Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2026 जारी (Rajasthan Ayush Officer DV Out 2026): अंतिम अवसर (24 जुलाई)
    • लेख
    • राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2026 जारी (Rajasthan Ayush Officer DV Out 2026): अंतिम अवसर (24 जुलाई)

    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2026 जारी (Rajasthan Ayush Officer DV Out 2026): अंतिम अवसर (24 जुलाई)

    Kunal solankiUpdated on 22 Jul 2026, 12:18 PM IST

    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित उम्मीदवार निर्धारित समय और स्थान के अनुसार अपना डीवी करा सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों के लिए राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026 (Rajasthan Ayush Officer DV Schedule 2026) जारी किया गया था। राजस्थान आयुष अधिकारी डीवी शेड्यूल के अनुसार 2777 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित किया गया गया । प्राधिकरण द्वारा 11 जून से 9 जुलाई 2026 तक दस्तावेजन सत्यापन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपने रोल नंबर एवं आवेदन संख्या के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के लिए अपना शेड्यूल जान सकते हैं। उम्मीदवारों को तय समय के अनुसार ही अपने दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित जगह पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है।
    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल डाउनलोड लिंक1784702758317

    This Story also Contains

    1. राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : एक नजर
    2. राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया
    3. राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 - दिशानिर्देश
    4. राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : आवश्यक दस्तावेज़
    5. राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025 : कटऑफ
    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2026 जारी (Rajasthan Ayush Officer DV Out 2026): अंतिम अवसर (24 जुलाई)
    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025


    राजस्थान आयुष अधिकारी रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया गया । इसके साथ ही उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान आयुष अधिकारी रिजल्ट 2025 और कटऑफ डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज दस्तावेज सत्यापन (Rajasthan Ayush Officer Document Verification) के लिए आमंत्रित किया गया ।
    1775881730503

    बोर्ड द्वारा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान आयुष अधिकारी प्रीडीवी रिजल्ट 15 मार्च 2026 (+- 7 दिन) को जारी किए जाने की संभावना थी। आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि राजस्थान आयुष अधिकारी प्रीडीवी रिजल्ट 15 मार्च को जारी करने का प्लान है।
    कट-ऑफ के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in देखते रहें साथ ही इस लेख के माध्यम से भी उम्मीदवार राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2025-26 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

    अन्य उपयोगी लिंक

    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 के दौरान अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित प्रतियां प्रस्तुत करनी होती है। दस्तावेज सत्यापन की तिथि, समय और स्थान से संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना के माध्यम से जारी की जाएगी।

    दस्तावेज़ सत्यापन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चयनित अभ्यर्थी द्वारा दी गई सभी जानकारियां सही एवं नियमों के अनुरूप हों। यदि किसी भी दस्तावेज़ में त्रुटि या असंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है। राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 दिशानिर्देश, जरुरी डॉक्यूमेंट के बारे में जानने के लिए अभ्यर्थी ये लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : एक नजर

    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 (Rajasthan Ayush Adhikhari DV 2025-26) से संबंधित प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी तिथि व अन्य विवरण के लिए नीचे सारणी देख सकते हैं।

    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : एक नजर

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    पोस्ट

    राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती

    रिक्तियां

    1535

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा चरण

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    राजस्थान आयुष अधिकारी के लिए आवेदन पत्र

    10 अक्टूबर 2025- 8 नवंबर 2025

    राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा एडमिट कार्ड

    22 दिसंबर 2025

    Ayush Officer के लिए परीक्षा तिथि

    26 दिसंबर 2025

    राजस्थान आयुष अधिकारी के लिए आंसर की

    28 जनवरी 2026

    आयुष अधिकारी परीक्षा रिजल्ट 2025

    9 अप्रैल 2026

    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन तिथि

    11 जून - 9 जुलाई 2026

    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया

    राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 के अंतर्गत परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के रूप में दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होता है। यह प्रक्रिया अभ्यर्थियों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें शैक्षणिक, आयु, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। दस्तावेज़ सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम रूप से चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

    दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया-

    • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा मेरिट सूची जारी की जाती है।

    • मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    • अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

    • सभी आवश्यक मूल दस्तावेज़ एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।

    • सत्यापन के दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेज़ों की मूल से मिलान कर जांच की जाएगी।

    • किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्ण दस्तावेज़ या गलत जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    • दस्तावेज़ सत्यापन पूर्ण होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 - दिशानिर्देश

    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 (RSMSSB Ayush Officer Document Verification 2025-26) के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन हेतु बुलाया जाता है, जिसमें सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। नीचे दिशानिर्देश दिया गया है।

    • दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर आमंत्रित किया जाएगा।

    • अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

    • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है।

    • जन्म तिथि/आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

    • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु) राज्य सरकार के नियमानुसार मान्य होना चाहिए।

    • निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेज आवश्यक होंगे।

    • यदि लागू हो तो आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं अन्य विशेष श्रेणी से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

    • दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्णता या असत्य जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    • दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा, अतः सभी दस्तावेज सही व स्पष्ट होने चाहिए।

    • बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

    • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करें।

    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : आवश्यक दस्तावेज़

    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति एवं अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाती है। अभ्यर्थियों को सत्यापन के समय नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज मूल एवं प्रतियों सहित साथ लाने होंगे।

    • ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट

    • परीक्षा का एडमिट कार्ड

    • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट मान्य)

    • जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC / MBC अभ्यर्थियों हेतु)

    • निवास प्रमाण पत्र (राजस्थान का)

    • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (EWS वर्ग के लिए)

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD अभ्यर्थियों के लिए)

    • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड)

    • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो

    • सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी

    ये भी पढ़ें - आगामी सरकारी परीक्षा 2025-26 | सरकारी नौकरी 2025-26 | खेल कोटा भर्ती 2025

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि दस्तावेज सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी प्रतियां अनिवार्य रूप से साथ लेकर उपस्थित हों।

    राजस्थान आयुष अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025 : कटऑफ

    राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025-26 में दस्तावेज सत्यापन (Rajasthan Ayush Officer Document Verification 2025-26) के लिए बुलाए जाने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। राजस्थान आयुष अधिकारी कटऑफ परीक्षा स्तर एवं रिक्त पदों की संख्या के आधार पर तैयार की जाती है।

    Upcoming Competition Exams