आरआरबी एएलपी कटऑफ (RRB ALP Cut off in hindi) - रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा के प्रत्येक चरण के बाद आरआरबी एएलपी कटऑफ 2026 संबंधित क्षेत्रीय साइटों पर जारी किया जाएगा। आरआरबी एएलपी 2026 कट ऑफ अंक पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड किए जा सकते हैं। आरआरबी एएलपी कट ऑफ वह न्यूनतम अंक हैं जो किसी उम्मीदवार को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्राप्त करने होंगे। अनारक्षित (यूआर) या ईडब्ल्यूएस (ईडब्ल्यूएस) श्रेणियों के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा के सभी चरणों की समाप्ति के बाद फाइनल आरआरबी एएलपी कटऑफ जारी होगा। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से बीते वर्षों के आरआरबी एएलपी सीबीएटी, सीबीटी-2 कटऑफ और परिणाम देख सकते हैं।
डाउनलोड लिंक: आरआरबी एएलपी रांची सीबीएटी परिणाम 2025 जारी | आरआरबी एएलपी 2024 सीबीटी-2 रिजल्ट देखें | आरआरबी एएलपी रांची सीबीएटी कट ऑफ 2025
लेटेस्ट अपडेट - रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 15 मई 2026 से आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन पत्र क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट्स पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अंतिम तिथि 14 जून 2026 तक आरआरबी एएलपी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरकर जमा कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा आरआरबी एएलपी विज्ञापन संख्या सीईएन 01/2026 के तहत विस्तृत अधिसूचना भी जारी कर दी हैं।
आरआरबी एएलपी कटऑफ 2026 चार चरणों - पहला चरण (सीबीटी 1), दूसरा चरण (सीबीटी 2), सीबीएटी और अंतिम रिजल्ट में घोषित की जाती है। आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार कटऑफ, कट-ऑफ अंक डाउनलोड करने की प्रक्रिया, पिछले वर्षों के कटऑफ अंक के साथ और भी जानकारी इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं।
आरआरबी एएलपी 2025 सीबीटी 1 रिजल्ट देखें
आरआरबी एएलपी कटऑफ अंक पीडीएफ फाइलों के रूप में डाउनलोड किए जा सकते हैं। आरआरबी एएलपी (असिस्टेंट लोको पायलट) परीक्षा के बाद आरआरबी अपने आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर आरआरबी एएलपी कटऑफ ऑनलाइन जारी करता है। आरआरबी एएलपी भर्ती प्रक्रिया 3 चरणों -कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज़ सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) में पूरी होनी है।
ये भी पढ़ें- एसएससी सीजीएल सिलेबस को जानें
आरआरबी एएलपी कटऑफ वह न्यूनतम अंक है जो एक उम्मीदवार को परीक्षा पास करने के लिए प्राप्त करना होगा। अनारक्षित या ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 30% अंक लाना आवश्यक है। हालांकि रिजल्ट के बाद फाइनल कटऑफ जारी किया जाता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करते हुए आरआरबी एएलपी (सहायक लोको पायलट) कटऑफ 2026 की जांच कर सकते हैं।
स्टेप 1: आरआरबी एएलपी कटऑफ की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर क्षेत्रवार लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: आरआरबी एएलपी कटऑफ की पीडीएफ फाइल एक नई विंडो में खुलेगी।
स्टेप 3: अपने क्षेत्रों के लिए श्रेणीवार कटऑफ जांचें।
स्टेप 4: भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सुरक्षित कर लें।
परीक्षा प्रधिकरण की ओर से नीचे दी गई बिंदुओं के आधार पर आरआरबी एएलपी 2026 कटऑफ तय किया जाएगा-
रिक्तियों की कुल संख्या
परीक्षा का कठिनाई स्तर
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या
चयन के अगले चरण के लिए उम्मीदवारों का चयन अनुपात
