Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 (RRB ALP Result 2026): स्कोरकार्ड, कटऑफ, जोनवार मेरिट सूची, डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 (RRB ALP Result 2026): स्कोरकार्ड, कटऑफ, जोनवार मेरिट सूची, डाउनलोड लिंक

    आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 (RRB ALP Result 2026): स्कोरकार्ड, कटऑफ, जोनवार मेरिट सूची, डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 12 Nov 2026, 11:33 AM IST
    Trusted Source Image

    आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 (RRB ALP Result 2026) - रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा सीईएन नंबर 1/2026 के तहत आरआरबी एएलपी 2026 का परिणाम क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही देख सकेंगे। आरआरबी एएलपी परिणाम की पीडीएफ फाइल और कट-ऑफ अंक लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डाउनलोड किए जा सकते हैं। आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 (RRB ALP Result 2026) जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन विवरण सुरक्षित रखें, ताकि परिणाम देखने में किसी प्रकार की समस्या न हो।
    आरआरबी एएलपी 2025 अपडेट - RRB assistant loco pilot cbt 2 result एक अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया गया है। आरआरबी एएलपी 2025 सीबीटी 2 में शामिल उम्मीदवार railway recruitment board की आधिकारिक वेबसाइट से एएलपी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सीईएन 01/2025 के तहत एएलपी सीबीटी 2 का आयोजन 28 जुलाई 2026 को हुआ था। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 रिजल्ट और कटऑफ देखें

    This Story also Contains

    1. आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026: परीक्षा तिथियां (RRB ALP 20226 Exam Dates)
    2. आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026: रिजल्ट 2026 के चरण
    4. आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026: कटऑफ मार्क्स (RRB ALP Result 2026: Cut Off Marks in Hindi)
    5. आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026: एएलपी स्कोरकार्ड 2026
    6. आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 - टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया
    आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 (RRB ALP Result 2026): स्कोरकार्ड, कटऑफ, जोनवार मेरिट सूची, डाउनलोड लिंक
    आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026

    रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 16 मार्च को आरआरबी एएलपी 2026 का संक्षिप्त नोटिस जारी कर आवेदन तिथियों की जानकारी दी है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी एएलपी 2026 के लिए आवेदन फॉर्म 15 मई, 2026 से 14 जून, 2026 तक भरा गया। परीक्षा 3 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की गई।

    1773806954567

    आरआरबी द्वारा आरआरबी एएलपी 2026 का परिणाम (RRB ALP 2026 result) CBT 1, CBT 2, CBAT और मेडिकल परीक्षा (दस्तावेज़ सत्यापन) के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर आरआरबी एएलपी परिणाम PDF में शामिल होगा, वे परीक्षा के अगले चरण में बैठने के पात्र हैं। RRB ALP परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख में आरआरबी एएलपी 2026 परिणाम की तिथि, डाउनलोड प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें -

    आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026: परीक्षा तिथियां (RRB ALP 20226 Exam Dates)

    आरआरबी एएलपी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एएलपी की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है। इससे वे अपनी तैयारी और अन्य प्रक्रियाओं को समय पर पूरा कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आरआरबी एएलपी परीक्षा तिथियां 2026 व मुख्य बिंदू से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

    आरआरबी एएलपी महत्वपूर्ण तिथि 2026

    आरआरबी एएलपी इवेंट्स

    आरआरबी एएलपी डेट्स 2026

    परीक्षा का नाम

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा (Railway Recruitment Board Assistant Loco Pilot exam)

    चर्चित नाम

    आरआरबी एएलपी (RRB ALP)

    आयोजन संस्था

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड/ रेलवे भर्ती बोर्ड

    रिक्तियां11,127 
    14,627  पद

    आरआरबी एएलपी शॉर्ट नोटिफिकेशन 2026

    16 मार्च 2026

    आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन आरंभ

    15 मई, 2026

    आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    14 जून, 2026

    आरआरबी एएलपी 2026 सीबीटी 1 परीक्षा

    3 से 5 नवंबर 2026

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीएटी परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीएटी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी फाइनल मेरिट लिस्ट

    सूचित किया जाएगा

    ये भी देखें -

    आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आसानी से ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने की प्रक्रिया सरल है, लेकिन सही स्टेप्स का पालन करना जरूरी है ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करके अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं—

    • आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • रिजल्ट सेक्शन में “आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ नई विंडो में खुल जाएगी।

    • Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।

    • भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड और सेव कर लें।

    आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026: रिजल्ट 2026 के चरण

    आरआरबी एएलपी भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें प्रत्येक चरण का परिणाम अलग-अलग जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को अंतिम चयन तक पहुंचने के लिए सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करना होता है। नीचे आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 के प्रमुख चरणों की जानकारी दी गई है।

    • सीबीटी 1 - सबसे पहले, आरआरबी एएलपी सीबीआई 1 रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा जो क्वालीफाइंग प्रकृति का है। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अगले चरण में जाएंगे।

    • सीबीटी 2 - आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 सीबीटी 2 के पार्ट बी को पास करने वाले उम्मीदवारों को सीबीएटी राउंड के लिए बुलाया जाएगा।

    • सीबीएटी - सीबीएटी अंतिम राउंड है जिसे एएलपी पद प्राप्त करने के लिए पास करना होगा।

    • मेडिकल परीक्षा (दस्तावेज़ सत्यापन): सीबीएटी के बाद मेडिकल परीक्षा होती है, जिसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाता है।

    आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026: कटऑफ मार्क्स (RRB ALP Result 2026: Cut Off Marks in Hindi)

    आरआरबी एएलपी कट ऑफ रिजल्ट के साथ या कुछ देर बाद जारी किया जाएगा। आरआरबी एएलपी 2026 कट ऑफ वे अंक हैं जो उम्मीदवारों को परीक्षा/चरण को पास करने के लिए स्कोर करने की आवश्यकता है। आरआरबी एएलपी कट ऑफ (RRB ALP cut off) पीडीएफ प्रारूप में होगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। आरआरबी एएलपी कट ऑफ अंक कई कारकों के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे। नीचे सारणी देखें।

    रेलवे सहायक लोको पायलट परीक्षा पास करने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए

    श्रेणी

    सीबीटी 1 क्वालिफाइंग परसेंटेज

    सीबीटी 2 योग्यता प्रतिशत

    सीबीएटी

    अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस

    40 %

    पार्ट A

    पार्ट B




    42 अंक

    40 %




    35 % सभी श्रेणी के लिए

    ओबीसी (एनसीएल)

    30 %

    30 %

    एससी

    30 %

    30 %

    एसटी

    25 %

    25 %

    इसे भी देखें - इंडिया पोस्ट रिक्रूटमेंट

    आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026: एएलपी स्कोरकार्ड 2026

    RRB ALP Scorecard 2026 उम्मीदवारों के प्रदर्शन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है, जिसमें उनके प्राप्त अंकों की गणना विभिन्न मानकों के आधार पर की जाती है। यह स्कोरकार्ड चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि इसी के आधार पर उम्मीदवारों की योग्यता तय होती है और उन्हें अगले चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

    आरआरबी एएलपी परीक्षा में उम्मीदवारों के स्कोर की गणना तीन मापदंडों—रॉ स्कोर, प्रोरेटेड मार्क्स और नॉर्मलाइज़्ड मार्क्स के आधार पर की जाती है। एएलपी परीक्षा का रॉ स्कोर कुल 75 अंकों में से निर्धारित होता है। परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित होती है, इसलिए प्रश्न पत्रों के स्तर में समानता बनाए रखने के लिए नॉर्मलाइज़्ड मार्क्स का उपयोग किया जाता है।

    • एएलपी परीक्षा का रॉ स्कोर कुल 75 अंकों में से निकाला जाता है।

    • परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है, इसलिए विभिन्न प्रश्न पत्रों में एकरूपता बनाए रखने के लिए नॉर्मलाइज़्ड मार्क्स की गणना की जाती है।


    अन्य संबंधित लेख:

    आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 - टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया

    आरआरबी एएलपी परिणाम से संबंधित टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया को समझना अभ्यर्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि यदि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के प्राप्तांक समान (टाई) होते हैं, तो उनकी मेरिट का निर्धारण आयु के आधार पर किया जाता है। यह टाई-ब्रेकिंग नियम विशेष रूप से दस्तावेज सत्यापन (DV) के समय लागू किया जाता है।

    इस प्रक्रिया के अनुसार, जिस अभ्यर्थी की आयु अधिक होती है, उसे समान अंक प्राप्त करने वाले अन्य अभ्यर्थियों की तुलना में उच्च स्थान (रैंक) दिया जाता है। इसलिए, समान अंक की स्थिति में वरिष्ठता (age priority) को प्राथमिकता दी जाती है, जो अंतिम मेरिट सूची को प्रभावित कर सकती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी एएलपी रिजल्ट कैसे चेक किया जा सकता है?
    A:

    उम्मीदवार संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

    Q: क्या आरआरबी एएलपी रिजल्ट ऑफलाइन मोड में भी उपलब्ध होता है?
    A:

    नहीं, आरआरबी एएलपी रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किया जाता है।

    Q: आरआरबी एएलपी स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होती है?
    A:

    स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के रॉ स्कोर, नॉर्मलाइज़्ड मार्क्स और कुल अंक सहित प्रदर्शन का विवरण होता है।

    Q: आरआरबी एएलपी परीक्षा में चयन प्रक्रिया के चरण क्या हैं?
    A:

     चयन प्रक्रिया में CBT 1, CBT 2, CBAT और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन/मेडिकल परीक्षा शामिल होती है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe