Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीटेट 2026 तैयारी के टिप्स (CTET 2026 Preparation Tips in Hindi) - सेक्शन वाइज टिप्स, बेस्ट बुक्स
    • लेख
    • सीटेट 2026 तैयारी के टिप्स (CTET 2026 Preparation Tips in Hindi) - सेक्शन वाइज टिप्स, बेस्ट बुक्स

    सीटेट 2026 तैयारी के टिप्स (CTET 2026 Preparation Tips in Hindi) - सेक्शन वाइज टिप्स, बेस्ट बुक्स

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 07 Sep 2026, 11:53 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीटेट 2026 तैयारी के टिप्स (CTET 2026 Preparation Tips in Hindi) - भारत देश में सबसे सम्मानित माने जाने वाले पेशा में से एक शिक्षण का पेशा है और शिक्षक बनने की पात्रता पाने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट देश की सबसे अहम परीक्षाओं में से एक है। परीक्षा के स्तर और आवेदकों की संख्या को देखते हुए, सीटेट परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन होता है। इसलिए इस परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा की स्मार्ट तरीके से तैयारी (ctet preparation in hindi) करने की जरूरत होती है।
    सीटेट सितंबर 2026 मुख्य तिथियां देखें

    This Story also Contains

    1. सीटेट परीक्षा क्रैक करने का तरीका क्या है?
    2. Student Also Liked:
    3. सीटेट 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best books for CTET 2026 preparation)
    सीटेट 2026 तैयारी के टिप्स (CTET 2026 Preparation Tips in Hindi) - सेक्शन वाइज टिप्स, बेस्ट बुक्स
    सीटेट 2026 प्रेपरेशन टिप्स (CTET 2026 Preparation Tips in Hindi)

    सीटेट 2026 लेटेस्ट अपडेट - मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा 9 अक्टूबर को आयोजित होने की संभावना है। आवेदकों के लिए एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर को जारी किया जा सकता है।

    सीटेट परीक्षा क्रैक करने का तरीका क्या है?

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर केवल बहुत सी जानकारी होने भर से काम नहीं बनेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को यह भी पता होना चाहिए कि सीटेट में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए परीक्षा के प्रश्नों के इस चक्रव्यूह को कैसे भेदा जाए। इस लेख में सीटेट तैयारी के टिप्स (CTET 2026 preparation tips in Hindi), परीक्षा पैटर्न और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई है।

    सीटेट तैयारी के टिप्स 2026 (CTET Preparation Tips 2026)

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2 पेपरों - पेपर I और II के लिए आयोजित की जाती है। पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक हैं, जबकि जो उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें पेपर- II के लिए उपस्थित होना होता है। चूंकि सीटेट की परीक्षा की तारीख जल्द जारी की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को दोहराना शुरू करने और सीटेट तैयारी (ctet preparation) के साथ आगे बढ़ने का समय है। उम्मीदवार अपनी सीटेट तैयारी (ctet preparation in hindi) पहले ही शुरू कर चुके होंगे, इस लेख में CTET 2026 क्रैक करने के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताए जाएँगे-

    सीटेट 2026 की तैयारी कैसे करें - तैयारी के टिप्स (How to Prepare for CTET 2026 - Tips)

    सीटेट 2026 में उम्मीदवार सफलता पा सकें इसके लिए सीटेट 2026 तैयारी के टिप्स (CTET 2026 Preparation Tips) नीचे सूचीबद्ध किए गए हैं। सीटेट 2026 परीक्षा की तैयारी (ctet exam preparation) के बेहतरीन टिप्स और ट्रिक्स की जानकारी इनसे मिलेगी। जानें सीटेट 2026 परीक्षा की तैयारी (ctet exam preparation hindi) के बेहतरीन टिप्स:

    • सीटेट 2026 पाठ्यक्रम/सीटेट एग्जाम पैटर्न 2026 से पूरी तरह परिचित हो जाएं क्योंकि यह परीक्षा का बहुत महत्वपूर्ण पहलू है।

    • सभी खंडों की अध्ययन सामग्री की मदद से उपयोगी चीजों के नोट्स तैयार करें। इनसे बाद में कम समय में पढ़ी गई बातों को दोहराने में मदद मिलेगी।

    • सीटेट परीक्षा की तैयारी (ctet exam preparation in hindi) शुरू करने से पहले, सीटेट की सर्वोत्तम पुस्तकों की व्यवस्था करें ताकि विषयों और उनके टॉपिकों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिले।

    • पूरे सीटेट सिलेबस (ctet syllabus 2026 in hindi ) को सावधानीपूर्वक दिनों में विभाजित करना होता है ताकि सीटेट तैयारी (ctet preparation in hindi) के लिए अच्छा कार्यक्रम बनाया जा सके और उचित ढंग से समय प्रबंधन किया जा सके।

    • सीटेट 2026 की स्मार्ट तैयारी के लिए एक अच्छा अध्ययन कार्यक्रम बनाएं और उसका कड़ाई से पालन करें।

    • CTET 2026 की सुनियोजित तरीके से तैयारी करें और जिन टॉपिक से अधिक प्रश्न आते हैं और जिनमें अच्छे अंक पाए जा सकते हैं उन पर पकड़ बेहतर करने पर जोर दें।

    • सीटेट 2026 की अच्छी तैयारी का तरीका उन विषयों और टॉपिक के साथ अपनी तैयारी शुरू करना होगा जिनमें आप अच्छे हैं।

    • सीटेट 2026 की अच्छी तैयारी के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करना आपकी सीटेट 2026 की तैयारी को परखने और वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त करने का एक अच्छा तरीका है।

    • परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी इसलिए, सभी प्रश्नों के उत्तर जरूर दें।

    • सेक्शनल कट ऑफ की अवधारणा इस परीक्षा के लिए नहीं है, 60% अंक हासिल करने वाले सभी प्रतिभागी परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे।

    • पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों के साथ, उम्मीदवारों को अधिक से अधिक मॉक टेस्ट देना चाहिए।

    • सीटेट 2026 की स्मार्ट तैयारी (ctet exam preparation) के लिए मॉक टेस्ट का विश्लेषण करके, उसके अनुसार तैयारी में अपेक्षित बदलाव किए जाने चाहिए।

    सीटेट 2026 : कम समय में बेहतर तैयारी - सीटेट 2026 सेक्शन (CTET 2026 - Sections)

    सीटेट परीक्षा निम्नलिखित दो पेपरों के लिए आयोजित की जाती है:

    • पेपर I (प्राइमरी स्टेज)

    • पेपर- II (एलिमेंटरी स्टेज)

    How to crack CTET Exam?
    Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
    Check Now

    पेपर I में पांच खंडों से प्रश्न होंगे - भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण अध्ययन और गणित।

    Popular Online Competition Courses and Certifications

    सीटेट 2026 की स्मार्ट तैयारी- परीक्षा पैटर्न को जानें (Smart preparation method for CTET 2026)

    परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को सीटेट 2026 परीक्षा पैटर्न से अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। परीक्षा पैटर्न जानने से इस बात की गहरी जानकारी मिलेगी कि परीक्षा कैसे आयोजित की जाएगी। सीटेट 2026 का विस्तृत परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है:

    CTET 2026 : तैयीरी के टिप्स - सीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 - पेपर I (प्रारंभिक चरण)

    सेक्शन

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    भाषा I (अनिवार्य)

    30

    30

    भाषा II (अनिवार्य)

    30

    30

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    पर्यावरण अध्ययन

    30

    30

    गणित

    30

    30

    कुल

    150

    150

    सीटेट पेपर II में भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (केवल सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए) या गणित तथा विज्ञान (केवल गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) के प्रश्न होंगे।

    सीटेट 2026 परीक्षा पैटर्न – पेपर II (एलिमेंट्री स्टेज)

    खंड

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    भाषा I (अनिवार्य)

    30

    30

    भाषा II (अनिवार्य)

    30

    30

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    गणित और विज्ञान (केवल गणित और विज्ञान के शिक्षक के लिए)

    60

    60

    सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (केवल सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के लिए)

    60

    60

    कुल

    150

    150

    सीटेट 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best books for CTET 2026 preparation)

    CTET 2026 परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम के साथ, उम्मीदवारों को CTET 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों (best book for ctet preparation 2026 in hindi) की एक सूची तैयार करनी चाहिए। CTET 2026 के लिए अच्छी पुस्तकों (best book for ctet preparation 2026 in hindi) का अध्ययन करने से उम्मीदवारों को विषयों और विषयों को बेहतर और स्पष्ट तरीके से समझने में मदद मिलेगी। उम्मीदवार CTET 2026 परीक्षा के लिए कुछ बेहतरीन किताबें बाजार से या ऑनलाइन खरीद सकते हैं। CTET 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों (best book for ctet preparation) की सूची नीचे दी गई है

    सीटेट 2026 प्रिपरेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (best book for ctet preparation)

    किताब का नाम

    प्रकाशन

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    अरिहंत प्रकाशन

    क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड फार कॉम्पिटीटिव एग्जामिनेशंस

    आरएस अग्रवाल

    मैथमेटिकस्स एग्जाम गोलपोस्ट

    विली पब्लिकेशन

    टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट एनवायर्नममेंटल स्टडीज

    उपकार प्रकाशन

    पर्यावरण अध्ययन

    विली पब्लिकेशन

    ए कंप्लीट रिसोर्स फॉर सीटीईटी: विज्ञान और शिक्षाशास्त्र

    पियर्सन

    सामाजिक अध्ययन

    दिशा प्रकाशन

    हिंदी भाषा

    अरिहंत प्रकाशन

    अंग्रेजी भाषा

    पियर्सन

    इन्हें भी पढ़ें

    सीटेट की तैयारी कैसे करें (ctet ki taiyari kaise kare)?

    सीटेट की तैयारी कैसे करें (ctet ki taiyari kaise kare) छात्र अक्सर यह प्रश्न पूछते हैं। यह प्रश्न छात्रों को परेशान करने वाला है। छात्रों को इसके लिए सबसे पहले सीटेट 2026 सिलेबस (ctet syllabus 2026 in hindi) को जानना होगा। छात्र सीटेट सिलबस के बारे में जान कर उसी के अनुसार तैयारी कर सकते है। छात्रों को इसके साथ सीटेट परीक्षा तैयारी (ctet exam preparation) की योजना भी बनानी चाहिए। इसके लिए छात्रों को अध्याय-वार अपना सिलेबस कवर करना चाहिए। छात्रों को सीटेट परीक्षा के लिए अधिक से अधिक मॉक टेस्ट का अभ्यास भी करना चाहिए। इससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा का आभास होता है।

    यह भी पढ़ें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: CTET 2026 परीक्षा किस मोड में आयोजित की जाएगी?
    A:

    CTET 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

    Q: सीटीईटी 2026 में कुल कितने पेपर होते हैं?
    A:

    सीटेट 2026 में कुल 2 पेपर होते हैं; कक्षा 1 से 5 तक का शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 और कक्षा 6 से 8 तक का शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए पेपर 2।

    Q: CTET 2026 के बाल विकास और शिक्षाशास्त्र खंड की तैयारी के लिए सबसे अच्छी किताबें कौन सी हैं?
    A:

    उम्मीदवार सीटीईटी 2026 बाल विकास और शिक्षाशास्त्र अनुभाग की तैयारी के लिए अरिहंत प्रकाशन की पुस्तकों की मदद ले सकते हैं।

    Q: सीटीईटी 2026 के पर्यावरण विज्ञान विषय का अध्ययन करने के लिए मैं किन पुस्तकों का उल्लेख कर सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार सीटीईटी 2026 पर्यावरण विज्ञान अनुभाग की तैयारी के लिए विली प्रकाशन और उपकार प्रकाशन की पुस्तकों की सहायता ले सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests

    Hey there,

    Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:

    1. official website open karein.
    2. Result par click karein.
    3. Apne CTET exam ka session select karein, jaise CTET February 2026 Result. February 2026 ka result 30 March 2026 ko release hua tha.
    4. Application Number/Roll

    Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata

    If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .

    For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year