Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी पटना एएलपी कट ऑफ 2026 (RRB Patna ALP Cut Off 2026)- रिजल्ट, सीबीएटी कट ऑफ अंक देखें
    • लेख
    • आरआरबी पटना एएलपी कट ऑफ 2026 (RRB Patna ALP Cut Off 2026)- रिजल्ट, सीबीएटी कट ऑफ अंक देखें

    आरआरबी पटना एएलपी कट ऑफ 2026 (RRB Patna ALP Cut Off 2026)- रिजल्ट, सीबीएटी कट ऑफ अंक देखें

    Rajan KumarUpdated on 01 Oct 2026, 05:42 PM IST

    आरआरबी पटना एएलपी कट ऑफ 2026 - रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) पटना द्वारा आरआरबी पटना असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) 2026 सीबीटी 1 परीक्षा कटऑफ जारी किया जाएगा। आरआरबी पटना एएलपी रिजल्ट के साथ आधिकारिक पटना की रेलवे वेबसाइट पर आरआरबी पटना एएलपी कट ऑफ 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी होता है। आरआरबी पटना द्वारा सीबीटी 1 और सीबीटी 2 दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग आरआरबी पटना एएलपी कटऑफ 2026 जारी की जाएगी। आरआरबी एएलपी उम्मीदवारों को निर्धारित कट ऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। सुविधा के लिए इस लेख में आरआरबी पटना एएलपी कटऑफ 2026 लिंक दिया जाएगा।
    लेटेस्ट अपडेट - रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 1 अक्टूबर 2026 को आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट से आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 रिजल्ट, कटऑफ और आरआरबी एएलपी स्कोरकार्ड देख सकते हैं। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 का आयोजन 28 जुलाई 2026 को किया गया था। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 रिजल्ट और कटऑफ देखें

    आरआरबी पटना एएलपी कट ऑफ 2026 (RRB Patna ALP Cut Off 2026)- रिजल्ट, सीबीएटी कट ऑफ अंक देखें
    आरआरबी पटना एएलपी कट ऑफ 2026

    आरआरबी पटना एएलपी श्रेणीवार कट ऑफ

    आरआरबी पटना एएलपी कट ऑफ पीडीएफ फाइल के रूप में एएलपी रिजल्ट 2026 के साथ जारी की जाती है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होते हैं। आरआरबी एएलपी परीक्षा विभिन्न चरणों (सीबीटी 1, सीबीटी 2 और सीबीएटी) में ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित होने के लिए केवल क्वालीफाइंग कट ऑफ अंक ही नहीं, बल्कि ओवरऑल कट ऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक है। आरआरबी पटना एएलपी 2026 की कट ऑफ से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।
    ये भी पढ़ें: आरआरबी एएलपी कट ऑफ

    क्षेत्रवार आरआरबी एएलपी कट ऑफ : पिछले वर्ष के

    रेलवे बोर्ड क्षेत्र

    आरआरबी कट ऑफ लिंक

    आरआरबी रांची एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी मालदा एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी भुवनेश्वर एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी चंडीगढ़ एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी गोरखपुर एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी गुवाहाटी एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी मुंबई एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी मुजफ्फरपुर एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी सिकंदराबाद एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी सिलीगुड़ी एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी अहमदाबाद एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी भोपाल एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी त्रिवेंद्रम एएलपी कट ऑफ

    यहां क्लिक करें

    आरआरबी एएलपी से जुड़े लेख पढ़े:-

    आरआरबी पटना एएलपी कट ऑफ कैसे चेक करें

    आरआरबी पटना एएलपी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की जांच कर सकते हैं

    • पटना क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट - www.rrbpatna.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर दिए गए आरआरबी पटना "एएलपी 2026 कट ऑफ" लिंक पर क्लिक करें।

    • क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी।

    • यहां आरआरबी पटना एएलपी 2026 कट ऑफ की PDF फाइल दिखाई देगी।

    • अब PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं।

    • खुली हुई सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करें

    • यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो इसका मतलब है कि आप अगले चरण के लिए उत्तीर्ण हो चुके हैं।

    आरआरबी पटना एएलपी कट ऑफ 2026 के चरण

    आरआरबी एएलपी 2026 दूसरे चरण की परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी 1 परीक्षा में न्यूनतम अर्हक अंक (qualifying marks) के साथ-साथ आरआरबी एएलपी 2026 का समग्र कट ऑफ स्कोर भी प्राप्त करना जरूरी है। हालांकि आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा को कई पालियों में ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाता है, इसलिए सभी उम्मीदवारों के प्रदर्शन को संतुलित करने के लिए बोर्ड रॉ स्कोर (कच्चे अंकों) का सामान्यीकरण (normalization) करेगा। इस प्रक्रिया के तहत, विभिन्न पालियों में पूछे गए प्रश्नों के कठिनाई स्तर में अंतर को ध्यान में रखते हुए कट ऑफ मार्क्स तय किए जाते हैं। आरआरबी एएलपी चरणवार कट ऑफ का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।

    आरआरबी पटना एएलपी सीबीटी 1 क्वालीफाइंग कट ऑफ मार्क्स

    कैटेगरी

    योग्यता कट ऑफ प्रतिशत

    योग्यता कट ऑफ अंक

    अनुसूचित जनजाति

    25 %

    18.75

    अन्य पिछड़ी या अनुसूचित जाति

    30 %

    22.50

    सामान्य

    40 %

    30.00

    आरआरबी पटना एएलपी कट ऑफ 2026 - सीबीटी 2

    आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, सीबीटी 2 परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है- भाग ए और भाग बी। रेलवे भर्ती बोर्ड, भाग ए और भाग बी दोनों के लिए अलग-अलग कट ऑफ अंक निर्धारित करता है। भाग ए के अंक मेरिट लिस्ट (योग्यता) तैयार करने के लिए उपयोग किए जाते हैं। यानी इसमें प्राप्त अंक आपके चयन को प्रभावित करते हैं। जबकि भाग बी केवल योग्यता आधारित (qualifying in nature) होता है। इसमें न्यूनतम अंक लाना जरूरी है, लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते। उम्मीदवारों को दोनों ही भागों में पास होना अनिवार्य है ताकि वे अगले चरण में शामिल हो सकें।

    एएलपी के सीबीटी 2 चरण (भाग बी) के लिए अर्हक अंक

    • सीबीटी 2 परीक्षा के भाग बी की योग्यता एएलपी कट ऑफ 35% अंक है।

    • यहां एक महत्वपूर्ण बात यह है कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई छूट नहीं दी जाएगी।

    RRB ALP CBT 2 Cut Off 2024

    कैटेगरी

    अनारक्षित श्रेणी

    अनुसूचित जाति (SC)

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    ईडब्ल्यूएस

    ओपन

    64.96599

    41.49660

    36.39456

    57.14286

    60.20408

    भूतपूर्व सैनिक (EXSM)

    68.36735

    71.08844

    -

    -

    -

    आरआरबी पटना अंतिम कट ऑफ - एएलपी परीक्षा

    पटना के रेलवे अधिकारी सीबीटी 2 और सीबीएटी के भाग ए के अंकों को ध्यान में रखेंगे। मेरिट सूची तैयार करने में उनके वेटेज का अनुपात क्रमशः 70% और 30% होगा।

    आरआरबी पटना एएलपी कंप्यूटर आधारित अभिरुचि परीक्षा ( सीबीएटी 1) 3 से 5 नवंबर को आयोजित की जाएगी। आरआरबी एएलपी परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी RRB पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर के अपना रिजल्ट देख सकेंगे। लॉगिन के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

    आरआरबी पटना एएलपी सीबीएटी रिजल्ट - दस्तावेज सत्यापन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

    • आरआरबी पटना एएलपी रिजल्ट में रोल नंबर वाले अभ्यर्थी दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा के लिए अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

    • दस्तावेज़ सत्यापन उसी केंद्र पर होगा जिसका विवरण ई-कॉल लेटर में दिया जाएगा। ई-कॉल लेटर की जानकारी ईमेल, एसएमएस और वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी जिसमें DV की तिथि, समय और दिशा-निर्देश होंगे।

    • दस्तावेज़ सत्यापन के अगले दिन अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षा के लिए रेलवे के नामित अस्पतालों में भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया 3 से 4 दिन तक चल सकती है, अतः अभ्यर्थियों को पूरी तैयारी के साथ आना होगा।

    आरआरबी पटना एएलपी- दस्तावेज़ सत्यापन के समय अभ्यर्थी निम्न बातों का ख्याल रखें:-

    आरआरबी पटना एएलपी दस्तावेज सत्यापन उसी केंद्र पर होगा जिसका विवरण ई-कॉल लेटर में दिया जाएगा।आरआरबी पटना एएलपी ई-कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए जाने से पहले नीचे दिए गए प्वाइंट्स को अच्छे से पढ़े।

    • सभी मूल प्रमाण पत्र लाने होंगे।

    • सभी दस्तावेज़ों की A4 साइज पर स्वयं प्रमाणित फोटोकॉपी के दो सेट लाने होंगे।

    • इसके अतिरिक्त सभी आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई रंगीन प्रतियां https://oirms-ir.gov.in/rrbdv/ पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी (लिंक बाद में सक्रिय किया जाएगा)।

    • दस्तावेज़ सत्यापन में प्रस्तुत और अपलोड किए गए प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में तथा हिंदी या अंग्रेज़ी में होने चाहिए। यदि कोई अभ्यर्थी दस्तावेज़ सत्यापन या चिकित्सा परीक्षा में अनुपस्थित रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

    • सभी चयनित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी अस्थायी है। यदि आवेदन में दी गई जानकारी में कोई असंगति या त्रुटि पाई जाती है, तो RRB उनकी उम्मीदवारी रद्द करने का अधिकार रखता है। दस्तावेज़ सत्यापन में शामिल होना नौकरी के लिए नियुक्ति का अधिकार नहीं देता।

    • RRB ने शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची में पूरी सावधानी बरती है, फिर भी किसी भी अनजानी गलती को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखता है। असफल अभ्यर्थियों की आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

    • कृपया ऐसे दलालों से सतर्क रहें जो अवैध रूप से नौकरी दिलाने का झूठा वादा करते हैं। RRB की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और योग्यता आधारित है।

    • सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या दस्तावेज़ सत्यापन के बाद मेडिकल परीक्षण अनिवार्य है?
    A:

    हां, दस्तावेज़ सत्यापन के अगले दिन मेडिकल परीक्षण अनिवार्य है।

    Q: एनसीआर सामान्य वर्ग का कट ऑफ कितना है?
    A:

    एनसीआर पटना सामान्य वर्ग का कट ऑफ 81.58238 अंक है।

    Q: आरआरबी पटना एएलपी का सीबीएटी स्कोर कार्ड कब से उपलब्ध है?
    A:

    आरआरबी पटना एएलपी का सीबीएटी स्कोर कार्ड 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7:00 बजे से 15 दिनों के लिए उपलब्ध है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe