यूपीएससी आईएएस चयन प्रक्रिया 2026 (UPSC IAS 2026 Selection Process in Hindi) - सिविल सेवा परीक्षा पास कर कलेक्टर, एसपी यानी आईएएस, आईपीएस बनने की चाह रखने वाले युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी होनी चाहिए। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा 2026 आधिकारिक अधिसूचना में यूपीएससी आईएएस 2026 चयन प्रक्रिया (UPSC IAS 2026 selection process in hindi) के बारे में जानकारी दी गई है। यूपीएससी सीएसई अधिसूचना (UPSC CSE notification in hindi) 4 फरवरी, 2026 को जारी की गई थी। इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज, आईएएस 2026 प्रीलिम्स परीक्षा (IAS 2026 prelims exam) 24 मई, 2026 को आयोजित होगी।
This Story also Contains
आईएएस परीक्षा चयन प्रक्रिया 2026 (IAS exam selection process 2026 in hindi) में तीन चरण प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल हैं।यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE) के लिए सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद यूपीएससी सीएसई आवेदन भरना होता है। आयोग द्वारा साल में एक बार यूपीएससी सीएसई के लिए आवेदन जारी होता है। वर्ष 2026 की सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 4 फरवरी को जारी किया गया था।आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 27 फरवरी कर दी गई थी। अभ्यर्थी 28 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक अपने आईएएस आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे।
ये भी पढ़ें : यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड डाउनलोड के स्टेप्स जानें
लेटेस्ट अपडेट - संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दिए लिंक की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम के बाद 13 मई को आयोग ने सिविल सेवा 2025 प्रीलिम्स आंसर की भी जारी कर दी है। यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2025 देखें
यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) लिखित परीक्षा परिणाम रोल नंबर और नाम क अनुसार देखें
आईएएस परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को यूपीएससी आईएएस चयन प्रक्रिया (UPSC IAS selection process) को समझ लेना चाहिए। यूपीएससी सीएसई 2026 चयन प्रक्रिया (UPSC CSE 2026 selection process in hindi) के अनुसार, जो पात्र युवा यूपीएससी आईएएस परीक्षा 2026 आवेदन पत्र (upsc ias exam 2026 application form in hindi) भरेंगे, वे आईएएस प्री परीक्षा (IAS pre exam) में बैठने के पात्र होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि तैयारी शुरू करने से पहले यूपीएससी आईएएस 2026 सिलेबस की जांच कर लें।
यूपीएससी सीएसई अधिसूचना के अनुसार सिविल सर्विसेज, आईएएस सिलेक्शन प्रोसेस 2026 (ias selection process in hindi) में तीन चरण यानी प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल होते हैं। यूपीएससी सीएसई 2026 चयन प्रक्रिया (UPSC CSE Selection Process 2026) के अनुसार, यूपीएससी आईएएस 2026 आवेदन पत्र भरने वाले आवेदक इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज प्री परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।
आईएएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को आईएएस मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। जो लोग यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स परीक्षा के लिए तय मानकों पर खरे उतरते हैं, उन्हें सिविल सेवा चयन प्रक्रिया (IAS selection process) के व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का चयन सिविल सेवा के लिए होता है।
यूपीएससी आईएएस 2026 चयन प्रक्रिया (UPSC IAS 2026 Selection Process) की अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण चरणों में आवेदक को मिले अंकों के आधार पर बनाई जाती है। आईएएस कट ऑफ 2026 को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को यूपीएससी सिविल सेवा 2026 भर्ती के लिए योग्य के रूप में चिह्नित किया जाता है। यूपीएससी आईएएस चयन प्रक्रिया 2026 (ias selection process) के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।
पिछले वर्ष की यूपीएससी मेंस परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड करें।
तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सिविल सेवा चयन प्रक्रिया को समझने से यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तैयारी के लिए रणनीति बनाने में मदद मिलती है। उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं को पढ़कर पूरी यूपीएससी सिविल सर्विसेज सेलेक्शन प्रोसेस (UPSC Civil Service 2026) के बारे में जान सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य परीक्षा (मेंस परीक्षा)
व्यक्तिगत साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण)
आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा आईएएस सेलेक्शन प्रोसेस (IAS Selection Process in Hindi) का पहला चरण है। बड़ी संख्या में आवेदक होने के कारण आईएएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा में प्रतिस्पर्धा बेहद कठिन है। आंकड़ों के अनुसार, आमतौर पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (civil services primary exam ) के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या लगभग 10 से 12 लाख होती है और आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा में बैठने वाले आवेदकों की संख्या लगभग 5-6 लाख होती है। जो उम्मीदवार आईएएस आवेदन पत्र 2026 को सफलतापूर्वक जमा करते हैं, वे यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र होते हैं।
आईएएस सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर - सामान्य अध्ययन पेपर 1 और सामान्य अध्ययन पेपर 2 शामिल हैं। आईएएस प्रारंभिक परीक्षा GS पेपर 1 में प्रश्न राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, सामान्य मुद्दों, गरीबी, अधिकारों के मुद्दों और समसामयिक घटनाएं आदि से पूछे जाते हैं। और जीएस पेपर 2 में तार्किक तर्क, सामान्य मानसिक क्षमता और अन्य विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज परीक्षा 2026 चयन प्रक्रिया के अनुसार, उम्मीदवारों को जीएस पेपर 2 में 33% अंक प्राप्त करने होते हैं, क्योंकि यूपीएससी आईएएस पेपर 2 क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है। आईएएस प्रारंभिक परीक्षा स्क्रीनिंग परीक्षा है और इस चरण में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को अंतिम आईएएस मेरिट सूची बनाते समय नहीं माना जाता है। प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले आवेदकों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।
यूपीएससी आईएएस 2026 सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। आईएएस मुख्य परीक्षा के लिए यूपीएससी आईएएस 2026 रिक्तियों की संख्या के 12-13 गुना उम्मीदवारों को चुना जाता है। आईएएस मुख्य परीक्षा प्रकृति में वर्णनात्मक होती है जिसमें कुल 9 पेपर शामिल होते हैं।
आईएएस 2026 मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। सिविल सेवा व्यक्तित्व परीक्षण आईएएस चयन प्रक्रिया 2026 (IAS Selection Process in Hindi) का अंतिम चरण है। आईएएस 2026 रिक्तियों की संख्या से लगभग दोगुना उम्मीदवारों को यूपीएससी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है जो नई दिल्ली में यूपीएससी कार्यालय में आयोजित किया जाता है।
आईएएस इंटरव्यू 275 अंकों का होता है जिसमें न्यूनतम योग्यता अंक नहीं होते हैं। यहां, उम्मीदवारों को बोर्ड के सदस्यों का सामना करना पड़ता है जो उम्मीदवार के विस्तृत आवेदन पत्र (आईएएस 2026 डीएएफ फॉर्म) के आधार पर प्रश्न पूछते हैं, जो उन्होंने आईएएस मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भरे थे। पूछे जाने वाले प्रश्न करेंट अफेयर्स, वैकल्पिक विषयों, पारिवारिक पृष्ठभूमि, गृह स्थान, गृह राज्य आदि से हो सकते हैं। उम्मीदवारों को केस स्टडी भी दी जा सकती है और मामले पर आधारित कुछ प्रश्न भी सदस्यों द्वारा पूछे जा सकते हैं। आईएएस चयन प्रक्रिया 2026 के व्यक्तिगत साक्षात्कार को पास करने वाले उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया जाता है।
यूपीएससी आईएएस परीक्षा पैटर्न संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित किया गया है। यूपीएससी आईएएस 2026 भर्ती परीक्षा के तीन चरण हैं - प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण। परीक्षा के सभी तीन चरणों में उत्तीर्ण होने पर उम्मीदवारों को यूपीएससी द्वारा विभिन्न अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं में भर्ती किया जाता है। इसे ध्यान में रखें की यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स में नेगेटिव मार्किंग होती है। यूपीएससी आईएएस परीक्षा पैटर्न 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
