बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 (bihar police si vacancy 2026 in Hindi) के लिए बिहार एसआई अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अधिसूचना के साथ ही बिहार पुलिस एसआई आवेदन की तिथियां भी जारी की जाएगी। बीते वर्ष के ट्रेंड के अनुसार बिहार एसआई आवेदन सितंबर 2026 में जारी होने की संभावना है। पात्र उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in पर दिए एसआई एप्लीकेशन लिंक के माध्यम से बिहार पुलिस दारोगा बहाली के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में भर सकेंगे।
This Story also Contains
इसे भी पढ़ें - बिहार पुलिस एसआई भर्ती
बीपीएसएससी लेटेस्ट अपडेट - BPSSC ने पुलिस उप निरीक्षक (सामान्य बंद कैडर) के 150 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर जाकर 9 जुलाई से 8 अगस्त, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Police SI Bharti 2025 आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए। बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार, सामान्य तौर पर उम्मीदवार की आयु 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
बिहार पुलिस एसआई के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके बिहार पुलिस एसआई आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। सभी वर्गों की महिला, पुरुष और थर्ड जेंडर (ट्रांसजेंडर) आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित है।
बिहार पुलिस एसआई आवेदन लिंक पर जाएं
बीपीएसएससी द्वारा जल्द ही अधिसूचना जारी कर बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 तिथियों की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं-
बिहार पुलिस एसआई इवेंट | बिहार पुलिस एसआई डेट्स 2026 |
बिहार पुलिस एसआई आवेदन प्रारंभ | सितंबर 2026 |
बिहार पुलिस एसआई आवेदन अंतिम तिथि | अक्टूबर 2025 |
बिहार पुलिस एसआई आवेदन सुधार | सुचित किया जाएगा |
बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड | सुचित किया जाएगा |
बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा | सुचित किया जाएगा |
बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परिणाम | सुचित किया जाएगा |
बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा | सुचित किया जाएगा |
इसे भी पढ़ें - राजस्थान पुलिस भर्ती
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर पद पर बहाली के लिए जारी अधिसूचना में पात्रता मानदंड का उल्लेख किया जाता है। पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को देश के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांंकि आरक्षित श्रेणी को उम्र सीमा में छूट का भी प्रावधान है। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे बिंदुवार पात्रता मानदंड को समझाया गया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2025
बिहार दारोगा के लिए शैक्षणिक योग्यता
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन के लिए बिहार पुलिस एसआई पात्रता के अनुसार, उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
बिहार दारोगा के लिए आयु सीमा
बिहार पुलिस एसआई आयु सीमा के अनुसार, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान है।
बिहार दारोगा फिजिकल टेस्ट के लिए शारीरिक योग्यता
बिहार दारोगा पदों के लिए सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार की न्यूनतम न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए।
अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए।
महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।
पुलिस एसआई आवेदन करने के लिए बीपीएसएससी की वेबसाइट पर बिहार पुलिस आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। पहले उम्मीदवार को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, जन्म तिथि, पता जैसे विवरण भरने होंगे। आवेदन के लिए आईडी जेनरेट हने के बाद, उम्मीदवार बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर आवेदन लिंक के माध्यम से बिहार एसआई आवेदन पत्र भर सकते हैं। Bihar Daroga Vacancy के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से बिहार पुलिस एसआई आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों के पास एक सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। बिहार पुलिस एसआई 2025 का आवेदन पत्र (Bihar police SI 2025 application form in Hindi) भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया को नीचे दिए बिंदुओं के माध्यम से विस्तार से समझें -
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाएं
होमपेज पर ‘बिहार पुलिस’ टैब पर जाकर बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
लिंक पर क्लिक करने के बाद नया टैब खुलेगा जहां पंजीकरण और लॉगइन का निर्देश होगा। उम्मीदवार को पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अनिवार्य है।
अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल फोन के माध्यम से अपना नाम रजिस्टर करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी जिसके मदद से आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
बिहार पुलिस दारोगा (एसआई) आवेदन पत्र में सभी विवरण भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
बिहार एसआई आवेदन शुल्क का भुगतान करें
सभी विवरणों को चेक करें और बिहार पुलिस एसआई के लिए भरे आवेदन पत्र को सबमिट करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एसआई आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें।
उम्मीदवारों को बिहार सब इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले रजिस्ट्रेशन एंड मेक पेमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर सबमिट करना है। सभी वर्गों की महिला, पुरुष और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है।
आवेदक की श्रेणी | बिहार पुलिस एसआई आवेदन शुल्क |
बिहार के सामान्य/ईबीसी/ओबीसी, अन्य राज्य के उम्मीदवार | 100 रुपये |
बिहार के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/शारीरिक रूप से विकलांग | 100 रुपये |
बिहार की महिलाएं, थर्ड जेंडर | 100 रुपये |
लोगों ने इसे भी देखा - यूपी पुलिस भर्ती
बीपीएसएससी द्वारा बिहार पुलिस एसआई आवेदन तिथि समाप्त हने के बाद एसआई आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार सविधा प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक अपने आवेदन पत्र की जांच कर आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
Apply for Online M.Com from Manipal University