Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कृषि सिलेबस जारी (UP LT Grade Teacher Agriculture Syllabus in Hindi) -परीक्षा तिथि जारी
    • लेख
    • यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कृषि सिलेबस जारी (UP LT Grade Teacher Agriculture Syllabus in Hindi) -परीक्षा तिथि जारी

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कृषि सिलेबस जारी (UP LT Grade Teacher Agriculture Syllabus in Hindi) -परीक्षा तिथि जारी

    Mithilesh KumarUpdated on 16 Jan 2026, 10:57 AM IST

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा सिलेबस कृषि (UP LT Grade Teacher Exam Syllabus Agriculture in Hindi) - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कृषि विषय की परीक्षा 24 जनवरी 2026 को द्वितीय पाली में होगी। आयोग ने उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष एवं महिला शाखा) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन और विस्तृत नोटिफिकेशन 28 जुलाई को जारी किया था। विस्तृत अधिसूचना में यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा की योजना और विषयवार सिलेबस की जानकारी भी दी गई है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 की योजना और कृषि के विस्तृत सिलेबस को जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कृषि सिलेबस जारी (UP LT Grade Teacher Agriculture Syllabus in Hindi) -परीक्षा तिथि जारी
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कृषि सिलेबस (UP LT Grade Teacher Syllabus Agriculture in Hindi)

    यूपी एलटी ग्रेड टीचर आवेदन पत्र के साथ ही आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना में दी है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा दो चरणों प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में आयोजित की जा रही है। यूपीपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 6 विषयों (गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान, वाणिज्य) के लिए परीक्षा 6, 7 एवं 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

    अब यूपीपीएससी द्वारा 27 अक्टूबर को आठ और विषयों के लिए यूपी सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। 8 विषयों (सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि/ उद्यानकर्म, उर्दू और संगीत) के लिए परीक्षाएं 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। अन्य एक कंप्यूटर विषय के लिए एग्जाम शेड्यूल बाद में घोषित किया जायेगा।
    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस में मुख्य रूप से दो चरण प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल हैं। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए यूपी एलटी ग्रेड सिलेबस 2025, परीक्षा पैटर्न और लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए, इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 - एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी ग्रेड शिक्षक/ यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड (Uttar Pradesh Licentiate Teacher Grade)

    रिक्तियों की संख्या

    7466 (पुरुष - 4860, महिला - 2525, बैकलॉग - 81)

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

    आवेदन की तिथि

    28 जुलाई से 28 अगस्त 2025

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://uppsc.up.nic.in/

    ये भी पढ़ें :

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न और प्रत्येक वैकल्पिक मुख्य विषय से 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे यानी कुल 300 अंकों का पेपर होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे की समयावधि होगी। प्रथम चरण की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न औरj सिलेबस को अवश्य देख लेना चाहिए। आयोग द्वारा विस्तृत उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी शिक्षक अधिसूचना में एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया गया है। इस साल जारी यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य दो चरणों में आयोजित होगी। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती विस्तृत अधिसूचना

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 तिथियां (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates)

    मुख्य इवेंट्स

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक तारीखें

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन 2025

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन अंतिम तिथि

    28 अगस्त 2025

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड आवेदन सुधार अंतिम तिथि

    4 सितंबर 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2025

    6, 7 एवं 21 दिसंबर 2025
    17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा सिलेबस (UP LT teacher grade exam syllabus in hindi)

    उत्तर प्रदेश स्नातक स्तर शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया गया है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस (UP LT grade teacher syllabus in hindi) में पेपर 1 सामान्य अध्ययन के लिए और पेपर 2 मुख्य विषय के लिए है। इस लेख में नीचे कृषि का विस्तृत सिलेबस प्रदान किया गया है।
    ये भी पढ़ें :

    प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु विस्तृत पाठ्यक्रम

    संगत पाठ्यक्रम के आधार पर वैकल्पिक मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों की रचना हेतु प्रश्नपत्रों के स्वरूप एवं अंकों का विभाजन निम्नवत् है।-

    1- मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे तथा वे दो खण्डों में विभाजित रहेंगे। प्रश्नों की कुल संख्या

    खण्डवार निम्नवत होंगेः-

    • खंड अ के अन्तर्गत 10 प्रश्न, लघु उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 125) एवं प्रत्येक प्रश्न 08 अंक का होगा।

    • खंड ब के अन्तर्गत 10 प्रश्न, दीर्घ उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 200) एवं प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का होगा।

    प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु विज्ञापन में विषयवार मुद्रित पाठ्यक्रम एक समान रहेगा।

    ये भी पढ़ें :

    सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक पद हेतु एग्रीकल्चर सिलेबस

    पाठ्यक्रम

    विषय-कृषि (एग्रीकल्चर)

    सस्य विज्ञान की परिभाषा, अवधारणा, विषय क्षेत्र एवं विकास। जलवायु के आधार पर फसलों का वर्गीकरण।

    फसलोत्पादन पर पर्यावरणीय कारकों का दुष्प्रभाव। मौसम पूर्वानुमान। प्रमुख अनाज-दलहन, तिलहन, चारा, रेशा तथा

    नकदी फसलों की वैज्ञानिक खेती ।

    उद्यान विज्ञान की अवधारणा, महत्व तथा विषय क्षेत्र, बागवानी तथा गृहवाटिका। उत्तर प्रदेश में प्रमुख फलों एवं सब्जी

    की वैज्ञानिक खेती। फल एवं सब्जी परिरक्षण के सिद्धान्त एवं विधियां। फल एवं सब्जियों के उत्पाद के खराब होने के

    कारण।

    मृदा की परिभाषा एवं निर्माण। मृदा के भौतिक, रसायनिक एवं जैविक गुणधर्म। उत्तर प्रदेश की मृदाएं। पौधों के

    आवश्यक पोषक तत्व, खाद एवं उर्वरक। समस्याग्रस्त मृदाएं एवं उनके सुधार की विधियाँ। मृदा अपरदन कारण एवं

    नियंत्रण। मृदा परीक्षण।

    पौधों द्वारा जल तथा पोषक तत्वों का अवशोषण। प्रकाश संश्लेषण, श्वसन तथा उत्श्वेदन का प्राथमिक ज्ञान। बीज के

    प्रकार तथा उनकी गुणवत्ता।

    सिंचाई जल के स्रोत एवं सिंचाई की विधियाँ। सिंचाई जल की गुणवत्ता। नमी संरक्षण। जल निकास के प्रकार-उसके

    लाभ एवं हानियां।

    पीडकनाशियों का वर्गीकरण, प्रमुख फलों, सब्जियों एवं खाद्यान फसलों, खरपतवार, कीट एवं रोगों का नियत्रण।

    प्रक्षेत्र- यंत्र एवं उनकी देखभाल। कर्षण, अन्तरकर्षण तथा छिड़काव यन्त्र ।

    गाय, भैंसो, भेड़ तथा बकरी की प्रमुख नस्लें। पशुप्रजनन की विधियाँ।

    पोषण के सिद्धान्त । निर्वाह तथा उत्पादन आहार। एन्थ्रैक्स, खुरपका एवं मुँहपका, रिंडरपेस्ट, थनैला तथा दुग्ध ज्वर का

    विवरण, लक्षण एवं उपचार।

    प्रक्षेत्र अभिलेख । खेतों का राजस्व अभिलेख, ग्रामीण एवं कृषि विकास की केन्द्रीय तथा राज्य सरकारों के कार्यक्रम।

    कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र तथा अन्य प्रसार संस्थाएं।

    अन्य लेख:

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)