Careers360 Logo
ask-icon
share
    एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 जारी (LIC AAO Result 2025 In Hindi)- मुख्य परीक्षा परिणाम लिंक, डाउनलोड पीडीएफ
    • लेख
    • एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 जारी (LIC AAO Result 2025 In Hindi)- मुख्य परीक्षा परिणाम लिंक, डाउनलोड पीडीएफ

    एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 जारी (LIC AAO Result 2025 In Hindi)- मुख्य परीक्षा परिणाम लिंक, डाउनलोड पीडीएफ

    Rajan KumarUpdated on 04 Feb 2026, 05:28 PM IST

    एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 - भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा 4 फरवरी 2026 को एएओ (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) भर्ती 2025 मुख्य परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। एलआईसी एएओ भर्ती के अगले चरण साक्षात्कार के लिए 1119 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उम्मीदवार एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 8 नवंबर 2025 को एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी।
    एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड लिंक
    1770205095126

    This Story also Contains

    1. एलआईसी एएओ परिणाम 2025 कैसे जांचे/देखें?
    2. एलआईसी एएओ परिणाम पीडीएफ 2025 हिंदी में- दर्ज विवरण
    3. एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 - अवलोकन (LIC AAO Result 2025 – Overview in hindi)
    4. एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025: महत्वपूर्ण तिथियां (LIC AAO Result 2025: Important Dates in hindi)
    5. एलआईसी एएओ कट ऑफ 2025
    6. एलआईसी एएओ 2025 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है? (What is the selection process for LIC AAO 2025? in hindi)
    एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 जारी (LIC AAO Result 2025 In Hindi)- मुख्य परीक्षा परिणाम लिंक, डाउनलोड पीडीएफ
    एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 - परिणाम, चयन प्रक्रिया, कट ऑफ

    बता दे एलआईसी प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट 29 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारुप में जारी किया गया, जिसमें 7760 सफल उम्मीदवारों की सूची रोल नंबर के साथ दिया गया था। एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा 3 अक्टूबर 2025 को आयोजन हुआ था।
    महत्वपूर्ण लेख:-

    भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए 8 नवंबर 2025 को एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा आयोजित हुआ। मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 31 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर एलआईसी एएओ मेन्स एग्जाम एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि 8 नवंबर तक डाउनलोड कर सकते थे।
    एलआईसी एएओ फेज 1 रिजल्ट 2025- डायरेक्ट पीडीएफ लिंक
    1761797267051

    जानकारी के लिए बता दें कि 16 अगस्त, 2025 को एलआईसी एएओ अधिसूचना 2025 जारी की गई। एलआईसी एएओ अधिसूचना 2025 जनरलिस्ट, स्पेशलिस्ट/असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए जारी की गई है। इसके तहत कुल 841 नियुक्तियां की जाएगी, जिसमें जनरलिस्ट के 350 पद, स्पेशलिस्ट के 410 और असिस्टेंट इंजीनियर के 81 पद शामिल हैं। एलआईसी एएओ जनरलिस्ट, स्पेशलिस्ट/असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए आयोजित की गई प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है।
    इसे भी पढ़े:

    भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में एलआईसी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए पात्र उम्मीदवारों का चयन करना है। एलआईसी एएओ परीक्षा मुख्य परीक्षा उम्मीदवारों की गति, गणना क्षमता और मात्रात्मक योग्यता तथा तर्क क्षमता वर्गों में सटीकता का मूल्यांकन के लिए आयोजित की जाती है।

    एलआईसी एएओ परिणाम 2025 कैसे जांचे/देखें?

    एलआईसी एएओ का परिणाम (LIC AAO Result Answer Key) एएओ उत्तर कुंजी जारी होने के बाद प्रकाशित किया जाता है। एलआईसी एएओ 2025 परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। एलआईसी एएओ 2025 परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किए जाएंगे, जिसमें उतीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर सूचीबद्ध होंगे।

    एलआईसी एएओ परीक्षा 2025 परिणाम देखने के चरण:

    1. आधिकारिक वेबसाइट - licindia.in खोलें

    2. 'आवेदक लॉगिन' टैब चुनें

    3. उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें

    4. विवरण सबमिट करें: और अपना परिणाम देखें.

