Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 (Rajasthan Driver Document Verification 2025-26): तिथियां देखें
    • लेख
    • राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 (Rajasthan Driver Document Verification 2025-26): तिथियां देखें

    राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 (Rajasthan Driver Document Verification 2025-26): तिथियां देखें

    Kunal solankiUpdated on 22 Jan 2026, 10:00 AM IST

    राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा का परिणाम 17 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया। इसके साथ ही उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान वाहन चालक रिजल्ट 2025 और कटऑफ डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज दस्तावेज सत्यापन (Rajasthan Driver Document Verification) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। राजस्थान वाहन चालक कटऑफ देखें राजस्थान वाहन चालक रिजल्ट 2025 देखेंराजस्थान वाहन चालक कटऑफ डाउनलोड लिंकराजस्थान वाहन चालक मेरिट लिस्ट (TSP) डाउनलोड लिंकराजस्थान वाहन चालक मेरिट लिस्ट (NTSP) डाउनलोड लिंक
    कट-ऑफ के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in देखते रहें।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : एक नजर
    2. राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया
    3. राजस्थान ड्राइवर दस्तावेज सत्यापन 2025-26 - दिशानिर्देश
    4. राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : आवश्यक दस्तावेज़
    5. राजस्थान ड्राइवर दस्तावेज सत्यापन 2025 : कटऑफ
    राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 (Rajasthan Driver Document Verification 2025-26): तिथियां देखें
    राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025

    दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन की तिथि, समय और स्थान से संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना के माध्यम से जारी की जाएगी।

    दस्तावेज़ सत्यापन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चयनित अभ्यर्थी द्वारा दी गई सभी जानकारियां सही एवं नियमों के अनुरूप हों। यदि किसी भी दस्तावेज़ में त्रुटि या असंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है। राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 दिशानिर्देश, जरुरी डॉक्यूमेंट के बारे में जानने के लिए अभ्यर्थी ये लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : एक नजर

    राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 (Rajasthan driver document verification online) से संबंधित प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी तिथि व अन्य विवरण के लिए नीचे सारणी देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    पोस्ट

    राजस्थान वाहन चालक भर्ती

    रिक्तियां

    2756

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा चरण

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    राजस्थान ड्राइवर के लिए आवेदन पत्र

    27 फरवरी- 28 मार्च 2025

    राजस्थान ड्राइवर परीक्षा एडमिट कार्ड

    19 नवंबर 2025

    Vahan Chalak के लिए परीक्षा तिथि

    23 नवंबर 2025

    राजस्थान वाहन चालक के लिए आंसर की

    9 दिसंबर 2025

    वाहन चालक परीक्षा रिजल्ट 2025

    17 जनवरी 2026

    राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन तिथि

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया

    राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2025 के अंतर्गत परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के रूप में दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह प्रक्रिया अभ्यर्थियों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें शैक्षणिक, आयु, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। दस्तावेज़ सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम रूप से चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

    दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया-

    • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा मेरिट सूची जारी की जाती है।

    • मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    • अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

    • सभी आवश्यक मूल दस्तावेज़ एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।

    • सत्यापन के दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेज़ों की मूल से मिलान कर जांच की जाएगी।

    • किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्ण दस्तावेज़ या गलत जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    • दस्तावेज़ सत्यापन पूर्ण होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

    राजस्थान ड्राइवर दस्तावेज सत्यापन 2025-26 - दिशानिर्देश

    राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 (Rajasthan Vahan Chalak Document Verification 2025-26) के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन हेतु बुलाया जाता है, जिसमें सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। नीचे दिशानिर्देश दिया गया है।

    • दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर आमंत्रित किया जाएगा।

    • अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

    • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है।

    • जन्म तिथि/आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

    • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु) राज्य सरकार के नियमानुसार मान्य होना चाहिए।

    • निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेज आवश्यक होंगे।

    • यदि लागू हो तो आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं अन्य विशेष श्रेणी से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

    • दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्णता या असत्य जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    • दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा, अतः सभी दस्तावेज सही व स्पष्ट होने चाहिए।

    • बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

    • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करें।

    राजस्थान वाहन चालक दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : आवश्यक दस्तावेज़

    आरएसएमएसएसबी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 (RSMSSB DV documents ) के तहत चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति एवं अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाती है। अभ्यर्थियों को सत्यापन के समय नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज मूल एवं प्रतियों सहित साथ लाने होंगे।

    • ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट

    • परीक्षा का एडमिट कार्ड

    • हाईस्कूल (10वीं) की अंकतालिका / प्रमाण पत्र

    • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट मान्य)

    • जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC / MBC अभ्यर्थियों हेतु)

    • निवास प्रमाण पत्र (राजस्थान का)

    • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (EWS वर्ग के लिए)

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD अभ्यर्थियों के लिए)

    • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड)

    • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो

    • सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी

    ये भी पढ़ें - आगामी सरकारी परीक्षा 2025-26 | सरकारी नौकरी 2025-26 | खेल कोटा भर्ती 2025


    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि दस्तावेज सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी प्रतियां अनिवार्य रूप से साथ लेकर उपस्थित हों।

    राजस्थान ड्राइवर दस्तावेज सत्यापन 2025 : कटऑफ

    राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025-26 में दस्तावेज सत्यापन (Rajasthan Driver Document Verification 2025-26) के लिए बुलाए जाने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। राजस्थान वाहन चालक कटऑफ परीक्षा स्तर एवं रिक्त पदों की संख्या के आधार पर तैयार की जाती है। RSMSSB द्वारा आधिकारिक रूप से राजस्थान वाहन चारक भर्ती परीक्षा परिणाम के साथ राजस्थान वाहन चालक कटऑफ गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र के अनुसार जारी किया गया है।

    अन्य उपयोगी लिंक

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Others

    16 Feb'26 - 14 Mar'26 (Offline)