Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीटेट उत्तीर्ण अंक 2026 (CTET Qualifying Marks 2026) - सीटेट कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स देखें
    • लेख
    • सीटेट उत्तीर्ण अंक 2026 (CTET Qualifying Marks 2026) - सीटेट कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स देखें

    सीटेट उत्तीर्ण अंक 2026 (CTET Qualifying Marks 2026) - सीटेट कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 11 Nov 2026, 11:07 AM IST
    Trusted Source Image

    सीटेट उत्तीर्ण अंक 2026 (CTET Qualifying Marks 2026) - सीटेट परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण द्वारा सीटेट उत्तीर्ण अंक निर्धारित किए जाते हैं। परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को आवश्यक न्यूनतम सीटेट क्वालिफाइंग अंक लाना आवश्यक है। सीटेट उत्तीर्ण अंक परीक्षा में पास करने के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक है। न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त नहीं करने वाले उम्मीदवारों को सीटेट 2026 परिणाम में असफल माना जाएगा। सीटेट परीक्षा देने के बाद उम्मीदवारों के मन में सबसे पहला सवाल यही होता है कि सीटेट उत्तीर्ण अंक या सीटेट क्वालिफाइंग मार्क्स क्या है। सीटेट में कितने नंबर पर प्राप्त करने पर सीटेट उत्तीर्ण माना जाएगा... इसका जवाब इस लेख में मिल जाएगा। शिक्षक भर्ती आवेदन करने के लिए, सामान्य उम्मीदवारों को सीटेट में कम से कम 60% या अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
    सीटेट रिजल्ट कैसे चेक करें?
    लेटेस्ट सीटेट अपडेट - सीटेट सितंबर सत्र की परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। सीटेट परीक्षा का आयोजन 12,13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीटेट परीक्षा तिथि की आधिकारिक जानकारी पा सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. सीटेट 2026 क्वालिफाइंग मार्क्स क्या है? (What is CTET 2026 qualifying marks?)
    2. सीटेट पासिंग मार्क्स 2026 - श्रेणीवार कटऑफ
    3. सीटेट क्वालिफाइंग मार्क्स 2026 : सीटेट पेपर 1 और पेपर 2 के लिए उत्तीर्ण अंक
    4. CTET न्यूनतम अर्हता अंक 2026 : श्रेणीवार अंक
    5. सीटेट उत्तीर्ण अंक 2026 कैसे चेक करें? (How to check CTET qualifying marks)
    सीटेट उत्तीर्ण अंक 2026 (CTET Qualifying Marks 2026) - सीटेट कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स देखें
    सीटेट उत्तीर्ण अंक 2026

    चूंकि सीटीईटी 2026 परीक्षा (CTET exam 2026) 150 अंकों की है, इसलिए 90 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवार सीटेट प्रमाण पत्र के लिए पात्र माने जाएंगे। सामान्य तौर पर परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार उत्तीर्ण माने जाएंगे। सीटेट 2026 उत्तीर्ण अंक (CTET 2026 qualifying mark) उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर भिन्न होते हैं, जैसे सामान्य (यूआर), ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, महिला आदि। परिणाम घोषित होने के बाद, सीबीएसई पात्र आवेदकों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करेगा।

    सीटेट 2026 क्वालिफाइंग मार्क्स क्या है? (What is CTET 2026 qualifying marks?)

    सीटीईटी क्वालिफाइंग मार्क्स को सामान्य रूप से समझना जरूरी है। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) भारत में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। सीटीईटी को पास करने के लिए अभ्यर्थियों को NCTE (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन) की गाइडलाइंस के अनुसार CBSE द्वारा निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करने होते हैं।
    अधिकांश राज्य स्तरीय TET परीक्षाएं NCTE की गाइडलाइंस के अनुसार आयोजित की जाती हैं, जिनमें श्रेणी के आधार पर 50% से 60% तक अंक प्राप्त करना उत्तीर्ण माना जाता है। यह जानकारी अभ्यर्थियों को सीटीईटी और अपने-अपने राज्य TET परीक्षा के बीच पासिंग मानकों की तुलना करने और पात्रता को बेहतर ढंग से समझने में मदद करती है।

    सीटेट पासिंग मार्क्स 2026 - श्रेणीवार कटऑफ

    सीटेट अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करने होते हैं। जनरल, OBC, SC और ST सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए CTET क्वालिफाइंग मार्क्स अलग-अलग होते हैं।

    सीटेटे कटऑफ 2026 श्रेणी वार (CTET Cut Off 2026 Category Wise) - सीटेट क्वालिफाइंग मार्क्स

    सीटेट श्रेणी 

    CTET पास परसेंटेज

    CTET उत्तीर्ण अंक

    सीटेट ओबीसी/ एससी/ एसटी उत्तीर्ण अंक

    55%

    82/150

    सामान्य वर्ग के लिए सीटेट उत्तीर्ण अंक

    60%

    90/150

    ये भी पढ़ें -

    How to crack CTET Exam?
    Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
    Check Now

    सीटेट क्वालिफाइंग मार्क्स 2026 : सीटेट पेपर 1 और पेपर 2 के लिए उत्तीर्ण अंक

    सीटीईटी (CTET) परीक्षा में दो अलग-अलग प्रश्नपत्र आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य विभिन्न शिक्षण स्तरों के लिए शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करना है। हालांकि उत्तीर्ण होने का मानदंड दोनों पेपर के लिए समान रहता है, लेकिन प्रत्येक प्रश्नपत्र का उद्देश्य अलग-अलग कक्षाओं के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवार होते हैं।

    CTET पेपर 1 उत्तीर्ण होने का मानदंड (कक्षा 1–5)

    सीटीईटी पेपर 1 उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर) में अध्यापन करना चाहते हैं। इस पेपर में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निम्नलिखित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होते हैं:

    • सामान्य वर्ग: 90 अंक

    • ओबीसी / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: 82 अंक

    CTET पेपर 2 उत्तीर्ण होने का मानदंड (कक्षा 6–8)

    सीटीईटी पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर) में शिक्षक बनना चाहते हैं। इस पेपर में भी श्रेणीवार उत्तीर्ण अंक निम्न प्रकार से निर्धारित हैं:

    • सामान्य वर्ग: 90 अंक

    • ओबीसी / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: 82 अंक

    जो अभ्यर्थी कक्षा 1 से 8 तक के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा देने के इच्छुक हैं, उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होकर सफल होना अनिवार्य होता है।

    CTET न्यूनतम अर्हता अंक 2026 : श्रेणीवार अंक

    CBSE द्वारा सीटेट के लिए न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित होता है जिसे प्राप्त करना सीटेट उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होता है। सीटेट न्यूनतम अर्हता अंक (CTET minimum qualifying marks) पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) तथा पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) दोनों पर समान रूप से लागू होते हैं। श्रेणी के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत अलग-अलग तय किया गया है, ताकि सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके। नीचे दी गई सारणी में सीटीईटी 2026 के श्रेणीवार उत्तीर्ण अंक का स्पष्ट विवरण दिया गया है।

    वर्ग

    उत्तीर्ण प्रतिशत

    उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक (150 में से)

    सामान्य / अनारक्षित

    60%

    90 अंक

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    55%

    82 अंक

    अनुसूचित जाति (SC)

    55%

    82 अंक

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    55%

    82 अंक

    दिव्यांग (PwD)

    55%

    82 अंक

    सीटेट उत्तीर्ण अंक 2026 कैसे चेक करें? (How to check CTET qualifying marks)

    सीटेट परीक्षा देने के बाद उम्मीदवारों के मन में सबसे पहला सवाल यही होता है कि सीटेट क्वालिफाइंग मार्क्स 2026 कैसे और कहां चेक करें। CBSE द्वारा क्वालिफाइंग मार्क्स और परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से CTET 2026 के उत्तीर्ण अंक और अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    सीटेट क्वालिफाइंग मार्क्स 2026 चेक करने की प्रक्रिया

    1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर उपलब्ध CTET February 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।

    3. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां क्वालिफाइंग मार्क्स और कैटेगरीवाइज विवरण दिया होगा।

    4. यदि परिणाम लिंक खुला है, तो अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

    5. सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस दिखाई देगा।

    6. भविष्य के लिए रिजल्ट/स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    UPSC CMS Interview Date

    12 Oct'26 - 17 Dec'26 (Offline)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests

    Hey there,

    Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:

    1. official website open karein.
    2. Result par click karein.
    3. Apne CTET exam ka session select karein, jaise CTET February 2026 Result. February 2026 ka result 30 March 2026 ko release hua tha.
    4. Application Number/Roll

    Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata