Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएससी आईएएस आंसर की 2026 जारी (UPSC IAS Answer Key 2026 in hindi): डाउनलोड लिंक देखें
    • लेख
    • यूपीएससी आईएएस आंसर की 2026 जारी (UPSC IAS Answer Key 2026 in hindi): डाउनलोड लिंक देखें

    यूपीएससी आईएएस आंसर की 2026 जारी (UPSC IAS Answer Key 2026 in hindi): डाउनलोड लिंक देखें

    Kunal solankiUpdated on 27 May 2026, 02:53 PM IST

    यूपीएससी आईएएस आंसर की 2026 (UPSC IAS Answer Key 2026 in Hindi) - संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 24 मई 2026 को आयोजित यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 27 मई को जारी कर दी गई है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आंसर की पीडीएफ प्रारूप में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की गई है। उम्मीदवार जनरल स्टडीज पेपर 1 और पेपर 2 के लिए सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन 2026 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2026 की आंसर की डाउनलोड लिंक इस पेज पर भी प्रदान किया गया है।
    यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स प्रोविजनल आंसर की देखें

    This Story also Contains

    1. कैसा रहा सिविल सेवा 2026 प्रारंभिक परीक्षा का पेपर
    2. अब प्रीलिम्स के बाद यूपीएससी सीएसई आंसर की 2026 जारी
    3. आईएएस प्रीलिम्स आंसर की 2026 (IAS Answer Key 2026 for Prelims)
    4. यूपीएससी आईएएस 2026 आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
    5. आईएएस 2026 आंसर की जारी होने की तारीख क्या हैं?
    6. पिछले वर्ष की यूपीएससी आईएएस आंसर की (Previous year UPSC IAS answer key)
    7. यूपीएससी आईएएस प्रश्न पत्र आंसर की के साथ- पेपर 1 (UPSC IAS Question Paper with Answer Key - Paper 1)
    8. आईएएस आंसर की के लाभ
    9. आईएएस आंसर की 2026 (प्रारंभिक) के साथ स्कोर की गणना कैसे करें?
    10. आईएएस 2026 अंकन योजना (IAS 2026 Marking Scheme in hindi)
    11. आईएएस प्रश्न पत्र (IAS Question Papers in hindi)
    12. आईएएस कट-ऑफ 2026 (IAS Cut-off 2026 in hindi)
    13. यूपीएससी आईएएस कट ऑफ - पिछले वर्ष’
    14. आईएएस रिजल्ट 2026 (IAS Result 2026 in hindi)
    यूपीएससी आईएएस आंसर की 2026 जारी (UPSC IAS Answer Key 2026 in hindi):  डाउनलोड लिंक देखें
    यूपीएससी आईएएस आंसर की 2026


    1779873057941

    पहले, यूपीएससी आईएएस फाइनल रिजल्ट की घोषणा के बाद आधिकारिक आईएएस आंसर की जारी की जाती थी, लेकिन आंसर की को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले पर अब नए निर्णय के अनुसार आयोग द्वारा निर्णय लिया गया कि आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2026 आयोजित होने के बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी और इस पर आपत्ति भी मांगी जाएगी।

    हालांकि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के समापन के तुरतं बाद, आईएएस-आईपीएस की तैयारी करवाने वाले कई कोचिंग संस्थानों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPSC IAS 2026 provisional answer key जारी कर दिया है। उम्मीदवार इस पेज से GS और CSAT के लिए यूपीएससीआईएएस की अनौपचारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

    यूपीएससी आईएएस प्रोविजनल आंसर की से उम्मीदवारों को यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा में प्राप्त होने वाले स्कोर, विभिन्न प्रकार के प्रश्न पत्रों, परीक्षा की कठिनाई और बहुत कुछ का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। यूपीएससी आईएएस प्री एग्जाम आंसर की कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    कैसा रहा सिविल सेवा 2026 प्रारंभिक परीक्षा का पेपर

    विशेषज्ञों, विश्लेषकों और परीक्षार्थियों के अनुसार, इस वर्ष यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र के पैटर्न में बड़ा बदलाव देखने को मिला। विशेषज्ञों और छात्रों की शुरुआती प्रतिक्रियाओं के आधार पर कुछ प्रमुख विश्लेषण इस प्रकार हैं:

    • समसामयिक विषयों का समावेश काफी अधिक था, लगभग 28-32 प्रश्न प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समकालीन प्रासंगिकता वाले थे, जो स्थिर तैयारी से स्पष्ट बदलाव को दर्शाता है।
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी का दायरा तेजी से बढ़ा, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ब्लॉकचेन, ड्रोन झुंड, क्वांटम मिशन, हरित हाइड्रोजन, फिनटेक और अंतरिक्ष जैसे विषय शामिल थे।
    • अर्थशास्त्र के प्रश्नों ने पाठ्यपुस्तक की परिभाषाओं के बजाय व्यावहारिक समझ का परीक्षण किया।
    • नैतिकता पर आधारित परिस्थितिजन्य प्रश्नों का समावेश एक उल्लेखनीय बदलाव था, जिसने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बीच के अंतर को कम कर दिया।
    UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books
    UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
    Download EBook

    शुरुआती प्रतिक्रियाओं के अनुसार विषयवार कठिनाई स्तर इस प्रकार था:

    • प्राचीन इतिहास: कठिन और सूक्ष्म
    • भूगोल: मध्यम लेकिन अपरंपरागत
    • पर्यावरण: मध्यम से कठिन
    • अर्थशास्त्र और विज्ञान: वर्तमान से गहन रूप से संबंधित
    • राजनीति: कम लेकिन अत्यधिक विशिष्ट

    अब प्रीलिम्स के बाद यूपीएससी सीएसई आंसर की 2026 जारी

    उच्चतम न्यायालय में दाखिल एक हलफनामे में आयोग ने कहा गया कि अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद यूपीएससी आईएएस अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी। यह हलफनामा सीएसई से संबंधित एक लंबित याचिका पर दाखिल किया गया था। यूपीएससी ने कहा कि मामले के लंबित रहने के दौरान उसने अदालत द्वारा नियुक्त न्यायमित्र के सुझाव समेत विभिन्न कारकों पर विचार-विमर्श किया है। अधिवक्ता वर्धमान कौशिक के माध्यम से दाखिल किए गए हलफनामे में इसकी जानकारी दी

    गई। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि उसने प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होने के बाद प्रोविजनल आंसर-की प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। आयोग प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है।

    परीक्षा के समापन के बाद, विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा जीएस और सीसैट के लिए अनौपचारिक प्रीलिम्स यूपीएससी आईएएस आंसर की (unofficial prelims UPSC IAS answer key in hindi) पीडीएफ फाइल के रूप में उपलब्ध कराई जाती है। आईएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 संभवतः जून 2026 में जारी होगा।

    कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी अनौपचारिक यूपीएससी आईएएस आंसर की देखें

    UPSC CSE GS Paper 1 Answer Key 2026 By Vision IAS

    Check here

    UPSC CSE GS Paper 1 Answer Key 2026 By Prepp

    Check here

    आईएएस प्रीलिम्स आंसर की 2026 (IAS Answer Key 2026 for Prelims)

    उम्मीदवार इस पेज पर विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आईएएस आंसर की 2026 तिथियों की जांच कर सकते हैं।

    आईएएस 2026 आंसर की जारी करने की तिथियां

    इवेंट्स

    डेट्स

    सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तिथि

    24 मई, 2026

    आईएएस 2026 प्री परीक्षा के लिए आंसर की पेपर-1, पेपर-2 (आधिकारिक)

    27 मई 2026

    आईएएस 2026 प्री आंसर की अनौपचारिक

    24 मई 2026

    यूपीएससी आईएएस 2026 आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

    आईएएस आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए विस्तृत चरणों का पालन कर सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट - www.upsc.gov.in पर जाएं।

    • परीक्षा टैब पर क्लिक करें और ड्रॉप-डाउन मेनू से आंसर की विकल्प चुनें।

    • वेब पेज पर यूपीएससी आईएएस आंसर की 2026 पर क्लिक करें।

    • यूपीएससी आईएएस 2026 पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।

    आईएएस 2026 आंसर की जारी होने की तारीख क्या हैं?

    उच्च न्यायलय के आदेशानुसार अब यूपीएससी प्री एग्जाम के बाद ही आंसर की जारी की जाएगी। जबकि पहले फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद आंसर की जारी की जाती थी। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार पिछले वर्षों की आंसर की तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    आईएएस आंसर की जारी करने की तिथियां

    वर्ष

    आईएएस परीक्षा तिथि

    आंसर की करने की तिथि

    2026

    24 मई 2026

    सूचित किया जाएगा

    2025

    25 मई, 2025

    13 मई 2026

    2024

    16 जून, 2024

    21 मई, 2025

    2023

    12 जून, 2023

    9 मई, 2024

    2022

    5 जून, 2022

    04 जुलाई, 2023

    2021

    10 अक्टूबर 2021

    30 मई, 2022

    2020

    4 अक्टूबर 2020

    9 नवंबर 2021

    2019

    2 जून 2019

    10 अगस्त 2020

    2018

    3 जून 2018

    16 अप्रैल 2019

    पिछले वर्ष की यूपीएससी आईएएस आंसर की (Previous year UPSC IAS answer key)

    उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से बीते वर्ष की यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स आंसर की की जांच कर सकते हैं । आईएएस आंसर की 2026 (IAS Answer key 2026) उम्मीदवारों को आईएएस प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त होने वाले अंकों, विभिन्न प्रकार के आईएएस प्रश्न पत्रों, परीक्षा के कठिनाई स्तर आदि के बारे में अनुमान लगाने में सक्षम बनाएगी।

    उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से अनौपचारिक यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर की 2026 (upsc prelims answer key in hindi) डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें इनसाइट्सियास, चाणक्य आईएएस अकादमी, करियर लॉन्चर, राऊ का आईएएस सर्कल आदि शामिल हैं। उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस परीक्षा पैटर्न पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार लिंक पर क्लिक कर पिछले वर्ष के यूपीएससी मेन्स परीक्षा पेपर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    यूपीएससी आईएएस प्रश्न पत्र आंसर की के साथ- पेपर 1 (UPSC IAS Question Paper with Answer Key - Paper 1)

    उम्मीदवार इस पृष्ठ पर विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी प्रीलिम्स के लिए आईएएस उत्तर कुंजी की जांच कर सकेंगे। जो उम्मीदवार आईएएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपने अपेक्षित स्कोर और परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर यहां देख सकते हैं। जो उम्मीदवार आईएएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपने अपेक्षित स्कोर और परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर यहां देख सकते हैं।

    यूपीएससीसिविल सर्विसेज आंसर की 2025 (official)

    Paper

    Answer Key (All Sets A, B, C, D)

    General Studies Paper 1

    Download here

    General Studies Paper 2

    Download here


    प्रीलिम्स के लिए आईएएस आंसर की 2024 - अनौपचारिक

    यूपीएससीसिविल सर्विसेज आंसर की वर्षवार देखें


    आईएएस आंसर की के लाभ

    उम्मीदवार आईएएस 2026 परीक्षा की आंसर की को देखकर यह अनुमान लगा सकेंगे कि उन्होंने किन प्रश्नों का सही उत्तर दिया है और अपने अंकों की गणना कर सकेंगे। कुछ कोचिंग संस्थान परीक्षा के उसी दिन आईएएस उत्तर कुंजी के अपने स्वयं के अनौपचारिक संस्करण जारी करेंगे। अपेक्षित कटऑफ अंकों की गणना के लिए उम्मीदवार आईएएस 2026 उत्तर कुंजी का भी उपयोग कर सकेंगे।

    आईएएस आंसर की 2026 (प्रारंभिक) के साथ स्कोर की गणना कैसे करें?

    अपने यूपीएससी सीएसई स्कोर (upsc cse scorecard) का अनुमान प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को आईएएस आंसर की 2026 (IAS Answer key 2026) में उल्लिखित उत्तरों की तुलना में परीक्षा में दिए गए उत्तरों को क्रॉस-चेक करना होगा। उम्मीदवार सही और गलत उत्तरों की संख्या के आधार पर अपने स्कोर की गणना करने में सक्षम होंगे।

    उम्मीदवार परीक्षा में दिए गए सही और गलत उत्तरों की संख्या के आधार पर अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। ऐसा करने में सक्षम होने के लिए, उम्मीदवारों को आईएएस 2026 परीक्षा की अंकन योजना से परिचित होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। नीचे दी गई तालिका में अंकन योजना के बारे में विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

    आईएएस 2026 अंकन योजना (IAS 2026 Marking Scheme in hindi)

    उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई अंकन योजना का उपयोग करके अपने संभावित आईएएस स्कोर की गणना कर सकते हैं। संभावित स्कोर प्राप्त करने के लिए आईएएस आंसर की 2026 के साथ यूपीएससी सीएसई अंकन योजना का उपयोग करना चाहिए।

    विवरण

    अंकन योजना

    अंकन


    • जीएस पेपर 1 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को 2 अंक दिए जाएंगे

    • पेपर 2 में सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को 2.5 अंक आवंटित किए जाएंगे

    नकारात्मक अंकन

    दोनों पेपरों के लिए नकारात्मक अंकन लागू है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे

    पेपर I में नकारात्मक अंकन किया जाएगा

    0.33 अंक प्रत्येक प्रश्न पर

    पेपर II में नकारात्मक अंकन किया जाएगा

    0.33 अंक

    कुल अंक (प्रारंभिक)

    400 अंक

    • पेपर I - 200 अंक

    • पेपर II - 200 अंक

    पेपर 1 स्कोर

    सही उत्तर के लिए 100 x 2 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे

    पेपर 2 स्कोर

    सही उत्तर के लिए 80 X 2.5 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे

    समग्र स्कोर

    (पेपर 1 x 2 में सही उत्तर) + (पेपर 2 x 2.5 में सही उत्तर) – (प्रत्येक गलत उत्तर के लिए गलत उत्तर की संख्या से x अंक काटे जाएंगे)


