Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरएसएसबी एलडीसी आंसर की 2026 (RSSB LDC answer key 2026), राजस्थान एलडीसी फाइनल आंसर की जल्द
    • लेख
    • आरएसएसबी एलडीसी आंसर की 2026 (RSSB LDC answer key 2026), राजस्थान एलडीसी फाइनल आंसर की जल्द

    आरएसएसबी एलडीसी आंसर की 2026 (RSSB LDC answer key 2026), राजस्थान एलडीसी फाइनल आंसर की जल्द

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 29 Sep 2026, 09:15 AM IST

    राजस्थान एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट फाइनल आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। हालांकि प्राधिकरण द्वारा 28 सितंबर को रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि बोर्ड द्वारा 24 जुलाई 2026 को राजस्थान एलडीसी प्रोविजनल आंसर की जारी कर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए 28 जुलाई तक का समय दिया था। इसके अलावा ऑफलाइन मोड में भी आपत्ति दर्ज करने के लिए 27 से 29 जुलाई तक की सुविधा दी गई थी। प्राधिकरण द्वारा राजस्थान एलडीसी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति शुल्क 100 रुपए प्रति प्रश्न निर्धारित की गई थी। राजस्थान एलडीसी परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई थी।
    राजस्थान एलडीसी प्रोविजनल आंसर की लिंक पर जाएं

    आरएसएसबी एलडीसी आंसर की 2026 (RSSB LDC answer key 2026), राजस्थान एलडीसी फाइनल आंसर की जल्द
    आरएसएसबी एलडीसी आंसर की 2026

    राजस्थान एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट आंसर की आरएसएसबी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के अलावा एसएसओ लॉगइन और रिक्रूटमेंट पोर्टल पर भी जारी की जाती है। बोर्ड द्वारा राजस्थान एलडीसी आंसर की (Rajasthan LDC answer key) के साथ आरएसएसबी एलडीसी प्रश्न पत्र भी rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाता है। राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 (Rajasthan LDC junior assistant exam 2026) के 20 दिन के अंदर आंसर की और प्रश्न पत्र जारी किया गया>

    आरएसएसबी लिपिक ग्रेड II/ कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने प्रश्न पत्र के अनुसार एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आंसर की मिलान कर अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। इसके अलावा अगर वे इसमें किसी दिए उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो उस पर निर्धारित तिथि तक प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान कर प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
    1781262453869


    राजस्थान एलडीसी फाइनल आंसर की 2026 कब आएगी (Rajasthan LDC final answer key 2026 kab aayegi)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पैटर्न को देख कर संभावना जताई जा रही है कि फाइनल राजस्थान एलडीसी आंसर की (Rajasthan LDC answer key) आदिकारिक वेबसाइट पर 21 सितंबर 2026 तक जारी हो सकती है। इससे पहले, 5 जुलाई को आयोजित एलडीसी जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के बाद 24 जुलाई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी।

    आरएसएसबी एलडीसी/जूनियर असिस्टेंट 2026 भर्ती - मुख्य तिथियां

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आरएसएसबी एलडीसी भर्ती की तिथियों की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरएसएसबी लिपिक ग्रेड 2 और कनिष्ठ सहायक (RSSB LDC and Junior assistant) के मुख्य तिथियों की जानकारी ले सकते हैं-

    इवेंट्स

    डेट्स

    आरएसएसबी एलडीसी भर्ती अधिसूचना

    12 जनवरी 2026

    आरएसएसबी एलडीसी कनिष्ठ सहायक आवेदन आरंभ

    15 जनवरी 2026

    आरएसएसबी एलडीसी आवेदन अंतिम तिथि

    13 फरवरी 2026

    आरएसएसबी एलडीसी आवेदन सुधार

    14 से 16 फरवरी 2026 तक

    आरएसएसबी एलडीसी आवेदन सुधार अंतिम अवसर

    9 से 15 जुलाई 2026 तक

    आरएसएसबी एलडीसी आवेदन एडमिट कार्ड

    1 जुलाई 2026

    आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा तिथि

    5 जुलाई 2026

    आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आंसर की

    24 जुलाई 2026

    आरएसएसबी राजस्थान एलडीसी आंसर की चैलेंज
    24-29 जुलाई 2026
    आरएसएसबी राजस्थान एलडीसी आंसर की फाइनल
    21 सितंबर 2026 (संभावित)

    आरएसएसबी एलडीसी आंसर की कैसे डाउनलोड करें (How to download Rajasthan LDC answer key)

    राजस्थान लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा के कुछ दिन बाद उत्तर कुंजी RSSB ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आरएसएसबी वेबसाइट पर दिए सिंगल साइन-ऑन पोर्टल (SSO) के माध्यम से भी आरएसएसबी एलडीसी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे आरएसएसबी एलडीसी आंसर की डाउनलोड स्टेप्स (Rajasthan LDC answer key download staps) चरण वार बताया गया है -

    आंसर की देखने का तरीका नंबर 1

    • आरएसएमएसएसबी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

    • वेबसाइट के होम पेज पर Latest News सेक्शन में चल रही सूचनाओं में एलडीसी ग्रेड II / जूनियर असिस्टेंट 2026 आंसर की (LDC Grade II / Junior Assistant 2026) देखें,क्लिक करें।

    • सूचना में दिए लिंक के माध्यम से अपने प्रश्न पत्र (कोड के अनुसार) एवं आंसर की देखें।

    आंसर की देखने का तरीका नंबर 2

    • आरएसएमएसएसबी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

    • होम पेज पर स्टूडेंट कॉर्नर सेक्शन पर क्लिक कर आंसर की लिंक पर क्लिक करें

    • इसके बाद आपको आंसर की डाउनलोड का लिंक दिखाई देगा पर उस पर क्लिक करें।

    • अब आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखने लगेगी, इसे डाउनलोड कर लें।

    एलडीसी आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें

    अगर किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो तो स्टूडेंट कॉर्नर सेक्शन में ऑनलाइन क्वेश्चन ऑब्जेक्शन (online Question Objection) द्वारा निर्धारित तिथि तक एलडीसी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe