Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 डेट और टाइम (RBSE 10th result 2026 date and time) : 24 मार्च को दोपहर 1 बजे
    • लेख
    • आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 डेट और टाइम (RBSE 10th result 2026 date and time) : 24 मार्च को दोपहर 1 बजे

    आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 डेट और टाइम (RBSE 10th result 2026 date and time) : 24 मार्च को दोपहर 1 बजे

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 23 Mar 2026, 05:36 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2026 (IBPS RRB Admit Card 2026 in hindi) - बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड प्रत्येक पद जैसे ऑफिस असिस्टेंट (ग्रुप बी), ऑफिसर स्केल 1, ऑफिसर स्केल 2, 3 (एकल) और परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। आईबीपीएस आरआरबी कॉल लेटर 2026 में उम्मीदवारों के सभी विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, पंजीकरण, परीक्षा तिथियां, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र विवरण आदि शामिल होते हैं आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा में उपस्थित होने के लिए आईबीपीएस आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड (IBPS RRB admit card 2026 in hindi) एक आवश्यक डॉक्यूमेंट है।
    लोगों ने पूछा - आईबीपीएस आरआरबी आवेदन पत्र कब आएगा

    This Story also Contains

    1. आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2026 - परीक्षा तिथियां
    2. आईबीपीएस आरआरबी हॉल टिकट 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download IBPS RRB Hall Ticket 2026 in hindi)
    3. आईबीपीएस आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
    4. एडमिट कार्ड के साथ आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा केंद्र में ले जाने वाले दस्तावेज
    5. आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा केंद्र पर निषिद्ध सामग्री क्या हैं?
    6. आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा केंद्र 2026 (IBPS RRB exam center 2026 in hindi)
    आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 डेट और टाइम (RBSE 10th result 2026 date and time) : 24 मार्च को दोपहर 1 बजे
    आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड

    आईबीपीएस कैलेंडर 2026 पीडीएफ में आईबीपीएस द्वारा आयोजित आरआरबी परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं। परीक्षा तिथि के अनुसार, आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 एडमिट कार्ड नवंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में तो ऑफिस असिस्टेंट एडमिट कार्ड नवंबर 2026 के अंत में जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए एक वैध फोटो पहचान प्रमाण के साथ आईबीपीएस आरआरबी 2026 हॉल टिकट (IBPS RRB 2026hall ticket in hindi) को परीक्षा केंद्र पर लाना आवश्यक है।

    आईबीपीएस आरआरबी भर्ती परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस आरआरबी मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस आरआरबी 1 मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    इसे भी देखें- आईबीपीएस आरआरबी में सफलता के लिए उपयोगी तैयारी टिप्स

    आईबीपीएस आरआरबी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर आरआरबी परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।
    1774265730660

    आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर, 2026 को आयोजित होगी। आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर, 2026 को निर्धारित है। आईबीपीएस आरआरबी 2026 ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा 30 जनवरी, 2027 को होगी। आईबीपीएस आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड प्रीलिम्स और मेन्स के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा।

    बैंकिंग कार्मिक चयन समिति संस्थान अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति या अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित उम्मीदवारों की मदद के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण यानी प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) के लिए भी एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। आईबीपीएस अधिकारी स्केल 1, कार्यालय सहायक आदि के पदों के लिए विभिन्न रिक्तियों को भरने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) परीक्षा आयोजित करता है। आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित सभी विवरण यहां देखें।

    आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2026 - परीक्षा तिथियां

    नीचे दी गई तालिका से, उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा की सभी तिथियों की जांच कर सकते हैं, इसमें परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र तिथि आदि शामिल हैं। यहां आईबीपीएस आरआरबी 2026 प्रवेश पत्र तिथियों से संबंधित अधिक विवरण देखें।

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां (Important dates for IBPS RRB 2026)

    इवेंट्स

    तिथियां

    आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2026 रिलीज की तारीख (प्रीलिम्स के लिए)

    ऑफिस असिस्टेंट (ग्रुप बी) - नवंबर 2026

    आईबीपीएस आरआरबी स्केल 1 एडमिट कार्ड 2026 - नवंबर 2026

    आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा तिथि (प्रीलिम्स)

    ऑफिसर स्केल 1 प्री - 21 और 22 नवंबर 2026

    ऑफिस असिस्टेंट - 6 ,12 और 13 दिसंबर, 2026

    आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2026 (मेन्स)

    आईबीपीएस क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक परीक्षा ऑफिसर स्केल के लिए प्रवेश पत्र - दिसंबर 2026

    ऑफिस असिस्टेंट - जनवरी 2027


    आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एग्जाम डेट 2026

    ऑफिसर स्केल 1 मुख्य परीक्षा - 20 दिसंबर, 2026

    ऑफिस असिस्टेंट- 30 जनवरी, 2027

    ऑफिसर स्केल 2 और 3 (एकल) : 20 दिसंबर, 2026

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर जारी करने की तिथि

    ऑफिसर स्केल 1, 2 & 3: सूचित किया जाएगा

    साक्षात्कार (अधिकारी स्केल I, II और III के लिए)

    ऑफिसर स्केल 1, 2 & 3: सूचित किया जाएगा

    प्रोविजनल एलोटमेंट (ऑफिसर स्केल I, II और III और ऑफिसर स्केल के लिए).

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस आरआरबी हॉल टिकट 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download IBPS RRB Hall Ticket 2026 in hindi)

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड (IBPS RRB 2026 admit card in hindi) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    चरण 1 - आईबीपीएस आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाएं

    चरण 2 - 'सीआरपी आरआरबी' के लिंक पर क्लिक करें। सीआरपी आरआरबी का पेज खुल जाएगा।

    चरण 3 - इस पेज में स्क्रीन पर दिए गए सीआरपी आरआरबी फेज XII के लिंक क्लिक करें। सीआरपी आरआरबी फेज XII का पेज खुलेगा। सीआरपी आरआरबी फेज XII एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

    चरण 4 - खुलने वाले पेज पर क्रेडेंशियल दर्ज करें - पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि

    चरण 5 - आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2026 आपकी स्क्रीन पर होगा

    चरण 6 - आईबीपीएस आरआरबी 2026 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • जन्म तिथि

    • रोल नंबर

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • उम्मीदवार के स्कैन किए गए हस्ताक्षर और फोटो

    • उम्मीदवार की भाषा

    • आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा केंद्र का पता

    • आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा की तिथि और समय

    • आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    • COVID-19 निर्देश

    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लगाने के लिए जगह

    • सामान्य निर्देश

    • परीक्षा केंद्र निरीक्षक के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    एडमिट कार्ड के साथ आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा केंद्र में ले जाने वाले दस्तावेज

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड (IBPS RRB 2026 admit in Hindi) के साथ उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों में से किसी एक की मूल प्रति ले जानी होगी -

    • पैन कार्ड

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पासपोर्ट

    • पासपोर्ट आकार का फोटो

    आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा केंद्र पर निषिद्ध सामग्री क्या हैं?

    • किसी भी प्रकार का सामान या वस्तु।

    • कोई भी लिखित सामग्री, कैलकुलेटर, डॉक्टर पेन, स्केल, लॉग टेबल और इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, कागज, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि।

    • यदि उम्मीदवारों के पास ऐसी कोई वस्तु पाई जाती है, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उन्हें भविष्य में आईबीपीएस आरआरबी परीक्षाओं में बैठने से भी वंचित किया जा सकता है। परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों द्वारा वस्तुओं को भी जब्त कर लिया जाएगा।

    आईबीपीएस के अन्य उपयोगी लेख

    आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा केंद्र 2026 (IBPS RRB exam center 2026 in hindi)

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आधिकारिक अधिसूचना में आईबीपीएस आरआरबी के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची का उल्लेख किया है। परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार अपना आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा केंद्र 2026 चुनना होता है। परीक्षा केंद्र के पते का उल्लेख उम्मीदवारों के व्यक्तिगत प्रवेश पत्र में किया जाएगा। आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा केंद्र का आवंटन आईबीपीएस करता है और बाद के चरण में परीक्षा केंद्र को बदलने का कोई प्रावधान नहीं है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर असिस्टेंट (ग्रुप बी) एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर असिस्टेंट (ग्रुप बी) एडमिट कार्ड नवंबर 2026 में जारी होगा।

    Q: ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल- I, II और III पदों के लिए IBPS RRB एडमिट कार्ड 2026 कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक इस लेख में दिया गया है। इनकी मदद से आईबीपीएस आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

    Q: आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा में कितने चरण होते हैं?
    A:

    ऑफिसर स्केल 1 परीक्षा में तीन चरण होते हैं, कार्यालय सहायक परीक्षा में 2 चरण होते हैं।

    Q: आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2026 कितने चरणों के लिए जारी किया जाता है?
    A:

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड प्रीलिम्स और मेन्स स्टेज के लिए जारी किया जाता है। अधिकारी स्केल 1 परीक्षा के लिए साक्षात्कार चरण के लिए भी आईबीपीएस आरआरबी प्रवेश पत्र 2026 जारी किया जाता है।

    Q: क्या आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा 2026 में नकारात्मक अंकन है?
    A:

    हां, आईबीपीएस प्रारंभिक के साथ ही मुख्य परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है।

    Q: आईबीपीएस आरआरबी के एडमिट कार्ड 2026 के साथ कौन से दस्तावेज ले जाने हैं?
    A:

    उम्मीदवार अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से किसी एक को पासपोर्ट फोटो के साथ परीक्षा केंद्र पर IBPS RRB admit card 2026 के साथ लेकर जा सकते हैं।

    Q: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल I एग्जाम एडमिट कार्ड (IBPS RRB main exam admit card) कब जारी किए जाते हैं?
    A:

    आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल I एडमिट कार्ड नवंबर 2026 में जारी होने की संभावना है।

    Q: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर असिस्टेंट (ग्रुप बी) एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर असिस्टेंट (ग्रुप बी) एडमिट कार्ड 30 नवंबर को जारी कर दिया गया है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to IBPS RRB

    On Question asked by student community

    Have a question related to IBPS RRB ?

    Hello,

    If your uploaded signature in the IBPS RRB XIV application form is unclear or blurred, you cannot edit or re-upload it after the final submission, as IBPS does not allow corrections once the form is submitted.

    However, you should carry the same signature while appearing for the exam. Make

    To secure a position in the Institute of Banking Personnel Selection Regional Rural Banks (IBPS RRB) in 2025, follow these steps:

    1. Understand the Available Positions:

    • Office Assistant (Multipurpose): Handles clerical tasks and customer service.

    • Officer Scale-I (Assistant Manager): Entry-level managerial role.

    • Officer Scale-II (Manager): Mid-level managerial role requiring specific

    Hello,

    To get an IBPS RRB job in 2025 , follow these steps:

    1. You must have a graduate degree and meet the age limit as per the post.

    2. IBPS releases notifications on www.ibps.in (http://www.ibps.in) around June-July every year. Fill out the form before the deadline.

    3. IBPS RRB

    Hello Anshika,

    Yes, you are eligible for the IBPS RRB Clerk and PO exams. Here are the key points:

    1. Educational Qualification – A graduate degree is required, and your agriculture degree is valid.
    2. Age Limit – Clerk: 18-28 years , PO: 18-30 years (age relaxation for reserved categories).
    3. Language Choice

    Hi there! I'm from the team at Careers360. How can I help you today? Do you have any specific questions about schools or courses you'd like to ask? I'd be happy to provide some information or suggestions if you let me know what you're looking for. Please do let us