Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक गृह विज्ञान सिलेबस (UP LT Grade Teacher Syllabus Home Science in Hindi)
    • लेख
    • यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक गृह विज्ञान सिलेबस (UP LT Grade Teacher Syllabus Home Science in Hindi)

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक गृह विज्ञान सिलेबस (UP LT Grade Teacher Syllabus Home Science in Hindi)

    Mithilesh KumarUpdated on 12 Dec 2025, 12:06 PM IST

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा सिलेबस होम साइंस (UP LT Grade Teacher Exam Syllabus Home Science in Hindi) - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष एवं महिला शाखा) परीक्षा 2025 के लिए यूपी एलटी ग्रेड टीचर आवेदन और विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। यूपी एलटी ग्रेड टीचर नोटिफिकेशन में परीक्षा की योजना और विषयवार सिलेबस भी जारी किया गया है। यूपी एलटी ग्रेड टीचर परीक्षा दो चरणों प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में आयोजित की जाएगी। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक गृह विज्ञान की परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को प्रथम पाली में होगी जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 की योजना और गृह विज्ञान के विस्तृत सिलेबस को जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक गृह विज्ञान सिलेबस (UP LT Grade Teacher Syllabus Home Science  in Hindi)
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक गृह विज्ञान सिलेबस (UP LT Grade Teacher Syllabus Home Science in Hindi)

    लेटेस्ट: यूपीपीएससी ने उत्तर प्रदेश एलटी शिक्षक ग्रेड हिंदी विषय की परीक्षा के 4 दिन बाद एलटी ग्रेड टीचर हिंदी आंसर की जारी कर दी है। हिंदी की परीक्षा 6 दिसंबर को हुई थी। शेड्यूल के अनुसार गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान, वाणिज्य के लिए परीक्षा 6, 7 एवं 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जा रही है। वहीं 8 विषयों (सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि/ उद्यानकर्म, उर्दू और संगीत) के लिए परीक्षाएं 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में हो रहा है। कंप्यूटर विषय के लिए एग्जाम शेड्यूल बाद में घोषित किया जायेगा।
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि: अन्य 8 विषय की सूचना देखें

    1761628424715

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक एग्जाम डेट की अधिसूचना देखें:

    1758865233215

    यूपी एलटी ग्रेड टीचर आवेदन पत्र के साथ ही आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना में दी है।
    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस में मुख्य रूप से दो चरण प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल हैं। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए यूपी एलटी ग्रेड सिलेबस 2025, परीक्षा पैटर्न और लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए, इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 - एक नजर (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates-Overview in hindi)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी ग्रेड शिक्षक/ यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड (Uttar Pradesh Licentiate Teacher Grade)

    रिक्तियों की संख्या

    7466 (पुरुष - 4860, महिला - 2525, बैकलॉग - 81)

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

    आवेदन की तिथि

    28 जुलाई से 28 अगस्त 2025

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://uppsc.up.nic.in/

    ये भी पढ़ें -

    सीटेट 2025 - आवेदन, परीक्षा तिथि

    सीटेट 2025 आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

    सीटेट परीक्षा पैटर्न 2025
    इसे भी देखें - रीट परीक्षा 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न और प्रत्येक वैकल्पिक मुख्य विषय से 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे यानी कुल 300 अंकों का पेपर होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे की समयावधि होगी। प्रथम चरण की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

    ये भी पढ़ें :

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न औरj सिलेबस को अवश्य देख लेना चाहिए। आयोग द्वारा विस्तृत उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी शिक्षक अधिसूचना में एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया गया है। इस साल जारी यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य दो चरणों में आयोजित होगी। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती विस्तृत अधिसूचना

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 तिथियां (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates)

    मुख्य इवेंट्स

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक तारीखें

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन 2025

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन अंतिम तिथि

    28 अगस्त 2025

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड आवेदन सुधार अंतिम तिथि

    4 सितंबर 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2025

    6, 7 और 21 दिसंबर 2025
    17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा सिलेबस (UP LT teacher grade exam syllabus in hindi)

    उत्तर प्रदेश स्नातक स्तर शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया जाता है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस (UP LT grade teacher syllabus in hindi) में पेपर 1 सामान्य अध्ययन के लिए और पेपर 2 मुख्य विषय के लिए है। इस लेख में नीचे होम साइंस का विस्तृत सिलेबस प्रदान किया गया है।
    ये भी पढ़ें :

    प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु विस्तृत पाठ्यक्रम

    संगत पाठ्यक्रम के आधार पर वैकल्पिक मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों की रचना हेतु प्रश्नपत्रों के स्वरूप एवं अंकों का विभाजन निम्नवत् है।-

    1- मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे तथा वे दो खण्डों में विभाजित रहेंगे। प्रश्नों की कुल संख्या

    खण्डवार निम्नवत होंगेः-

    • खंड अ के अन्तर्गत 10 प्रश्न, लघु उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 125) एवं प्रत्येक प्रश्न 08 अंक का होगा।

    • खंड ब के अन्तर्गत 10 प्रश्न, दीर्घ उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 200) एवं प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का होगा।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु विज्ञापन में विषयवार मुद्रित पाठ्यक्रम एक समान रहेगा।

    ये भी पढ़ें :

    सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक पद हेतु गृह विज्ञान पाठ्यक्रम

    पाठ्यक्रम

    गृह विज्ञान

    यूनिट-1- प्रसार शिक्षा तात्पर्य, अर्थ, उद्देश्य, सिद्धान्त और कार्य, औपचारिक, अनौपचारिक और व्यवहारिक शिक्षा।

    शैक्षणिक मनोविज्ञान तात्पर्य, अर्थ, उद्देश्य और इसका प्रसार, शिक्षा से सम्बन्ध और प्रसार शिक्षा में इसकी उपयोगिता।

    युनिट-2- सामुदायिक विकास - तात्पर्य, अर्थ, उद्देश्य और संगठन। पंचायत राज प्रणाली तात्पर्य, संगठन, मूल्यांकन और इसके कार्य।

    राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न पंचवर्षीय योजनाओं के अन्तर्गत चलाये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रम ।

    नेतृत्व - तात्पर्य, परिभाषा, प्रकार, कार्य और सिद्धान्त, नेता की गतिशीलता।

    युनिट-3- संचार प्रक्रिया - तात्पर्य, अर्थ, दृष्टिकोण, तत्व मॉडल, माध्यम, सिद्धान्त समस्याएं और संचार की बाधाएं, संचार कौशल, बोलना, लिखना और हाव-भाव ।

    युनिट-4- प्रसार शिक्षण विधियाँ और श्रृव्य दृश्य साधन और इनका वर्गीकरण ।

    युनिट-5 कार्यक्रम नियोजन - तात्पर्य, अर्थ, उद्देश्य, सिद्धान्त और प्रकार। नियोजन नियन्त्रण, सतत निरीक्षण और मूल्यॉकन।

    यूनिट-6 पी० आर० ऐ० (सहभागी ग्रामीण अध्ययन) तात्पर्य, अर्थ, उपकरण और विधिया

    युनिट-7- महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता ।


    2- गृह प्रबन्ध और उपभोक्ता शिक्षा

    यूनिट-1- गृह और परिवार-

    गृह की परिभाषा, प्रकार और घर चुनने के आधार, परिवार की परिभाषा, परिवार के प्रकार और

    उनके गुण व दोष। परिवार का समाज में योगदान, आदर्श भारतीय घर और परिवार से तात्पर्य।

    गृहणी एक उपभोक्ता है- उपभोक्ता की परिभाषा, समस्याएं, अधिकार, जिम्मेदारियों और उनसे सम्बन्धित कानून और - अधिनियम

    यूनिट-2 - समय और ऊर्जा का प्रबन्ध समय और ऊर्जा सम्बन्धित के बचत के सिद्धान्त, समय का महत्व बचत के स्रोत। कार्य सरलीकरण, महत्व, सिद्धान्त, कार्य चार्ट और कार्य बॅटवारा।

    यूनिट-3- मुद्रा प्रबन्ध और उपभोक्ता शिक्षा, पारिवारिक आय परिवार की आय के विभिन्न स्रोत और आय के प्रकार जैसे मुद्रा और वास्तविक आय, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आय, अनुपूरक पारिवारिक आय, घरेलू खाता की आवश्यकता, विधि और रखने के विभिन्न तरीके।

    यूनिट-4- बजट, बचत और निवेश- आय और बचत का महत्व, निवेश के विभिन्न तरीके जैसे बैंक, प्राईवेट और राष्ट्रीय बैंक, डाकखाना, एलआईसी, पीपीएफ, पीएलआई, म्यूचल फन्ड, विभिन्न बीमें कर बचत और जीएसटी कानून

    यूनिट-5- घर की आन्तरिक सज्जा घर की आन्तरिक सज्जा में कला के विभिन्न सिद्धान्तों और तत्वों का प्रयोग।

    3- आहार एवं पोषण

    पोषण, भोज्य पदार्थ, भोजन समूह, प्राप्ति के साधन, कार्य, पोषक तत्व, सन्तुलित आहार, उचित पोषण, कुपोषण, अत्यधिक पोषण, भोज्य पदार्थों का संगठन, मिलावट, फुड एडिटिब्ज्स, भोजन की सुरक्षा, भोजन संरक्षण, पाक कला, रसोई के प्रकार, फूड माइकोबायलाजी (सूक्ष्म जैविकी)- सूक्ष्म जीवाणुओं द्वारा होने वाली बीमारियां, सामान्य शरीर क्रिया विज्ञान विभिन्न तन्त्रों का अध्ययन, पाचन तंत्र, उर्त्सजन तंत्र, परिसंचरण तंत्र, रक्त, रक्तसमूह, हिमोग्लोबीन, विभिन्न बीमारियों में आहार अतिसार, कब्ज, रक्तचाप, मधुमेह, वृक्क, सम्बन्धी बिमारियाँ प्रारम्भिक रसायन कार्बोज प्रोटीन, वसा के कार्य प्राप्ति के साधन, वर्गीकरण एवं खनिज एवं विटामिन्स की कमियों के लक्षण। सामुदायिक पोषण, पोषण शिक्षा उद्देश्य, कार्य, पोषण के स्तर का मापन, आर.डी.ए., पोषण शिक्षा सम्बन्धी कार्यक्रम, भोज्य पदार्थों की दैनिक आवश्यकतायें।

    4- मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन

    अर्थ, धारणा, महत्व, विकासात्मक नीयत कार्य एवं अवस्थाएं, विकास के सिद्धान्त,

    गर्भावस्था में विकास- जन्म की प्रक्रिया एवं अवस्थायें।

    जीवन पर्यन्त विकास- शारीरिक, कियात्मक, सामाजिक, संवेगात्मक, नैतिक, संज्ञानात्मक, भाषा, खेल, रचनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास।

    पूर्व पाठशालीय शिक्षा- आवश्यकता, विशिष्टता एवं महत्व, शैक्षणिक फिलासफीज एवं कार्यकम।

    मानव विकास की थ्योरीज- फ्रायड, इरिकसन, पियाजे, पेवलाव एवं स्किनर, कोल्हबर्ग, मैसलाव।

    पारिवारिक सम्बन्ध- परिवार का प्रभाव, अभिभावकों का दृष्टिकोण, बाल प्रशिक्षण विधियाँ, विघटित परिवार,

    एकल अभिभावक परिवार एवं पुनः गठित परिवार, बाल अपराध।

    असाधारण आवश्यकताओं वाले बालक- परिभाषा, लेबलिंग, मुख्य धारा से जोड़ना, वर्गीकरण, शारीरिक विकलांगता, मानसिक विकलागंता, बोलने में असमर्थता, सुनने में असमर्थता, देखने में असमर्थता, सीखने में असमर्थता।