    आईएएस प्रश्न पत्र (IAS Question Papers in hindi)

    आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए आईएएस प्रश्न पत्र upsc.gov.in पर 25 मई को उपलब्ध करा दिया गया है। आईएएस आंसर की के समान, यूपीएससी परीक्षा के समापन के बाद यूपीएससी सीएसई प्रश्न पत्र जारी करता है। पिछले वर्षों में, यह देखा गया था कि आईएएस प्रश्न पत्र परीक्षा आयोजित होने के कुछ दिनों बाद अपलोड किया जाता था। उम्मीदवार प्रश्नपत्रों को पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकेंगे और परीक्षा के कठिनाई स्तर और पूछे गए प्रश्नों के प्रकार के बारे में पता लगा सकेंगे।

    आईएएस कट-ऑफ 2026 (IAS Cut-off 2026 in hindi)

    संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा के सभी चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और अंतिम कट-ऑफ के लिए आईएएस कटऑफ जारी करेगा। सभी चरणों के लिए आईएएस परीक्षा की कट-ऑफ चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, यानी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद प्रकाशित की जाएगी। सभी चरणों के लिए आईएएस परीक्षा की कट-ऑफ चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, यानी अंतिम रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रकाशित की जाएगी।

    आईएएस कट-ऑफ वह न्यूनतम अंक है जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट होने के लिए प्रत्येक परीक्षा चरण में सुरक्षित करना होगा। आधिकारिक कट-ऑफ के अलावा, विभिन्न कोचिंग संस्थान भी परीक्षा के लिए अपेक्षित कटऑफ का अनुमान लगाने का प्रयास करेंगे। यूपीएससी आईएएस परीक्षा के पिछले वर्षों की कट-ऑफ नीचे दी गई तालिका में दी गई है।


    इन्हें भी देखें

    यूपीएससी आईएएस कट ऑफ - पिछले वर्ष’

    श्रेणी

    कट-ऑफ

    सामान्य

    92-96

    ईडब्ल्यूएस

    90-14

    ओबीसी

    91-95

    एससी

    82-89

    एसटी

    75-81

    पीडब्ल्यूबीडी-1

    52-62

    पीडब्ल्यूबीडी-2

    42-62

    पीडब्ल्यूबीडी-3

    57-67

    पीडब्ल्यूबीडी-5

    57-67


    उपयोगी लिंक

    आईएएस रिजल्ट 2026 (IAS Result 2026 in hindi)

    संघ लोक सेवा आयोग आईएएस प्रीलिम्स 2026 रिजल्ट upsc.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आईएएस परीक्षा के रिजल्ट लिखित परीक्षा के सफल समापन के बाद आयोजित करने वाली संस्था द्वारा जारी किए जाते हैं। यूपीएससी आईएएस रिजल्ट एक पीडीएफ फाइल के रूप में प्रकाशित किए जाएंगे जिसमें सभी योग्य उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे। आईएएस मुख्य और साक्षात्कार राउंड के पूरा होने के बाद यूपीएससी द्वारा अंतिम रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीएससी आईएएस आंसर की कब जारी होगी?
    A:

    यूपीएससी आईएएस आंसर की 27 मई 2026 को जारी कर दी गई है।

    Q: मैं यूपीएससी आईएएस आंसर की कैसे डाउनलोड कर सकता/सकती हूं?
    A:

    यूपीएससी आईएएस आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSC CSE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSC CSE ?

    Dear Student, you are actually at a good stage to start preparing for your IAS goal. For now, focus on doing well in Class 12 while developing a habit of reading newspapers, understanding current affairs and strengthening subjects such as History, Geography, Polity and Economics. After school, you can choose

    Hello Aspirant,

    If your goal is to become an IAS officer, you can choose any stream like Arts, Humanities, Science, or Commerce, because UPSC does not require a particular stream in Classes 11–12.

    However, Humanities and Arts can be a practical choice because subjects such as Political Science, History, Geography,

    Hello Student, when choosing an IAS coaching institute in Delhi, it is useful to compare factors such as faculty, course structure, study material, test series, current affairs support, batch size, fees and student feedback. If you share your budget, preparation level and preferred area in Delhi, I can help you

    Hello there!

    That’s a wonderful and ambitious goal! Becoming an IAS officer requires clearing the UPSC Civil Services Examination.

    You can start by building a strong foundation in NCERTs (Classes 6–12), current affairs, Indian Polity, History, Geography, Economy and basic answer-writing. After graduation, you can appear for UPSC CSE, provided

    Dear Student,

    IAS banne ke liye aapko UPSC exam pass karni hogi. Iss exam ke main stages hai: Prelims, Mains aur Personality Test.

    Check : How to Become a IAS Officer