Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएससी आईएएस 2027 (UPSC IAS 2027) - सिविल सेवा अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, परीक्षा, सिलेबस
    • लेख
    • यूपीएससी आईएएस 2027 (UPSC IAS 2027) - सिविल सेवा अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, परीक्षा, सिलेबस

    यूपीएससी आईएएस 2027 (UPSC IAS 2027) - सिविल सेवा अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, परीक्षा, सिलेबस

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 29 Sep 2026, 03:24 PM IST

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा साल 2027 में सिविल सेवा भर्ती परीक्षा के लिए यूपीएससी आईएएस अधिसूचना (UPSC IAS 2027 notification) 13 जनवरी 2027 को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in/upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। यूपीएससी कैलेंडर 2027 के अनुसार, उम्मीदवार 13 जनवरी से 2 फरवरी 2027 तक यूपीएससी आईएएएस 2027 एप्लीकेशन फॉर्म (UPSC CSE 2027 application form) भर सकेंगे। यूपीएससी आईएएस परीक्षा के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जारी किया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. आईएएस परीक्षा हाईलाइट्स 2027
    2. यूपीएससी आईएएस 2027 परीक्षा - प्रमुख तिथियां
    3. यूपीएससी सीएसई पात्रता मानदंड
    4. यूपीएससी सीएसई आवेदन प्रक्रिया
    5. यूपीएससी सीएसई परीक्षा पैटर्न
    6. यूपीएससी आईएएस सिलेबस 2027 (UPSC IAS Syllabus 2027 in Hindi)
    7. यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड (UPSC CSE admit card)
    8. यूपीएससी आईएएस 2027 - परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
    9. यूपीएससी सीएसई 2027 आंसर की
    10. यूपीएससी आईएएस प्रश्न पत्र 2027 (UPSC IAS question paper 2027)
    11. यूपीएससी सीएसई 2027 रिजल्ट (UPSC IAS result 2027)
    12. यूपीएससी आईएएस चयन प्रक्रिया (UPSC Civil Services selection process)
    13. यूपीएससी आईएएस तैयारी टिप्स 2027 (UPSC IAS preparation tips 2027)
    यूपीएससी आईएएस 2027 (UPSC IAS 2027) - सिविल सेवा अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, परीक्षा, सिलेबस
    यूपीएससी आईएएस 2027

    यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने 20 मई 2026 को यूपीएससी कैलेंडर 2027 जारी कर सिविल सेवा भर्ती 2027 संबंधी तिथियों की जानकारी दी थी। उम्मीदवार upsc.gov.in पर यूपीएससी 2027 कैलेंडर देख सकते हैं।
    यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर देखें

    UPSC सिविल सेवा के लिए आईएएस एप्लीकेशन फ़ॉर्म केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा। सिविल सेवा के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को यूपीएससी सिविल सर्विसेज अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ लेनी चाहिए।

    आयोग प्रतिष्ठित 'ऑल इंडिया सर्विसेज़' और 'सेंट्रल सिविल सर्विसेज़' के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए यूपीएससी सीएसई का आयोजन करता है।
    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा सेंपल प्रश्नपत्र

    आयोग आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in / upsconline.nic.in पर यूपीएससी आईएएस अधिसूचना के साथ, आईएएस आवेदन पत्र 2027 (IAS application form 2027) जारी करेगा। सीएसई परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे न्यूनतम पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं। भारतीय मूल के और 21 से 32 वर्ष की आयु के उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस 2027 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।

    आईएएस परीक्षा हाईलाइट्स 2027

    परीक्षा का नाम

    सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई)

    आयोजक निकाय

    संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission)

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन

    (यूपीएससी पेपर पैटर्न प्रीलिम्स- एमसीक्यू आधारित)

    (यूपीएससी पेपर पैटर्न मेन्स - विवरणात्मक)

    (व्यक्तित्व परीक्षण – बोर्ड सदस्यों द्वारा साक्षात्कार)

    परीक्षा चरणों की संख्या

    • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims exam)

    • मुख्य परीक्षा (Mains exam)

    • साक्षात्कार (Interview)

    यूपीएससी परीक्षा में पेपर

    प्रीलिम्स: 2 पेपर

    मेन्स: 9 पेपर

    यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा प्रारूप: अंकन योजना (UPSC Prelims marking scheme)

    पेपर 1: +2 अंक

    पेपर 2: +2.5 अंक

    यूपीएससी में नकारात्मक अंकन (Negative marking in UPSC): प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंकों एक तिहाई भाग

    यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2027 की समय अवधि

    प्रारंभिक परीक्षा: 2 घंटे (प्रत्येक पेपर) कुल 4 घंटे

    मुख्य: 3 घंटे (प्रत्येक पेपर)

    कुल 27 घंटे

    प्रश्नों के प्रकार

    प्रीलिम्स: ऑब्जेक्टिव टाइप

    मेन्स: सब्जेक्टिव टाइप

    ये भी पढ़ें:- आरपीएससी आरएएस परिणाम । आरपीएससी आरएएस की तैयारी कैसे करें?

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मुख्य रूप से तीन चरणों (प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू) में होती है, ताकि उम्मीदवारों के ज्ञान, योग्यता और नेतृत्व क्षमता का आकलन किया जा सके। परीक्षा से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
    यूपीएससी आईएएस परीक्षा संपूर्ण मार्गदर्शिका देखें

    यूपीएससी आईएएस 2027 परीक्षा - प्रमुख तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथियां

    यूपीएससी आईएएस अधिसूचना

    13 जनवरी 2027

    यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र जारी

    13 जनवरी 2027

    यूपीएससी आईएएस आवेदन अंतिम तिथि

    2 फरवरी 2027

    आईएएस आवेदन सुधार सुविधा

    सूचित किया जाएगा

    आईएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएससी आईएएस 2027 प्रीलिम्स परीक्षा

    23 मई 2027

    यूपीएससी आईएएस 2027 परिणाम (प्रीलिम्स)

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएससी आईएएस 2027 मेन्स परीक्षा

    20 अगस्त 2027 से

    यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा प्रश्नपत्र पर आपत्ति तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएससी आईएएस 2027 परिणाम (मेन्स)

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएससी आईएएस इंटरव्यू

    सूचित किया जाएगा

    सिविल सेवा के अंतिम रिजल्ट की घोषणा

    सूचित किया जाएगा


    यूपीएससी सीएसई पात्रता मानदंड

    ऑनलाइन सीएसई आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को आईएएस परीक्षा पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। आईएएस परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड में आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, राष्ट्रीयता और प्रयासों की संख्या शामिल है।

    राष्ट्रीयता

    • भारत का नागरिक, या
    • नेपाल/भूटान/तिब्बती शरणार्थी (जो 1 जनवरी, 1962 से पहले स्थायी रूप से बसने के उद्देश्य से भारत आए, या
    • वे उम्मीदवार जो भारत में बसने के लिए पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से आए। इन उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
    नोट- नेपाल, भूटान या तिब्बती शरणार्थी से संबंधित उम्मीदवार भारतीय विदेश सेवा में नियुक्ति के लिए पात्र नहीं हैं।

    आईएएस परीक्षा आयु सीमा

    आईएएस आयु सीमा पात्रता मानदंड के अनुसार, 21 से 32 वर्ष के बीच के लोग आईएएस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि आरक्षित श्रेणियों से संबंधित आवेदक यूपीएससी नियमों के अनुसार आयु में छूट के पात्र हैं।

    आईएएस परीक्षा की ऊपरी आयु सीमा में छूट

    श्रेणियां

    आयु में छूट

    सामान्य

    आयु में कोई छूट नहीं

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    3 वर्ष

    एससी/एसटी

    5 वर्ष

    रक्षा सेवा कार्मिक, जो किसी विदेशी देश के साथ शत्रुता के दौरान या किसी अशांत क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान अक्षम हो गए और परिणामस्वरूप सेवा मुक्त कर दिए गए

    3 वर्ष

    कमीशंड अधिकारियों (सीओ) और ईसीओ/एसएससीओ सहित पूर्व सैनिक, जो 1 अगस्त, 2027 तक कम से कम पांच साल की सैन्य सेवा प्रदान कर रहे हो, या सेवा मुक्त कर दिए गए हो

    5 वर्ष

    ईसीओ/एसएससीओ जिन्होंने 1 अगस्त, 2027 तक पांच साल की सैन्य सेवा के असाइनमेंट की प्रारंभिक अवधि पूरी कर ली हो

    5 वर्ष

    निम्नलिखित मामलों में: अंधापन और कम दृष्टि, बहरा और सुनने में कठिनाई, एसिड अटैक सहित लोकोमोटर विकलांगता, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग ठीक हो गया, बौनापन, पीड़ित और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, बौद्धिक विकलांगता, ऑटिज़्म, विशिष्ट सीखने की विकलांगता और मानसिक बीमारी वाले उम्मीदवारों के लिए

    10 वर्ष

    उम्मीदवार आमतौर पर 1 जनवरी 1981 से 31 दिसंबर 1989 तक जम्मू और कश्मीर राज्य के निवासी रहे हो।

    5 वर्ष

    यूपीएससी आईएएस शैक्षिक योग्यता

    उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (बीए, बी.कॉम, बी.एससी, बीबीए, बीसीए, बी.टेक आदि) होनी चाहिए। जो लोग अपनी अंतिम वर्ष की डिग्री परीक्षा में उपस्थित हुए हैं या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे है, वे भी सिविल सेवा परीक्षा के लिए पात्र हैं।

    आईएएस प्रयास सीमा (IAS attempt limit)

    श्रेणी

    आईएएस आयु सीमा

    प्रयासों की संख्या

    सामान्य/ईडब्ल्यूएस

    32

    6

    ओबीसी

    35

    9

    एससी/एसटी

    37

    कोई सीमा नहीं है

    सामान्य श्रेणी के शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवार

    35

    9

    ओबीसी शारीरिक रूप से विकलांग

    38

    9

    एससी और एसटी शारीरिक रूप से विकलांग

    40

    कोई सीमा नहीं है

    विकलांग सैनिक (सामान्य)

    35

    विकलांग सैनिक (ओबीसी)

    38

    विकलांग सैनिक (एससी और एसटी)

    40

    यूपीएससी सीएसई आवेदन प्रक्रिया

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र (UPSC IAS application form in hindi) जारी होता है। जो उम्मीदवार आईएएस पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, वे यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र (UPSC IAS form) ऑनलाइन भर सकते हैं। यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र के दो हिस्से होते हैं। आईएएस आवेदन पत्र 2027 (IAS form 2027 in hindi) को भरते हुए सभी दिशानिर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए अन्यथा चयन प्रक्रिया के बाद के चरण में इसे अविकार किया जा सकता है।

    यूपीएससी आईएएस 2027 आवेदन पत्र को भरने के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents required to fill the UPSC IAS 2027 application form)

    • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

    • स्कैन फोटोग्राफ और यूपीएससी द्वारा उल्लेखित हस्ताक्षर

    • वैध फोटो पहचान पत्र विवरण

    • अन्य दस्तावेज (यदि लागू हो)

    • निजी व शैक्षणिक विवरण

    • शुल्क भुगतान विवरण डेबिट/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग/ यूपीआई आदि

    सीएसई आवेदन पत्र भरने के चरण

    • आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।

    • वेब पेज पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।

    • ऑनलाइन वन-टाइम पंजीकरण (ओटीआर) - यदि आवेदकों ने वन-टाइम पंजीकरण पूरा नहीं किया है, तो उन्हें व्यक्तिगत और संपर्क विवरण जैसे कुछ बुनियादी विवरण प्रदान करके इसे पूरा करना होगा।

    • वैध लॉगिन क्रेडेंशियल ईमेल आईडी और ओटीपी/पासवर्ड या मोबाइल नंबर और ओटीपी/पासवर्ड या ओटीआर आईडी और ओटीपी/पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

    • उम्मीदवारों को आईएएस आवेदन पत्र दो भागों में भरना होता है जिसमें अन्य विवरण भरना, शुल्क भुगतान, स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करना, हस्ताक्षर, फोटो पहचान पत्र दस्तावेज़ और पसंदीदा परीक्षा केंद्र का चयन शामिल है।

    यूपीएससी आईएएस आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    आईएएस आवेदन शुल्क

    सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस

    100 रुपये

    एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/पीडब्ल्यूडी/महिला

    शुल्क से राहत


    • आईएएस आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को अच्छी तरह से जांच लें और यदि आवश्यक हो तो विवरण संपादित करें।

    • एक बार सबमिट करने के बाद, आवेदक अपने आईएएस आवेदन पत्र में बदलाव नहीं कर पाएंगे।

    • सबमिट करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर जेनरेट होगा। उम्मीदवारों को इसे पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करना होगा और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेना होगा।

    UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books
    UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
    Download EBook

    अपलोड किए जाने वाले फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की विशिष्टता

    दस्तावेज़

    विनिर्देश

    हस्ताक्षर

    20 केबी से 300 केबी

    फोटो

    20 केबी से 300 केबी

    आवेदन शुल्क के भुगतान के बारे में विशिष्टता

    भुगतान विधि

    पेमेंट गेटवे

    ऑफलाइन

    बैंक चालान

    ऑनलाइन

    क्रेडिट/वीज़ा/रुपे/मास्टर/डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग

    यूपीएससी सीएसई परीक्षा पैटर्न

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है - प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए यूपीएससी आईएएस परीक्षा पैटर्न 2027 (UPSC CSE 2027 Exam Pattern), यूपीएससी द्वारा निर्धारित किया जाता है। यूपीएससी आईएएस 2027 अधिसूचना में परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया जाता है।

    यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

    पेपर की संख्या

    2

    परीक्षा भाषा माध्यम

    हिंदी और अंग्रेजी

    परीक्षा अवधि

    4 घंटे ( प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे)

    प्रश्नों की संख्या

    सामान्य अध्ययन

    • पेपर 1 - 200 अंक

    • पेपर 2 - 200 अंक

    कुल अंक

    400 (200 प्रति पेपर)

    आईएएस प्रीलिम्स क्वालीफाइंग अंक

    33%

    यूपीएससी आईएएस मेन्स परीक्षा पैटर्न (UPSC IAS mains exam pattern)

    पेपर की संख्या

    9

    माध्यम

    असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू

    अवधि

    3 घंटे प्रति पेपर

    विषय

    • क्षेत्रीय भाषा

    • अंग्रेजी

    • जीएस 1, 2, 3 और 4

    • वैकल्पिक पेपर 1 और 2

    • निबंध

    कुल प्रश्न

    पार्ट A और B - 300 प्रति पेपर

    जीएस और वैक्लपिक पेपर - 250 प्रति पेपर

    अधिकतम अंक

    1750

    यूपीएससी आईएएस सिलेबस 2027 (UPSC IAS Syllabus 2027 in Hindi)

    यूपीएससी द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में आईएएस पाठ्यक्रम (UPSC IAS Syllabus in Hindi) का उल्लेख किया जाता है। उम्मीदवारों को प्रभावी तैयारी के लिए यूपीएससी आईएएस सिलेबस पीडीएफ (UPSC civil service syllabus pdf in HIndi) की मदद लेनी चाहिए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2027 का सिलेबस प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के लिए अलग-अलग होता है।

    उम्मीदवार यहां परीक्षा के चरणों के अनुसार यूपीएससी आईएएस सिलेबस देख सकते हैं -

    यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस (UPSC IAS Prelims Exam Syllabus)

    पेपर I – सामान्य अध्ययन (200 अंक)

    • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं (Current events of national & international importance)

    • भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (History of India and the Indian National Movement)

    • भारत और विश्व का भूगोल (भौतिक, सामाजिक, आर्थिक)

    • भारतीय राजव्यवस्था और शासन (संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकार संबंधी मुद्दे)

    • आर्थिक और सामाजिक विकास (सतत विकास, गरीबी, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र)

    • पर्यावरण, पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन (Environment, Ecology, Biodiversity & Climate Change)

    • सामान्य विज्ञान (General Science)

    पेपर II – CSAT (200 अंक – क्वालिफाइंग, 33%)

    • बोधगम्यता (Comprehension)

    • अंतर-व्यक्तिगत कौशल और संचार (Interpersonal skills & communication)

    • तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक क्षमता (Logical reasoning & analytical ability)

    • निर्णय लेना और समस्या-समाधान (Decision-making & problem-solving)

    • सामान्य मानसिक क्षमता (General mental ability)

    • बुनियादी संख्यात्मकता (कक्षा 10 स्तर) ( Basic numeracy Class X level)

    • डेटा व्याख्या (चार्ट, ग्राफ़, तालिकाएं) (Data interpretation -charts, graphs, tables)

    यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा का सिलेबस (UPSC IAS Mains Exam Syllabus in HIndi)

    • क्वालिफ़ाइंग पेपर: पेपर A: भारतीय भाषा (300 अंक), पेपर B: अंग्रेज़ी (300 अंक)

    • मेरिट के लिए पेपर: पेपर I – निबंध (250 अंक), पेपर II – सामान्य अध्ययन I (250 अंक)

    • भारतीय विरासत और संस्कृति (Indian Heritage & Culture)

    • आधुनिक भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम (Modern Indian History & Freedom Struggle)

    • विश्व का इतिहास (World History)

    • भारतीय समाज और सामाजिक मुद्दे (Indian Society & Social Issues)

    • भारत और विश्व का भौतिक और मानवीय भूगोल (Physical & Human Geography of India & World)

    • पेपर III – सामान्य अध्ययन II (250 अंक)

    • भारतीय संविधान, राजव्यवस्था और शासन (Indian Constitution, Polity & Governance)

    • सामाजिक न्याय और कल्याणकारी योजनाएं (Social Justice & Welfare Schemes)

    • अंतर्राष्ट्रीय संबंध (International Relations)

    • पेपर IV – सामान्य अध्ययन III (250 अंक)

    • भारतीय अर्थव्यवस्था और समावेशी विकास (Indian Economy & Inclusive Growth)

    • कृषि (Agriculture)

    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science & Technology)

    • पर्यावरण और पारिस्थितिकी (Environment & Ecology)

    • आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन (Internal Security & Disaster Management)

    • पेपर V – सामान्य अध्ययन IV (250 अंक)

    • नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिक्षमता (Ethics, Integrity & Aptitude)

    • मानवीय मूल्य और दृष्टिकोण (Human Values & Attitude)

    • भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence)

    • नैतिक विचारक और दार्शनिक (Moral Thinkers & Philosophers)

    • नीतिशास्त्र पर केस स्टडीज़ (Case Studies on Ethics)

    • पेपर VI और VII – वैकल्पिक विषय (कुल 500 अंक)

    • UPSC की सूची में से चुना गया एक वैकल्पिक विषय (One optional subject chosen from the UPSC list)

    व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार)/ Personality Test (Interview)

    इसमें उम्मीदवार के व्यक्तित्व के गुणों, नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी, निर्णय लेने की क्षमता, जागरूकता और जनसेवा के लिए उपयुक्तता का आकलन किया जाता है।

    यूपीएससी आईएएस 2027 - परीक्षा केंद्र

    संघ लोक सेवा आयोग देश भर में यूपीएससी आईएएस परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करेगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र भरते समय अपने लिए नजदीकी यूपीएससी आईएएस परीक्षा केंद्र (UPSC IAS 2027 exam centre) का चयन कर सकते हैं। वे आधिकारिक अधिसूचना में यूपीएससी आईएएस परीक्षा केंद्रों की क्षेत्रवार सूची पा सकते हैं।

    यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड (UPSC CSE admit card)

    संघ लोक सेवा आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2027 (UPSC CSE admit card 2027) जारी करेगा। आईएएस एडमिट कार्ड (IAS admit card 2027 in hindi) की हार्ड कॉपी उम्मीदवारों को डाक द्वारा नहीं भेजी जाती है, इसलिए उन्हें यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होता है।.

    यूपीएससी आईएएस 2027 - परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    यूपीएससी आईएएस 2027 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश एडमिट कार्ड में सूचीबद्ध होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आईएएस 2027 (IAS 2027i) के लिए उपस्थित होने से पहले आईएएस परीक्षा दिशानिर्देशों (IAS exam guidelines in hindi) को पढ़ लें। भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा दिशानिर्देशों का विवरण नीचे दिया गया है।

    • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

    • उन्हें सत्यापन के लिए परीक्षा हॉल में आईएएस एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र की एक प्रति ले जानी होगी।

    • परीक्षार्थियों को परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं है।

    • परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी प्रकार के गैजेट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं होगी।

    • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर बॉल पॉइंटेड पेन और पारदर्शी पानी की बोतल लाने की अनुमति है।

    यूपीएससी सीएसई 2027 आंसर की

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आईएएस 2027 प्रारंभिक परीक्षा के बाद यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स आंसर की जारी करता है। यूपीएससी आईएएस आंसर की 2027 सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2, दोनों के लिए ही जारी की जाती है। यूपीएससी आईएएस 2027 आंसर की डाउनलोड लिंंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाती है। यूपीएससी आईएएस 2027 उत्तर कुंजी यूपीएससी आईएएस परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को प्रदान की गई परीक्षण पुस्तिकाओं के सभी सेटों के लिए पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन उपलब्ध होती है। यूपीएससी द्वारा जारी आईएएस उत्तर कुंजी 2027 अंतिम मानी जाती है और इसे चुनौती नहीं दी जा सकती।

    यूपीएससी आईएएस प्रश्न पत्र 2027 (UPSC IAS question paper 2027)

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र संबंधी आपत्तियां दर्ज करने के लिए Question Paper Representation Portal (QPReP) सुविधा दी जाएगी। अभ्यर्थी प्रश्न अथवा प्रश्नपत्र में किसी त्रुटि के संबंध में निर्धारित अवधि में पोर्टल के माध्यम से ही अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पोर्टल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
    यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र देखें

    आईएएस परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को प्रभावी तैयारी के लिए आईएएस प्रश्न पत्रों (IAS question papers) की जांच करनी चाहिए। यूपीएससी प्रश्न पत्रों की मदद से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण विषयों और अध्यायों की जांच कर सकते हैं। यूपीएससी द्वारा अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आईएएस प्रश्न पत्र जारी किया जाता है। इस बीच बीते वर्ष के प्रश्न उम्मीदवार यहां देख सकते हैं-

    यूपीएससी आईएएस एग्जाम मेन्स (Civil Services (Main) Examination) बीते वर्ष के प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं। नीचे दिए गए लिंक की मदद से इनको डाउनलोड किया जा सकता है-

    यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स प्रश्न पत्र 2026 (official)

    Subject

    Official Question Paper

    UPSC CSE Paper 1 - General Studies

    जीएस प्रश्न पत्र 1 देखें

    UPSC CSE Paper 2 - General Studies

    जीएस पेपर 2 देखें

    आंसर की 2024 के साथ यूपीएससी आईएएस प्रश्न पत्र - पेपर 1

    उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस परीक्षा प्रश्न पत्र सभी सेट यहां से प्राप्त कर सकते हैं। अपने प्रदर्शन का आकलन करने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस उत्तर कुंजी 2024 का उपयोग कर सकते हैं।

    यूपीएससी सीएसई 2027 रिजल्ट (UPSC IAS result 2027)

    संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सीएसई परिणाम (UPSC CSE result) घोषित करता है। संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परिणाम तीन चरणों (प्रारंभिक, मुख्य और फाइनल) में जारी करता है।

    यूपीएससी आईएएस 2027 रिजल्ट (UPSC IAS result 2027 in hindi) तीनों चरणों के लिए ऑनलाइन पीडीएफ़ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। यूपीएससी आईएएस 2027 परीक्षा परिणाम को दो तरीकों से जारी किया जाएगा - पहला क्रमांक संख्या के साथ और दूसरा योग्य उम्मीदवारों के नाम के साथ। यूपीएससी लोक सेवा परिणाम निम्नलिखित क्रम में जारी किए जाएंगे :

    आईएएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2027 (UPSC IAS prelims result 2027)

    प्रीलिम्स के लिए आईएएस परिणाम upsc.gov.in पर घोषित किया जाता है। आईएएस परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम उन चयनित आवेदकों के नाम और रोल नंबर के साथ ऑनलाइन मोड में पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा जो आईएएस परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।

    आईएएस मेन्स रिजल्ट 2027 (UPSC IAS mains result 2027)

    यूपीएससी आईएएस मेन्स रिजल्ट 2027 (UPSC IAS mains result 2027) लोक सेवा परीक्षा के आयोजन तिथि से 40 से 50 दिनों के अंदर जारी कर दिया जाता है। यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा 2027 परिणाम (UPSC IAS mains exam 2027 result in hindi) उन चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर के साथ पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन जारी किया जाएगा, जो IAS व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होने के योग्य होते हैं।

    फाइनल यूपीएससी आईएएस रिजल्ट 2027 (UPSC IAS final result 2027)

    अंतिम यूपीएससी आईएएस परिणाम 2027 (Final UPSC IAS result 2027 in hindi) आईएएस मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों पर आधारित होता है। अंतिम आईएएस कटऑफ 2027 (Final IAS Cutoff 2027 in hindi) को पास करने वाले यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2027 (UPSC Civil Services Exam 2027) के तहत विभिन्न सेवाओं में शामिल होने के पात्र होंगे।
    यूपीएससी आईएएस कटऑफ देखें 2026

    अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के रिजल्ट जांचें

    यूपीएससी आईएएस चयन प्रक्रिया (UPSC Civil Services selection process)

    यूपीएससी सीएसई चयन प्रक्रिया (UPSC Civil Services selection procedure) के तीन चरण होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं :

    1. प्रारम्भिक परीक्षा

    2. मुख्य परीक्षा

    3. साक्षात्कार

    यूपीएससी आईएएस वेतन के बारे में जानें

    यूपीएससी आईएएस तैयारी टिप्स 2027 (UPSC IAS preparation tips 2027)

    उम्मीदवारों के लिए UPSC CSE 2027 की तैयारी के लिए कुछ सुझाव नीचे दिए गए हैं जिसकी मदद से परीक्षा के लिए तैयारी की बेहतर रणनीति बनाने में मदद मिल सकती है -

    • परीक्षा को समझें : प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू के स्ट्रक्चर और सिलेबस को अच्छी तरह जानें।

    • स्टडी प्लान बनाएं : रोज़ाना पढ़ाई के लिए समय तय करें, स्टैटिक और करंट अफेयर्स के बीच संतुलन बनाएं, और रिवीजन का शेड्यूल बनाएं।

    • करंट अफेयर्स : रोज़ाना पढ़ें, नोट्स बनाएं, और मंथली कंपाइलेशन (मासिक संग्रह) को फॉलो करें।

    • प्रैक्टिस टेस्ट : MCQ हल करें, पिछले साल के पेपर देखें, और नियमित रूप से उत्तर लिखें।

    • रिवीजन और नोट्स : संक्षिप्त नोट्स और माइंड मैप बनाएं, और कई बार रिवीजन करें।

    • ऑप्शनल सब्जेक्ट : समझदारी से चुनें, कॉन्सेप्ट की स्पष्टता और अच्छे अंक दिलाने वाले विषयों पर ध्यान दें।

    • इंटरव्यू की तैयारी : अपडेट रहें, बातचीत के कौशल (communication skills) का अभ्यास करें, और मॉक इंटरव्यू की प्रैक्टिस करें।

    • सेहत और तनाव : अच्छी नींद लें, बीच-बीच में ब्रेक लें, और नियमित रूप से व्यायाम या ध्यान (meditation) करें।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSC CSE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSC CSE ?

    Dear Student, you are actually at a good stage to start preparing for your IAS goal. For now, focus on doing well in Class 12 while developing a habit of reading newspapers, understanding current affairs and strengthening subjects such as History, Geography, Polity and Economics. After school, you can choose

    Hello Aspirant,

    If your goal is to become an IAS officer, you can choose any stream like Arts, Humanities, Science, or Commerce, because UPSC does not require a particular stream in Classes 11–12.

    However, Humanities and Arts can be a practical choice because subjects such as Political Science, History, Geography,

    Hello Student, when choosing an IAS coaching institute in Delhi, it is useful to compare factors such as faculty, course structure, study material, test series, current affairs support, batch size, fees and student feedback. If you share your budget, preparation level and preferred area in Delhi, I can help you

    Hello there!

    That’s a wonderful and ambitious goal! Becoming an IAS officer requires clearing the UPSC Civil Services Examination.

    You can start by building a strong foundation in NCERTs (Classes 6–12), current affairs, Indian Polity, History, Geography, Economy and basic answer-writing. After graduation, you can appear for UPSC CSE, provided

    Hey there,

    Copy-paste answer:

    Choosing between becoming an IAS officer or a doctor depends on your interests, skills, and career goals. If you are passionate about public administration, policymaking, and serving society through governance, IAS can be a great choice. If you enjoy science, helping patients, and working in the