Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीटेट कटऑफ 2026 (CTET cutoff 2026)- सीटेट क्वालीफाइंग मार्क्स जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और EWS के लिए चेक करें
    • लेख
    • सीटेट कटऑफ 2026 (CTET cutoff 2026)- सीटेट क्वालीफाइंग मार्क्स जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और EWS के लिए चेक करें

    सीटेट कटऑफ 2026 (CTET cutoff 2026)- सीटेट क्वालीफाइंग मार्क्स जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और EWS के लिए चेक करें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 31 Mar 2026, 11:44 AM IST

    सीटेट कटऑफ 2026 (CTET cutoff 2026)- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीईटी) द्वारा सीटेट फरवरी 2026 रिजल्ट 20 मार्च को जारी कर दिया गया है। सीटेट रिजल्ट के साथ सीटेट कटऑफ भी जारी कर दी गई है। सीटीईटी कट-ऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाता है। सीटीईटी कट-ऑफ वह न्यूनतम अंक हैं जो परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को प्राप्त करने होते हैं। न्यूनतम कट ऑफ पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों को सीटेट 2026 के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। सीटेट रिजल्ट के साथ सीटीईटी 2026 के कट-ऑफ अंक ctet.nic.in पर देखे जा सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. सीटीईटी कट-ऑफ 2026 निर्धारित करने वाले कारक (Factors Determining CTET Cut Off 2026)
    2. CTET 2026 कटऑफ कब जारी होगा? (When CTET cutoff 2026 will be declared?)
    3. सीटीईटी उत्तीर्ण अंक (CTET Qualifying Marks)
    4. सीटेट 2026 लॉगइन (CTET 2026 Login)
    5. सीटेट कटऑफ के लिए परीक्षा पैटर्न को जानें
    6. पिछले वर्ष का सीटेट कट ऑफ (Previous Year’s CTET Cut off)
    7. सीटीईटी आंसर की 2026 (CTET Answer Key 2026)
    सीटेट कटऑफ 2026 (CTET cutoff 2026)- सीटेट क्वालीफाइंग मार्क्स जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और EWS के लिए चेक करें
    सीटेट कटऑफ 2026

    सीटेट फरवरी 2026 आंसर की 12 मार्च 2026 को जारी की गई थी। उम्मीदवार सीटेट उत्तर कुंजी की मदद से भी अपने संभावित सीटेट कट-ऑफ का अनुमान लगा सकते हैं। हालांकि सीटेट परिणाम के साथ वास्तविक सीटेट कटऑफ की जानकारी श्रेणीवार सीटेट कटऑफ के अनुसार दी जाती है। सामान्य वर्ग के लिए सीटेट कटऑफ आमतौर पर हाई रहता है। इसके बाद अन्य श्रेणी के लिए कटऑफ इसकी तुलना में कम रहता है। प्राधिकरण द्वारा निर्धारित सीटीईटी कट ऑफ अंक परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक हैं। शिक्षक भर्ती आवेदन के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम 60% या अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

    सीटेट कटऑफ कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, सीटेट परीक्षा का कठिनाई स्तर और प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या। छात्र इन कारकों की जांच कर सकते हैं जो सीटेट कट ऑफ 2026 को प्रभावित कर सकते हैं।

    सीटीईटी कट-ऑफ 2026 निर्धारित करने वाले कारक (Factors Determining CTET Cut Off 2026)

    सीबीएसई कई कारकों के आधार पर सीटीईटी 2026 का कट-ऑफ निर्धारित करता है। सीटीईटी कट-ऑफ 2026 निर्धारित करने वाले कारकों में शामिल हैं:

    • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या,

    • सामान्य वर्ग, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, महिला आदि के लिए न्यूनतम सीटीईटी उत्तीर्ण अंक,

    • पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या।

    CTET 2026 कटऑफ कब जारी होगा? (When CTET cutoff 2026 will be declared?)

    सीटीईटी रिजल्ट के साथ वर्गवार सीटेट कटऑफ जारी किया जा सकता है। पिछले वर्ष के ट्रेंड के अनुसार, सीबीएसई द्वारा सीटेट का 21वाें संस्करण की परीक्षा सीटेट 2026 का रिजल्ट मार्च 2026 में जारी किया जाएगा। सीटेट 2026 रिजल्ट के साथ जारी होने वाले सीटे कटऑफ का एक डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध कराया जाएगा। सीटेट 2026 कटऑफ (CTET Result 2026 in Hindi) के बारे में नवीनतम समाचार और अपडेट के लिए, इस लेख को पढ़ें।

    सीटीईटी 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां- फरवरी सत्र

    सीटेट आवेदन पत्र से संबंधित इवेंट

    सीटेट आवेदन तिथि

    जुलाई सत्र के लिए सीटेट आवेदन पत्र 2026

    27 नवंबर 2025

    सीटेट आवेदन की अंतिम तिथि

    18 दिसंबर 2025

    सीटेट आवेदन शुल्क (CTET Application fee) जमा करने की अंतिम तिथि (ctet form fees)

    18 दिसंबर 2025

    सीटेट 2026 आवेदन पत्र सुधार सुविधा

    23 से 26 दिसंबर 2025

    सीटेट आवेदन का एक और मौका (CTET form one- time facility)

    27 से 30 दिसंबर 2025

    सीटेट प्रवेश पत्र 2026 (CTET Hall ticket)

    5 फरवरी 2026

    सीटेट 2026 परीक्षा तिथि

    7 और 8 फरवरी 2026

    सीटेट रिजल्ट 202630 मार्च 2026
    सीटेट कटऑफ 2026
    मार्च 2026

    सीटीईटी उत्तीर्ण अंक (CTET Qualifying Marks)

    सीटीईटी उत्तीर्ण अंक परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार उत्तीर्ण माने जाएंगे। चूंकि सीटीईटी 2026 परीक्षा (CTET exam 2026) 150 अंकों की है, इसलिए 90 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवार सीटेट प्रमाण पत्र के लिए पात्र माने जाएंगे। सीटेट 2026 उत्तीर्ण अंक (CTET 2026 qualifying mark) उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर भिन्न होते हैं, जैसे सामान्य (यूआर), ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, महिला आदि। परिणाम घोषित होने के बाद, सीबीएसई पात्र आवेदकों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करेगा।

    सीटेटे कटऑफ 2026 श्रेणी वार (CTET Cut Off 2026 Category Wise) - सीटेट पासिंग मार्क्स

    सीटेट श्रेणी

    CTET पास परसेंटेज

    CTET उत्तीर्ण अंक

    सीटेट ओबीसी/ एससी/ एसटी उत्तीर्ण अंक

    55%

    82/150

    सामान्य वर्ग के लिए सीटेट उत्तीर्ण अंक

    60%

    90/150

    सीटीईटी परीक्षा देने वाले सीटेट आधिकारिक वेबसाइट पर सीटेट कट-ऑफ, सीटेट 2026 परिणाम के लिए सीटेट लॉगइन का उपयोग कर सकते हैं।

    सीटेट 2026 लॉगइन (CTET 2026 Login)

    जो उम्मीदवार सीटीईटी आवेदन प्रक्रिया पूरी करेंगे, उन्हें ईमेल पते और मोबाइल नंबर पर सीयूईटी लॉगिन विवरण प्राप्त होगा। ये लॉगिन विवरण आगे की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण हैं इसलिए इसे सुरक्षित रखें। सीटेट लॉगिन विवरण का उपयोग सीटेट आवेदन की स्थिति की जांच करने, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने, परिणाम आदि के लिए किया जा सकता है।
    सीटेट लॉगइन विंडो पर जाएं

    उम्मीदवार सीटेट लॉगइन की मदद से नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सीटेट कटऑफ 2026 चेक कर सकते हैं -

    CTET कट ऑफ 2026 कैसे चेक करें?

    • सीटेट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

    • इसके बाद, "CTET परीक्षा परिणाम" लिंक पर जाएं।

    • डेस्कटॉप पर एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी।

    • लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

    • अपना रोल नंबर और पासवर्ड/सिक्योरिटी पिन संबंधित फ़ील्ड में भरें।

    • सीटेटे परिणाम और CTET कट ऑफ 2026 स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

    How to crack CTET Exam?
    Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
    Check Now

    सीटेट कटऑफ के लिए परीक्षा पैटर्न को जानें

    उम्मीदवारों को सीटेट 2026 कटऑफ समझने के लिए परीक्षा पैटर्न और पिछले वर्ष के सीटेट कटऑफ को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। परीक्षा पैटर्न जानने से इस बात की जानकारी मिलेगी कि परीक्षा में कितना अंक लाना आवश्यक है। सीटेट 2025 का विस्तृत परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है:

    सीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 - पेपर I (प्रारंभिक चरण)

    सेक्शन

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    भाषा I (अनिवार्य)

    30

    30

    भाषा II (अनिवार्य)

    30

    30

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    पर्यावरण अध्ययन

    30

    30

    गणित

    30

    30

    कुल

    150

    150

    सीटेट पेपर II में भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (केवल सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए) या गणित तथा विज्ञान (केवल गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) के प्रश्न होंगे।

    सीटेट 2026 पेपर 2 परीक्षा पैटर्न (एलिमेंट्री स्टेज)

    खंड

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    भाषा I (अनिवार्य)

    30

    30

    भाषा II (अनिवार्य)

    30

    30

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    गणित और विज्ञान (केवल गणित और विज्ञान के शिक्षक के लिए)

    60

    60

    सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (केवल सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के लिए)

    60

    60

    कुल

    150

    150

    पिछले वर्ष का सीटेट कट ऑफ (Previous Year’s CTET Cut off)

    उम्मीदवार अपनी सफलता की संभावना और आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए सीटेट श्रेणीवार कट ऑफ अंक (CTET category-wise cut off marks) देख सकते हैं। आगामी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार सीटेट कट ऑफ के रुझान और पिछले वर्षों के कट ऑफ का विश्लेषण करके अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं। पिछले वर्ष के सीटीईटी कट ऑफ को नीचे दी गई तालिका में देखें।

    सीटेट कटऑफ जनवरी 2021

    श्रेणी

    सीटेट कटऑफ 2021 जनवरी

    सीटेट क्वालीफाइंग मार्क्स जनरल

    87

    सीटेट क्वालीफाइंग मार्क्स ओबीसी

    85

    सीटेट क्वालीफाइंग मार्क्स एससी

    80

    सीटेट क्वालीफाइंग मार्क्स एसटी

    80

    सीटेट 2019 दिसंबर कटऑफ

    वर्ग

    सीटेट कट ऑफ 2019

    सीटेट जनरल कटऑफ

    87

    अन्य पिछड़ा वर्ग सीटेट कटऑफ

    85

    सीटेट अनुसूचित जाति कटऑफ

    80

    अनुसूचित जनजाति

    80

    सीटीईटी आंसर की 2026 (CTET Answer Key 2026)

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीटीईटी) द्वारा सीटीईटी 2026 की आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी। सीटीईटी आंसर की 2026 पीडीएफ (CTET answer key 2026 pdf) डाउनलोड करने के लिंक आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिया जाता है। परीक्षा प्राधिकरण सीटीईटी 2026 की आंसर की को एक निश्चित समय अवधि के लिए चुनौती देने की सुविधा भी प्रदान करता है। सीटेट परीक्षा की आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। सीटेट सत्र की आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित सीटेट कट-ऑफ का अनुमान लगा सकते हैं।

    सीटेट फरवरी 2026 रिजल्ट जांच कैसे करें (How to check CTET Result Feb 2026 - CTET result download)

    CTET फरवरी 2026 रिजल्ट ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा। CTET परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देख सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध CTET February 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी।

    • CTET रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर दर्ज करें।

    • सीटीईटी रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।

    • सीटेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें और इसे आगे उपयोग के लिए सहेजें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या सीटीईटी कटऑफ हर साल बदलता है?
    A:

    हर साल, सीटीईटी कटऑफ आमतौर पर पिछले वर्षों के समान ही रहता है। हालांकि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) प्रश्नपत्र के कठिनाई स्तर और परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर न्यूनतम कटऑफ को समायोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

    Q: सीटेट कटऑफ कैसे जारी किया जाएगा?
    A:

    सीटेट कटऑफ 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

    Q: सीटेट में अच्छा स्कोर क्या माना जाता है?
    A:

    सीटेट में 90 से 95 के बीच का स्कोर अच्छा माना जाता है।

    Q: क्या 80 से 82 अंक सीटेट परीक्षा के लिए योग्यता माने जाते हैं?
    A:

    सीटेट परीक्षा 150 अंकों की होती है और 82 अंक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए योग्यता माने जा सकते हैं, लेकिन सामान्य वर्ग के लिए यह योग्यता नहीं हो सकती है। उम्मीदवारों को सीटीईटी कट-ऑफ की जांच करने की सलाह दी जाती है।

    Q: क्या सीटेट कटऑफ 2026 श्रेणीवार जारी किया जाएगा?
    A:

    हां, सीबीएसई सामान्य और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग सीटेट कटऑफ प्रकाशित करता है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests

    Hey there,

    Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:

    1. official website open karein.
    2. Result par click karein.
    3. Apne CTET exam ka session select karein, jaise CTET February 2026 Result. February 2026 ka result 30 March 2026 ko release hua tha.
    4. Application Number/Roll

    Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata

    If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .

    For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year