Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपीईएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 (MPESB exam calendar 2026 in Hindi)- संभावित परीक्षा शेड्यूल esb.mp.gov.in
    • लेख
    • एमपीईएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 (MPESB exam calendar 2026 in Hindi)- संभावित परीक्षा शेड्यूल esb.mp.gov.in

    एमपीईएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 (MPESB exam calendar 2026 in Hindi)- संभावित परीक्षा शेड्यूल esb.mp.gov.in

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 04 Aug 2026, 02:54 PM IST

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने साल 2026 में सरकारी नौकरी और पात्रता के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर एमपीईएसबी परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एमपीईएसबी एग्जाम कैलेंडर 2026 की जांच कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग भर्ती, प्रवेश और एलिजिबिलिटी परीक्षाओं की संभावित तारीखें शामिल हैं। इस कैलेंडर में कुल 21 परीक्षाओं का शेड्यूल दिया गया है। कैलेंडर के अनुसार, ईएसबी एमपी परीक्षाएं फरवरी 2026 से अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

    एमपीईएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 (MPESB exam calendar 2026 in Hindi)- संभावित परीक्षा शेड्यूल esb.mp.gov.in
    एमपीईएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026

    मध्य प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (MPESB) द्वारा 2026 के लिए जारी एमपीईएसबी एग्जाम कैलेंडर (MPESB exam calendar in Hindi) में एमपी जॉब्स की तैयारी कर रहे उम्मीदवार परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। कैलेंडर में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं के लिए संभावित महीनों और तारीखों की घोषणा की गई है।

    एमपी ईएसबी परीक्षा कैलेंडर में दिए शेड्यूल के अनुसार, पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा (ADDET) और एएनएम ट्रेनिंग सेलेक्शन टेस्ट (ANMTST) के लिए मई 2026 में नोटिफिकेशन जारी होगा तो जून में नर्सिंग और कृषि की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित होने की संबावना है।

    एमपीईएसबी एग्जाम कैलेंडर 2026 (MPESB exam calendar 2026 in Hindi)

    मध्य प्रदेश इम्पलॉई सेलेक्शन बोर्ड द्वारा साल की शुरुआत में सूबेदार/सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के साथ-साथ ग्रुप-1, ग्रुप-2 और ग्रुप-5 के तहत स्टाफ नर्स की संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की संभावना है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में परीक्षा का नाम, अनुमानित वैकेंसी और संभावित रिजल्ट माह देख सकते हैं -

    अपडेटेड एमपीईएसबी एग्जाम कैलेंडर

    परीक्षा का नामविज्ञापन तिथिफॉर्म जमा करने की तिथि: शुरूफॉर्म जमा करने की तिथि: समाप्तपरीक्षा तिथि
    ITITO15/01/202617/01/202631/01/202627/02/2026 से 17/03/2026
    ASI (कंप्यूटर)03/02/202605/02/202619/02/202624 से 25/03/2026
    JAIL & VAN27/02/202628/02/202614/03/2026
    संशोधित: 30/04/2026
    04 से 19/06/2026
    G-5 स्टाफ नर्स12/03/202616/03/202630/03/202617 से 23/04/2026
    PAT18/03/202624/03/202607/04/202608/05/2026
    नर्सिंग ऑफिसर02/04/202606/04/2026
    कोर्ट केस: 29/04/2026
    20/04/2026
    कोर्ट केस: 03/05/2026
    15/05/2026
    हॉस्पिटल असिस्टेंट30/04/202607/05/202621/05/202624/06/2026 से 08/07/2026
    ADDET04/06/202605/06/202619/06/2026
    10/07/2026
    PNST09/06/202609/06/202623/06/2026
    10 से 13/07/2026
    ग्रुप-2 SG-102/07/202603/07/202617/07/202617/09/2026 से शुरू
    ग्रुप-2 SG-404/08/202604/08/202618/08/202622/09/2026

    पूर्व में जारी कैंडेलर के अनुसार एमपीईएसबी 2026 तिथियां

    परीक्षा का नाम

    पदों की अनुमानित संख्या

    परीक्षा की संभावित माह/तिथि

    संभावित परिणाम डेट

    सूबेदार/सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा – 2025

    500

    16 जनवरी 2026 से आगे

    फरवरी 2026

    समूह-02 उपसमूह-03 संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2025

    454

    23 जनवरी 2026 से आगे

    फरवरी 2026

    समूह-01 उपसमूह-02

    429

    10 फरवरी 2026 से आगे

    मार्च 2026

    तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रशिक्षण अधिकारी पदों के लिए चयन परीक्षा

    888

    18 फरवरी 2026 से आगे

    मार्च 2026

    ग्रुप-05 स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती परीक्षा

    100

    फरवरी 2026

    मार्च 2026

    वन रक्षक, जेल रक्षक और सहायक जेल अधीक्षक परीक्षा

    1426

    मार्च 2026

    अप्रैल 2026

    भोपाल स्थित स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अंतर्गत रिक्त पदों (अस्पताल सहायक, श्रेणी चतुर्थ) के लिए भर्ती परीक्षा

    1287

    मार्च 2026

    अप्रैल 2026

    समूह-02 उपसमूह-04

    500

    अप्रैल 2026

    जून 2026

    समूह-03 उप-इंजीनियर

    900

    अप्रैल 2026

    जून 2026

    पशुपालन और डेयरी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा

    मई 2026

    जून 2026

    महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा

    मई 2026

    जून 2026

    प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा और जीएनएमटीएसटी

    जून 2026

    जुलाई 2026

    पोस्ट बेसिक बीएससी और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा

    जून 2026

    जुलाई 2026

    पीएटी प्रवेश परीक्षा

    जून 2026

    जुलाई 2026

    माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा

    जुलाई 2026

    सितंबर 2026

    प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा

    अगस्त 2026

    अक्टूबर 2026

    समूह-02 उपसमूह-02

    131

    सितंबर 2026

    1 नवंबर, 2026

    ग्रुप-04 के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 और समकक्ष पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा

    200

    सितंबर 2026

    1 नवंबर, 2026

    समूह-01 उपसमूह-01

    अक्टूबर 2026

    1 नवंबर, 2026

    समूह-02 उपसमूह-01

    अक्टूबर 2026

    1 दिसंबर, 2026

    पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

    अक्टूबर 2026

    1 दिसंबर, 2026

    एमपीईएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    एमपी जॉब्स, एमपी टीईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एमपीईएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 (MPESB exam calendar 2026 in Hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर एमपीईएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 डाउनलोड कर एमपी एग्जाम तिथि देख सकते हैं -

    • सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • अब स्क्रीन पर दिख रहे भाषा English हिंदी में से अपने पसंद की भाषा का चयन करें।
      1767689007161

    • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट के होम पेज पर FOR CANDIDATES सेक्शन में दिख रहे एग्जाम शेड्यूल (Exam Schedule) पर क्लिक करें।

    • एग्जाम शेड्यूल पर क्लिक करने के बाद, वहां एमपीईएसबी परीक्षा कैलेंडर का लिस्ट दिखेगा।

    1767689007193

    • अब यहां से एमपीईएसबी एग्जाम कैलेंडर 2026 चेक करें और नीचे दिए गए More Details पर क्लिक करें।

    1767689007221

    • इसके बाद एमपीईएसबी एग्जाम कैलेंडर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams