Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 (UGC NET Result 2026 in Hindi)-री-एग्जाम परिणाम जारी
    • लेख
    • यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 (UGC NET Result 2026 in Hindi)-री-एग्जाम परिणाम जारी

    यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 (UGC NET Result 2026 in Hindi)-री-एग्जाम परिणाम जारी

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 18 Sep 2026, 09:21 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 (UGC NET Result 2026 in Hindi) : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा एनटीए द्वारा आयोजित 3 विषयों के लिए रीएग्जाम का रिजल्ट एवं कटऑफ अंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके यूजीसी नेट रीएग्जाम रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एनटीए द्वारा इंग्लिश , कॉमर्स एवं समाजशास्त्र विषय के लिए रीएग्जाम आयोजित किए गए थे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूजीसी नेट जून रीएग्जाम रिजल्ट डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराया गया है।
    यूजीसी नेट जून रीएग्जाम रिजल्ट डाउनलोड लिंक
    1789702034011

    This Story also Contains

    1. यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट डेट (UGC NET 2026 Result Date in hindi)
    2. यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट कैसे देखें? (How to Check UGC NET 2026 Result? in hindi)
    3. यूजीसी नेट परिणाम आंकड़े 2026 (UGC NET Results statistics 2026)
    4. यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक 2026 (ugc net result direct link 2026 in Hindi)
    5. यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 (UGC NET Result 2026 in Hindi)
    6. यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट - सामान्यीकरण प्रक्रिया (Normalization Procedure)
    7. यूजीसी नेट 2026 के लिए उत्तीर्ण मानदंड और न्यूनतम योग्यता अंक क्या है? (What are Passing Criteria and Minimum Qualifying Marks for UGC NET 2026?)
    8. यूजीसी नेट 2026 कट ऑफ (UGC NET 2026 Cut Off in hindi)
    यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 (UGC NET Result 2026 in Hindi)-री-एग्जाम परिणाम जारी
    यूजीसी नेट रिजल्ट - डायरेक्ट लिंक, स्कोरकार्ड

    एनटीए द्वारा दिसंबर सत्र के लिए यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in/ पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2026 (ugc net december result 2026 in hindi) डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि एनटीए द्वारा दिसंबर सेशन की यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 14-19 दिसंबर को किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही इस पेज पर भी यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
    ये भी देखें-यूजीसी नेट आंसर की 2026

    एनटीए द्वार यूजीसी नेट फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही रिजल्ट भी जारी कर दिया जाता है। यूजीसी नेट रिजल्ट कैसे चेक करें, क्या प्रक्रिया है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
    यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2026

    यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट डेट (UGC NET 2026 Result Date in hindi)

    उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा तिथि के साथ-साथ यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2026 की तारीख नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं। यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट (UGC NET 2026 result in hindi) में उम्मीदवारों के योग्यता अंक और स्थिति के बारे में विवरण शामिल होंगे जिसे वे लॉगइन क्रेडेंशियल से डाउनलोड कर सकते हैं।

    यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 मुख्य तिथियां (UGC NET Result 2026: Important Dates in hindi)

    इवेंट्स

    दिसंबर सत्र तिथियां

    यूजीसी नेट परीक्षा 2026

    सूचित किया जाएगा

    यूजीसी नेट आंसर की प्रोविजनल

    सूचित किया जाएगा

    यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की चुनौती

    सूचित किया जाएगा

    एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 (ugc net result 2026 date)

    सूचित किया जाएगा

    यूजीसी नेट 2026 स्कोर कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट कैसे देखें? (How to Check UGC NET 2026 Result? in hindi)

    एनटीए ऑनलाइन माध्यम से यूजीसी नेट 2026 के परिणाम (UGC NET 2026 Result in hindi) की घोषणा करेगा। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का क्रमबद्ध तरीके से पालन करते हुए यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 (UGC NET Result 2026 in hindi) को डाउनलोड कर सकते हैं।

    • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

    • होमपेज के नीचे उपलब्ध एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 (UGC NET Result 2026) लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।

    • यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।

    • इसके बाद स्क्रीन यूजीसी नेट परिणाम 2026 (UGC NET Result 2026) प्रदर्शित करेगी।

    • यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट (UGC NET 2026 Result in hindi) डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले कर रख लें।


    यूजीसी नेट रिजल्ट स्कोरकार्ड ऐसा दिखेगा (यूजीसी नेट रिजल्ट स्नैपशॉट देखें) -

    ugc-net-result

    यूजीसी नेट परिणाम आंकड़े 2026 (UGC NET Results statistics 2026)

    यूजीसी नेट परीक्षा के बाद एनटीए द्वारा नेट एग्जाम में शामिल उम्मीदवारों के आंकड़े जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार यहां बीते सत्र के आंकड़े देख सकते हैं। यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षा में नौ लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एनटीए ने 12 अक्टूबर 2024 को यूजीसी नेट परीक्षा फाइनल आंसर की (UGC NET exam Final Answer Key in hindi) जारी की थी।

    पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या

    11,21,225

    उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या

    6,84,224

    जेआरएफ के लिए योग्य उम्मीदवार

    4970

    केवल सहायक प्रोफेसर के लिए योग्य अभ्यर्थी

    53,694

    केवल पीएचडी के लिए योग्य उम्मीदवार

    1,12,070

    यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक 2026 (ugc net result direct link 2026 in Hindi)

    उम्मीदवार यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक ugcnet.nta.ac.in पर देख सकेंगे। हालांकि, आधिकारिक घोषणा के बाद इस पेज पर यूजीसी नेट परिणाम का सीधा लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। यूजीसी नेट रिजल्ट डाउनलोड लिंक 2026 पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।

    यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 (UGC NET Result 2026 in Hindi)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्रदान की जाती है, भारतीय संस्थानों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाती है, तथा छात्रों को पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। उम्मीदवार यूजीसी नेट रिजल्ट के बारे में लेटेस्ट जानकारी इस लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा में अच्छा स्कोर कुल अंकों का 65% से 70% के बीच होता है। 65% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के चयनित होने की संभावना अधिक होती है।

    यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 तिथि ट्रेंड (UGC NET Result 2026 Date Trends)

    पिछले वर्ष के रुझानों के अनुसार, यूजीसी नेट रिज़ल्ट (UGC NET Result 2026) परीक्षा के समापन के तीन या चार सप्ताह बाद घोषित किया जाता है। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 से संबंधित पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डाल सकते हैं।

    सत्र

    यूजीसी नेट परीक्षा तिथि

    यूजीसी नेट रिजल्ट डेट

    जून 2026

    22-30 जून 2026

    28 अगस्त 2026
    जून 2025

    25 जून से 29 जून तक

    21 जुलाई 2025
    दिसंबर 20243-27 जनवरी 202522 फरवरी, 2025

    जून 2024

    10 से 21 जून, 2024

    18 जून 2024 (संशोधित)

    21 अगस्त, 2024 - 05 सितंबर, 2024

    17 अक्टूबर 2024 (जारी)

    दिसंबर 2023

    6 से 19 दिसंबर 2023

    18 जनवरी 2024

    जून 2023

    13 जून से 22 जून 2023 (समाप्त)

    25 जुलाई, 2023

    दिसंबर 2022

    21 फरवरी से 15 मार्च 2023

    13 अप्रैल 2023

    दिसंबर 2021 और जून 2022

    फेज 1: 9, 11 और 12 जुलाई 2022

    फेज 2: 20 से 23 सितंबर 2022

    फेज 3: 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर, 2022

    फेज 4: 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 22 अक्टूबर, 2022

    5 नवंबर 2022

    जून 2021

    20 नवंबर से 05 जनवरी 2022

    19 फरवरी 2022

    2020

    24 सितंबर से 13 नवंबर 2020

    02 दिसंबर 2020

    2019

    02 से 06 दिसम्बर 2019

    31 दिसंबर 2019

    यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 पर उपलब्ध विवरण (Details mentioned on the UGC NET Scorecard / Result 2026 in hindi)

    उम्मीदवार यूजीसी नेट 2026 परिणाम में दर्ज विवरण को देख सकते हैं। इसमें उम्मीदवारों से जुड़ी जानकारी और प्राप्तांक दर्ज होते हैं। निम्नलिखित तालिका से उम्मीदवार एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट में दर्ज विवरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं -

    निजी विवरण

    परीक्षा विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • आवेदन संख्या

    • क्रमांक संख्या

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • श्रेणी

    • पाठ्यक्रम जिसके लिए उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुआ

    • उस विषय के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या

    • विषय में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या

    • अधिकतम अंक

    • पेपर

    • प्रत्येक पेपर में मिले अंक

    • प्राप्त अंकों का प्रतिशत

    • तिथि

    पासवर्ड भूल जाने पर यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to check UGC NET Result 2026 if Forgot Password?)

    एनटीए यूजीसी नेट लॉगइन पेज का भुला हुआ पासवर्ड दोबारा वापस पाने का विकल्प देता है। यूजीसी नेट पासवर्ड को वापस प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें -

    • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • 'फॉरगॉट माय पासवर्ड' का विकल्प चुनें।

    • अगली स्क्रीन में तीन विकल्प दिखाई देंगे, उनमें से किसी एक का चयन करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

    • सुरक्षा प्रश्न और उसके उत्तर का उपयोग करें जिसे आपने फॉर्म भरने के दौरान चुना था।

    • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट संदेश (एसएमएस) के माध्यम से भेजे गए सत्यापन कोड का उपयोग करें।

    • आपके पंजीकृत ईमेल पते पर ईमेल के माध्यम से भेजे गए पासवर्ड रीसेट लिंक का उपयोग करना।

    • सभी आवश्यक विवरण भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • उम्मीदवारों को एक नया पासवर्ड सेट करने के लिए लिंक प्राप्त होगा।

    आवेदन संख्या भूल जाने की स्थिति में यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट कैसे जाचें? (How to Check UGC NET 2026 Result if Application Number is Forgotten?)

    यदि उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या भूल जाते हैं तो वे नीचे दिये गए चरणों का पालन करते हुए इसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं -

    चरण 1 - एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    चरण 2 - लॉगइन विंडो में 'Forgot Application No?' लिंक पर क्लिक करें।

    चरण 3 - निम्नलिखित विवरण दर्ज करें:

    • नाम

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • जन्मतिथि

    • स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सुरक्षा पिन

    चरण 4: अब 'Get UGC NET Application Number' लिंक पर क्लिक करें।

    यूजीसी नेट आवेदन पत्र संख्या फिर से जनरेट की जाएगी और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी। उम्मीदवार अपने खातों में लॉगइन करने के लिए भेजे गए विवरण का उपयोग करके यूजीसी नेट एनटीए 2026 परिणाम की जांच कर सकते हैं।

    यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट - सामान्यीकरण प्रक्रिया (Normalization Procedure)

    उम्मीदवारों द्वारा सुरक्षित अंक निर्धारित करने के लिए सामान्यीकरण की विधि का पालन किया जाएगा। आवेदक द्वारा विभिन्न शिफ्ट में प्राप्त किए गए अंकों को एनटीए द्वारा यूजीसी नेट स्कोर (प्रतिशत) में बदल दिया जाएगा।

    उदाहरण के लिए - यदि दो शिफ्ट में आयोजित परीक्षा में 40% अंक के बराबर पहली शिफ्ट में 74 पर्सेंटाइल आता है और शिफ्ट 2 में यह 76 पर्सेंटाइल स्कोर के अनुरूप हैं, तो दोनों शिफ्ट में 76 पर्सेंटाइल के बराबर या उससे अधिक (100 से 76 के पर्सेंटाइल अंक तक के) अंक वाले सामान्य वर्ग के छात्र पात्र हो जाएगे। इसी नियम के तहत आरक्षित वर्ग के लिए अंकों की गणना की जाएगी।

    यूजीसी नेट 2026 के लिए उत्तीर्ण मानदंड और न्यूनतम योग्यता अंक क्या है? (What are Passing Criteria and Minimum Qualifying Marks for UGC NET 2026?)

    • यूजीसी नेट 2026 परिणाम (UGC NET Result 2026) के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या कुल उम्मीदवारों के 6 प्रतिशत के बराबर होगी जो दोनों पेपर - पेपर I और II के लिए परीक्षा देंगे।

    • भारत सरकार की आरक्षण योजना के अनुसार, सभी स्लॉट विभिन्न श्रेणियों को आवंटित किए जाएंगे।

    • यदि कोई उम्मीदवार सामान्य श्रेणी का हो, तो उसे यूजीसी नेट जेआरएफ व सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता की योग्यता और सहायक प्रोफेसर के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए यूजीसी नेट परीक्षा के दोनों पेपर में कुल मिलकर 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं और वहीं वे उम्मीदवार जो एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/दिव्यांग/ट्रांसजेंडर श्रेणी के हैं उन्हें दोनों पेपर मिलाकर कुल 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं।

    यूजीसी नेट 2026 कट ऑफ (UGC NET 2026 Cut Off in hindi)

    सहायक प्रोफेसर और जेआरएफ के लिए योग्यता पाने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना होता है। विभिन्न विषयों के लिए सहायक प्रोफेसर और जेआरएफ के लिए, तीन प्रकार के कटऑफ हैं- क्वालिफाइंग कटऑफ, श्रेणी-वार और विषय-वार यूजीसी नेट कट ऑफ। एनटीए यूजीसी नेट 2026 कट ऑफ (NTA UGC NET 2026 cut off in Hindi) का परिणाम और विभिन्न श्रेणियों के लिए परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक अंक नीचे दी गई तालिका में सूचीबद्ध हैं।

    एनटीए यूजीसी नेट 2026 कट ऑफ (NTA UGC NET 2026 Cut off) - योग्यता

    श्रेणी

    प्राप्त करने के लिए न्यूनतम प्रतिशत अंक

    सुरक्षित किए जाने वाले न्यूनतम अंक


    पेपर I (100 में से)

    पेपर -II (200 में से)

    पेपर I (100 में से)

    पेपर -II (200 में से)

    सामान्य

    40%

    40%

    40

    80

    ओबीसी/एससी/एसटी/दिव्यांगजन

    35%

    35%

    35

    35

    यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद क्या? (What after the UGC NET Result 2026 Declaration?)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) वेबसाइट पर एक ई-प्रमाणपत्र तथा जेआरएफ अवार्ड लेटर जारी करेगी। उम्मीदवार अब ऑनलाइन माध्यम से अपना यूजीसी नेट प्रमाण पत्र (December UGC NET certificate) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद सभी योग्य उम्मीदवार भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन दे सकते हैं। वहीं वे उम्मीदवार जिन्होंने यूजीसी नेट 2026जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) परीक्षा के लिए पात्रता हासिल करेंगे, वे अपने द्वारा चुने गए विषय पर रिसर्च करने में सक्षम होंगे।

    यूजीसी नेट प्रमाणपत्र को डाउनलोड करने के चरण (Steps to Download UGC NET Certificate) -

    • उल्लिखित लिंक पर क्लिक करें - ecertificate.nta.ac.in

    • परीक्षा का नाम, कैप्चा कोड चुनें और 'Proceed' बटन पर क्लिक करें।

    • सभी बुनियादी विवरण यानि कि क्रमांक संख्या या आवेदन संख्या, जन्मतिथि, परीक्षा का वर्ष, परीक्षा का सत्र और सुरक्षा कोड भरें।

    • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

    • UGC NET e-certificate will be displayed on the screen

    • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति रख लें।

    यूजीसी नेट 2026 प्रमाणपत्र कब तक मान्य है? (What is the Validity of UGC NET 2026 Certificate?)

    यूजीसी नेट परीक्षा में योग्य सिद्ध होने वाले उम्मीदवारों के लिए दो तरह के प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं –

    1. सहायक प्रोफेसर (Lectureship) पद के लिए प्रमाणपत्र (LS)

    2. जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए प्रमाणपत्र (JRF)

    दोनों ही प्रमाणपत्र की वैधता अलग है :

    जेआरएफ - जेआरएफ यूजीसी नेट प्रमाणपत्र परिणाम की घोषणा की तारीख से अगले तीन वर्षों तक वैध रहता है।

    एलएस के लिए - सहायक प्रोफेसर (Lectureship) पद के लिए ऐसी कोई मान्यता सीमा नहीं है।

    डुप्लीकेट जेआरएफ अवार्ड लेटर/एनईटी प्रमाणपत्र पाने की प्रक्रिया (Procedure for obtaining the duplicate JRF Award Letter / NET Certificate) -

    जेआरएफ अवार्ड लेटर और/या नेट लेक्चरशिप/सहायक प्रोफेसर पात्रता प्रमाणपत्र खो जाने की स्थिति में आवेदक डुप्लीकेट नेट प्रमाणपत्र/जेआरएफ अवार्ड लेटर के लिए आवेदन दे सकते हैं। इसके लिए उसे निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी -

    • आवेदक के आवेदन के साथ-साथ यूजीसी नेट की तारीख और यूजीसी नेट क्रमांक संख्या का विवरण

    • शामिल दस्तावेज के गायब या नष्ट हो जाने के संबंध में दर्ज प्राथमिकी की स्व-सत्यापित प्रति

    • 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, 'सचिव, विश्वविद्यालय अनुदान समिति' को देय के रूप में। चूंकि सभी नेट सहायक प्रोफेसर पात्रता प्रमाण पत्र इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रदान किए जाते हैं, इसलिए आवेदक को अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर की जानकारी देनी चाहिए।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूजीसी नेट परिणाम कहां जारी होगा?
    A:

    यूजीसी नेट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।

    Q: मैं यूजीसी नेट परिणाम कैसे देख सकता हूं?
    A:

    यूजीसी नेट परिणाम ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होता है, जिसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है।

    Q: क्या यूजीसी नेट के कट ऑफ अंक सुरक्षित करना अनिवार्य है?
    A:

    हां, यूजीसी नेट कट ऑफ यूजीसी नेट 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता अंक होगा। इसलिए, कट ऑफ अंक सुरक्षित करना अनिवार्य है।

    Q: यूजीसी नेट परिणाम जारी होने के बाद क्या होगा?
    A:

    यूजीसी नेट परिणाम की घोषणा के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।

    Q: यूजीसी नेट प्रमाणपत्र की वैधता क्या है?
    A:

    सहायक प्रोफेसर/लेक्चररशिप के लिए यूजीसी नेट प्रमाणपत्र की वैधता जीवन भर के लिए है जबकि यूजीसी नेट जेआरएफ की वैधता तीन साल के लिए वैध होगी।

    Q: यदि मेरा यूजीसी नेट पात्रता प्रमाणपत्र खो जाए तो क्या होगा?
    A:

    यदि किसी छात्र का यूजीसी नेट पात्रता प्रमाणपत्र खो जाता है, तो आवेदक द्वारा यूजीसी नेट रोल नंबर प्रस्तुत करने के बाद एनटीए डूप्लिकेट प्रमाणपत्र प्रदान करेगा। और इसमें शामिल रिकॉर्ड के नुकसान के संबंध में एफआईआर की स्व-सत्यापित प्रति।

    Q: यूजीसी नेट परिणाम में क्या विवरण उल्लिखित हैं?
    A:

    यूजीसी नेट परिणाम में छात्रों के विवरण के साथ योग्यता स्थिति और अंक शामिल होते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UGC NET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UGC NET ?

    Hello Student,

    There is an important point here: for UGC-NET June 2026, NTA’s official FAQ says that an EWS certificate is not required to be uploaded with the online application form.

    So, if you selected EWS but uploaded an expired certificate, it does not automatically mean that your UGC-NET result

    Hello Dear Student,

    Yes, you may be eligible , but it depends on the PSC recruitment notification .

    The UGC NET category under which you qualified (PwD) and the reservation category under which you apply for a job (EWS) are not always required to be the same.

    If:

    • You have

    Hello Dear Student,

    You are already pursuing BA (Hons.) Political Science from School of Open Learning University of Delhi , preparing for SSC CGL , and keeping UGC-NET/JRF as a backup. Doing a regular MA through CUET-PG can strengthen that backup plan significantly.

    What I like about your plan:

    • SSC