़ सत्यापन उसी केंद्र पर होगा जिसका विवरण ई-कॉल लेटर में दिया जाएगा। ई-कॉल लेटर की जानकारी ईमेल, एसएमएस और वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी जिसमें DV की तिथि, समय और दिशा-निर्देश होंगे।

    • दस्तावेज़ सत्यापन के अगले दिन अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षा के लिए रेलवे के नामित अस्पतालों में भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया 3 से 4 दिन तक चल सकती है, अतः अभ्यर्थियों को पूरी तैयारी के साथ आना होगा।

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी- दस्तावेज़ सत्यापन के समय अभ्यर्थी निम्न बातों का ख्याल रखें:-

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी दस्तावेज सत्यापन उसी केंद्र पर होगा जिसका विवरण ई-कॉल लेटर में दिया जाएगा।आरआरबी प्रयागराज एएलपी ई-कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए जाने से पहले नीचे दिए गए प्वाइंट्स को अच्छे से पढ़े।

    • सभी मूल प्रमाण पत्र लाने होंगे।

    • सभी दस्तावेज़ों की A4 साइज पर स्वयं प्रमाणित फोटोकॉपी के दो सेट लाने होंगे।

    • इसके अतिरिक्त सभी आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई रंगीन प्रतियां oirmsir.gov.in/rrbdv पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी (लिंक बाद में सक्रिय किया जाएगा)।

    • दस्तावेज़ सत्यापन में प्रस्तुत और अपलोड किए गए प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में तथा हिंदी या अंग्रेज़ी में होने चाहिए। यदि कोई अभ्यर्थी दस्तावेज़ सत्यापन या चिकित्सा परीक्षा में अनुपस्थित रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

    • सभी चयनित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी अस्थायी है। यदि आवेदन में दी गई जानकारी में कोई असंगति या त्रुटि पाई जाती है, तो RRB उनकी उम्मीदवारी रद्द करने का अधिकार रखता है। दस्तावेज़ सत्यापन में शामिल होना नौकरी के लिए नियुक्ति का अधिकार नहीं देता।

    • RRB ने शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची में पूरी सावधानी बरती है, फिर भी किसी भी अनजानी गलती को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखता है। असफल अभ्यर्थियों की आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

    • कृपया ऐसे दलालों से सतर्क रहें जो अवैध रूप से नौकरी दिलाने का झूठा वादा करते हैं। RRB की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और योग्यता आधारित है।

    • सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दस्तावेज सत्यापन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?
    A:

    सभी मूल प्रमाण पत्र, A4 साइज की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के दो सेट, और स्कैन की गई रंगीन प्रतियां।

    Q: क्या दस्तावेज़ सत्यापन के बाद मेडिकल परीक्षण अनिवार्य है?
    A:

    हां, दस्तावेज़ सत्यापन के अगले दिन मेडिकल परीक्षण अनिवार्य है।

    Q: एनसीआर सामान्य वर्ग का कट ऑफ कितना है?
    A:

    एनसीआर (प्रयागराज) सामान्य वर्ग का कट ऑफ 80.34762 अंक है।

    Q: आरआरबी प्रयागराज एएलपी का सीबीएटी स्कोर कार्ड कब से उपलब्ध है?
    A:

    आरआरबी प्रयागराज एएलपी का सीबीएटी स्कोर कार्ड 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7:00 बजे से 15 दिनों के लिए उपलब्ध है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe