सीटेट सितंबर रजिस्ट्रेशन लिंक 2026 (CTET September 2026 Registration link) - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट आवेदन सुधार करने की सुविधा समाप्त कर दी गई। बोर्ड द्वारा सीटेट आवेदन सुधार करने की सुविधा 7 सितंबर से 10 सितंबर तक के लिए दी गई थी। प्राधिकरण द्वारा जारी लिंक के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवार 10 सितंबर रात 11ः59 बजे तक सीटेट आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। यह आवेदन सुधार सुविधा 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ सीटेट सिंतबर के लिए पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए भी दी गई थी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज पर भी सीटेट आवेदन सुधार लिंक उपलब्ध कराया गया था।
सीटेट सितंबर 2026 आवेदन सुधार लिंक पर जाएं
This Story also Contains
सीटेट लेटेस्ट न्यूज और अपडेटके अनुसार, सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा 9 अक्टूबर 2026 को होगी। हालांकि अभी सीटेट ऑफिशियल वेबसाइट पर सीटेट एग्जाम डेट सितंबर 2026 की सूचना जारी नहीं हुई है।
बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 22वें संस्करण यानी सीटेट सितंबर 2026 के लिए दोबारा दी गई आवेदन की सुविधा 1 सितंबर को समाप्त हो गई। आवेदन विंडो को 25 अगस्त से दोबारा खोल (CTET Registration 2026 Re-Opened) दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया की समाप्ति के बाद सीटेट सितंबर 2026 एग्जाम डेट की सूचना जारी की गई है।
सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सीटेट सितंबर 2026 के लिए आवेदन नहीं कर पाने वाले पात्र उम्मीदवारों के हित में ऑनलाइन सीटेट आवेदन पोर्टल खोला (CTET 2026 Application Window Re-Opened) गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटेट आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे।
बोर्ड ने 8 मई को Central Teacher Eligibility Test September 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 11 मई 2026 को एक्टिव किया गया था। अभ्यर्थी सीटेट आवेदन अंतिम तिथि 10 जून 2026 तक आवेदन पत्र भरने और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर सकते थे। आवेदकों की सुविधा के लिए 15 से 18 जून तक सीटेट आवेदन सुधार की सुविधा दी गई थी। बाद में एक बार फिर से आवेदन नहीं कर पाने वाले पात्र उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने और संशोधन करने की सुविधा 25 अगस्त से 1 सितंबर तक दी गई थी।
सीटेट सिलेबस 2026 पीडीएफ जारी
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 22वें संस्करण के लिए जारी नोटिफिकेशन में परीक्षा से संबंधित पूरा शेड्यूल साझा किया गया। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने पर परीक्षा 5 सिंतबर को भी आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 22वां संस्करण से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
बोर्ड ने 8 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर Central Teacher Eligibility Test September 2026 की अधिसूचना जारी की। सीटेट सितंबर 2026 के विस्तृत नोटिफिकेशन में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, विषयवार सिलेबस और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी विस्तार से दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि पात्रता एवं परीक्षा से संबंधित सभी शर्तों की सही जानकारी प्राप्त हो सके।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार का अवसर भी प्रदान किया था। 15 से 18 जून 2026 तक करेक्शन विंडो खोली गई थी, जिसमें उम्मीदवार अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते थे। सीटेट सितंबर रजिस्ट्रेशन 2026 से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल पर सीटेट सितंबर रजिस्ट्रेशन 2026 करना होता है, ताकि आवेदन संख्या तथा पासवर्ड जेनरेट किया जा सके। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा और फिर वांछित विवरण भरकर आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया को पूरा करके निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सीटीईटी सितंबर 2026 पात्रता मानदंड (CTET September 2026 Eligibility Criteria in hindi) अवश्य देख लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- सीटेट परीक्षा तिथि 2026
सीबीएसई सीटेट परीक्षा तारीखों को आधिकारिक अधिसूचना 2026 के साथ जारी किया जाता है। सीटीईटी 2026 (CTET 2026 in hindi) की महत्वपूर्ण तारीखों को ध्यान में रखें, ताकि महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भूलने से बच सकें। महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में सभी विवरण जानने के लिए तालिका के नीचे देखें।
Central Board of Secondary Education द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा से जुड़ी सभी प्रमुख तिथियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं, जिससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी और आवेदन प्रक्रिया की योजना बनाने में सुविधा मिलेगी। यह पूरा कार्यक्रम अभ्यर्थियों को समयबद्ध तैयारी और परीक्षा रणनीति बनाने में सहायता प्रदान करेगा। नीचे सारणी में सीटीईटी सितंबर 2026 की महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी दी गई है।
सीटेट आवेदन पत्र से संबंधित इवेंट | सीटेट आवेदन तिथि |
सितंबर सत्र के लिए सीटेट आवेदन पत्र 2026 | 11 मई 2026 (जारी) |
सीटेट आवेदन की अंतिम तिथि | 10 जून 2026 |
सीटेट सितंबर आवेदन शुल्क (CTET Application fee) जमा करने की अंतिम तिथि (ctet form fees) | 10 जून 2026 |
सीटेट सितंबर 2026 आवेदन पत्र सुधार सुविधा | 15 से 18 जून 2026 |
| सीटेट आवेदन पोर्टल री-ओपन | 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 |
| सीटेट आवेदन सुधार विंडो री ओपन | 7 से 10 सितंबर 2026 |
सीटेट प्रवेश पत्र 2026 | परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले |
सीटेट 2026 परीक्षा तिथि |
9 अक्टूबर 2026 (संभावित) |
सीटेट परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें
सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है जो शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। Central Board of Secondary Education द्वारा आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र सही तरीके से भरना आवश्यक होता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जाती है, जिसमें उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। नीचे सीटेट सितंबर रजिस्ट्रेशन 2026 की पूरी प्रक्रिया देखें।
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
“New Registration” विकल्प पर क्लिक करके Authentication Form भरें (राज्य, पहचान पत्र, नाम, जन्मतिथि और लिंग आदि)।
रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद Application Form भरें और पासवर्ड सेट करें।
सफल पंजीकरण के बाद Registration/Application Number प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखें।
लॉगिन के लिए Registration Number और Password का उपयोग करें।
सभी व्यक्तिगत, संपर्क और शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें:
फोटो: JPG/JPEG, 10–100 KB, 3.5 cm × 4.5 cm
हस्ताक्षर: JPG/JPEG, 3–30 KB, 3.5 cm × 1.5 cm
भरी गई सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें और सुधार आवश्यक हो तो संशोधन करें।
निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
Central Teacher Eligibility Test September 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आवेदन शुल्क एक महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसे हर अभ्यर्थी को निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर जमा करना आवश्यक होता है। Central Board द्वारा तय किए गए शुल्क का भुगतान किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाती। आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित होता है और इसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। सही शुल्क संरचना की जानकारी अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करने में मदद करती है कि वे बिना किसी त्रुटि के अपना पंजीकरण पूरा कर सकें और परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र बन सकें।
श्रेणी | पेपर-I और पेपर-II के लिए शुल्क | दोनों पेपरों के लिए शुल्क -I और II |
सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) | 1000 रुपये | 1200 रुपये |
एससी /एसटी/विकलांग श्रेणी | 500 रुपये | 600 रुपये |
सीटेट के अन्य महत्वपूर्ण लेख :
Central Teacher Eligibility Test September 2026 के आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले से सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, ताकि आवेदन प्रक्रिया बिना किसी त्रुटि के पूरी की जा सके। Central Board of Secondary Education द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन पत्र भरते समय निम्नलिखित दस्तावेजों और विवरणों की आवश्यकता होती है—
वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर (पंजीकरण एवं OTP सत्यापन के लिए)
पहचान पत्र का विवरण (आधार कार्ड / पासपोर्ट / वोटर आईडी / राशन कार्ड आदि में से कोई एक)
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी (निर्धारित साइज एवं फॉर्मेट में)
कक्षा 10वीं एवं 12वीं की शैक्षणिक योग्यता का विवरण
स्नातक एवं अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS, यदि लागू हो)
दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwD उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)
सक्रिय बैंकिंग विवरण (डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग)
एक स्थिर इंटरनेट कनेक्शन और स्कैन किए गए दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी
Central Teacher Eligibility Test September 2026 आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा। Central Board of Secondary Education द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि दस्तावेज तय आकार और फॉर्मेट में अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो आवेदन पत्र अस्वीकार किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले स्कैन किए गए दस्तावेज सही फॉर्मेट और साइज में तैयार रखने चाहिए।
दस्तावेज | निर्धारित आयाम | फाइल साइज |
पासपोर्ट साइज फोटो | 3.5 सेमी (चौड़ाई) × 4.5 सेमी (ऊंचाई) | 10 KB से 100 KB तक |
आवेदक का हस्ताक्षर | 3.5 सेमी (लंबाई) × 1.5 सेमी (ऊंचाई) | 3 KB से 30 KB तक |
Central Teacher Eligibility Test September 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंडों की जांच करना बेहद जरूरी है। Central Board of Secondary Education द्वारा आयोजित इस परीक्षा की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता National Council for Teacher Education (NCTE) के दिशा-निर्देशों के अनुसार तय की जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक पात्रता नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता NCTE द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए।
शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता संबंधित राज्य सरकार, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) या नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के भर्ती नियमों के अनुरूप होनी चाहिए।
अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले स्वयं अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
सीटेट परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलने का अर्थ यह नहीं है कि उम्मीदवार की पात्रता सत्यापित हो चुकी है।
अंतिम पात्रता सत्यापन संबंधित भर्ती एजेंसी या नियुक्ति प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षणिक अंकों में 5% तक की छूट प्रदान की जाएगी।
Central Teacher Eligibility Test September 2026 देशभर में शिक्षक भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। Central Board of Secondary Education द्वारा आयोजित यह परीक्षा केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों सहित कई केंद्रीय एवं संबद्ध स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति के लिए मान्य होती है। साथ ही, सीटेट प्रमाणपत्र की वैधता अब आजीवन कर दी गई है, जिससे अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।
सीटेट केंद्रीय सरकार के स्कूलों जैसे KVS, NVS, केंद्रीय तिब्बती विद्यालय आदि में लागू होगा।
यह परीक्षा चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, अंडमान एवं निकोबार, लक्षद्वीप तथा दिल्ली के केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक नियंत्रण वाले स्कूलों पर भी लागू होगी।
निजी गैर-सहायता प्राप्त (Unaided Private) स्कूल भी CTET स्कोर को स्वीकार करने का विकल्प चुन सकते हैं।
राज्य सरकार एवं स्थानीय निकायों द्वारा संचालित स्कूल सामान्यतः राज्य TET को मान्यता देते हैं, हालांकि राज्य सरकार चाहें तो CTET को भी स्वीकार कर सकती है।
CBSE से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक नियुक्ति के लिए CTET या संबंधित राज्य TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
CTET क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट की वैधता सभी श्रेणियों के लिए आजीवन (Lifetime) होगी।
उम्मीदवार CTET देने के प्रयासों की संख्या पर किसी प्रकार की सीमा नहीं है।
जो अभ्यर्थी पहले से CTET पास कर चुके हैं, वे अपने अंक सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
On Question asked by student community
For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests
Hey there,
Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:
Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.
Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata
If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .
For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year