Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि 2025 - कृषि और वाणिज्य विषय की सहायक अध्यापक मेन्स रिजल्ट (जारी)
    • लेख
    • यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि 2025 - कृषि और वाणिज्य विषय की सहायक अध्यापक मेन्स रिजल्ट (जारी)

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि 2025 - कृषि और वाणिज्य विषय की सहायक अध्यापक मेन्स रिजल्ट (जारी)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 02 Sep 2026, 11:13 AM IST

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि 2025 (UP LT grade teacher exam dates 2025 in Hindi): उत्तर प्रदेश एलटी शिक्षक ग्रेड (यूपीपीएससी) द्वारा यूपी एलटी ग्रेड टीचर कॉमर्स और एग्रीकल्चर विषय का फाइनल परिणाम (UP LT grade teacher final result) घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (कॉमर्स) मुख्य परीक्षा-2025 का आयोजन 22 अप्रैल और सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी एग्रीकल्चर की परीक्षा 16 मई को हुआ था। यूपी एलटी ग्रेड की विभिन्न विषयों की मुख्य परीक्षाएं 22 अप्रैल 2026 से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी।

    This Story also Contains

    1. यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा शेड्यूल
    2. यूपी एलटी ग्रेड टीचर प्रारंभिक परीक्षा तिथि क्या है? उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा कब होगी?
    3. क्या है यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न
    4. यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 तिथियां (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates)
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि 2025 - कृषि और वाणिज्य विषय की सहायक अध्यापक मेन्स रिजल्ट (जारी)
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथि 2025 - सहायक अध्यापक परीक्षा शेड्यूल देखें

    उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी मुख्य परीक्षा का समापन 16 अगस्त को कंप्यूटर विषय की परीक्षा के साथ संपन्न हुआ। एलटी ग्रेड मेन्स की परीक्षा कॉमर्स विषय के साथ 22 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। यूपी एलटी ग्रेड जीव विज्ञान और यूपी एलटी ग्रेड उर्दू मुख्य परीक्षा 13 जून 2026 को आयोजित हुई। यूपी एलटी ग्रेड जीव विज्ञान और उर्दू विषय की मुख्य परीक्षा के लिए 6 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया गया था।
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक

    सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और संगीत विषय की एलटी ग्रेड टीचर मुख्य परीक्षा 14 जून को हुई थी।Sociology, Physical Education, Music, Hindi मुख्य परीक्षा 11 जुलाई को हुई। यूपी एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा लखनऊ में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई।
    1776403539314

    लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यूपी एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चली। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल और आवेदन पत्र आयोग कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल थी। यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम (कंप्यूटर विषय छोड़कर) जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
    यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा परिणाम देखें

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा शेड्यूल

    उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक) मुख्य परीक्षा-2025 का विस्तृत शेड्यूल घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार विभिन्न विषयों की परीक्षाएं 22 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 16 अगस्त 2026 तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित होंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट के साथ नीचे सारणी में विषयवार तिथियों की सूची देख सकते हैं।

    सहायक अध्यापक (LT ग्रेड) मुख्य परीक्षा 2025 – विषयवार तिथियां

    विषय

    परीक्षा तिथि

    वाणिज्य

    22 अप्रैल 2026

    संस्कृत

    23 अप्रैल 2026

    कृषि, गृह विज्ञान और कृषि/उद्यानकर्म

    16 मई 2026

    हिंदी, गणित और अंग्रेजी

    17 मई 2026

    जीव विज्ञान, कला और उर्दू

    13 जून 2026

    सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और संगीत

    14 जून 2026

    कंप्यूटर

    16 अगस्त 2026


    यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक अलग-अलग तिथियों में किया गया था। उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए यूपी एलटी ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 5-7 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। दिसंबर 2025 में 6 विषयों के लिए यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ था। जनवरी में 8 विषयों की परीक्षा 17 से 25 जनवरी 2026 तक हुई थी। यूपी एलटी ग्रेड टीचर के लिए सभी विषयों की आंसर की जारी कर दी गई है।
    लोगों ने यह भी देखा - यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025

    उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा केलिए 27 अक्टूबर को 8 विषयों के लिए जारी शेड्यूल देखें -

    1761571667764

    6 दिसंबर को पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में हिंदी विषय और 7 दिसंबर को विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा आयोजित हुई। 21 दिसंबर को पहली पाली में गृह विज्ञान और दूसरी पाली में वाणिज्य की परीक्षा हुई।
    ये भी पढ़ें - यूपी एलटी ग्रेड गणित सिलेबस | यूपी एलटी ग्रेड हिन्दी सिलेबस

    एलटी ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए 26 नवंबर 2025 से अलग-अलग तिथि पर विषय वार एडमिट कार्ड जारी किया गया। प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा कार्यक्रम में पहले 6 विषयों की परीक्षा के लिए यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड एग्जाम शेड्यूल जारी किया गया था। 6 विषयों (गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान, वाणिज्य) की परीक्षा तिथि 6, 7 एवं 21 दिसंबर 2025 थी।

    उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा 6 विषयों के लिए जारी शेड्यूल देखें -

    1758863080505

    अन्य 9 विषयों में से 8 के लिए एग्जाम शेड्यूल 27 अक्टूबर को घोषित किया गया वहीं एक विषय कंप्यूटर की परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। 8 विषयों (सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि/ उद्यानकर्म, उर्दू और संगीत) की परीक्षाएं 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए 17 जनवरी को सामाजिक और जीव विज्ञान, 18 जनवरी को अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा विषयों के पेपर आयोजित होंगे। 24 जनवरी को कला, कृषि/उद्यानकर्म और 25 जनवरी को उर्दू तथा संगीत विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    इस साल जारी यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य दो चरणों में आयोजित होगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 7466 (पुरुष - 4860, महिला - 2525, बैकलॉग - 81) स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की बहाली होगी।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस में मुख्य रूप से दो चरण प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल हैं। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा तिथि 2025, परीक्षा पैटर्न और अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    प्रारंभिक लिखित परीक्षा में दो पेपर (जीएस और मेन सब्जेक्ट) होते हैं। परीक्षा में गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक का भी प्रावधान है। जो उम्मीदवार यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कटऑफ या इससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उत्तीर्ण उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    यूपी एलटी ग्रेड टीचर प्रारंभिक परीक्षा तिथि क्या है? उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा कब होगी?

    यूपीपीएससी द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यूपी एलटी ग्रेड टीचर प्रारंभिक परीक्षा (UP LT grade prelims exam in HIndi) 6 दिसंबर से आरंभ हो जाएगी। प्राधिकरण द्वारा अब तक 14 विषयों के लिए परीक्षा समय सारणी जारी की गई है। जल्द ही बाकी विषय के लिए भी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी एलटी ग्रेड टीचर प्रारंभिक परीक्षा तिथियों को देख सकते हैं-

    यूपी एलटी ग्रेड टीचर परीक्षा तिथि 2025- विषयवार परीक्षा तिथि

    एलटी ग्रेड टीचर परीक्षा तिथि

    शिफ्ट 1 (सुबह 9 से 11 बजे तक)

    शिफ्ट 2 (दोपहर 3 से 5 बजे तक)


    6 दिसंबर 2025

    गणित

    हिंदी

    7 दिसंबर 2025

    विज्ञान

    संस्कृत

    21 दिसंबर 2025

    गृह विज्ञान

    वाणिज्य

    17 जनवरी 2026

    सामाजिक विज्ञान

    जीव विज्ञान

    18 जनवरी 2026

    अंग्रेजी

    शारीरिक शिक्षा

    24 जनवरी 2026

    कला

    कृषि/उद्यान कर्म

    25 जनवरी 2026

    उर्दूसंगीत

    ये भी पढ़ें : यूपी एलटी ग्रेड कॉमर्स सिलेबस 2025

    क्या है यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अवश्य देख लेना चाहिए। आयोग द्वारा विस्तृत उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी शिक्षक अधिसूचना में एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया गया है।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न (UP LT grade teacher recruitment exam pattern)

    पहले यूपी लाइसेंटिएट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार को एक दो पेपर की लिखित परीक्षा देनी होती थी और इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होती थी। इस पैटर्न को इस साल से बदल दिया गया है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न के अनुसार, इस बार चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती होगी।

    परीक्षा में गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक का भी प्रावधान है। जो उम्मीदवार यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कटऑफ या इससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न को नीचे दिए प्वाइंट्स से समझ सकते हैं -

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न (UP LT grade teacher exam pattern)

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा दो चरणों (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) में होगी। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न को नीचे दिए प्वाइंट्स से समझ सकते हैं -

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक प्रारंभिक परीक्षा- पेपर पैटर्न, अंकन योजना

    • लिखित परीक्षा संभवतः ओएमआर शीट आधारित यानी पेन- पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।

    • परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

    • उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेगा।

    • परीक्षा अवधि 120 मिनट अर्थात 2 घंटे होगी।

    • लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    परीक्षा पेपर

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    जीएस (सामान्य अध्ययन)

    30

    60

    मुख्य विषय (आवेदन द्वारा चुना गया विषय)

    120

    240

    कुल

    150

    300

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा पैटर्न

    • यूपी एलटी मुख्य परीक्षा में 1 पेपर शामिल होगा।

    • प्रश्नों की संख्या 20 होगी।

    • कुल 200 अंक का पेपर होगा।

    • परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी।

    • परीक्षा में लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तीय प्रश्न होंगे।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक -

    परीक्षा पेपर

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    लघु उत्तरीय

    10

    80

    दीर्घ उत्तरीय

    10

    120

    कुल

    20

    200

    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 तिथियां (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates)

    मुख्य इवेंट्स

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक तारीखें

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन 2025

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन अंतिम तिथि

    28 अगस्त 2025

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड आवेदन सुधार अंतिम तिथि

    4 सितंबर 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड

    26 नवंबर 2025 से जारी

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2025

    6, 7 एवं 21 दिसंबर 2025
    17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा परिणाम

    गणित और हिंदी परिणाम- 5 फरवरी 2026
    साइंस, संस्कृत, होम साइंस और कॉमर्स (18 फरवरी 2026)
    अंग्रेजी, जीव विज्ञान (24 फरवरी 2026
    12 मार्च (संगीत, कला, उर्दू और कृषि विषय)
    19 मार्च (शारीरिक शिक्षा)
    1 अप्रैल 2026 (समाजिक विज्ञान)

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा आवेदन प्रक्रिया
    • संस्कृत और कॉमर्स:- 25 फरवरी से 11 मार्च 2026

    • विज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी और जीवविज्ञान:- 27 फरवरी से 16 मार्च 2026

    • हिंदी, गणित, शारीरिक शिक्षा और सामाजिक विज्ञान:- 2 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि (हार्ड कॉपी)
    • संस्कृत और कॉमर्स:- 25 फरवरी से 18 मार्च 2026

    • विज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी और जीवविज्ञान:- 27 फरवरी से 23 मार्च 2026

    • हिंदी, गणित, शारीरिक शिक्षा और सामाजिक विज्ञान:- 2 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक मुख्य परीक्षा22 अप्रैल से 16 अगस्त 2026
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक फाइनल रिजल्ट
    1 सितंबर 2026 (कॉमर्स और एग्रीकल्चर)

    ये भी पढ़ें :

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)