एमपी पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती 2026- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 22 मई 2026 को एएसआई और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) पीईटी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एएसआई और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीईटी एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि और केद्र का नाम सहित अन्य विवरण शामिल होते हैं। प्राधिकरण द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (कंप्यूटर) एवं प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा-2026 का परिणाम 8 मई 2026 को जारी किया गया था। परीक्षा परिणाम के अनुसार, कुल 704 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है।
This Story also Contains
उम्मीदवार एमपी पुलिस एएसआई हेड कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के साथ इस लेख में दिए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीईएसबी ने एमपी पुलिस एएसआई हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) प्रारंभिक परीक्षा 24 मार्च 2026 और 25 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी।
एमपी पुलिस एएसआई-हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) परिणाम लिंक
एमपी पुलिस एएसआई-हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) परिणाम पीडीएफ लिंक
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एएसआई (कंप्यूटर) एवं हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) के कुल 89 पदों पर भर्ती की जा रही है। एमपीईएसबी द्वारा 26 मार्च 2026 को जारी कर प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद Percentile के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया गया है। श्रेणीवार सात गुना अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए पात्र किया गया है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल परिणाम में अभ्यर्थियों के Percentile अंक प्रदर्शित नहीं किए गए हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद Percentile विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। द्वितीय चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों एवं प्रमाण-पत्रों का सत्यापन पुलिस मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा। परीक्षा मध्यप्रदेश के 11 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की गई थी।
मध्य प्रदेश पुलिस में एएसआई और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) के 89 पदों के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 5 फरवरी 2026 को पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन लिंक जारी किया गया था। एएसआई और हेड कांस्टेबल के लिए इच्छुक उम्मीदवारों अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 आवेदन किया था। एएसआई और हेड कांस्टेबल पात्रता और परीक्षा पैटर्न की जानकारी के लिए एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर पुलिस हेड कांस्टेबल और एएसआई भर्ती अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने एमपी पुलिस एएसआई (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती 2026 की आधिकारिक नोटिफिकेशन 3 फरवरी 2026 को जारी किया था। एमपीईएसबी एएसआई और हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 5 से 19 फरवरी 2026 तक भरा गया। 24 फरवरी तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से तकनीकी रूप से दक्ष उम्मीदवारों को पुलिस बल का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन 24-25 मार्च 2026 आयोजित हुआ।
एमपी पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं शैक्षणिक योग्यता के लिए दोनों पदों के लिए अलग-अलग मानदेड निर्धारित किए गए हैं।
एमपी पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) के लिए भर्ती परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया के अनुसार पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट, कंप्यूटर स्किल, दस्तावेज सत्पायन और मेडिकल टेस्ट का आयोजन होगा। उम्मीदवार यहां भर्ती योजना से संबंधित मुख्य विवरण देख सकते हैं।
मुख्य बिंदु | विवरण |
भर्ती परीक्षा आयोजक | मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), Bhopal |
पद का नाम | एएसआई (Assistant Sub-Inspector), हेड कांस्टेबल (प्रधान आरक्षक) |
रिक्तियों की संख्या | 89 (एएसआई - 14 और हेड कांस्टेबल - 75 पद) |
एपपी पुलिस एएसआई हेड कांस्टेबल आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन तिथि | 5 से 19 फरवरी 2026 |
चयन प्रक्रिया |
|
वेतन |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
एमपी पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) आवेदन की तिथि 5 से 19 फरवरी 2026 है। एमपी एएसआई और हेड कांस्टेबल आवेदन सुधार और अन्य मुख्य तिथियों को नीचे टेबल में दख सकते हैं -
इवेंट्स | तिथियां |
एमपीईएसबी एएसआई और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) अधिसूचना | 3 फरवरी 2026 |
एमपीईएसबी एएसआई और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) आवेदन | 5 फरवरी 2026 |
एमपी पुलिस एएसआई, हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) आवेदन अंतिम तिथि | 19 फरवरी 2026 |
एमपीईएसबी एएसआई, हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) आवेदन सुधार | 24 फरवरी 2026 तक |
एमपी पुलिस एएसआई, हेड कांस्टेबल भर्ती फेज 1 परीक्षा | 24 और 25 मार्च 2026 |
एमपी पुलिस एएसआई, हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड | 18 मार्च 2026 |
एमपी पुलिस एएसआई, हेड कांस्टेबल फेज 1 परिणाम | 8 मई 2026 |
एमपी पुलिस एएसआई, हेड कांस्टेबल फेज 2 एडमिट कार्ड | 22 मई 2026 |
एमपी पुलिस एएसआई, हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) फेज 2 परिणाम | सूचित किया जाएगा |
| एमपी पुलिस एएसआई, हेड कांस्टेबल पीईटी | सूचित किया जाएगा |
| एमपी पुलिस एएसआई, हेड कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
एमपी पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एमपीईएसबी द्वारा एमपी पुलिस एएसआई एंड हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) नोटिफिकेशन में पात्रता मानदंडों का जिक्र किया है। दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग है। उम्मीदवार नीचे पद के अनुसार पात्रता मानदंड देख सकते हैं-
शैक्षणिक योग्यता -
एमपी पुलिस एएसआई (कंप्यूटर): उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री (स्नातक/परास्नातक) या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
एमपी पुलिस हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर): फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित (PCM) विषयों के साथ 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण हो। साथ ही, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर डिप्लोमा होना आवश्यक है।

आयु सीमा -
एमपी पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल के लिए आयु सीमा की गणना 19 फरवरी 2026 से की जाएगी। दोनों पदों के लिए आयु सीमा एक समान ही है। सामान्य वर्ग के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा निर्धारण नीचे इमेज में देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस (एमपीपी) के एएसआई और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) पदों के लिए आवेदन पत्र एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच एमपी पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल आवेदन भर कर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार एमपीपी एएसआई और हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भर सकते हैं।
एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in/ पर जाएं।
होम पेज पर, भाषा (english / हिंदी) का चयन करें
नया पेज खुलेगा, यहां दिख रहे "एएसआई (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल भर्ती 2026" लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन के लिए रजस्ट्रेशन का लिंक ओपन हो जाएगा।
अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें।
लॉग इन करें और सभी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी, स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर भरें।
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र की समीक्षा करें और अंतिम रूप से जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
आवेदन पत्र में सभी जानकारी भरने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान किए बिना उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा नहीं कर सकते। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाता है।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य वर्ग | 200 रुपये |
एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (केवल मध्य प्रदेश निवासी) | 100 रुपये |
एमपी पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड ईएसबी एमपी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार लॉगइन के माध्यम से एमपी पुलिस एएसआई (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पुलिस एएसआई (कंप्यूटर) एडमिट कार्ड मार्च 2026 में जारी किया जाएगा।
एमपी पुलिस एएसआई हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार भर्ती परीक्षा के पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। एमपी पुलिस एएसआई हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 मार्च 2026 को होगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट, कंप्यूटर स्किल, दस्तावेज सत्पायन और मेडिकल टेस्ट का आयोजन होगा।
एमपी पुलिस एएसआई हेड कांस्टेबल शारीरिक मापदंड देखें -
