Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार कार्य निरीक्षक ए़डमिट कार्ड 2025-26 (Bihar Work Inspector Admit Card 2025-26): डाउनलोड स्टेप्स
    • लेख
    • बिहार कार्य निरीक्षक ए़डमिट कार्ड 2025-26 (Bihar Work Inspector Admit Card 2025-26): डाउनलोड स्टेप्स

    बिहार कार्य निरीक्षक ए़डमिट कार्ड 2025-26 (Bihar Work Inspector Admit Card 2025-26): डाउनलोड स्टेप्स

    Kunal solankiUpdated on 16 Jan 2026, 02:33 PM IST

    बिहार कार्य निरीक्षक ए़डमिट कार्ड 2025-26: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड 2025-26 (Bihar Work Inspector Admit Card 2025-26 in Hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.pariksha.nic.in/ से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

    This Story also Contains

    1. बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड 2025-26: अवलोकन
    2. बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    3. बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
    4. बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड 2025 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज
    बिहार कार्य निरीक्षक ए़डमिट कार्ड 2025-26 (Bihar Work Inspector Admit Card 2025-26): डाउनलोड स्टेप्स
    बिहार कार्य निरीक्षक ए़डमिट कार्ड 2025

    बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों के लिए बीटीएससी कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया के बारे में जानना बेहद आवश्यक है। बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी की जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड 2025-26: अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://btsc.pariksha.nic.in/

    पद का नाम

    बिहार कार्य निरीक्षक

    विभाग

    लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

    कुल पद

    1114

    आवेदन तिथि

    5 दिसंबर 2025 -5 जनवरी 2026

    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बिहार कार्य निरीक्षक परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2025

    सूचित किया जाएगा

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो

    सूचित किया जाएगा

    बिहार कार्य निरीक्षक 2025 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    ए़डमिट कार्ड किसी भी परीक्षा के लिए एक जरूरी दस्तावेज होता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता है। बीटीएससी द्वारा कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

    बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड स्टेप्स

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.pariksha.nic.in/ पर जाएं।

    • अब अप्लाई ऑनलाइन पर जाकर All Advertisement पर क्लिक करें।

    • अब परीक्षा के नाम के आगे एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।



    1768553443210

    • अब अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

    • अब स्क्रीन पर बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लें।

    बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?

    उम्मीदवारों को बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट हो गया या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

    बिहार कार्य निरीक्षक एमडिट कार्ड 2025 में उल्लिखित विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • पिता का नाम

    • उम्मीदवार का फोटो

    • आवेदक के हस्ताक्षर

    • उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी)

    • उम्मीदवार का रोल नंबर.

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का स्थान

    बिहार कार्य निरीक्षक एडमिट कार्ड 2025 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड कर सकता/सकती हूं?
    A:

    उम्मीदवार बिहार कार्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.pariksha.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    Q: क्या एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा स्थल में प्रवेश दिया जाएगा?
    A:

    नहीं, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र के साथ वैध आईडी कार्ड भी ले जाएं।

    Q: अगर एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
    A:

    उम्मीदवार ए़डमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें उल्लिखित विवरण की जांच आवश्य करें। कोई त्रुटि होती है तो प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर ईमेल या फोन नंबर के माध्यम से अधिकारियों से संपर्क करें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)