    5- वस्त्र एवं परिधान वस्त्र परिधान का महत्व, रेशों का वर्गीकरण, उनके रसायनिक गुण एवं उत्पादन, वस्त्रों का इतिहास, पारम्परिक वस्त्र, कताई बुनाई, निटिंग, कपास, लिनीन, ऊन, सिल्क, रेयान, नायलोन का इतिहास एवं गुण, निर्माण, सिलाई मशीन एवं उसकी देख-रेख, पैटर्न बनाना, धुलाई, रख-रखाव, वस्त्रों को रंगना, विभिन्न अवसरों के लिये वस्त्रों का चुनाव, कढ़ाई, टाई एवं डाई, बाटिक प्रिटिंग, वस्त्रों के चुनाव को प्रभावित करने वाले कारक, धुलाई के तरीके, धब्बे निकालना।

    6- मानव शरीर क्रिया विज्ञान कोशिकाएं और ऊतक अर्थ, परिभाषा और संरचना, कोशिकाओं के प्रकार (उदाहरण सहित) कंकाल- पेशी तंन्त्र संरचना, प्रकार, कार्य, जोड़ों के प्रकार, पेशी की कार्टीलेज संरचना।

    पाचन तन्त्र - मनुष्य की आहार नाल तथा पाचन तन्त्र के अवयव, मुख व मुख गुहा ग्रसनी, ग्रास नली, आमाशय और ऑत।

    7-शोध और सांख्यिकी शोध और इसका अर्थ, क्षेत्र, उद्देश्य, ऑकड़ों के स्रोत, शोध के उपकरण और विधियाँ, शोध के प्रकार और उसका प्रयोग, अंक, मीन, मोड और मीडियन ऑकड़ों का चित्रों और ग्राफ द्वारा दिखाना, प्राइमरी और सेकेन्ड्री ऑकड़े।

    8- स्वास्थ्य और स्वच्छता

    यूनिट-1- स्वास्थ्य और स्वच्छता की परिभाषा, प्राथमिक, स्वास्थ्य देखभाल के सिद्धान्त, सामान्य दुर्घटनाएं और घर पर होने वाली देखभाल ब्लड प्रेशर, नब्ज और शरीर के तापमान का मापन, प्रदूषण के प्रकार और उसकी रोकथाम, स्वास्थ्य परीक्षण।

    यूनिट-2- वातावरणीय सुरक्षा- (1) ऊर्जा - विभिन्न प्रकार के धुओं रहित चूल्हें, सोलर कुकर का प्रयोग एवं बिजली प्लेट।

    (2) जल सुरक्षा और बचत- जल को सुरक्षित करने की विधियाँ, पानी की गुणवत्ता का महत्व, पानी के शुध्दिकरण की विधियाँ जैसे छानना, फेकट टैप वाटर, वाटर अलार्म, क्लोरिन द्वारा और आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके ।

    ( 3) - खाद्य सुरक्षा अनाज भंडारण, विधियाँ व खाना बनाने की और खाद्य संरक्षण की तकनीकें।

    (4) - जीविकोपार्जन सुरक्षा- सरकारी और प्राइवेट विभागों में नौकरी के अवसर स्वरोजगार जैसे स्टार्ट अप इत्यादि।

    9- प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य

    प्राथमिक उपचार- अर्थ, सिद्धान्त और प्राथमिक उपचार के डिब्बे की आवश्यक सामग्री।

    पट्टियाँ- प्रकार, उपयोग, फ्रैक्चर के प्रकार, मोच, कृत्रिम श्वसन, खिसकना, खून का बहना और प्रेशर केन्द्र। देखभाल और रखरखाव मरीज की देखभाल और मरीज का कमरा, सामान्य बीमारियों के घरेलू उपचार।

    अन्य लेख:

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)