Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी एलटी ग्रेड कला सिलेबस (UP LT Grade ART Syllabus in Hindi) - डाउनलोड पीडीएफ सिलेबस
    • लेख
    • यूपी एलटी ग्रेड कला सिलेबस (UP LT Grade ART Syllabus in Hindi) - डाउनलोड पीडीएफ सिलेबस

    यूपी एलटी ग्रेड कला सिलेबस (UP LT Grade ART Syllabus in Hindi) - डाउनलोड पीडीएफ सिलेबस

    Mithilesh KumarUpdated on 28 Oct 2025, 10:22 AM IST

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा सिलेबस कला (UP LT Grade Teacher Exam Syllabus ART in Hindi) - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष एवं महिला शाखा) परीक्षा 2025 के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें परीक्षा की योजना और विषयवार सिलेबस भी जारी किया गया है। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कला विषय की परीक्षा 24 जनवरी 2026 को प्रथम पाली में होगी। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 की योजना और कला के विस्तृत सिलेबस को जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    यूपी एलटी ग्रेड कला सिलेबस (UP LT Grade ART Syllabus in Hindi) - डाउनलोड पीडीएफ सिलेबस
    यूपी एलटी ग्रेड कला सिलेबस (UP LT Grade ART Syllabus in Hindi) - डाउनलोड पीडीएफ सिलेबस

    लेटेस्ट : उत्तर प्रदेश एलटी शिक्षक ग्रेड (यूपीपीएससी) की ओर से एलटी ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। यूपीपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 6 विषयों (गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान, वाणिज्य) के लिए परीक्षा 6, 7 एवं 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं 27 अक्टूबर को आठ और विषयों के लिए यूपी सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। 8 विषयों (सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि/ उद्यानकर्म, उर्दू और संगीत) के लिए परीक्षाएं 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। अन्य एक कंप्यूटर विषय के लिए एग्जाम शेड्यूल बाद में घोषित किया जायेगा।
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि: अन्य 8 विषय की सूचना देखें

    1761627082964

    यूपी एलटी ग्रेड शिशक परीक्षा तिथि: अधिसूचना देखें:

    1758866097944

    यूपी एलटी ग्रेड टीचर आवेदन पत्र के साथ ही आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना में दी है।
    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस में मुख्य रूप से दो चरण प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल हैं। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए यूपी एलटी ग्रेड सिलेबस 2025, परीक्षा पैटर्न और लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए, इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 - एक नजर (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates-Overview in hindi)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी ग्रेड शिक्षक/ यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड (Uttar Pradesh Licentiate Teacher Grade)

    रिक्तियों की संख्या

    7466 (पुरुष - 4860, महिला - 2525, बैकलॉग - 81)

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

    आवेदन की तिथि

    28 जुलाई से 28 अगस्त 2025

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://uppsc.up.nic.in/

    ये भी पढ़ें :

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न और प्रत्येक वैकल्पिक मुख्य विषय से 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे यानी कुल 300 अंकों का पेपर होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे की समयावधि होगी। प्रथम चरण की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न औरj सिलेबस को अवश्य देख लेना चाहिए। आयोग द्वारा विस्तृत उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी शिक्षक अधिसूचना में एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती विस्तृत अधिसूचना

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 तिथियां (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates)

    मुख्य इवेंट्स

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक तारीखें

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन 2025

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन अंतिम तिथि

    28 अगस्त 2025

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड आवेदन सुधार अंतिम तिथि

    4 सितंबर 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2025

    6, 7 और 21 दिसंबर 2025
    17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा सिलेबस (UP LT teacher grade exam syllabus in hindi)

    उत्तर प्रदेश स्नातक स्तर शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया जाता है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस (UP LT grade teacher syllabus in hindi) में पेपर 1 सामान्य अध्ययन के लिए और पेपर 2 मुख्य विषय के लिए है। सहायक अध्यापक, विज्ञान (पुरुष/महिला शाखा) पद हेतु मुख्य विषय में 4 (चार) खण्ड होंगे, जिसमें भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र तथा नागरिक शास्त्र विषय सम्मिलित होंगे एवं प्रत्येक खण्ड में 60 प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों को उक्त चार खण्डों में से किन्हीं 02 खण्डों का चयन करके उत्तर देना होगा। इस लेख में नीचे कला का विस्तृत सिलेबस प्रदान किया गया है।

