सीटेट आवेदन तिथि 2026 (CTET Application Date 2026 in Hindi) - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 7 सितंबर 2026 से जारी सीटेट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की सुविधा 10 सितंबर को समाप्त हो गई। सीटेट सितंबर 2026 आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए करेक्शन लिंक से अपने सीटेट आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकते थे। सीटेट आवेदन पत्र भरने के लिए दोबारा दी गई सुविधा 1 सितंबर 2026 को समाप्त हो गई थी। सीबीएसई द्वारा 25 अगस्त को अधिसूचना जारी कर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सीटेट आवेदन पोर्टल फिर से खोलने (CTET 2026 Application Window Re-Opened) की जानकारी दी गई थी। सूचना के अनुसार, सीबीएसई ने कहा कि उन सभी योग्य उम्मीदवारों को एक मौका दिया गगया है जो पहले आवेदन करने का लाभ नहीं उठा पाए थे; इसके लिए 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोला गया। सीटेट लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
सीटेट सितंबर 2026 लिंक पर जाएं
लेटेस्ट - सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 9 अक्टूबर को होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा 9 अक्टूबर को होगी, जिसके लिए सीटेट एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर 2026 को जारी होगा। हालांकि आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना अभी जारी नहीं हुई है।
This Story also Contains
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 22वें संस्करण के लिए सीटेट सितंबर 2026 अधिसूचना 8 मई 2026 को जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार, सीटीईटी आवेदन पत्र 11 मई को जारी कर सीटेट सितंबर 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई थी। आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद, सीटेट आवेदन सुधार सुविधा 15 से 18 जून 2026 तक दी गई। इसके बाद एक बार फिर से 1 सितंबर तक के लिए सीटेट एप्लीकेशन लिंक एक्टिव किया गया था। सीटेट के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर सीटेट आवेदन लिंक के माध्यम से आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे।
सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा 6 सिंतबर को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसकी नई तिथि जारी होगी।। परीक्षा के लिए सीटेट प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले जारी किया जाएगा।
सीबीएसई द्वारा सीटेट सितंबर 2026 के लिए पूर्व में जारी सूचना देखें -
अभ्यर्थियों को सीटीईटी आवेदन पत्र (ctet application form in hindi) समय सीमा के भीतर जमा करना आवश्यक है। सीटेट आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार या संशोधन के लिए सीटेट आवेदन सुधार विंडो की सुविधा भी दी जाती है। सीटेट में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटेट लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं। सीटेट 2026 परीक्षा तिथि के अनुसार, सीटेट सितंबर 2026 का आयोजन 6 सितंबर को निर्धारित थी। हालांकि सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा के लिए नई तिथि जारी करने की जानकारी 25 अगस्त को सूचना जारी कर दी थी। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
सीटेट फॉर्म 2026 कैसे भरें
सीटेट आवेदन फॉर्म लास्ट डेट (ctet application form last date in hindi) सहित सभी महत्वपूर्ण सीटेट तिथियां केवल आधिकारिक सीटेट अधिसूचना में दी गई है। सीटेट आवेदन पत्र की तिथियों में किसी भी प्रकार की देरी या स्थगन की सूचना उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। सीटेट 2026 आवेदन पत्र भरने में गलतियों से बचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले ब्रोशर में या वेबसाइट पर बताई गई आवेदन प्रक्रिया को ध्यान से देख लेना चाहिए। साथ ही सीटेट पात्रता मानदंड को भी जरूर पढ़ लेना चाहिए। सीटेट की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं।
उम्मीदवारों को सीटेट फॉर्म 2026 की तारीखों से अवगत रहना बेहद आवश्यक है। यदि वे किसी भी महत्वपूर्ण तारीख से चूक जाते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सीटेट तारीखों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। सीटेट अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से सभी महत्वपूर्ण तारीखों की जांच कर सकेंगे।
मुख्य इवेट | सीटेट फरवरी तिथि | सीटेट सितंबर 2026 डेट्स |
सीटेट अधिसूचना | 27 नवंबर 2025 | 11 मई 2026 |
सीटीईटी 2026 एप्लिकेशन फॉर्म डेट | 27 नवंबर 2025 | 11 मई 2026 |
सीटेट एप्लिकेशन फॉर्म 2026 लास्ट डेट | 18 दिसंबर 2025 | 10 जून 2026 |
सीटेट एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो | 23 से 26 दिसंबर 2025 | 15 से 18 जून 2026 |
| सीटेट एप्लिकेशन फॉर्म भरने का आखिरी मौका | 27 से 30 दिसंबर 2026 | 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 |
सीटेट एग्जाम डेट 2026 | 8 फरवरी 2026 | सूचित किया जाएगा |
सीटीईटी एप्लिकेशन फॉर्म एक बार जमा हो जाने के बाद वापस नहीं लिया जा सकता या संशोधित नहीं किया जा सकता। आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को सीटेट पात्रता मानदंड 2026 को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे एक से अधिक सीटेट फॉर्म जमा करने से बचें। सीटीईटी आवेदन पत्र 2026 (CTET application form 2026 in hindi) जमा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच करें -
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर सीटेट आवेदन पत्र भरने का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए कहा जा सकता है। बुनियादी विवरण प्रदान करके पंजीकरण करें।
सीटेट पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
आवेदन पत्र भरें। निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे -
व्यक्तिगत विवरण.
संपर्क विवरण.
शिक्षा विवरण.
माता-पिता का विवरण.
भाषा.
परीक्षा केंद्र वरीयता.
फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसे स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें.
शुल्क भुगतान करें
एक बार भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने पर, उम्मीदवार सीटीईटी जुलाई आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं.
भविष्य के संदर्भ के लिए सीटेट आवेदन पत्र डाउनलोड करें.
बोर्ड एक निश्चित अवधि के लिए सीटेट आवेदन पत्र सुधार सुविधा प्रदान करता है। जो उम्मीदवार अपने सीटेट 2026 आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं तो इस दौरान कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए सीटेट आवेदन पत्र में सुधार के लिए 3-4 दिनों के लिए सुधार विंडो खोली जाएगी।
आवेदन पत्र जमा करने का अंतिम चरण सीटेट आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। अभ्यर्थियों को सीटीईटी शुल्क भुगतान का तरीका पहले से तय करना होगा। उम्मीदवार डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके सीटेट आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका विभिन्न श्रेणियों के लिए सीटेट 2026 आवेदन शुल्क दर्शाती है -
श्रेणी | केवल पेपर- I या II | पेपर-I और II दोनों |
सामान्य/ओबीसी(एनसीएल) | 1000 रुपये | 1200 रुपये |
एससी/एसटी/दिव्यांग व्यक्ति | 500 रुपये | 600 रुपये |
ये भी पढ़ें-
On Question asked by student community
For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests
Hey there,
Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:
Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.
Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata
If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .
For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year