    5. परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर एएओ रिजल्ट प्रिंटआउट भी ले लें।

    एलआईसी एएओ परिणाम पीडीएफ 2025 हिंदी में- दर्ज विवरण

    • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर

    • श्रेणी (सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी)

    • परीक्षा में प्राप्त अंक

    • योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)

    • विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ अंक

    Exclusive Careers360 Premium Content
    Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
    Subscribe Now

    ये भी पढ़े

    एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 - अवलोकन (LIC AAO Result 2025 – Overview in hindi)

    एलआईसी एएओ 2025 परीक्षा : मूलभूत विवरण

    परीक्षा का नाम

    भारतीय जीवन बीमा निगम सहायक प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा

    संक्षिप्त/ चर्चित नाम

    एलआईसी एएओ (LIC AAO)

    संचालक निकाय

    भारतीय जीवन बीमा निगम

    परीक्षा आवृत्ति

    वार्षिक

    परीक्षा स्तर

    राष्ट्रीय

    परीक्षा अवधि

    1 घंटा

    परीक्षा मोड

    कंप्यूटर-आधारित परीक्षा

    आधिकारिक वेबसाइट

    licindia.in

    परीक्षा चरणों की संख्या

    • प्रारंभिक परीक्षा

    • मुख्य परीक्षा

    • साक्षात्कार

    लोगों ने इसे भी देखा :

    एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025: महत्वपूर्ण तिथियां (LIC AAO Result 2025: Important Dates in hindi)

    एलआईसी एएओ 2025 परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथि आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। एएओ प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा 2025 में बैठने के पात्र होते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देने योग्य कुछ महत्वपूर्ण एलआईसी एएओ परीक्षा तिथियां नीचे दी गई हैं।

    आयोजन

    एलआईसी एएओ परीक्षा तिथियां

    ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत

    16 अगस्त, 2025

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    8 सितंबर, 2025

    एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र

    25 सितंबर, 2025

    एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट29 अक्टूबर 2025
    एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड31 अक्टूबर 2025

    परीक्षा तिथि

    प्रारंभिक परीक्षा - 3 अक्टूबर, 2025

    मुख्य परीक्षा - 8 नवंबर, 2025

    एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा रिजल्ट

    4 फरवरी 2026
    एलआईसी एएओ साक्षात्कार
    सूचित किया जाएगा

    एलआईसी एएओ कट ऑफ 2025

    एलआईसी एएओ कट ऑफ (LIC AAO Cut Off in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एलआईसी उम्मीदवारों के प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के प्रत्येक भाग में प्राप्त किए जाने वाले न्यूनतम अंक एवं परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए कट ऑफ अंक तथा फुल अंक एलआईसी द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। अंग्रेजी भाषा की वर्णनात्मक परीक्षा केवल योग्यता प्रकृति की होगी और परीक्षा के अंकों को रैंकिंग के लिए नहीं जोड़ा जाएगा। इस संबंध में एलआईसी का निर्णय अंतिम होगा जिस पर उम्मीदवारों चुनौती नहीं दे सकते हैं।

    एलआईसी एएओ 2025 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है? (What is the selection process for LIC AAO 2025? in hindi)

    एलआईसी एएओ का चयन तीन स्तरीय प्रकिया के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार और उसके बाद भर्ती-पूर्व चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी। उम्मीदवार को पिछले चरण में सफल होने पर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। चयन के लिए अंतिम मेरिट सूची तैयार करने के लिए प्रारंभिक परीक्षा (चरण-1) में प्राप्त अंको को नहीं जोड़ा जाएगा। साक्षात्कार के लिए चयन केवल मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों पर ही विचार किया जाएगा। एलआईसी एएओ चयन प्रक्रिया के अंतर्गत एएओ अंतिम मेरिट सूची के लिए मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों को जोड़ा जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या एलआईसी में 2025 में कोई नई भर्ती निकली है?
    A:

    एलआईसी की सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर, 2025 को समाप्त हो गई है। इस भर्ती में कुल 841 पद थे।

    Q: एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम कब जारी होगा?
    A:

    एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 29 अक्टूबर और मुख्य परीक्षा परिणाम 4 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

    Q: एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा परिणाम 2025 कब जारी होगा?
    A:

    एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Study from Still Life
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Sports Psychology
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Research Ethics
    Via Central University of Himachal Pradesh, Dharamshala
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Swayam
     220 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to LIC AAO

    On Question asked by student community

    Have a question related to LIC AAO ?

    Hello sreetama mitra

    As per the information provided, you are eligible to apply for the LIC AAO (Generalist) exam. The eligibility criteria require candidates to have a Bachelor’s degree in any discipline from a recognized university, so your educational qualification is acceptable.

    Along with this, you must also meet the

    Hello,

    Yes, a B.Tech in Civil Engineering passed candidate can apply for the LIC AAO (Assistant Administrative Officer) post, but only for the AAO (Generalist) category.

    For AAO (Generalist), candidates from any stream or discipline are eligible as long as they have a Bachelor's degree from a recognized university. So

    LIC AAO EXAM NOTIFICATION is expected to be out in December 2025 tentatively.

    In every lic exam, there is a gap of 3 yrs…if we consider last years pattern we can expect notification this year…

    If the notification is released this month then you can expect exam in March-April month

    You can contact on hepdesk,They will get touch with you as soon as possible and solve your queries.

    Hello,

    The candidates appearing for LICAAO should be ready for it. LIC released the notification for 2020 on February 25. It also has a list of the exam centres. The application close on March 15th,2020. Now, the prelims are postponed due to corona virus outbreak and further information is still