जैसा कि हम जानते हैं कि एएलपी परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक केवल आधिकारिक अधिसूचना में पूर्व-निर्धारित होते हैं। ये अंक एक श्रेणी से दूसरी श्रेणी में भिन्न-भिन्न होते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवार को आरआरबी ग्रुप कटऑफ के साथ न्यूनतम योग्यता अंक लाना आवश्यक है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक देख सकते हैं -
आरआरबी एएलपी 2026 कटऑफ - न्यूनतम योग्यता अंक (RRB ALP Cut-off - Minimum Qualifying Marks in hindi)
श्रेणी | आरआरबी एएलपी में न्यूनतम योग्यता अंक (प्रतिशत में) |
जनरल और ईडब्ल्यूएस | 40% |
ओबीसी, एससी, एसटी | 30% |
आरआरबी एएलपी कटऑफ 2026 चार चरणों - पहला चरण, दूसरा चरण, सीबीएटी और अंतिम चयन में घोषित की जाएगी। एएलपी कटऑफ के विभिन्न चरणों को नीचे विस्तार से बताया गया है।
पहले चरण यानी सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एएलपी कटऑफ की गणना 75 अंकों में से की जाएगी। सामान्यीकरण प्रक्रिया का पालन करने के बाद उम्मीदवारों के कटऑफ अंक घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को समग्र कटऑफ के अलावा एक अनुभागीय योग्यता कटऑफ भी सुरक्षित करनी होगी। संबंधित बोर्ड चरण 1 (सीबीटी 1) के कटऑफ अंकों के आधार पर सीबीटी 2 के लिए रिक्तियों की संख्या से 15 गुना तक उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
दूसरे चरण की परीक्षा में दो भाग - ए और बी होते हैं। आरआरबी एएलपी 2026 भाग ए की कटऑफ 100 अंकों में से निर्धारित की जाएगी, जबकि भाग बी के लिए 75 अंक में से गणना की जाएगी। उम्मीदवारों को दोनों भागों के लिए अर्हता प्राप्त करने की आवश्यकता है, लेकिन अगले दौर के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी 2 के भाग ए के कटऑफ अंकों के आधार पर किया जाएगा। न्यूनतम योग्यता कटऑफ अंकों के अलावा, उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए निर्धारित समग्र आरआरबी एएलपी कटऑफ लाना आवश्यक होगा।
आरआरबी एएलपी सीबीएटी परीक्षा के बराबर या उससे अधिक कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया के अगले दौर में उपस्थित होने के लिए चुना जाएगा। सीबीएटी के लिए आरआरबी एएलपी कटऑफ 2026 नियमित और अतिरिक्त उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। सीबीएटी की क्वालीफाइंग कटऑफ भी जारी कर दी गई है जो सभी श्रेणियों के लिए समान 42 अंक है। एएलपी पदों के लिए अंतिम मेरिट सूची दूसरे चरण के भाग ए के लिए 70% वेटेज और सीबीएटी के लिए 30% वेटेज को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी।
अंतिम चयन के लिए कटऑफ दूसरे चरण के सीबीटी के भाग ए के आधार पर तैयार किया जाएगा। सहायक लोको पायलट (एएलपी) पदों के लिए, आरआरबी सीबीएटी में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर भी विचार करेगा। एएलपी और तकनीशियन पदों के लिए अंतिम मेरिट सूची अंतिम कटऑफ अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।
आरआरबी एएलपी कटऑफ लिंक (क्षेत्र-वार) |
उम्मीदवार पिछले वर्षों के आरआरबी एएलपी कटऑफ से संबंधित विवरण नीचे देख सकते हैं।
श्रेणी | योग्यता कटऑफ अंक (प्रतिशत में) | योग्यता कटऑफ अंक (कुल 75 अंक में) |
अनारक्षित | 40% | 30 |
ओबीसी | 30% | 22.5 |
एससी | 30% | 22.5 |
एसटी | 25% | 18.75 |
यह भी पढ़ें- एसएससी की चयन प्रक्रिया क्या है
मैकेनिकल विभागों के लिए आरआरबी एएलपी कट ऑफ 2018 - ट्रैक्शन (उप विभाग) [RRB ALP Cut Off 2018 for Mechanical Departments – Traction (Sub Department) in hindi]
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में मैकेनिकल विभाग के लिए एएलपी कटऑफ 2018 की जांच कर सकते हैं।
आरआरबी का नाम | अनारक्षित | ओबीसी | एससी | एसटी |
अहमदाबाद | 43.47 | 35.15 | 32.17 | 28.15 |
अजमेर | 53.13 | 44.09 | 37.88 | 26.47 |
अजमेर | 40.93 | 30.01 | 43.07 | एनईसी |
इलाहाबाद | 42.75 | 34.85 | 30.78 | 25.02 |
बैंग्लोर | 45.46 | 38.05 | 30.25 | 25.02 |
भुवनेश्वर | 40 | - | 30.01 | 25.02 |
चेन्नई | 51.65 | 30.36 | एनईसी | एनईसी |
चेन्नई | 47.93 | 45.83 | 39.89 | 26.7 |
गुवाहाटी | 40.92 | 33.16 | 30.05 | 25.39 |
जम्मू और कश्मीर | 40 | 32.76 | 30.05 | 25.02 |
कोलकाता | 43.85 | 30.01 | 30.02 | 25.02 |
कोलकाता | 41.33 | 34.2 | 47.37 | एनईसी |
मुंबई | 44.89 | 40.08 | 35.74 | 25.48 |
मुजफ्फरपुर | 42.13 | 34.14 | एनईसी | एनईसी |
मुजफ्फरपुर | 40 | 30.02 | 30.01 | 25.03 |
पटना | 48.6 | एनईसी | एनईसी | एनईसी |
पटना | 47.41 | 39.88 | 30.27 | 25.75 |
सिकंदराबाद | 49.56 | 42.49 | 38.09 | 33.71 |
सिकंदराबाद | 40.01 | 30.02 | 30.29 | एनईसी |
सिलीगुड़ी | 40 | 30.01 | 30.05 | 25.06 |
तिरुवनंतपुरम | 55.24 | 47.48 | 31.33 | 25.02 |
तिरुवनंतपुरम | 40.97 | 30.58 | एनईसी | एनईसी |
आरआरबी का नाम | अनारक्षित | एससी | एसटी | ओबीसी |
अजमेर | एनईसी | एनईसी | एनईसी | 30.48 |
कोलकाता | 61.06 | 49.39 | 45.94 | 55.67 |
मुजफ्फरपुर | 50.55 | 36.99 | 27.03 | 41.61 |
अजमेर | 48.68 | 36.57 | 33.22 | 44.58 |
इलाहाबाद | 47.34 | 38.35 | 27.54 | 41.99 |
सिकंदराबाद | 43.39 | 30.01 | 27.68 | 31.85 |
मुंबई | 53.13 | 40.31 | 32.29 | 45.62 |
भुवनेश्वर | 50.75 | 40.64 | 29.7 | 45.85 |
भोपाल | 43.04 | एनईसी | एनईसी | 30.99 |
चेन्नई | 41.99 | 30.01 | 25.02 | 30.01 |
सिकंदराबाद | 41.42 | 44.36 | एनईसी | 52.71 |
पटना | 41.3 | 36.23 | एनईसी | 32.19 |
चेन्नई | 40.24 | 32.98 | एनईसी | 30.32 |
कोलकाता | 40.19 | 30.3 | एनईसी | 32.58 |
मुजफ्फरपुर | 40 | 30.01 | 25.07 | 30.01 |
पटना | 40 | 30.02 | 25.03 | 30.01 |
यह भी देखें - लोको पायलट कैसे बनें
श्रेणी | क्वालिफाइंग कटऑफ प्रतिशत | क्वालिफाइंग कटऑफ अंक |
अनारक्षित | 40% | 30 |
ओबीसी | 30% | 22.5 |
एससी | 30% | 22.5 |
एसटी | 25% | 18.75 |
श्रेणी | क्लालिफाइंग कटऑफ प्रतिशत | क्लालिफाइंग कटऑफ अंक |
सभी श्रेणी के लिए | 35% | 26.25 |
क्षेत्र/जोन | अनारक्षित | ओबीसी | एससी | एसटी |
अजमेर | 52.77 | 46.09 | 42.00 | 47.72 |
बैंगलोर | 42.07 | 39.07 | 31.13 | 33.05 |
बिलासपुर | 49.27 | 42.63 | 36.31 | 37.42 |
चेन्नई | 57.76 | 55.63 | 51.01 | 50.74 |
सिकंदराबाद | 55.00 | 51.30 | 41.90 | 42.30 |
डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए पिछले वर्ष का आरआरबी एएलपी कटऑफ (Previous Years’ RRB ALP Cut-off for Document Verification in hindi)
उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए पिछले वर्षों के आरआरबी एएलपी कटऑफ के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
क्षेत्र/जोन | अनारक्षित | ओबीसी | एससी | एसटी |
अजमेर | 59.68 | 53.48 | 47.72 | 53.10 |
बैंगलोर | 63.44 | 62.14 | 54.68 | 53.59 |
भोपाल | 53.61 | 47.75 | 45.33 | 36.56 |
भुवनेश्वर | 73.43 | 70.05 | 60.89 | 54.87 |
बिलासपुर | 49.27 | 42.63 | 36.31 | 37.42 |
चेन्नई | 57.76 | 55.63 | 51.01 | 50.74 |
मुंबई | 67.48 | 66.43 | 60.30 | 59.30 |
रांची | 71.81 | 69.37 | 65.41 | 62.99 |
सिकंदराबाद | 55.00 | 51.30 | 41.90 | 42.30 |
Frequently Asked Questions (FAQs)
एएलपी भर्ती परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एएलपी कटऑफ जारी करने के साथ-साथ आरआरबी एएलपी 2026 परिणाम जारी होगा।
Apply for Online M.Com from Manipal University