सीटेट पासिंग मार्क्स 2026 (CTET passing marks 2026) : सीटेट परीक्षा के बाद सीटेट पासिंग मार्क्स 2026 (CTET Passing Marks 2026) को लेकर उम्मीदवारों में काफी उत्सुकता बनी रहती है। सीटेट पासिंग मार्क्स श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होता है। सीटेट फरवरी 2026 रिजल्ट लिंक (CTET February 26 result Link) के माध्यम से लॉगइन कर उम्मीदवार अपना परिणाम देख सीटेट पासिंग मार्क्स को समझ सकते हैं। CBSE और NCTE द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, हर वर्ष परीक्षा की स्थिति, उम्मीदवारों की संख्या और पेपर के स्तर को ध्यान में रखते हुए क्वालिफाइंग मानदंड को लागू किया जाता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटेट पासिंग मार्क्स 2026 (CTET Passing Marks 2026) जारी किया जाता है।
सीटेट लेटेस्ट अपडेट - सीबीएसई द्वारा 11 मई को सीटेट सितंबर 2026 अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, सीटेट सितंबर 2026 आवेदन का तिथि 11 मई से 10 जून 2026 है। सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- सीटेट 2026 रिजल्ट । सीटेट एडमिट कार्ड
This Story also Contains
CTET में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करना अनिवार्य होता है, जो श्रेणीवार निर्धारित किए जाते हैं। CTET पासिंग मार्क्स 2026 की जानकारी उम्मीदवारों को अपने परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया को समझने में मदद करती है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार सीटेट 2026 आंसर की से अपने संभावित अंको का मिलान कर सकते हैं। सीटेट पासिंग मार्क्स 2026 के बारे में पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
सीटेट फरवरी 2026 कटऑफ के बारे में जानें
परीक्षा का नाम | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (Central Teacher Eligibility Test 2026) |
परीक्षा संचालक | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) |
ऑफिसियल वेबसाइट | ctet.nic.in |
परीक्षा का स्तर | राष्ट्रीय |
सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (CTET Eligibility Criteria 2026 in hindi) |
|
ये भी पढ़ें -
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) भारत में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। सीटीईटी को पास करने के लिए अभ्यर्थियों को NCTE (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन) की गाइडलाइंस के अनुसार CBSE द्वारा निर्धारित न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल करने होते हैं। जनरल, OBC, SC और ST सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए CTET पासिंग मार्क्स परीक्षा रणनीति का एक महत्वपूर्ण चरण है।
सीटीईटी पासिंग मार्क्स को सामान्य रूप से समझना ज़रूरी है। अधिकांश राज्य स्तरीय TET परीक्षाएं NCTE की गाइडलाइंस के अनुसार आयोजित की जाती हैं, जिनमें श्रेणी के आधार पर 50% से 60% तक अंक प्राप्त करना क्वालिफाइंग माना जाता है। यह जानकारी अभ्यर्थियों को सीटीईटी और अपने-अपने राज्य TET परीक्षा के बीच पासिंग मानकों की तुलना करने और पात्रता को बेहतर ढंग से समझने में मदद करती है।
सीटीईटी (CTET) में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को CBSE द्वारा निर्धारित न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। ये मानदंड NCTE के नियमों पर आधारित होते हैं और पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) तथा पेपर-2 (कक्षा 6 से 8), दोनों पर समान रूप से लागू होते हैं। श्रेणी के अनुसार पासिंग प्रतिशत अलग-अलग तय किया गया है, ताकि सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके। नीचे दी गई सारणी में सीटीईटी 2026 के श्रेणीवार उत्तीर्ण अंक का स्पष्ट विवरण दिया गया है।
वर्ग | उत्तीर्ण प्रतिशत | उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक (150 में से) |
सामान्य / अनारक्षित | 60% | 90 अंक |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 55% | 82 अंक |
अनुसूचित जाति (SC) | 55% | 82 अंक |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 55% | 82 अंक |
दिव्यांग (PwD) | 55% | 82 अंक |
CTET परीक्षा देने के बाद उम्मीदवारों के मन में सबसे पहला सवाल यही होता है कि सीटेट पासिंग मार्क्स 2026 कैसे और कहां चेक करें। CBSE द्वारा पासिंग मार्क्स और परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से CTET 2026 के क्वालिफाइंग मार्क्स और अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध CTET 2026 Result / Passing Marks से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पासिंग मार्क्स और कैटेगरीवार विवरण दिया होगा।
यदि परिणाम लिंक खुला है, तो अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस दिखाई देगा।
भविष्य के लिए रिजल्ट/स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
सीटीईटी (CTET) परीक्षा में दो अलग-अलग प्रश्नपत्र आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य विभिन्न शिक्षण स्तरों के लिए शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करना है। हालांकि उत्तीर्ण होने का मानदंड दोनों पेपर के लिए समान रहता है, लेकिन प्रत्येक प्रश्नपत्र का उद्देश्य अलग-अलग कक्षाओं के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवार होते हैं।
सीटीईटी पेपर 1 उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर) में अध्यापन करना चाहते हैं। इस पेपर में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निम्नलिखित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होते हैं:
सामान्य वर्ग: 90 अंक
ओबीसी / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: 82 अंक
सीटीईटी पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर) में शिक्षक बनना चाहते हैं। इस पेपर में भी श्रेणीवार उत्तीर्ण अंक निम्न प्रकार से निर्धारित हैं:
सामान्य वर्ग: 90 अंक
ओबीसी / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: 82 अंक
जो अभ्यर्थी कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक हैं, उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होकर सफल होना अनिवार्य होता है।
सीटीईटी में उत्तीर्ण होने की पात्रता समझने से पहले स्कोरिंग सिस्टम को जानना बेहद ज़रूरी है। CTET परीक्षा में सरल, पारदर्शी और निष्पक्ष अंक गणना प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपने अंकों का आकलन कर सकते हैं। जिसके आधार पर उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर और क्वालिफाई करने की स्थिति का सही अनुमान लगा सकते हैं।
CTET के अंकों की गणना कैसे होती है
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है
नकारात्मक अंकन नहीं होता है
प्रत्येक प्रश्नपत्र में कुल 150 प्रश्न होते हैं
अधिकतम अंक 150 होते हैं
CTET स्कोर = सही उत्तरों की कुल संख्या × 1
नोट:- सीटीईटी में दशमलव अंकों (जैसे 82.5) की कोई व्यवस्था नहीं होती, क्योंकि सभी प्रश्नों के अंक पूर्णांक में दिए जाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।
सामान्य वर्ग: 90 अंक
आरक्षित श्रेणियां (OBC/SC/ST/PwD): 82 अंक
सीटेट महत्वपूर्ण लिंक्स :
सीटीईटी (CTET) परीक्षा के क्वालिफाइंग मार्क्स हर साल परीक्षा के स्तर, उम्मीदवारों की संख्या और NCTE/CBSE के दिशा-निर्देशों के आधार पर तय किए जाते हैं। पिछले वर्षों के क्वालिफाइंग मार्क्स का अध्ययन करने से उम्मीदवारों को यह समझने में मदद मिलती है कि CTET 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए कितने अंक जरूरी होंगे। यह जानकारी परीक्षा की तैयारी, अंक प्राप्त करने की रणनीति और अपने प्रदर्शन का अनुमान लगाने में बेहद उपयोगी साबित होती है।
नीचे दी गई तालिका में जनवरी 2021 की CTET परीक्षा के श्रेणीवार कटऑफ अंक दिए गए हैं:
श्रेणी | CTET कटऑफ (जनवरी 2021) |
सामान्य (General) | 87 अंक |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 85 अंक |
अनुसूचित जाति (SC) | 80 अंक |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 80 अंक |
सीटेट पासिंग मार्क्स 2026 केवल एक निश्चित आंकड़ा नहीं होते, बल्कि इन्हें तय करने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक काम करते हैं। CBSE और NCTE द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, हर वर्ष परीक्षा की स्थिति, उम्मीदवारों की संख्या और पेपर के स्तर को ध्यान में रखते हुए क्वालिफाइंग मानदंड को लागू किया जाता है। नीचे वे प्रमुख कारक दिए गए हैं जो CTET क्वालिफाइंग अंकों को प्रभावित करते हैं:
परीक्षा का कठिनाई स्तर: यदि प्रश्नपत्र कठिन होता है, तो उम्मीदवारों के औसत अंक कम हो सकते हैं, जिससे क्वालिफाइंग ट्रेंड प्रभावित होता है।
उम्मीदवारों की कुल संख्या: अधिक संख्या में अभ्यर्थियों की उपस्थिति प्रतिस्पर्धा को बढ़ाती है।
श्रेणीवार आरक्षण नीति: सामान्य और आरक्षित श्रेणियों के लिए अलग-अलग क्वालिफाइंग प्रतिशत लागू होते हैं।
NCTE के दिशा-निर्देश: पासिंग मार्क्स का आधार NCTE द्वारा तय नियम होते हैं, जिनमें बदलाव की संभावना कम होती है।
CBSE की परीक्षा नीति: CBSE द्वारा अपनाई गई मूल्यांकन और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया भी परिणाम को प्रभावित कर सकती है।
पिछले वर्षों के परिणाम ट्रेंड्स: पहले के वर्षों में पास प्रतिशत और कटऑफ का पैटर्न भी एक संदर्भ के रूप में देखा जाता है।
पढ़ें:- सीटेट लेटेस्ट न्यूज
सीटीईटी परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सीटीईटी प्रमाणपत्र जारी किया जाता है, जिसकी सभी श्रेणियों के लिए आजीवन वैधता होती है। शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार CTET 2026 प्रमाणपत्र के माध्यम से केंद्र सरकार के अधीन आने वाले विद्यालयों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी प्रमाणपत्र जारी किए जाने की संख्या पर कोई सीमा निर्धारित नहीं है। यदि कोई अभ्यर्थी अपने अंक सुधारना चाहता है, तो वह CTET 2026 परीक्षा में पुनः शामिल होकर अधिक अंक प्राप्त कर सकता है और उसी के आधार पर नया प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
CTET 2026 में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पासिंग अंक 90 और आरक्षित श्रेणियों (OBC/SC/ST/PwD) के लिए 82 अंक निर्धारित हैं। यह अंक पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए समान रूप से लागू होते हैं।
नहीं, CTET प्रमाणपत्र सभी श्रेणियों के लिए आजिवन वैध होता है। उम्मीदवार इसे किसी भी समय शिक्षक भर्ती में उपयोग कर सकते हैं।
नहीं, CTET परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है।
हाँ, कोई भी उम्मीदवार CTET 2026 परीक्षा में पुनः शामिल होकर अपने अंक सुधार सकता है और नया प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके क्वालिफाइंग मार्क्स और स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके बाद स्कोर कार्ड डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
On Question asked by student community
For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests
Hey there,
Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:
Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.
Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata
If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .
For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year