परीक्षा | सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam (UPSC CSE)) |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन (प्रारंभिक - MCQ-आधारित ) (मुख्य - वर्णनात्मक मोड) (व्यक्तित्व परीक्षण - बोर्ड के सदस्यों के सामने साक्षात्कार) |
परीक्षा के चरण | प्रारंभिक परीक्षा (Prelims exam) मुख्य परीक्षा (Mains exam) साक्षात्कार (Interview) |
कुल पेपर | प्रारंभिक : 2 मुख्य : 9 |
अंकन योजना | पेपर 1: +2 अंक पेपर 2: +2.5 अंक नकारात्मक अंकन: प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित एक तिहाई अंक |
परीक्षा की अवधि | प्रारंभिक : 2 घंटे (प्रत्येक पेपर) कुल 4 घंटे |
मुख्य : 3 घंटे (प्रत्येक पेपर) विभिन्न दिनों में आयोजित कुल 27 घंटे | |
प्रश्नो के प्रकार | प्रारंभिक : ऑब्जेक्टिव |
मुझी : सब्जेक्टिव |
संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की अंतिम मेरिट सूची 2026 को यूपीएससी आईएएस फ़ाइनल रिज़ल्ट 2026 की घोषणा के साथ जारी करता है। आईएएस चयन प्रक्रिया 2026 (IAS Selection Process 2026 in Hindi) की अंतिम मेरिट सूची उम्मीदवारों द्वारा मुख्य परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर जारी की जाती है। यूपीएससी सिविल सेवा मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार की विभिन्न सेवाओं में भर्ती किया जाता है। यूपीएससी आईएएस 2026 की तैयारी टिप्स की मदद से आप यूपीएससी की परीक्षा को क्रैक कर सकते हैं।
यूपीएससी में सिलेक्शन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार उत्तीर्ण करने पर होता है। उम्मीवारों को तीनों स्तरों की बाधाओं को पार करना होता है। जिन उम्मीदवारों का उल्लेख अंतिम मेरिट लिस्ट में होता है, उन्हें यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण माना जात है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवार अपनी पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करके आईएएस प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएएस चयन प्रक्रिया 2026 में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं।
अंतिम आईएएस 2026 परिणाम यूपीएससी मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के अंकों के आधार पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।
आईएएस पात्रता मानदंड के अनुसार, 21 से 32 वर्ष के बीच के उम्मीदवार आईएएस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद यूपीएससी आईएएस मेरिट सूची जारी की जाएगी।
हां, आपको यूपीएससी आईएएस साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा क्योंकि यह यूपीएससी आईएएस चयन प्रक्रिया 2026 का एक महत्वपूर्ण चरण है।
यूपीएससी आईएएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम परीक्षा जुलाई 2026 में घोषित होने की उम्मीद है।
आयोग द्वारा यूपीएससी आईएएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित होगी।
यूपीएससी सीएसई 2026 अधिसूचना 4 फरवरी 2026 को जारी की गई।
On Question asked by student community
Hey there,
Copy-paste answer:
Choosing between becoming an IAS officer or a doctor depends on your interests, skills, and career goals. If you are passionate about public administration, policymaking, and serving society through governance, IAS can be a great choice. If you enjoy science, helping patients, and working in the
Hello Dear Student,
Since you are in the first year of your bachelor's degree , this is an excellent time to begin preparing for the Civil Services Examination. You cannot apply yet because a recognized bachelor's degree is the minimum educational qualification, but you can use the next few years
Hi Akshay,
Coming from an MPC background is a hidden advantage if you're planning to prepare for the IAS exam. Here are a few tips to follow to be consistent with your goal.
Hi Aspirant,
Candidates who want to become an IAS officer need to appear for the UPSC CSE exam consisting of prelims, mains, and then an interview. To know complete information about IAS officers, read the article below.
Hello Prativa
You can refer to the link given below for knowing all the details about an IAS Officer or how to become an IAS Officer
https://www.careers360.com/careers/ias-officer
Hope It Helps.
Apply for Online M.Com from Manipal University