    प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु विस्तृत पाठ्यक्रम

    संगत पाठ्यक्रम के आधार पर वैकल्पिक मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों की रचना हेतु प्रश्नपत्रों के स्वरूप एवं अंकों का विभाजन निम्नवत् है।-

    1- मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे तथा वे दो खण्डों में विभाजित रहेंगे। प्रश्नों की कुल संख्या

    खण्डवार निम्नवत होंगेः-

    • खंड अ के अन्तर्गत 10 प्रश्न, लघु उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 125) एवं प्रत्येक प्रश्न 08 अंक का होगा।

    • खंड ब के अन्तर्गत 10 प्रश्न, दीर्घ उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 200) एवं प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का होगा।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु विज्ञापन में विषयवार मुद्रित पाठ्यक्रम एक समान रहेगा।

    सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम

    (1) भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलनः- भारतीय इतिहास के अन्तर्गत सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पक्षों की सामान्य जानकारी पर महत्व होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आन्दोलन, राष्ट्रीयता का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के सम्बन्ध में सारपरक जानकारी अपेक्षित है।

    (2) भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोलः- भारत के भूगोल के अन्तर्गत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल से सम्बन्धित प्रश्न होंगे। विश्व भूगोल में विषय की केवल सामान्य जानकारी अपेक्षित होगी।

    (3) भारतीय राजनीति एवं शासन, संविधान, राजनीतिक, व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति एवं

    अधिकारिक मुद्दे आदिः- भारतीय राजनीति एवं शासन के अन्तर्गत देश के संविधान, पंचायती राज तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।

    (4) भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकासः- अभ्यर्थियों के जनसंख्या, पर्यावरण तथा नगरीकरण से

    सम्बन्धित समस्याओं एवं पारस्परिक सम्बन्ध, भारतीय आर्थिक नीति एवं भारतीय संस्कृति के व्यापक स्वरूप के ज्ञान का परीक्षण किया जायेगा।

    (5) राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनायेंः- इसमें खेलकूद के प्रश्न भी सम्मिलित होंगे।

    (6) भारतीय कृषिः- भारत में कृषि, कृषि उत्पाद एवं उसके विपणन के सम्बन्ध में सामान्य जानकारी की अपेक्षा अभ्यर्थियों से होंगी।

    (7) सामान्य विज्ञानः- सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के

    सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे, जिसकी ऐसे किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है। इसमें भारत के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका से सम्बन्धित प्रश्न भी होंगे।

    (8) प्रारम्भिक गणित हाईस्कूल स्तर तकः- अंकगणित, बीजगणित व रेखागणित।

    अभ्युक्तिः- अभ्यर्थियों से यह अपेक्षित होगा कि उत्तर प्रदेश के विशेष परिप्रेक्ष्य में उपर्युक्त विषयों का उन्हें सामान्य परिचय हो।

    ये भी पढ़ें -

    सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक पद हेतु कला पाठ्यक्रम

    पाठ्यक्रम

    विषय - कला

    खण्ड-1

    चित्रकला के तत्व, मध्यम, तकनीक एवं संयोजन के सिद्धान्त

    (अ) चित्रकला के प्राचीन, पारम्परिक एवं आधुनिक माध्यम एवं विधियां।

    खण्ड-2

    भारतीय एवं पाश्चात्य सौन्दर्यशास्त्रीय दृष्टिकोण, परिभाषायें, विचारक, चिन्तक, कला के तत्व एवं कलाओं के

    अन्तर्सम्बन्ध

    (अ) भारतीय चित्र शडंग

    खण्ड-3

    भारत की प्रागैतिहासिक, प्राचीन, शास्त्रीय एवं मध्यकालीन कलाः- विकास क्रम, शैलियों एवं क्षेत्र

    (अ) भारतीय आधुनिक एवं समकालीन कलाः- विकास- क्रम, महत्वपूर्ण कला संगठन, चित्रकार, छापाकार, विचारक एवं अवधारणायें।

    खण्ड-4

    योरोप की प्रागैतिहासिक, प्राचीन, शास्त्रीय एवं मध्यकालीन कला- विकास क्रम, शैलियाँ एवं क्षेत्र

    (अ) योरोप की आधुनिक कला- कला- संगठन, चित्रकार, मूर्तिकार, छापाकार, विचारक एवं अवधारणाएं।

    खण्ड-5

    भारत के समसामयिक कला परिदृश्य, कलाकार, गतिविधियाँ एवं आधुनिक प्रयोग

    (अ) कला वाजार, कला समालोचना एवं कला वैचारिकी।

    अन्य लेख:

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)